गौतम गंभीर की आलोचना की श्रीसंथ ने, कहा विराट रोहित खेलें वनडे विश्वकप (Video)

Image Source : Instagram

एक प्रसिद्ध डिजिटल मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में श्रीसंथ ने कहा है कि गौतम गंभीर भारतीय टीम के लिए सही कोच साबित नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम में गौतम गंभीर बुत बनकर बैठे रहते हैं। इससे अच्छा गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा को कोच बना देते।

इसके अलावा एक सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य का फैसला उनको खुद लेना चाहिए। दरअसल पत्रकार ने सवाल किया था कि क्या इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों को संन्यास ले लेना चाहिए तो उन्होंने कहा कि दोनों के कितने रन है।

गौतम गंभीर के खुद 10 से 12 हजार रन है वहीं विराट कोहली के कुल अंतरराष्ट्रीय रन 30 हजार से ज्यादा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ऐसे में जब कोच के कुल रन ही दोनों खिलाड़ियों से कम हैं तो वह इन दोनों को कैसे बोल सकते हैं संन्यास पर सोचने का।

श्रीसंथ को एक बार गंभीर ने कहा था फिक्सर, साथ खेले विश्वकप

3 साल पहले गौतम गंभीर ने श्रीसंथ को लीजेंड्स लीग क्रिकेट के मैच के दौरान ‘Fixer’ कहा था। इंडियन कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच एलिमिनेटर मैच के दौरान श्रीसंथ और उनके पूर्व साथी गंभीर के बीच तीखी बहस हो गयी थी। इसके बाद विश्व कप विजेता खिलाड़ियों को अलग करने के लिए अंपायर को हस्तक्षेप करना पड़ा था।

श्रीसंथ ने वर्ष 2005 और 2011 के बीच सभी प्रारूपों में भारत के लिए 90 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और उनमें से 49 खेलों में गंभीर एकादश में उनके टीम-साथी थे। वे 2007 टी-20 विश्वकप और 2011 एकदिवसीय विश्वकप में भारत की खिताब जीतने वाली टीमों का हिस्सा थे।गौतम गंभीर ने जहां टी-20 विश्वकप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ एक निर्णायक पारी खेली थी तो श्रीसंथ ने अंत में मिस्बाह का कैच लेकर जीत की मुहर लगाई थी। जब साल 2011 आया तो गौतम गंभीर श्रीसंथ से काफी आगे निकल चुके थे। श्रीसंथ सिर्फ पहले और आखिरी मैच में अंतिम एकादश में शामिल हुए थे और गौतम गंभीर ने 97 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को एकदिवसीय विश्वकप के करीब लाए थे।

फीक्सिंग में फंसे थे श्रीसंथ

श्रीसंत पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2013 में स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में उनकी कथित लिप्तता के कारण बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) की अनुशासनात्मक समिति ने आजीवन प्रतिबंध लगाया था।लेकिन उच्चतम न्यायालय ने 2019 में इस प्रतिबंध को घटाकर सात साल का कर दिया था।

श्रेयंका पाटिल को पाक के खिलाफ पेट के नीचे लगी थी गेंद, आज हुई विश्वकप से बाहर (Video)

indian t20 women world cup team

भारत की ऑफ स्पिनर श्रेयांका पाटिल टखने की चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप से बाहर हो गई हैं और उनकी जगह लेग स्पिनर प्रेमा रावत को टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने अभी तक एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

23 वर्षीय पाटिल बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ भारत की 95 रन की जीत के दौरान चोटिल हो गई थी। यह घटना पावरप्ले के आखिरी ओवर में हुई जब पाटिल को गेंद को रोकने की कोशिश में चोट लग गई। इससे उनके टखने में मोच आ गई।इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भी जेमिमा की एक गेंद उनके पेट के नीचे लगी थी और वह रनअप के इलाके पर लेट गई थी। इस घटना के बाद कुछ देर तक मैच रोका गया था। लेकिन श्रेयंका ने पाक के खिलाफ अपने ओवरों का कोटा पूरा किया था।

आईसीसी की मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 की प्रतियोगिता तकनीकी समिति ने भारतीय टीम में श्रेयांका पाटिल के स्थान पर प्रेमा रावत को शामिल करने की मंजूरी दे दी है।’24 वर्षीय रावत को पहली बार सीनियर राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। वह महिला प्रीमियर लीग के दो सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए छह मैच खेल चुकी हैं।

