Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से
        Market cues : बाजार के दायरे में
        Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे
        Gold Price Today: सोने का भाव और
        Asian Market Today: अमेरिकी AI कंपनियों की
        5 things to know about the Kawasaki
        Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल ने 6
        • Latest News
          Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
          ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से
          Market cues : बाजार के दायरे में
          Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे
          Gold Price Today: सोने का भाव और
          Asian Market Today: अमेरिकी AI कंपनियों की
          5 things to know about the Kawasaki
          Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल ने 6
        Share Market

        Defence Stocks: सरकार ₹1.1 लाख करोड़ की डिफेंस खरीद करेगी, Kotak इन स्टॉक्स पर बुलिश

        Posted on September 10, 2026September 10, 2026 by admin

        Defence Stocks: भारत के डिफेंस सेक्टर के लिए बड़ी खरीदारी को मंजूरी मिली है। रक्षा मंत्रालय की Defence Acquisition Council (DAC) ने करीब ₹1.1 लाख करोड़ के प्रोक्योरमेंट प्रस्तावों को मंजूरी दी है। यह खरीद सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए होगी। खास बात यह है कि करीब 98% खरीदारी घरेलू कंपनियों से की जाएगी। इससे डिफेंस कंपनियों के लिए आने वाले समय में ऑर्डर के मौके बढ़ सकते हैं।

        ब्रोकरेज Kotak Institutional Equities के मुताबिक, इस पैकेज का सबसे ज्यादा फायदा Bharat Electronics (BEL) और Hindustan Aeronautics (HAL) को मिल सकता है। इसके अलावा लैंड सिस्टम से जुड़ी कंपनियां भी फायदे में रह सकती हैं। हालांकि, अभी इसे पक्का ऑर्डर नहीं माना जा सकता। AoN खरीद प्रक्रिया की शुरुआती मंजूरी है।

        Bharat Electronics (BEL)

        Bharat Electronics (BEL) को इस पैकेज से कई प्रोजेक्ट्स में फायदा मिल सकता है। इनमें Arudhra रडार, ग्राउंड बेस्ड जैमर, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम और सिक्योर एक्सेस कार्ड शामिल हैं। इसलिए Kotak ने इसे बड़े मल्टी-आइटम बेनेफिशियरी के तौर पर देखा है।

        कंपनी FY27 में अब तक करीब ₹6,200 करोड़ के ऑर्डर हासिल कर चुकी है। इससे ऑर्डर विजिबिलिटी मजबूत है। हालांकि, Kotak की BEL पर ‘Reduce’ रेटिंग है।

        Hindustan Aeronautics (HAL)

        Hindustan Aeronautics (HAL) को Kotak इस पैकेज का सबसे बड़ा सिंगल-टिकट बेनेफिशियरी मानता है। इसकी बड़ी वजह ALH Dhruv है। HAL इस हेलिकॉप्टर की इकलौती OEM है।

        इसके अलावा मरीन गैस टर्बाइन असेंबली और भारतीय वायुसेना के प्लेटफॉर्म अपग्रेड से भी कंपनी को फायदा मिल सकता है। Kotak ने HAL को डिफेंस सेक्टर की अपनी पसंदीदा कंपनी बताया है। इस पर ब्रोकरेज की ‘Add’ रेटिंग है।

        BEML

        BEML को लैंड सिस्टम से जुड़े प्रोजेक्ट्स का फायदा मिल सकता है। इनमें हाई मोबिलिटी व्हीकल, सेल्फ-प्रोपेल्ड माइन लेयर्स, ट्रॉल टैंक और Sarvatra Bridge System शामिल हैं।

        Kotak के मुताबिक, लैंड मोबिलिटी का यह पैकेज काफी बड़ा है। ऐसे में BEML के लिए आगे नए ऑर्डर मिलने के मौके बन सकते हैं। हालांकि, वास्तविक फायदा कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद ही साफ होगा।

        Larsen & Toubro (L&T)

        प्राइवेट सेक्टर L&T भी लैंड सिस्टम से जुड़े प्रोजेक्ट्स की संभावित लाभार्थी है। कंपनी को हाई मोबिलिटी व्हीकल, माइन लेयर्स और ब्रिज सिस्टम जैसे प्रोजेक्ट्स से फायदा मिल सकता है।

        घरेलू खरीद पर इतना ज्यादा जोर है। ऐसे में डिफेंस से जुड़े प्रोजेक्ट्स में काम करने वाली निजी कंपनियों के लिए भी ऑर्डर के नए मौके बन सकते हैं।

        Ashok Leyland Defence

        Ashok Leyland Defence को भी लैंड सिस्टम पैकेज से फायदा मिल सकता है। खासकर हाई मोबिलिटी व्हीकल से जुड़े प्रोजेक्ट्स कंपनी के लिए अहम हो सकते हैं।

        इस खरीदारी में सेना के लिए कई तरह के मोबिलिटी और लॉजिस्टिक्स सिस्टम शामिल हैं। इससे घरेलू डिफेंस कंपनियों के लिए आगे ऑर्डर मिलने की संभावना बढ़ सकती है।

