श्रीसंथ ने दिया हरभजन को बॉक्सिंग रिंग में उतरने की चुनौती, लेंगें थप्पड़ का बदला (Video)

shreesanth bhajji

एक डिजिटल मीडिया हाउस को दिए गए इंटरव्यू में श्रीसंत ने हरभजन सिंह के साथ लिए गए एक बॉक्सिंग रिंग के फोटो पर बात करते हुए कहा कि वह हरभजन सिंह को खुले तौर पर चुनौती देते हुए कहा है कि वह उनसे बॉक्सिंग रिंग में भिड़ना चाहेंगे और सालों पुराने थप्पड़ कांड का बदला भी पूरा हो जाएगा। वीडियो के अंत में उन्होंने फिल्म अभिनेता से मुख्यमंत्री बने विजय का पोस लेकर कहा मैं इंतजार कर रहा हूं।


क्या था 2008 में श्रीसंत और हरभजन का थप्पड़ कांड

साल 2008 में आईपीएल के पहले ही सत्र में एक ऐसी घटना हुई थी जिसने सबको यह सोचने को मजबूर कर दिया था कि क्या आचार संहिता का पालन यह लीग कर पाएगी या नहीं। इस सत्र में हरभजन सिंह ने श्रीसंथ को थप्पड़ मारा था।

बात है 25 अप्रैल 2008 की जब आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान हरभजनसिंह ने टूर्नामेंट में अपनी टीम की लगातार तीसरी हार का गुस्सा किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी श्रीसंथ पर उतारा औरपंजाब से मिली हार के बदले उन्होंने उनके खिलाड़ी श्रीसंथ को एक थप्पड़ रसीद कर दिया था।

यह वाकया उस समय पेश आया जब किंग्स इलेवन पंजाब मुंबई की टीम को हराने के बाद उनके खिलाड़ियों से हाथ मिला रहा था, तथी हरभजन ने श्रीसंथ को एक थप्पड़ मार दिया था, लेकिन इसके तुरंत बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बीचबचाव कर दोनों को अलग किया था।

हरभजन का थप्पड़ खाने के बाद श्रीसंथ मैदान में ही फूट-फूटकर रोने लगे थे। इस दौरान उनके टीम के कुमार संगकारा समेत कुछ खिलाड़ियों ने उन्हें चुप कराने का प्रयास किया था।  तत्कालीन किंग्स इलेवन पंजाब के कोच टॉम मूडी और कप्तान युवराज सिंह ने इस घटना की कड़ी निंदा की थी। मैच के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए युवराज ने कहा था कि हरभजन ने श्रीसंथ को थप्पड मारा है और यह बर्दाश्त करने वाली बात नहीं है।हालाँकि उन्होंने कहा कि बाद में हरभजन ने ड्रेसिंग रूम में जाकर श्रीसंथ से अपने व्यवहार के लिए माफी माँगी थी।

3 करोड़ का जुर्माना और निलंबित हुए थे हरभजन

बहरहाल इसके बाद हरभजनसिंह को शनिवार को अस्थायी तौर पर इंडियन प्रीमियर लीग से निलंबित कर दिया गया था।फारूक इंजीनियर ने सोनी और टीडब्लयूआई द्वारा उपलब्ध कराए गए टेप की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया था। इसके बाद आईपीएल 2008  के बाकी मैचों से भज्जी बाहर हो गए और उन पर जुर्माना भी लगाया गया।

मुकेश अंबानी की मुंबई इंडियन्स टीम द्वारा 3 करोड़ 40 लाख रूपए में खरीदे गए हरभजन को  सिर्फ 48 लाख दिए। इसके अलावा उन्हें तीसरे मैच के बाद से सारी मैच फीस भी गँवानी पड़ी।उस वक्त आईपीएल आयुक्त ललित मोदी ने कहा था कि एक खिलाड़ी की फीस 14 मैचों में बाँटी गई और हरभजन को सिर्फ पहले दो मैचों की फीस मिली।