रावत उस भारत ए टीम का हिस्सा थी जिसे इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को नॉर्थम्प्टन में पहले टी20 मैच के साथ शुरू होने वाली छह मैचों की श्रृंखला खेलनी है।उन्होंने राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने 4.27 की इकॉनमी रेट से आठ विकेट लिए थे और भारत ए ने खिताब जीता था।

श्रेयंका पाटिल को पाक के खिलाफ पेट के नीचे लगी थी गेंद, आज हुई विश्वकप से बाहर (Video)

indian t20 women world cup team

भारत की ऑफ स्पिनर श्रेयांका पाटिल टखने की चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप से बाहर हो गई हैं और उनकी जगह लेग स्पिनर प्रेमा रावत को टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने अभी तक एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

23 वर्षीय पाटिल बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ भारत की 95 रन की जीत के दौरान चोटिल हो गई थी। यह घटना पावरप्ले के आखिरी ओवर में हुई जब पाटिल को गेंद को रोकने की कोशिश में चोट लग गई। इससे उनके टखने में मोच आ गई।इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भी जेमिमा की एक गेंद उनके पेट के नीचे लगी थी और वह रनअप के इलाके पर लेट गई थी। इस घटना के बाद कुछ देर तक मैच रोका गया था। लेकिन श्रेयंका ने पाक के खिलाफ अपने ओवरों का कोटा पूरा किया था।

आईसीसी की मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 की प्रतियोगिता तकनीकी समिति ने भारतीय टीम में श्रेयांका पाटिल के स्थान पर प्रेमा रावत को शामिल करने की मंजूरी दे दी है।’24 वर्षीय रावत को पहली बार सीनियर राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। वह महिला प्रीमियर लीग के दो सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए छह मैच खेल चुकी हैं।

रावत उस भारत ए टीम का हिस्सा थी जिसे इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को नॉर्थम्प्टन में पहले टी20 मैच के साथ शुरू होने वाली छह मैचों की श्रृंखला खेलनी है।उन्होंने राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने 4.27 की इकॉनमी रेट से आठ विकेट लिए थे और भारत ए ने खिताब जीता था।

क्या कल रोहित शर्मा खेलेंगे अंतिम वनडे? अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप से ज्यादा संन्यास पर निगाहें

AFGvsIND भारत शनिवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ तीसरे और आखिरी वनडे में जब जीतेगा, तो भले ही टीम इंडिया की नज़र सीरीज़ में ज़बरदस्त क्लीन स्वीप करने पर होगी लेकिन दर्शकों और मीडिया की निगाहें रोहित शर्मा पर रहेगी क्योंकि बाहरी आवाजें और मीडिया सूत्रों की मानें तो कल रोहित शर्मा अंतिम बार एकदिवसीय प्रारुप में बल्लेबाजी करते हुए दिख सकते हैं।

पहले दो मैचों में बड़ी जीत के साथ उसने तीन मैचों की सीरीज़ पहले ही 2-0 की अपराजेय बढ़त बनाकर अपने नाम कर ली है।लेकिन इन दोनों मैचों में रोहित शर्मा का बल्ला नाकाम रहा है। पहले मैच में वह 16 रन बनाकर रनआउट हो गए और दूसरे मैच में वह 39 गेंदों में 48 रन बनाकर बोल्ड हो गए। सूत्रों के मुताबिक शनिवार को एक बड़ा शतक भी अगली सीरीज में उनके चयन का आधार नहीं बनेगा क्योंकि वह न्यूजीलैंड सीरीज में भी फ्लॉप रहे थे।

मेज़बान टीम पूरे दौरे में ज़बरदस्त फ़ॉर्म में रही है, जिसकी शुरुआत धर्मशाला में सात विकेट से जीत से हुई और फिर लखनऊ में 170 रन की ज़बरदस्त जीत हासिल की, जहाँ उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 400 रन का आंकड़ा पार किया। इन नतीजों ने भारत की बल्लेबाजी की गहराई और गेंदबाजी नियंत्रण को दिखाया है, जिससे अफ़गानिस्तान के पास सीरीज़ में वापसी करने के लिए बहुत कम मौके बचे हैं।