        Tata Group

        Tata Group की कंपनियां भी लैंड मोबिलिटी से जुड़े प्रोजेक्ट्स में संभावित लाभार्थी हैं। Kotak ने हाई मोबिलिटी व्हीकल, माइन लेयर्स, ट्रॉल टैंक और ब्रिज सिस्टम जैसे प्रोजेक्ट्स में ग्रुप की कंपनियों के लिए अवसर बताए हैं।

        हालांकि, इन प्रस्तावों को अभी पक्का ऑर्डर नहीं माना जा सकता। वास्तविक असर तब दिखेगा, जब खरीद प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे।

        Bharat Forge

        Bharat Forge को भी लैंड सिस्टम से जुड़े प्रोजेक्ट्स का फायदा मिल सकता है। कंपनी के लिए माइन लेयर्स, ट्रॉल टैंक और दूसरे सैन्य सिस्टम से जुड़े ऑर्डर के मौके बन सकते हैं।

        Kotak ने इसे उन कंपनियों में शामिल किया है, जिन्हें लैंड मोबिलिटी पैकेज से फायदा हो सकता है। लेकिन अभी यह संभावित फायदा है। पक्का असर ऑर्डर मिलने के बाद ही पता चलेगा।

        ऑर्डर मिलने में लगेगा समय

        यहां एक बात समझना जरूरी है। AoN का मतलब पक्का ऑर्डर नहीं है। यह खरीद प्रक्रिया की शुरुआती मंजूरी है। Kotak के मुताबिक, प्रस्ताव को अंतिम कॉन्ट्रैक्ट में बदलने में करीब 1-2 साल लग सकते हैं।

        इसलिए इन मंजूरियों का असर तुरंत कंपनियों की कमाई में दिखना जरूरी नहीं है। ब्रोकरेज के मुताबिक, इन प्रस्तावों से जुड़े ज्यादातर ऑर्डर FY27 से FY29 के दौरान आ सकते हैं।

        HDFC Bank को बड़ी राहत, बहरीन कोर्ट ने बैंक के खिलाफ सात निवेशकों के दावों को खारिज किया

        Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged 1, acquisition, AMP, Ashok Leyland, bank, bel, BEL Defence Order, BEL Share, BEL शेयर, BEML, BEML Share, Bharat Electronics, Defence Procurement, Defence Sector Stocks, Defence Stocks, Defence Stocks India, HAL, HAL Defence Order, HAL Share, HAL शेयर, HDFC Bank, Hindustan Aeronautics, Kotak Defence Stocks, Kotak Institutional Equities, L&T, Stocks, ऑर्डर, कमाई, कॉन्ट्रैक्ट, डिफेंस खरीद, डिफेंस सेक्टर, डिफेंस स्टॉक्स, नए ऑर्डर, निवेश, निवेशक, बहरीन कोर्ट, बैंक, ब्रोकरेज फर्म, भारत, मनीकंट्रोल, रक्षा मंत्रालय, स्टॉक फोकस
        Share Market

        Defence Stocks: सरकारी डिफेंस कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट, सरकार ने एक्सपोर्ट नियमों में खास बदलाव किया

        Posted on August 28, 2026August 28, 2026 by admin

        Defence Stocks: डिफेंस शेयरों में शुक्रवार को भारी बिकवाली दिखी। Bharat Dynamics यानी BDL और Hindustan Aeronautics यानी HAL के शेयर 4% तक गिर गए। सरकार ने डिफेंस एक्सपोर्ट के नियम आसान किए हैं। इसके बाद निवेशकों ने सरकारी डिफेंस कंपनियों पर असर का आकलन किया।

        BDL और HAL में गिरावट

        Nifty Defence Index का सबसे कमजोर शेयर भारत डायनेमिक्स रहा। कारोबार के दौरान इसमें करीब 3% तक गिरावट आई। HAL भी करीब 1% नीचे आया। Nifty Defence Index में भी करीब आधा फीसदी की गिरावट रही। इंडेक्स के 19 में से 13 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

        गॉर्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, भारत फोर्ज और कोचीन शिपयार्ड भी 1% तक नीचे आए।

        प्राइवेट कंपनियों से बढ़ सकता है मुकाबला

        नियम आसान होने से डिफेंस एक्सपोर्ट का रास्ता आसान होगा। लेकिन इससे सरकारी कंपनियों के सामने प्राइवेट कंपनियों से मुकाबला भी बढ़ सकता है। ज्यादा कंपनियां विदेशी ऑर्डर के लिए बोली लगाएंगी। इससे कीमतों और मार्जिन पर दबाव आ सकता है।

        दूसरी तरफ, लंबे समय में इसका फायदा पूरे डिफेंस सेक्टर को मिल सकता है। एक्सपोर्ट का बाजार बढ़ेगा तो अच्छी कंपनियों के लिए नए ऑर्डर के मौके भी बन सकते हैं। यानी शेयरों में तत्काल गिरावट डिफेंस की मांग कमजोर होने की वजह से नहीं है। निवेशक ज्यादा प्रतिस्पर्धा और वैल्यूएशन को लेकर चिंतित हैं।

