भारतीय T-20I जर्सी को अपने हाथ में पकड़कर खड़े रह गए सूर्यवंशी (Video)

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के होटल रूम पर भारतीय टी-20 जर्सी लेकर सपोर्ट स्टाफ पहुंचा, स्टाफ के चरण छूकर सूर्यवंशी रुके और जैसे ही भारतीय टी-20 टीम की जर्सी उनके हाथ आई वह अपने शब्द बयां करने की स्थिती में नहीं थे। 15 वर्ष के सूर्यवंशी को 26 जून से शुरू हो रहे आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के लिये भारतीय टीम में चुना गया है।

सूर्यवंशी ने BCCI द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए संक्षिप्त वीडियो में कहा ,‘‘ शब्दों में बयां नहीं कर सकता । मैने इसी के लिये पहले दिन बल्ला उठाया था और अभ्यास के लिये क्रिकेट के मैदान पर उतरा था। वह सपना आज पूरा हो गया है ।’’उन्होंने कहा ,‘‘ यह मेरे सफर का सबसे बड़ा कदम है । मैं इन भावनाओं को शब्दों में अभिव्यक्त नहीं कर सकता।’’

बिहार के समस्तीपुर से अपने कैरियर की शुरूआत करने वाले सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक जमाया था।28 अप्रैल 2025 को गुजरात के खिलाफ 38 गेंद में 101 रन बनाकर वह 14 वर्ष 32 दिन की उम्र में टी20 क्रिकेट में शतक जमाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे।उन्होंने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलते हुए 230 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाये।

इंग्लैंड या आयरलैंड के खिलाफ वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन सकते हैं। महज 15 वर्ष और 71 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी राष्ट्रीय टीम में जगह पाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का वर्षों पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।हालांकि सचिन तेंदलुकर के जमाने में टी-20 अंतरराष्ट्रीय प्रारुप नदारद था लेकिन अगर वैभव सूर्यवंशी का पदार्पण होता है तो वह निश्चित ही किसी भी प्रारुप में डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे।

उन्होंने कहा ,‘‘यह सपना सच होने जैसा है। जैसे ही मैने टीशर्ट देखा, मेरी मुस्कान नहीं रूक रही है।’

आलिया रियाज को सिर्फ खूबसूरती के कारण मिली पाक टीम में जगह, टीम पर भड़के फैंस

Aliya Riyaz

पाकिस्तान की खिलाड़ी आलिया रियाज अपनी खूबसूरती के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लेकिन सिक्के का दूसरा पहलू यह भी है कि क्रिकेट कला और ताकत का खेल है और भारी भरकम शरीर की आलिया ना गेंदबाजी में और ना ही बल्लेबाजी में ताकत दिखा पाई है। साथ ही उनकी फील्डिंग भी खासी खराब है। इस कारण पाक क्रिकेट फैंस ही उनकी आलोचना कर रहे हैं। (Pic Courtesy: Facebook Official page of Aliya Riyaz)


भारत, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद पाकिस्तान पहले दौर से ही बाहर हो गया था।पुरूष टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान राशिद लतीफ ने कहा कि हर कोई महिला क्रिकेट का समर्थन करना चाहता है और करना भी चाहिये लेकिन पाकिस्तानी महिला क्रिकेट आगे बढ ही नहीं रहा है।उन्होंने  कहा ,‘‘ पाकिस्तान महिला टीम कई साल से खेल रही है और यह हैरानी की बात है कि आईसीसी टूर्नामेंटों में प्रदर्शन में कोई सुधार नहीं है।’’

पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और महिला टीम के पूर्व कोच कबीर खान ने कहा ,‘‘ इन खिलाड़ियों को किसी सुविधा या अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर की कमी नहीं है ।’’उन्होंने कहा ,‘‘मुझे लगता है कि हमारे खिलाड़ी दबाव को झेलने के लिये मानसिक रूप से मजबूत नहीं है। दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ इस विश्व कप में कम स्कोर वाले मैचों को ही देख लो।’’ अगर आप लगातार हारते रहे तो पाकिस्तान में महिला क्रिकेट आगे नहीं बढ सकेगा।’

मां बनने के बाद महिला क्रिकेटर कैसे उतरें मैदान पर, ICC ने जारी किए दिशा निर्देश

Women world cup

International Cricket council (ICC) ने सोमवार को महिला क्रिकेटरों के लिए ‘गर्भावस्था' के बाद खेल में वापसी के लिए दिशा निर्देशजारी किए हैं।इन दिशा निर्देशों में सदस्य बोर्ड के लिए एक पूरा सिस्टम बताया गया है ताकि वे खिलाड़ियों को गर्भावस्था, बच्चे के जन्म और शीर्ष स्तर की क्रिकेट में वापसी के दौरान मदद कर सकें।

इन दिशा निर्देश के अनुसार बोर्ड हर खिलाड़ी के लिए एक खास केस मैनेजर नियुक्त करें, ट्रेनिंग का लचीला माहौल दें, बच्चों की देखभाल और यात्रा में मदद करें, और गर्भावस्थाव बच्चे के जन्म के बाद की अवधि में मेडिकल और सेहत से जुड़ी सुविधाओं तक पहुंच पक्की करें।

यह कदम महिला क्रिकेट के बढ़ते पेशेवर होने के बीच उठाया गया है, क्योंकि अब अधिकतर खिलाड़ी अपने खेल करियर के दौरान परिवार शुरू करने का फैसला कर रही हैं। आईसीसी की मेडिकल एडवाइजरी कमेटी ने ये दिशा निर्देश तैयार किए हैं और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की डॉक्टर डॉ. फिलिप्पा इंगे ने इसकी अगुवाई की है। इनका मकसद सदस्य बोर्ड को खिलाड़ियों की भलाई को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय कानूनों के अनुसार अपनी प्रेग्नेंसी और खेल में वापसी की पॉलिसी बनाने में मदद करना है।

इस सिस्टम के केंद्र में खेल में वापसी का छह-चरणों वाला मॉडल है – रेडी (तैयार), रिव्यू (समीक्षा), रिस्टोर (बहाली), रीकंडीशन (फिर से तैयार होना), रिटर्न (वापसी) और रिफाइन (बेहतर बनाना)। इसमें बच्चे के जन्म के बाद रिकवरी से लेकर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी और उसके बाद लगातार निगरानी तक की क्रमिक प्रक्रिया बताई गई है।

Women T20I WC से बाहर होने वाली पहली टीम पाकिस्तान के कोच और खिलाड़ी पिज्जा बर्गर की पार्टी में (Video)

 

Women T20I WC से बाहर होने वाली पहली टीम पाकिस्तान के कोच वाहब रियाज हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ हार के कारण काफी हताश दिखे थे। लगातार तीसरी हार के कारण पाकिस्तान इस महिला टी-20 विश्वकप से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई थी। पाकिस्तान को पहले भारत फिर ऑस्ट्रेलिया और फिर बांग्लादेश से भी 23 रनों की हार मिली। हालांकि टीम का माहौल देखें तो लगता है उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा है क्योंकि कोच और खिलाड़ी इंग्लैंड के रेस्टोरैंट में फास्ट फूड की दावत उड़ा रहे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ है।

इससे पहले पाकिस्तान के कोच वहाब रियाज़ अपनी टीम के शनिवार को बांग्लादेश से हारने और आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल की दौड़ से बाहर होने के बाद बहुत निराश थे।हैम्पशायर बाउल में बांग्लादेश के 123/6 के स्कोर का पीछा करते हुए एशियाई टीम लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाई। टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी हार का मतलब है कि पाकिस्तान अब नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालिफ़ाई नहीं कर सकता।

हालांकि पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के अपने शुरुआती तीन मैचों में अपने बेहतरीन फ़ॉर्म की झलक दिखाई, लेकिन वहाब का मानना है कि दबाव पड़ने पर टीम ने खुद को निराश किया। वहाब ने कहा, “वर्ल्ड कप से बाहर होना बहुत निराशाजनक है क्योंकि हमारे नज़रिए से, मुझे अभी भी लगता है कि किसी दूसरी टीम ने आपको नहीं हराया है। आप खुद दूसरी टीमों से हारे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि इसमें बड़ा फ़र्क है जब दूसरी टीमें अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करती हैं और आपको हरा देती हैं। लेकिन मुझे लगता है कि दुर्भाग्य से पिछले तीनों मैचों में हम उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल पाए और हमने ही मैच गंवाए।”

मुनीबा अली (25) और गुल फ़िरोज़ा (23) ने बांग्लादेश के स्कोर का पीछा करते हुए 49 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप करके पाकिस्तान को मज़बूत शुरुआत दी थी, लेकिन मिडिल-ऑर्डर के लड़खड़ाने से कप्तान फ़ातिमा सना (10) और निचले क्रम के बल्लेबाज़ों पर बहुत ज़्यादा दबाव आ गया और टीम विपक्षी टीम के स्कोर तक नहीं पहुँच पाई।

बाइक पर कंगारू, ऑस्ट्रेलिया की बांग्लादेश पर क्लीन स्वीप का जश्न हुआ वायरल

AUSvsBAN ऑस्ट्रेलिया की बांग्लादेश पर लगातर तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय जीत का वीडियो वायरल हो रहा है क्योंकि वनडे सीरीज हार के बाद ऑस्ट्रेलिया 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय जीत गई। विश्वकप पर भी ज्यादा जश्न ना मनाने के लिए मशहूर जब ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड और मेट रेनशॉ बाइक पर मैदान का चक्कर लगाते हुए दिखे तो यह वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को तीसरे टी 20 में रविवार को 54 गेंद शेष रहते सात विकेट से रौंद कर सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। मो. तौहीद हृदोय (नाबाद 61) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत बांग्लादेश ने आठ विकेट पर 109 रनों का मामूली स्कोर बनाया। ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में तीन विकेट पर 112 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल की। 60 रन बनाने वाले मिचेल मार्श को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया जबकि मैट रेनशॉ को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।

मुश्किल पिच पर भी 109 रन का स्कोर काफी नहीं था और मिच मार्श ने पावरप्ले में ही मैच खत्म करके इस लक्ष्य का मज़ाक बना दिया। बांग्लादेश ने दूसरे मैच में कड़ी टक्कर दी थी और पहले मैच में भी ठीक-ठाक खेले थे, लेकिन इस मैच में कोई मुकाबला ही नहीं हुआ। इस पिच पर वे अच्छे स्कोर से कम से कम 60-70 रन पीछे रह गए।

मैट रेनशॉ (नाबाद 89) और टिम डेविड (45) की शानदार पारियों के मदद से ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को सात रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली थी। वहीं एडम जम्पा और जोएल डेविस के तीन-तीन विकेट के बाद तीसरे वनडे में बेहतरीन शतक जमाने वाले कूपर कोनली की 47 रन की एक और शानदार पारी से ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पहले T 20I में बुधवार को 10 गेंद शेष रहते चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी।

1 हार से ही भारत का महिला T-20I विश्वकप का सेमीफाइनल पड़ा खतरे में, जाने कैसे?

भारत ने महिला टी-20 विश्वकप के पहले मैच में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स पर बड़ी जीत दर्ज की। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 विकेट की हार से उनका सेमीफाइनल खतरे में पड़ गया है।

भारत भले ही अभी दूसरे स्थान पर है और उसका रनरेट दक्षिण अफ्रीका से कहीं ज्यादा है तब भी भारत के अगले दो मुकाबले बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के अगले दो मुकाबले पाकिस्तान और नीदरलैंड्स से हैं। ऐसे में यह संभावित है कि भारत बांग्लादेश पर तो बड़ी जीत दर्ज करेगा लेकिन ऑस्ट्रेलिया से उसे कड़ी टक्कर मिलेगी। वहीं दक्षिण अफ्रीका अगले 2 मैच जीत के साथ रन रेट भी बढ़ाएगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का मैच करो या मरो वाला होगा।

दक्षिण अफ्रीका ने जीत के लिए 159 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.1 ओवर में चार विकेट पर 161 रन बनाकर दूसरी जीत दर्ज की जिससे टीम तालिका में चार अंक लेकर भारत (चार अंक) के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

स्पिन आक्रमण की योजना हुई विफल

भारत की  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ स्पिन गेंदबाजों की रणनीति शुरुआत में ही सफल होती हुई दिखी जैसे जैसे मैच आगे बड़ा लेग स्पिनर्स पर 48 फीसदी डॉट गेंदें खेलने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम ने बड़े शॉट्स खेलने आरंभ किए। ऐसे में अब टीम यह सोचेगी कि क्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी यह नीति ठीक रहेगी।

भारत के लिए एकमात्र स्पिनर श्री चरणी ही सफल रही।बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने चार ओवर में एक मेडन से 24 रन देकर तीन विकेट झटके। श्री चरणी ने छठे ओवर में 25 रन पर दक्षिण अफ्रीका को दोहरे झटके दिए। उन्होंने खतरनाक लौरा वोलवार्ट (20 रन) को आउट करने के दो गेंद बाद एनेरी डर्कसेन (शून्य) को आउट कर दिया। शेफाली वर्मा ने भी 1 विकेट लिया और 4 ओवर में 22 रन दिए।

मुख्य ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 44 रन और डेब्यू करने वाली प्रेमा रावत ने 2 ओवरों में 21 रन दिए। ऐसे में टीम के पास अनुभवी गेंदबाज की कमी लग रही है।मुख्य तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने भी 3 ओवर में 29 रन दिए।

दक्षिण अफ्रीका का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड रन चेज, 6 विकेट से हराया मैच

INDvsSA दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ महिला टी-20 विश्वकप में और कुल प्रारुप में सबसे रिकॉर्ड रन चेज किया और टीम इंडिया को मुश्किल हालात में 6 विकेट से हरा दिया।  159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम सहमी सी नजर आई और पॉवरप्ले में 2 विकेट के नुकसान पर 25 रन ही बना पाई। 

लेकिन कैप और ब्रिट्स ने धीमी बल्लेबाजी जारी रखी। अंतिम 10 ओवर में टीम को 100 रनों की दरकार थी जो कैप की शानदार पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 55 गेंदों में बना लिए। मरीजान कैप ने बल्ले से तो 45 गेंदो में 81 रन बनाए ही जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे। 

लेकिन इससे पहले गेंदबाजी में भी उन्होंने भारत के 2 अहम विकेट चटकाए थे। जिसके कारण उनको प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इससे पहले ओपनर शेफाली वर्मा (31), कप्तान हरमनप्रीत कौर (24) और दीप्ति शर्मा (29) की उपयोगी पारियों से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महिला टी 20 विश्व कप के ग्रुप एक मैच में रविवार को सात विकेट पर 158 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया।

 स्मृति मंधाना (17) और शेफ़ाली ने भारत को आक्रामक शुरुआत दिलाई थी लेकिन मंधाना स्कूप करने के प्रयास में काप का शिकार बनीं और फिर शेफ़ाली भी जल्द ही शबनिम इस्माइल की शॉर्ट गेंद पर शिकार हो गईं। इसके बाद नियमित झटकों के चलते भारत ने 84 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद भी भारत को लगातार झटके लगते रहते लेकिन उपयोगी योगदानों के चलते भारत ने 158 का स्कोर खड़ा कर दिया। भारत की ओर से सर्वोच्च स्कोर शेफ़ाली वर्मा (31) ने बनाया जबकि दीप्ति ने 29 रनों की पारी खेली।

पावरप्ले में भारत के 59/2 रन बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने अच्छी वापसी की। गेंद पिच पर कितनी बार रुक रही थी और भारत के लिए तेज़ी से रन बनाना भी आसान नहीं था। सोच यह थी कि बाद में मुश्किल होने से पहले पावरप्ले में तेज़ी से रन बनाए जाएं, और ओपनर्स ने अच्छा काम किया लेकिन वे इसे जारी नहीं रख सके। दक्षिण अफ्रीका के दो मुख्य तेज़ गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया और अहम विकेट लेकर मैच में वापसी कराई।

यशस्वी शतक की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर किया क्लीन स्वीप

Yashsvi Jaiswal

AFGvsIND तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (23 रन पर पांच विकेट) के पंजे और यशस्वी जायसवाल (नाबाद 110) तथा रोहित शर्मा (79) के साथ उनकी 170 रन की ओपनिंग साझेदारी की बदौलत भारत ने तीसरा और आखिरी वनडे शनिवार को नौ विकेट से जीतकर अफगानिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ़ कर दिया।

भारत ने अफगानिस्तान को 44.2 ओवर में 218 रन पर समेटने के बाद 28.4 ओवर में एक विकेट पर 224 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल की। चेज करते हुए भारत को पहले ओवर में ही 23 रन मिल गए थे जिसने टोन सेट करने का काम किया।

रोहित ने 47 गेंदों में अपना 62वां अर्धशतक पूरा किया और फिर तेज़ी से रन बटोरने लगे। यशस्वी ने शुरुआत में ही आक्रमण किया और केवल 37 गेंदों में पचासा पूरा कर लिया था। रोहित तो अपने शतक के क़रीब नहीं जा पाए, लेकिन जायसवाल ने बिना कोई गलती करते हुए दूसरा वनडे शतक जड़ा। जायसवाल ने 86 गेंदों पर नाबाद 110 रन की पारी में 13 चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने विजयी छक्का भी मारा। रोहित ने 69 गेंदों पर 79 रन में नौ चौके और तीन छक्के लगाए। श्रेयस अय्यर दो छक्कों की मदद से 20 रन बनाकर नाबाद रहे। 

अफगानिस्तान पर लगी पांच रन की पेनल्टी के कारण भारत की पारी की शुरुआत बिना विकेट के पांच रन से हुई।जायसवाल ने उमरजई के पहले ही ओवर में तीन चौकों के साथ शुरुआत की जबकि रोहित ने भी फरीद अहमद पर लगातार दो चौके मारे।

रोहित हालांकि 10 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब उन्होंने जियाउर रहमान की गेंद को कट लिया लेकिन थर्ड मैन पर खड़े फरीद कैच लपकने में नाकाम रहे। उन्होंने बाद में फ्लडलाइट की ओर इशारा करके कहा कि वह दूधिया रोशनी के कारण गेंद नहीं देख पाए।जायसवाल ने इसके बाद फरीद जबकि रोहित ने रहमान पर छक्के मारे।

जायसवाल ने राशिद खान की गेंद पर एक रन के साथ 38 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और फिर अल्लाह गजनफर पर चौके के साथ 13वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।रोहित ने राशिद की गेंद पर छक्के और दो चौकों के साथ 47 गेंद में अर्धशतक जड़ा।

राशिद की लगातार गेदों पर चौके और छक्के के साथ रोहित पारी में पहली बार जायसवाल से आगे निकल गए।रोहित हालांकि अगले ओवर में मोहम्मद नबी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में डीप मिडविकेट पर स्थानापन्न खिलाड़ी सेदिकुल्लाह अटल को कैच दे बैठे।जायसवाल ने नबी पर छक्के के साथ 83 गेंद पर शतक पूरा किया और फिर इसी ओवर में लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ भारत को जीत दिला दी।

ALSO READ: कृष्णा के 5 विकेट, हशमत का शतक, भारत के खिलाफ अफगानिस्तान 218 पर ढेर


कृष्णा के 5 विकेट, हशमत का शतक, भारत के खिलाफ अफगानिस्तान 218 पर ढेर

 

AFGvsIND हशमतउल्लाह शाहिदी (102) के पहले शतक के बावजूद भारत ने प्रसिद्ध कृष्णा (23 रन पर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान को तीसरे और आखिरी वनडे में शनिवार को 44.2 ओवर में 218 रन पर समेट दिया। अफगानिस्तान के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद कृष्णा ने घातक गेंदबाजी से अफगान टीम को झकझोर दिया।

कृष्णा ने 36 रन तक जाते-जाते अफगानिस्तान के चार विकेट चटका दिए।कृष्णा ने शतक बना चुके हशमतउल्लाह शाहिदी को आउट कर अपना पांचवां विकेट लिया और अफगानिस्तान की पारी समेट दी। दो हाफ वाली पारी रही अफगानिस्तान की। पहले चार विकेट काफी जल्दी गिरे और टीम दबाव में आ गई। इसके बाद अजमत और हशमत की शतकीय साझेदारी ने उनकी जबरदस्त वापसी कराई और रन रेट भी 5 के ऊपर चला गया था। हालांकि, अजमत के आउट होने के बाद रनों की गति धीमी पड़ गई। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार हशमत को शॉर्ट गेंदों से टार्गेट किया जिस पर अधिकतम समय वह डक करते दिखे।