रोहित के अलावा भारत का शीर्ष क्रम सबसे खास रहा है, जिसकी कप्तानी कप्तान शुभमन गिल कर रहे हैं, जिन्होंने लगातार दो असरदार पारियों के साथ अपना मज़बूत वनडे रन जारी रखा है। उनकी सलामी साझेदारी और शीर्ष पर तेज़ी से रन बनाने ने बड़े टोटल के लिए मंच तैयार किया है, जबकि ईशान किशन ने दूसरे वनडे में शतक सहित ज़बरदस्त लगाया है।

गेंद से भी भारत उतना ही असरदार रहा है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह लगातार विकेट लेकर तेज गेंदबाजी ईकाई के अगुआ है, जबकि स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी विविधता से बीच के ओवर्स को नियंत्रण में रखा है। सहायक गेंदबाजों ने भी खास मौकों पर मदद की है, जिससे यह पक्का हुआ कि अफ़गानिस्तान शायद ही कभी लय बना पाया हो।

इस बीच, अफ़गानिस्तान दोनों विभाग में संघर्ष करने के बाद आखिरी वनडे में एक मज़बूत अंत की तलाश में उतरेगा। उनकी बल्लेबाजी काफी हद तक सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ पर निर्भर रही है, जो उनके सबसे खतरनाक बल्लेबाज रहे हैं और उन्होंने सीरीज़ में पहले शतक लगाया। हालांकि, मध्य क्रम से सहायता की कमी ने बार-बार उनकी उन्नति को रोका है।

अगर अफ़गानिस्तान को एक प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाना है तो बल्लेबाज इब्राहिम ज़दरान और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी से पारी को संभालने की उम्मीद होगी, जबकि अनुभवीस्पिनर राशिद खान गेंद से उनके लिए मुख्य खतरा बने हुए हैं। चेपॉक की पारंपरिक रूप से धीमी पिच पर अफ़गानिस्तान के स्पिन गेंदबाजी क्रम को मदद मिल सकती है, खासकर जब पिच घिस जाएगी।

चेपॉक में चेन्नई की पिच से उम्मीद है कि शुरुआत में संतुलित मुकाबला होगा, फिर मैच आगे बढ़ने पर यह धीमी हो जाएगी और स्पिन को मदद मिलेगी। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमें अक्सर चेपॉक पर प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाना पसंद करती थीं, लेकिन हाल के मैचों ने यह भी दिखाया है कि  दूधिया रोशनी में भी लक्ष्य का पीछा किया जा सकता है।

सीरीज़ पहले ही तय हो चुकी है, इसलिए आखिरी वनडे अफ़गानिस्तान अगर जीत जाता है तो वह ना केवल क्लीन स्वीप बचाएगा बल्कि भारत पर पहली एकदिवसीय जीत भी दर्ज करेगा।

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, इशान किशन, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, बिलाल सामी, नांगेयालिया खरोती, फरीद अहमद मलिक, एएम ग़ज़नफ़र, मोहम्मद नबी, राशिद खान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान, जिया उर रहमान शरीफी।

समय:- दोपहर 1.30 बजे

श्रीसंथ ने दिया हरभजन को बॉक्सिंग रिंग में उतरने की चुनौती, लेंगें थप्पड़ का बदला (Video)

shreesanth bhajji

एक डिजिटल मीडिया हाउस को दिए गए इंटरव्यू में श्रीसंत ने हरभजन सिंह के साथ लिए गए एक बॉक्सिंग रिंग के फोटो पर बात करते हुए कहा कि वह हरभजन सिंह को खुले तौर पर चुनौती देते हुए कहा है कि वह उनसे बॉक्सिंग रिंग में भिड़ना चाहेंगे और सालों पुराने थप्पड़ कांड का बदला भी पूरा हो जाएगा। वीडियो के अंत में उन्होंने फिल्म अभिनेता से मुख्यमंत्री बने विजय का पोस लेकर कहा मैं इंतजार कर रहा हूं।


क्या था 2008 में श्रीसंत और हरभजन का थप्पड़ कांड

साल 2008 में आईपीएल के पहले ही सत्र में एक ऐसी घटना हुई थी जिसने सबको यह सोचने को मजबूर कर दिया था कि क्या आचार संहिता का पालन यह लीग कर पाएगी या नहीं। इस सत्र में हरभजन सिंह ने श्रीसंथ को थप्पड़ मारा था।

बात है 25 अप्रैल 2008 की जब आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान हरभजनसिंह ने टूर्नामेंट में अपनी टीम की लगातार तीसरी हार का गुस्सा किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी श्रीसंथ पर उतारा औरपंजाब से मिली हार के बदले उन्होंने उनके खिलाड़ी श्रीसंथ को एक थप्पड़ रसीद कर दिया था।

यह वाकया उस समय पेश आया जब किंग्स इलेवन पंजाब मुंबई की टीम को हराने के बाद उनके खिलाड़ियों से हाथ मिला रहा था, तथी हरभजन ने श्रीसंथ को एक थप्पड़ मार दिया था, लेकिन इसके तुरंत बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बीचबचाव कर दोनों को अलग किया था।

हरभजन का थप्पड़ खाने के बाद श्रीसंथ मैदान में ही फूट-फूटकर रोने लगे थे। इस दौरान उनके टीम के कुमार संगकारा समेत कुछ खिलाड़ियों ने उन्हें चुप कराने का प्रयास किया था।  तत्कालीन किंग्स इलेवन पंजाब के कोच टॉम मूडी और कप्तान युवराज सिंह ने इस घटना की कड़ी निंदा की थी। मैच के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए युवराज ने कहा था कि हरभजन ने श्रीसंथ को थप्पड मारा है और यह बर्दाश्त करने वाली बात नहीं है।हालाँकि उन्होंने कहा कि बाद में हरभजन ने ड्रेसिंग रूम में जाकर श्रीसंथ से अपने व्यवहार के लिए माफी माँगी थी।

3 करोड़ का जुर्माना और निलंबित हुए थे हरभजन

बहरहाल इसके बाद हरभजनसिंह को शनिवार को अस्थायी तौर पर इंडियन प्रीमियर लीग से निलंबित कर दिया गया था।फारूक इंजीनियर ने सोनी और टीडब्लयूआई द्वारा उपलब्ध कराए गए टेप की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया था। इसके बाद आईपीएल 2008  के बाकी मैचों से भज्जी बाहर हो गए और उन पर जुर्माना भी लगाया गया।

मुकेश अंबानी की मुंबई इंडियन्स टीम द्वारा 3 करोड़ 40 लाख रूपए में खरीदे गए हरभजन को  सिर्फ 48 लाख दिए। इसके अलावा उन्हें तीसरे मैच के बाद से सारी मैच फीस भी गँवानी पड़ी।उस वक्त आईपीएल आयुक्त ललित मोदी ने कहा था कि एक खिलाड़ी की फीस 14 मैचों में बाँटी गई और हरभजन को सिर्फ पहले दो मैचों की फीस मिली।


सफेद गेंद के खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने टेस्ट क्रिकेट में शतक मारकर चौंकाया

glenn phillips

सफेद गेंद की क्रिकेट में अपने चपल क्षेत्ररक्षण के लिए मशहूर ग्लेन फिलिप्स ने इंग्लैंड के खिलाफ उन्हीं के मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में शतक जमाकर विश्व क्रिकेट को चौंका दिया। यह कई लिहाज से वैसा ही है जैसे एक बार ग्लेन मैक्सवेल ने भारत के खिलाफ भारत में ही टेस्ट शतक जमाया था। फिलिप्स भी मैक्सवेल की तरह ही सफेद गेंद के क्रिकेटर ज्यादा माने जाते हैं। इसे टेस्ट शतक से अब फिलिप्स ऐसे तीसरे न्यूजीलैंड के क्रिकेटर बन चुके हैं जिन्होंने टेस्ट, एकदिवसीय और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक जड़ा हो।

ग्लेन फिलिप्स (100) की शतकीय और टॉम ब्लंडल (51) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ 391 रनों का स्कोर बना लिया है। न्यूजीलैंड ने कल के सात विकेट पर 291 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में न्यूजीलैंड का आठवां विकेट नेथन स्मिथ (चार) रन के रूप में गिरा। उन्हें जेकब बेथेल ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये काइल जेमीसन ने ग्लेन फिलिप्स के साथ पारी को संभाला और नौवें विकेट के लिए 87 रन जोड़े।