        OGEL की वैधता 3 साल हुई

        रक्षा मंत्रालय ने General Export Licence यानी OGEL की वैधता 2 साल से बढ़ाकर 3 साल कर दी है। तीन अलग-अलग प्रक्रियाओं को भी एक फ्रेमवर्क में मिला दिया गया है। इससे एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों को बार-बार मंजूरी और अनुपालन की प्रक्रिया से राहत मिलेगी।

        OGEL के तहत योग्य कंपनियां कुछ तय डिफेंस प्रोडक्ट्स की कई खेप के लिए खुद एक्सपोर्ट ऑथराइजेशन जनरेट कर सकती हैं। हर शिपमेंट के लिए अलग मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होगी।

        41 देशों से बढ़कर लगभग पूरी दुनिया तक दायरा

        OGEL का दायरा पहले 41 देशों तक था। अब इसे संवेदनशील और प्रतिबंधित देशों को छोड़कर सभी देशों तक बढ़ाया गया है। UN Security Council की पाबंदी या हथियार प्रतिबंध वाले देश इसके दायरे से बाहर रहेंगे।

        गैर-घातक डिफेंस प्रोडक्ट्स के एक्सपोर्ट के लिए ज्यादातर देशों में अब स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन की जरूरत नहीं होगी। संवेदनशील देशों के लिए सुरक्षा नियम जारी रहेंगे। इंटरनेशनल टेंडर और प्रदर्शनियों के लिए होने वाले पात्र एक्सपोर्ट में भी कंसल्टेशन हटा दिया गया है। इससे कंपनियां विदेशी कारोबार के मौके तेजी से तलाश सकेंगी।

        Just Dial Share Price: 10% के अपर सर्किट पर शेयर, कोटक ने इस कारण लगाया दांव तो टूट पड़े निवेशक

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, BDL Share, BDL शेयर, Bharat Dynamics, Defence Export India, Defence Export Rules, Defence PSU Stocks, Defence Sector India, Defence Stocks, General Export Licence, HAL, HAL Share, HAL शेयर, Hindustan Aeronautics, Just Dial, Just Dial share price, nifty, Nifty Defence Index, OGEL Defence Export, Security, share price, Stocks, UN, अपर सर्किट, एक्सपोर्ट ऑथराइजेशन, ऑर्डर, चीन, डिफेंस एक्सपोर्ट, डिफेंस शेयर, डिफेंस सेक्टर, निवेश, निवेशक, बाजार, भारत, भारत डायनेमिक्स, भारत फोर्ज, मझगांव डॉक, मनीकंट्रोल, वैल्यूएशन, शेयर, सरकारी डिफेंस कंपनियां, हथियार
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगाने के आरोप में संदिग्ध गिरफ्तार
        • Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        • Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 4 और गिरफ्तार, जियो का मेगा IPO, मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से अरेस्ट
        • ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से बाहर नहीं जाएगा:जब तक अमेरिका भरोसा पैदा नहीं करता, कोई बातचीत नहीं होगी
        • Market cues : बाजार के दायरे में ट्रेड करने की उम्मीद, मुनाफे के सौदे पकड़ने के लिए इन अहम स्तरों पर रहे नजर
        • Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत
        • Gold Price Today: सोने का भाव और नीचे; दिल्ली, लखनऊ, जयपुर में ₹134040 पर आया 22 कैरेट
        • Asian Market Today: अमेरिकी AI कंपनियों की शानदार कमाई से एशियाई बाजारों में तेजी,Kospi 3.6% तक उछला
        • 5 things to know about the Kawasaki Z300
        • Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल ने 6 नए शेयर खरीदे, एक ने इस साल दिया है 277% का रिटर्न
        • अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार, उससे बातचीत जरूरी:रुबियो बोले- विदेश नीति के लिए ये जरूरी, भारत भी ईरान से दोस्ती रखता है
        • अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार, उससे बातचीत जरूरी:रुबियो बोले- विदेश नीति के लिए ये जरूरी, भारत भी ईरान से दोस्ती रखता है
        • रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता! जामनगर दौरे से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान
        • Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’, जानिए ईरान युद्ध, आतंकवाद से लेकर रूसी तेल की खरीद पर क्या बोले मार्को रुबियो
        • BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा ₹255 करोड़ का इश्यू, GMP दे रहा तगड़े मुनाफे का संकेत
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi Delhi India IT market Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस क्रिकेट चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        8:53 am, Oct 21, 2026
        temperature icon 23°C
        clear sky
        61 %
        1017 mb
        1 mph
        Wind Gust: 1 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:10 am
        Sunset: 5:35 pm
        Hourly Forecast
        11:30 am
        temperature icon
        25°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 52% 1017 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        28°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 39% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 44% 1013 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1015 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 3 mph 48% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 2 mph 50% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 3 mph 52% 1014 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        23°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 47% 1017 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से
        Market cues : बाजार के दायरे में
        Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे
        Gold Price Today: सोने का भाव और
        Asian Market Today: अमेरिकी AI कंपनियों की
        5 things to know about the Kawasaki
        Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल ने 6
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार