3 साल बाद कोई T-20I सीरीज हारा भारत, कोच और कप्तान के नाम शर्मनाक दर्ज हुए रिकॉर्ड्स

भारतीय टीम करीब 3 साल यानि कि 36 महीने या फिर 1050 दिन बाद कोई टी-20 सीरीज हारा है। इस दौरान भारत ने दो बार टी-20 विश्वकप पर कब्जा जमाया। यह रिकॉर्ड इतना शानदार इसलिए रहा क्योंकि सूर्यकुमार यादव ने ज्यादातर मौकों पर भारत की  कप्तानी की थी।

अंतिम बार भारत कोई टी-20 सीरीज हारा था तो भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या थे। अगस्त 2023 में भारत वेस्टइंडीज से 2-3 से सीरीज हार बैठा था। लेकिन अब कोच गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर के नाम कुछ अनचाहे रिकॉर्ड्स बन गए हैं।

श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान लगातार दो पहले टी-20 मैच हारने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर पहली बार आयरलैंड से सीरीज हारने वाले पहले कप्तान और कोच बन गए हैं। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिच को बखूबी भांपने और रणनीति पर सटीक अमल करने के लिये आयरलैंड की तारीफ की जिसने भारत पर टी20 श्रृंखला में 2 . 0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

पहले मैच में 34 रन से जीत के बाद आयरलैंड ने रविवार को दूसरा मैच एक रन से जीता।नये कप्तान अय्यर ने मैच के बाद कहा ,‘‘ अच्छी श्रृंखला नहीं रही लेकिन आयरलैंड की तारीफ करनी होगी। उन्हें पता था कि विकेट कैसा होगा और उन्होंने रणनीति पर बखूबी अमल किया।’’

भारत के सहायक कोच रयान टेन डोएशे ने स्वीकार किया कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि टी20 में विश्व चैंपियन टीम आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैच में हार गई और कहा कि उनके खिलाड़ी परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में नाकाम रहे।आयरलैंड ने पहला मैच 34 रन से जीता और इसके बाद श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम को दूसरे मैच में एक रन से हराकर इतिहास रच दिया।

डोएशे ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘बहुत से लोगों के साथ हमें भी विश्वास नहीं हो रहा है। हमने अभी-अभी विश्व कप जीता है लेकिन हमें ऐसी टीम ने हराया जिसने ‘बेसिक्स’ (बुनियादी बातों) पर पूरा ध्यान दिया।’’डोएशे ने कहा, ‘‘मुझे लगता है की परिस्थितियों ने अहम भूमिका निभाई। यह हमारी हार का मुख्य कारण रहा। हमने इसका अच्छी तरह से समाधान नहीं किया। सबसे बड़ी समस्या हवा थी, लेकिन हार के लिए कोई बहाना नहीं चलेगा। हमें अलग-अलग चुनौतियों का अच्छी तरह से सामना करने का तरीका ढूंढना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आयरलैंड ने बेसिक्स पर अच्छी तरह से काम किया और हम इस मामले में उनका मुकाबला नहीं कर पाए। हमें आक्रामक बल्लेबाजी करना पसंद है लेकिन इस तरह की परिस्थितियों में हमें अधिक समझदारी से काम लेना होगा।’’

स्मृति और जेमीमा की धीमी पारी से कप्तान और फैंस नाराज, हारने की बड़ी वजह

स्मृति मंधाना और जेमीमा रॉड्रिगेस बहुत अच्छी सहेलियां है लेकिन इन दो सहलियों की धीमी पारी ने भारत को टी-20 विश्वकप से बाहर का रास्ता दिखाने में अहम भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्मृति मंधाना ने 6 चौकों की मदद से 37 गेंदों में 38 रन बनाए। वहीं जेमीमा ने 28 गेंदों में एक चौका और छक्का लगाकर 34 रन बनाए। इसमें से एक चौका शुरुआत में और छक्का पारी के अंत में आया। इनकी धीमी बल्लेबाजी से ना केवल फैंस बल्कि कप्तान हरमनप्रीत कौर नाराज है जिन्होंने प्रेस वार्ता में यह स्पष्ट किया।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद महिला टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद रविवार को कहा कि भारतीय टीम अपने स्तर की क्रिकेट नहीं खेल सकी और अब पुनर्विचार का समय आ गया है।हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा ,‘‘ हम कुछ समय तक मैच में थे लेकिन अपने स्तर का खेल नहीं दिखा सके। एक ईकाई के रूप में हमें कई चीजों पर विचार करना होगा।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमारा स्कोर ठीक ठाक था। एक समय हमें लगा कि हम कुछ पीछे रह गए हैं लेकिन आखिरी ओवर में मैने भरपाई की। लेकिन हम अच्छा नहीं खेले। आस्ट्रेलिया ने उम्दा गेंदबाजी की। पूरे टूर्नामेंट में अच्छी टीमों के खिलाफ हमारा प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा।’’

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 170 रन बनाए।ऑस्ट्रेलिया की फील्डिंग ने भी भारत का सहयोग किया वर्ना स्कोर 170 की जगह 155 के करीब रह सकता था।भारत ने आखिरी दो ओवरों में 36 रन ठोके और 170 रन का स्कोर खड़ा किया।हालांकि हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा के अलावा बाकी सारे बल्लेबाजों ने काफी धीमे खेला जो आगे जाकर काफी महंगा साबित हुआ।

‘हमें Gautam Gambhir को कोच नहीं बना रहे!’ Ireland से हार पर Iceland Cricket का जहरीला तंज

Ireland के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद Team India की जमकर आलोचना हो रही है। इस हार के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा Iceland Cricket के उस पोस्ट की हो रही है, जिसमें उसने भारत के हेड कोच Gautam Gambhir पर तंज कस उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया।

 

Iceland Cricket ने Gambhir पर कसा करारा तंज

 

Ireland के खिलाफ 2-0 से सीरीज गंवाने के कुछ ही घंटों बाद Iceland Cricket ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक व्यंग्यात्मक पोस्ट किया।

 

पोस्ट में लिखा गया कि,

 

“हम पुष्टि करते हैं कि हम Gautam Gambhir को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल नहीं करना चाहते। इतनी मजबूत भारतीय टीम के साथ Ireland में ऐसे नतीजे हासिल करना सचमुच एक 'असाधारण प्रतिभा' का काम है।” (We can confirm that we do not wish to add Gautam Gambhir to our coaching staff. He clearly has talent, though. To take those Indian players and deliver those results in Ireland takes truly remarkable gifts,” )

यह पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गया और हजारों क्रिकेट फैंस ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। Iceland Cricket पहले भी अपने मजाकिया और व्यंग्यात्मक पोस्ट्स के लिए दुनियाभर में चर्चा बटोर चुका है।

 

तीन साल बाद टूटा Team India का विजयी सिलसिला

 

Gautam Gambhir के कोच बनने के बाद Team India ने लगातार कई टी20 सीरीज अपने नाम की थीं। श्रीलंका, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी टीमों के खिलाफ भारत ने शानदार प्रदर्शन किया था।

 

लेकिन Ireland दौरा भारतीय टीम के लिए पूरी तरह निराशाजनक साबित हुआ। कप्तान Shreyas Iyer की अगुआई में भारत दोनों मुकाबले हार गया और Ireland ने इतिहास रचते हुए पहली बार Team India के खिलाफ टी20 सीरीज जीत ली।

 

पहले मुकाबले में Ireland ने 34 रन से जीत दर्ज की, जबकि दूसरा मैच बेहद रोमांचक रहा, जहां मेजबान टीम ने एक रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

बल्लेबाजों का फ्लॉप शो बना हार की सबसे बड़ी वजह

 

इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। कप्तान Shreyas Iyer, Sanju Samson, Ishan Kishan और Abhishek Sharma जैसे बड़े नाम लगातार रन बनाने में नाकाम रहे।

 

गेंदबाजों ने दोनों मैचों में संघर्ष जरूर किया, लेकिन बल्लेबाज लक्ष्य का पीछा करने और बड़ी साझेदारियां बनाने में असफल रहे। यही वजह रही कि स्टार खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम सीरीज बचाने में भी नाकाम रही।

 

Sanjay Manjrekar ने भी उठाए टीम चयन पर सवाल

 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर Sanjay Manjrekar ने भी टीम कॉम्बिनेशन पर सवाल उठाए। उनका मानना है कि Team India को जरूरत से ज्यादा ऑलराउंडर्स खिलाने के बजाय मिडिल ऑर्डर में एक विशेषज्ञ बल्लेबाज को मौका देना चाहिए।

 

उन्होंने युवा बल्लेबाज Shubman Gill का नाम लेते हुए कहा कि विदेशी परिस्थितियों में उनकी तकनीक भारतीय टीम के काफी काम आ सकती है और भविष्य में उन्हें फिर से टी20 टीम में अहम भूमिका मिल सकती है।

 

अब England दौरे पर होगी अग्निपरीक्षा

 

Ireland में मिली हार के बाद अब Team India की नजर England के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज पर होगी। यह सीरीज 1 जुलाई से शुरू होगी और भारतीय टीम के लिए वापसी का बड़ा मौका होगी।

 

साथ ही, 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज Vaibhav Sooryavanshi को भी इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू का मौका मिलने की चर्चा तेज हो गई है। Ireland सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिला था, लेकिन लगातार हार के बाद टीम प्रबंधन युवा खिलाड़ियों पर दांव लगा सकता है।

 

अब देखना दिलचस्प होगा कि Team India England के खिलाफ वापसी कर पाती है या आलोचनाओं का दौर और लंबा चलता है।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर किया महिला T-20I विश्वकप से बाहर

AUSvsIND ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को लॉर्ड्स के मैदान पर महिला टी-20 विश्वकप के अहम मैच में 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया। भारत के बाहर होने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम को सेमीफाइनल का स्थान मिल गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 170 रन बनाए।

हालांकि हरमनप्रीत कौर के अलावा बाकी सारे बल्लेबाजों ने काफी धीमे खेला जो आगे जाकर काफी महंगा साबित हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने यह लक्ष्य 4 विकेट खोकर 1 ओवर पहले पा लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलिस पेरी और एश्ले गार्डनर ने अर्धशतक लगाए। श्री चरनी ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए। 

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी,श्री चरणी।

ऑस्ट्रेलिया: सोफी मोलिनी (कप्तान), फीबी लिचफील्ड, बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, ताहलिया मैकग्रा (उप-कप्तान), एशले गार्डनर, किम गार्थ, एलिसे पेरी, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, मेगन शट, जॉर्जिया वेयरहैम।

1 रन से दूसरा टी-20 मैच जीतकर आयरलैंड ने हराई भारत को 2-0 से सीरीज

INDvsIRE आयरलैंड ने बता दिया कि पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय उनकी भारत पर जीत एक तुक्का नहीं थी। आयरलैंड ने एक बेहद करीबी मुकाबले में भारत को एक रन से हरा दिया। मैच लगभग पिछले मैच की तरह ही चला जिसमें भारत ने टॉस जीता पर मैच नहीं। आयलैंड ने शुरुआत में विकेट गंवाए फिर भी 150 पार चली गई लेकिन लचर भारतीय बल्लेबाजी ने टीम को सीरीज हरवा दी।

आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए लेकिन भारत अपने 20 ओवर में 153 रन बना पाया। यह भारत की तीन साल में पहली सीरीज हार है। भारत ने कितनी बुजदिली से बल्लेबाजी की इसका अंदाजा इस ही बात से लगाया जा सकता है कि पूरी टीम 3 छक्के और 9 चौके मार पाई। 

भारत: 1 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 अक्षर पटेल, 8 सूर्यांश शेगड़े, 9 हर्षित राणा, 10 अर्शदीप सिंह, 11 प्रिंस यादव

आयरलैंड: 1 टिम टेक्टर, 2 रॉस ऐडेर, 3 हैरी टेक्टर, 4 लोर्कान टकर (कप्तान), 5 बेन कैलिट्ज़, 6 गैरेथ डेलेनी, 7 जॉर्ज डॉकरेल, 8 लियम मक्कार्थी, 9 मैथ्यू हम्फ़्रीज़, 10 जय मूंद्रा, 11 मैट होलार्ड

बेन स्टोक्स ने किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा, मौजूदा टेस्ट होगा अंतिम

Ben Stokes

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे ।इंग्लैंड टीम ने टेस्ट के चौथे दिन के खेल के बीच में यह जानकारी दी ।इसके साथ ही स्टोक्स के 15 साल के कैरियर पर विराम लग जायेगा

जिसमें वह 2019 वनडे विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत के नायक रहे ।वह टी20 विश्व कप 2022 जीतने वाली इंग्लैंड टीम के भी अहम सदस्य थे और उसी साल टेस्ट कप्तान बने थे ।वह टी20 विश्व कप 2022 जीतने वाली इंग्लैंड टीम के भी अहम सदस्य थे और उसी साल टेस्ट कप्तान बने थे।


T20I WC: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमन शो, भारत पहुंचा 170 रनों तक

AUSvsIND ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने महिला टी-20 विश्वकप के एक अहम मैच में सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन बना लिए। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने विस्फोटक अर्धशतक जडा।  ऑस्ट्रेलिया की कप्तान ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए लेकिन वह अंतिम ओवर में खासी महंगी साबित हुई। हरमनप्रीत कौर ने 27 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के लगाकर 56 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की खराब फील्डिंग ने जेमीमा रॉड्रिगेज को 2 और हरमनप्रीत को 1 कैच दिया। 

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी,श्री चरणी।

ऑस्ट्रेलिया: सोफी मोलिनी (कप्तान), फीबी लिचफील्ड, बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, ताहलिया मैकग्रा (उप-कप्तान), एशले गार्डनर, किम गार्थ, एलिसे पेरी, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, मेगन शट, जॉर्जिया वेयरहैम।

आयरलैंड के सामने तूफानी भारतीय गेंदबाजी, भारत ने 154 रनों पर रोका

INDvsIREआयरलैंड ने एक बार फिर भारत के सामने दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में लड़ने लायक स्कोर बनाया । मेजबान टीम ने इस बार सशक्त भारतीय गेंदबाजों के सामने भी 150 पार का आंकड़ा पार कर लिया। यह मैच लगभग पिछले मैच की हाइलाइट्स जैसा रहा। बस अंतर इतना रहा कि अंत में आयरलैंड को महंगे ओवर नहीं मिले।

अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा ने बेहतरीन गेंदबाजी की और प्रिंस यादव ने अपने डेब्यू पर प्रभावित किया आयरलैंड की ओर से एक बल्लेबाज हैरी टेक्टर ने अर्धशतक जड़ा।

भारत: 1 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 अक्षर पटेल, 8 सूर्यांश शेगड़े, 9 हर्षित राणा, 10 अर्शदीप सिंह, 11 प्रिंस यादव

आयरलैंड: 1 टिम टेक्टर, 2 रॉस ऐडेर, 3 हैरी टेक्टर, 4 लोर्कान टकर (कप्तान), 5 बेन कैलिट्ज़, 6 गैरेथ डेलेनी, 7 जॉर्ज डॉकरेल, 8 लियम मक्कार्थी, 9 मैथ्यू हम्फ़्रीज़, 10 जय मूंद्रा, 11 मैट होलार्ड

Women World Cup में भारत ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनी बल्लेबाजी

AUSvsIND भारत ने एक अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों ही टीम में एक बदलाव है। भारत ने क्रांति गौड़ को मौका दिया और ऑस्ट्रेलिया की ओर से फीबी लिचफील़्ड की वापसी हुई है।

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी,श्री चरणी।

ऑस्ट्रेलिया: सोफी मोलिनी (कप्तान), फीबी लिचफील्ड, बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, ताहलिया मैकग्रा (उप-कप्तान), एशले गार्डनर, किम गार्थ, एलिसे पेरी, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, मेगन शट, जॉर्जिया वेयरहैम।

आयरलैंड के खिलाफ प्रिंस और शेगड़े को मिला वैभव से पहले T-20I डेब्यू

INDvsIRE प्रिंस यादव और सूर्यांश शेगड़े को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वैभव सूर्यवंशी से पहले टी-20अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का मौका मिल गया। भारतीय टीम ने दूसरे  टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले मैच में भारत को 34 रनों से हार मिली थी। 

आयरलैंड ने अपनी विजता टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछले मैच में भारत के लिए महंगे साबित होने वाले प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर को जगह गंवानी पड़ी है। 

भारत: 1 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 अक्षर पटेल, 8 सूर्यांश शेगड़े, 9 हर्षित राणा, 10 अर्शदीप सिंह, 11 प्रिंस यादव

आयरलैंड: 1 टिम टेक्टर, 2 रॉस ऐडेर, 3 हैरी टेक्टर, 4 लोर्कान टकर (कप्तान), 5 बेन कैलिट्ज़, 6 गैरेथ डेलेनी, 7 जॉर्ज डॉकरेल, 8 लियम मक्कार्थी, 9 मैथ्यू हम्फ़्रीज़, 10 जय मूंद्रा, 11 मैट होलार्ड