बेथेल ने काइल जेमीसन (41) को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। इसके बाद जोफ्रा आर्चर ने मैट हेनरी (पांच) का शिकार कर लिया। 93वें ओवर की दूसरी गेंद पर मैथ्यू फिशर ने अपना शतक पूरा कर चुके ग्लेन फिलिप्स को आउट कर न्यूजीलैंड की पहली पारी का 391 रनों के स्कोर पर अंत कर दिया। इंग्लैंड के लिए जेकब बेथेल ने तीन विकेट लिये। जोफ्रा आर्चर, मैथ्यू फिशर और सनी बेकर ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया। मैच के दौरान इंग्लैंड गेंदबाजों की खास बात यह रहीं उन्होंने अतिरिक्त रनों का अर्धशतक लगाया।

भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने दिलाई महिला T-20I विश्वकप में नीदरलैंड्स पर एकतरफा जीत

INDvsNED भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार को यहां स्मृति मंधाना (74 रन), शेफाली वर्मा (55 रन, 20 रन देकर तीन विकेट) और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत महिला टी20 विश्व कप के अपने दूसरे मैच में नीदरलैंड को 95 रन से शिकस्त देकर ग्रुप एक में शीर्ष पर पहुंच गई।

बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद मंधाना (47 गेंद में 11 चौके और एक छक्का) और शेफाली (38 गेंद, 10 चौके) ने नीदरलैंड के कमजोर गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी निभाई। इससे भारतीय टीम पांच विकेट पर 209 रन का स्कोर खड़ा कर विश्व कप इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रही।

जवाब में नीदरलैंड की टीम 17.3 ओवर में 114 रन पर ढेर हो गई। यह उसकी लगातार दूसरी हार थी। उसके लिए कप्तान बाबेटे डि लीडे 27 गेंद में 28 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। पहले मैच में बांग्लादेश से हारने वाली नीदरलैंड की बल्लेबाज शुरू में संभलकर खेलीं। लेकिन फिर लगातार विकेट गंवाने से कोई अहम साझेदारी नहीं बना सकीं।

टीम की कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सकीं। टीम ने अंतिम सात विकेट 23 गेंद में गंवा दिए।भारतीय गेंदबाजों में श्री चरणी सबसे रहीं जिन्होंने चार ओवर में 19 रन देकर चार विकेट झटके।शेफाली वर्मा ने अपने हरफनमौला खेल से नीदरलैंड की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। अर्धशतक जड़ने के बाद उन्होंने 3.2 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट झटके। इस तरह वह हेली मैथ्यूज और सुने लुस के बाद महिला टी20 विश्व कप मैच में अर्धशतक और तीन विकेट लेने वाली तीसरी खिलाड़ी बन गईं।

नंदनी शर्मा ने तीन ओवर में 22 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए जबकि अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा को एक विकेट मिला।श्रेयंका पाटिल हालांकि एक गेंद डालने के बाद टखना मुड़ने के कारण गेंदबाजी नहीं कर सकीं।

इससे पहले मंधाना ने लगातार दूसरी अर्धशतकीय पारी खेली जबकि शेफाली ने टूर्नामेंट में पहला अर्धशतक लगाया।विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष 20 रन और दीप्ति शर्मा 10 रन बनाकर नाबाद रहीं। उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 19 रन का योगदान दिया। पिछले मैच में पाकिस्तान पर जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम ने दो बदलाव करते हुए अरूंधति रेड्डी को आराम देकर नंदिनी शर्मा को और भारती फुलमाली की जगह यास्तिका भाटिया को अंतिम एकादश में शामिल किया।

पावरप्ले के दौरान शेफाली अपनी सीनियर मंधाना की तुलना में ज्यादा आक्रामक थीं जिससे भारत ने इस दौरान 59 रन बनाए।नीदरलैंड की गेंदबाज अपनी लाइन एंव लेंथ पर नियंत्रण नहीं कर पा रही थी जिसका शेफाली ने पूरा फायदा उठाया। तेज गेंदबाज इसाबेल वोनिंग की गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से लगाया गया उनका छक्का पहले छह ओवरों में आकर्षण का केंद्र रहा।