हशमत की पारी काफी धीमी रही जिसमें उन्होंने काफी डॉट गेंद खेली, लेकिन शायद उनके शतक के कारण ही टीम 45वें ओवर तक खेली और 200 का आंकड़ा पार कर सकी। प्रसिद्ध ने पावरप्ले में चार विकेट निकालने के बाद पारी का अंत किया और फिर पंजा खोलते हुए पारी का अंत किया।

36/4 से 218 का टोटल। यह अफ़गानिस्तान के कैप्टन के दिखाए गए साहस की बदौलत ही संभव हो पाया, जिन्होंने अपना पहला वनडे शतक बनाया। उन्होंने 131 गेंदों की अपनी शतकीय पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। अज़मतुल्लाह उमरज़ई (50) के साथ उनकी 105 रन की पार्टनरशिप ने असल में इनिंग्स को वापस पटरी पर ला दिया, लेकिन पारी फिर से बिखर गई, आखिरी पाँच विकेट सिर्फ़ 20 रन पर खो दिए।

इंडिया के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार परफ़ॉर्मेंस दी, जिन्होंने अपने पहले पाँच ओवर में चार विकेट लिए। यह तेज़ बॉलिंग का एक शानदार प्रदर्शन था, एक ऐसी पिच पर जिसमें काफ़ी पेस और बाउंस था, साथ ही शुरुआत में कुछ लैटरल मूवमेंट भी था।

7 रनों की हार में भी बांग्लादेश ने छुड़ा दिए ऑस्ट्रेलिया के पसीने

AUSvsBAN मैट रेनशॉ (नाबाद 89) और टिम डेविड (45) की शानदार पारियों के मदद से ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को सात रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली। ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर 196 रनों का मजबूत स्कोर बनाने के बाद बांग्लादेश की कड़ी चुनौती को छह विकेट पर 189 रन पर थाम लिया। मैट रेनशॉ को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उसने 44 रन के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये। जॉश इंग्लिस (11), कूपर कॉनली (एक) और कप्तान मिचेल मार्श (20) रन बनाकर आउट हुये। ऐसे संकट के समय मैट रेनशॉ और टिम डेविड की जोड़ी ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच 97 रनों की साझेदारी हुई। 15वें ओवर में अब्दुल गफर सकलैन ने टिम डेविड को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

टिम डेविड ने 25 गेंदों में दो चौके और चार छक्के लगाते हुए (45) रन बनाये। निखिल चौधरी (आठ) रन पगबाधा आउट हुये। ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 196 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मैट रेनशॉ ने 52 गेंदों में चार चौके और पांच छक्के लगाते हुए (नाबाद 89) रनों की पारी खेली। जोएल डेविस ने आठ गेंदों में नाबाद 13 रन बनाये।

बांग्लादेश ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की, ओपनर्स ने सिर्फ़ 19 गेंदों में तेज़ी से 48 रन बनाए, जिससे मैच रोमांचक हो गया। तन्ज़िद (30) के मैट रेनशॉ के रिटर्न कैच पर आउट होने के बाद भी, सौम्या बाउंड्री लगाते रहे, और परवेज़ हुसैन इमॉन (36)और सैफ़ (42) के बीच 53 रन की मज़बूत पार्टनरशिप ने बांग्लादेश को 10 ओवर तक मज़बूती से कंट्रोल में रखा। हालाँकि, जब ऐसा लग रहा था कि मैच ऑस्ट्रेलिया के हाथ से निकल रहा है, तो उन्होंने लगातार दो ओवरों में ज़रूरी विकेट लेकर सेट बैट्समैन को आउट करके वापसी की।

इन जल्दी-जल्दी सफलताओं के बाद, ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों ने बीच के ओवरों में पूरी तरह से पासा पलट दिया। मैट रेनशॉ, जोएल और नाथन एलिस ने बहुत ही टाइट स्पेल फेंके, जिससे रन कम हुए और बैटिंग साइड पर बहुत ज़्यादा दबाव बना। बांग्लादेश आखिरकार बिखर गया, ज़रूरी रन-रेट बनाए रखने के लिए बहुत संघर्ष कर रहा था। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने आधिकारिक तौर पर रन रोक दिए और 7 रन से रोमांचक जीत पक्की कर ली।