शेफाली के आक्रामक खेल के कारण नीदरलैंड की कप्तान बाबेटे डि लीड को बार-बार गेंदबाजी में बदलाव करने पड़े।छठे ओवर में मिर्थे वैन डेन राड ने छह वाइड गेंदें फेंकीं।

मंधाना ने पावरप्ले के बाद खुलकर खेलना शुरू किया। उन्होंने स्पिनरों और तेज गेंदबाजों, दोनों के खिलाफ आगे बढ़कर शॉट खेले। भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज ने सिल्वर सिगर्स पर 15वें ओवर में लगातार चार गेंदों पर चार बाउंड्री लगाईं। सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर पारी को शानदार ढंग से खत्म नहीं कर सकीं।हालांकि रिचा (आठ गेंद में नाबाद 20 रन) और दीप्ति शर्मा (दो गेंद में नाबाद 10 रन) की संक्षिप्त लेकिन असरदार पारी की बदौलत भारत विश्व कप इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहा।

लखनऊ वनडे में भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

AFGvsIND कप्तान शुभमन गिल (154) और ईशान किशन (125) के बेहतरीन शतकों तथा उनके बीच तीसरे विकेट के लिए 224 रन की लाजवाब साझेदारी की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान को दूसरे वनडे में बुधवार को 170 रन के बड़े अंतर से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली।

भारत ने 49.5 ओवर में 402 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद अफगानिस्तान को 44.3 ओवर में 232 रन पर ढेर कर दिया। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़ ने तीन-तीन विकेट लेकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी। प्रिंस यादव को दो विकेट मिले।

पहली पारी के बाद ही यह लगभग तय हो गया था कि यह मैच भारत की तरफ़ जा रहा है। सबसे अहम था कि पहले मैच के शतकवीर रहमानउल्लाह गुरबाज़ को रोका जाए और किसी भी तरह के काउंटर अटैक को रोका जाए। ऐसा हुआ भी, गुरनूर ने गुरबाज़ (41) को आउट करते हुए मैच ख़त्म कर दिया। उसके बाद से कभी ऐसा लगा ही नहीं कि अफ़ग़ानिस्तान लक्ष्य के आस-पास भी पहुंच सकता है। गुरनूर ने एक बार फिर से तीन विकेट हासिल किए। प्रिंस ने भी दो विकेट लिए।

अफ़ग़ानिस्तान कभी भी जीत की दौड़ में नहीं था। बस सवाल यह था कि वे भारत को कितनी देर तक मैदान पर टिकाए रख सकते हैं। गुरबाज़ ने ज़बरदस्त शुरुआत की और उन्हें एक जीवनदान भी मिला, जब प्रिंस यादव की नो-बॉल पर वे आउट होने से बच गए। लेकिन वे इस दूसरे मौके का फ़ायदा नहीं उठा सके और जल्द ही आउट हो गए। इब्राहिम ज़दरान (21) भी बड़े स्कोर की ओर बढ़ते दिख रहे थे, लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। रहमत शाह (79) ने ही कुछ हद तक संघर्ष किया। सेदिकुल्ला अटल (42) के साथ मिलकर उन्होंने 50 से ज़्यादा रनों की साझेदारी की और कुछ देर के लिए भारतीय गेंदबाज़ों को रोके रखा।

हालाँकि, जैसे ही वॉशिंगटन ने यह साझेदारी तोड़ी, अफ़ग़ानिस्तान की सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचने की उम्मीदें तेज़ी से खत्म हो गईं। शाह एक छोर से संघर्ष करते रहे और एक जुझारू अर्धशतक लगाया, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ों से उन्हें ज़्यादा साथ नहीं मिला। आखिरी दो विकेटों ने शाह का कुछ देर साथ दिया जिससे वे अपने स्कोर में कुछ और रन जोड़ सके, लेकिन हार को बस कुछ देर के लिए टाला जा सका। आखिरकार, 79 रन पर आउट होने वाले वे आखिरी बल्लेबाज़ बने और अफ़ग़ानिस्तान को आसानी से हार का सामना करना पड़ा।

ALSO READ: अबकी बार 400 पार, शुभमन किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ जड़ा शतक


IND A ने AFG A को 101 रनों से हराकर बनाई त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में जगह

Tilak Verma

AFGAvsINDAबल्लेबाजों और गेंदबाजों के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ए ने बुधवार को यहां अफगानिस्तान ए को 101 रन से बड़े अंतर से हराकर त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में जगह बना ली।भारत ने कप्तान तिलक वर्मा (59), प्रियांश आर्य (58) और कुमार कुशाग्र (58) के अर्धशतकों की मदद से नौ विकेट पर 319 रन बनाने के बाद अफगानिस्तान ए को 36.5 ओवर में सिर्फ 218 रन पर ढेर कर दिया।

निशांत सिंधू भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 6.5 ओवर में 31 रन देकर चार विकेट चटकाए। तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने सात ओवर में 48 रन देकर दो विकेट लिए। अंशुल कंबोज, विपराज निगम, सूर्यांश शेडगे और अनुकूल रॉय ने एक-एक विकेट लिया। अफगानिस्तान के लिए बाहिर शाह (52 गेंद में 57 रन, चार चौके और एक छक्का) और फैसल शिनोजादा (46) ही टिककर बल्लेबाजी कर पाए लेकिन टीम के अधिकतर बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। 

 इस जीत के साथ भारत ए चार अंक और तीन टीम में सबसे बेहतर नेट रन रेट (0.597) के साथ अंक तालिका में सबसे ऊपर है और उसने फाइनल में जगह सुनिश्चित कर ली है।श्रीलंका ए के भी चार अंक हैं और वह 0.494 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि अफगानिस्तान ए दो अंक और माइनस 1.602 के नेट रन रेट के साथ सबसे नीचे है।

अफगानिस्तान ए शुक्रवार को श्रीलंका ए के खिलाफ अंतिम ग्रुप मैच खेलेगा और मेजबान टीम से आगे निकलने के लिए उसे काफी बड़ी जीत की जरूरत होगी।ठाकुर ने भारत ए को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने तीसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज हसन ईसाखिल (14) को रुतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच आउट कराया।

भारतीय टीम को दूसरे विकेट के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ा। छठे ओवर में कंबोज ने खालिद तनीवाल (13) को आउट किया और 10वें ओवर में कप्तान इमरान मीर का विकेट सिद्धू को मिला।शिनोजादा और बाहिर ने चौथे विकेट के लिए 87 रन जोड़कर अफ़गानिस्तान की पारी को संभाला लेकिन इन दोनों के जल्दी-जल्दी आउट होने के बाद पारी को सिमटने में अधिक देर नहीं लगी।

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पहले T-20 अंतरराष्ट्रीय में 4 विकेट से हराया

AUSvsBAN एडम जम्पा और जोएल डेविस के तीन-तीन विकेट के बाद तीसरे वनडे में बेहतरीन शतक जमाने वाले कूपर कोनली की 47 रन की एक और शानदार पारी से ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पहले T 20I में बुधवार को 10 गेंद शेष रहते चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

बांग्लादेश को 19 ओवर में 131 रन पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 18.2 ओवर में छह विकेट पर 133 रन बनाकर जीत अपने नाम की। कोनली ने 27 गेंदों पर 47 रन की पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। टिम डेविड ने 20 रन और मैट रेनशॉ तथा निखिल चौधरी ने 18-18 रन का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने आखिरकार चार विकेट बाकी रहते हुए जीत हासिल कर ली। कोनली के शानदार खेल की बदौलत उन्हें बेहतरीन शुरुआत मिली। हालांकि, बीच के ओवरों में वे थोड़ा लड़खड़ा गए और कुछ बल्लेबाजों ने अपने विकेट आसानी से गंवा दिए। खासकर रेनशॉ को गेंद को सही समय पर हिट करने में दिक्कत हुई, खासकर स्पिनरों के खिलाफ।

बांग्लादेशी स्पिनरों ने बीच के ओवरों में रनों की गति पर लगाम लगाई, लेकिन इतने कम स्कोर का बचाव करना हमेशा से ही मुश्किल काम था। बांग्लादेश की तरफ से महेदी हसन ने सर्वाधिक नाबाद 29 रन बनाये। सैफ हसन ने 20 और सौम्य सरकार ने 17 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जम्पा और जोएल डेविस ने तीन-तीन विकेट लिए। जम्पा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।