आयरलैंड ने विश्वकप विजेता भारत को 34 रनों से हराकर किया बड़ा उलटफेर

INDvsIRE श्रेयस अय्यर का कप्तानी टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू भुलाने लायक रहा और आयरलैंड जैसी छोटी टीम ने इस प्रारुप में विश्वकप जीतकर आ रही भारतीय टीम को 34 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने खराब फील्डिंग की जिसका खामियाजा टीम को मेजबान टीम क 182 रन देकर उठाना पड़ा। हालांकि भारतीय टीम ने 9 विकेट लिए। पहला मैच जीतकर आयरलैंड 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। यह किसी भी प्रारुप में आयरलैंड की भारत पर पहली जीत है।

इस मैदान पर 183 रनों के रिकॉर्ड रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने तेजी से शुरुआत की और अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदो में अर्धशतक जड़ा। लेकिन इसके बाद सभी बल्लेबाजों ने खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया। ऐसे में यह विश्वक्रिकेट का सबसे बड़ा उलटफेर कहा जाएगा। आयरलैंड के हमफ्रीस ने 3 विकेट चटकाए।हालांकि प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड 3 विकेट लेने वाले मैथ्य हॉवर्ड को मिला।

इससे पहले लोर्कान टकर (50) और गैरेथ डेलानी (49) की शानदार पारियों से आयरलैंड ने भारत के खिलाफ पहले टी 20 मुकाबले में शुक्रवार को नौ विकेट पर 182 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया।

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और शुरुआती झटकों से दबाव में आ गई थी मेज़बान टीम। एक समय 51 के स्कोर पर आयरलैंड ने चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद कप्तान लोर्कान टकर ने कप्तानी पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया और डेलानी ने भी 49 रनों की पारी खेली और आयरलैंड ने 20 ओवर में 182 रन बना डाले। टकर ने 36 गेंदों की पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए जबकि डेलानी ने 32 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के मारे।

आयरलैंड ने बीच के ओवरों में शानदार वापसी की। 7.1 ओवर के बाद उनका स्कोर 51/4 था और वे मुश्किल में थे, लेकिन नए कप्तान लोर्कान टकर ने अर्धशतक लगाकर टीम को संभाला। उनके आउट होने के बाद डेलानी ने मोर्चा संभाला और डेथ ओवरों में प्रसिद्ध की गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़े। प्रसिद्ध के लिए यह दिन अच्छा नहीं रहा और उन्होंने अपने चार ओवरों में 57 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

हालांकि, भारत के बाकी दो तेज़ गेंदबाज़ों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, खासकर पावरप्ले में। अर्शदीप सिंह और टीम में वापसी कर रहे हर्षित राणा, दोनों को शुरुआत में तीन-तीन ओवर दिए गए और उन्होंने पिच के सपाट होने से पहले शुरुआती मदद का पूरा फ़ायदा उठाया। हर्षित ने तीन तथा अर्शदीप और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए।

वैभव सूर्यवंशी का T20I पदार्पण टला, रविवार को मिल सकता है मौका

INDvsIREभारतीय T20I टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने दो मैचों की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे अय्यर की इस प्रारूप में भारतीय कप्तान के रूप में यह पहली परीक्षा है। भारत ने हालांकि 15 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पदार्पण का मौका नहीं दिया।

सूर्यवंशी को टीम में शामिल नहीं किए जाने के बारे में पूछे जाने पर अय्यर ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से नहीं (वह नहीं खेल रहे हैं)। वह बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन हमारी टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारत के लिए पिछली कुछ श्रृंखलाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। इसलिए फिलहाल हम उन्हीं खिलाड़ियों पर भरोसा जता रहे हैं, जिन्होंने पूरे सत्र में बेहतरीन खेल दिखाया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें समय आने पर मौका जरूर मिलेगा। फिलहाल हमने टीम संयोजन में तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाज, एक हरफनमौला खिलाड़ी और दो स्पिनरों के साथ उतरने का फैसला किया है।’’नये कप्तान लॉर्कन टकर की अगुआई में उतरी आयरलैंड की टीम ने जाय मूंद्रा और मैट हॉलार्ड को पदार्पण का अवसर दिया है।


भारत: 1 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 अक्षर पटेल, 8 वॉशिंगटन सुंदर, 9 हर्षित राणा, 10 अर्शदीप सिंह, 11 प्रसिद्ध कृष्णा

आयरलैंड: 1 टिम टेक्टर, 2 रॉस ऐडेर, 3 हैरी टेक्टर, 4 लोर्कान टकर (कप्तान), 5 बेन कैलिट्ज़, 6 गैरेथ डेलेनी, 7 जॉर्ज डॉकरेल, 8 लियम मक्कार्थी, 9 मैथ्यू हम्फ़्रीज़, 10 जय मूंद्रा, 11 मैट होलार्ड

T20I कप्तानी डेब्यू पर टॉस जीतकर श्रेयस ने आयरलैंड के खिलाफ चुनी गेंदबाजी

टी-20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण पर श्रेयस अय्यर ने बेलफास्ट में मेजबान टीम आयरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टी-20 अंतरराष्ट्रीय  में 15वें कप्तान बने श्रेयस अय्यर ने कहा कि मौसम के मुताबिक किसी भी टीम का गेंदबाजी करना ज्यादा मुफीद होता।

भारत के अंतिम एकादश में कोई भी खिलाड़ी पदार्पण नहीं कर रहा है इसका मतलब है कि वैभव सूर्यवंशी को अभी अपने डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ेगा। वहीं आयलैंड भी बदलाव के दौर से गुजर रहा है। कप्तान टकर ने कहा कि वह भी गेंदबाजी ही चुनते। आयरलैंड की ओर से भारतीय मूल के खिलाड़ी जय मुंडा टी-20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करेंगे।

भारत: 1 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 अक्षर पटेल, 8 वॉशिंगटन सुंदर, 9 हर्षित राणा, 10 अर्शदीप सिंह, 11 प्रसिद्ध कृष्णा

आयरलैंड: 1 टिम टेक्टर, 2 रॉस ऐडेर, 3 हैरी टेक्टर, 4 लोर्कान टकर (कप्तान), 5 बेन कैलिट्ज़, 6 गैरेथ डेलेनी, 7 जॉर्ज डॉकरेल, 8 लियम मक्कार्थी, 9 मैथ्यू हम्फ़्रीज़, 10 जय मूंद्रा, 11 मैट होलार्ड

सेन फ्रांसिस्को की टीम से एक साथ नहीं खेले यह भारत पाक खिलाड़ी

मेजर क्रिकेट लीग में सेन फ्रांसिस्को की टीम में भारत के रविचंद्रन अश्विन और पाकिस्तान के हारिस राउफ शामिल है। लेकिन अभी तक एक बार भी सेन फ्रांसिस्को की टीम में दोनों एक साथ नहीं खेलने उतरे।

टूर्नामेंट के पहले मैच में रविचंद्रन अश्विन ने मैच नहीं खेला था लेकिन हारिस राउफ अंतिम ग्यारह में थे। ऐसे ही दूसरे मैच में रविचंद्रन अश्विन को टीम में मौका दिया लेकिन हारिस राउफ मैदान पर नहीं दिखे। ऐसे में तीसरे मैच में एक बार वही स्थिति सामने आई रविचंद्रन अश्विन बाहर बैठे थे और हारिस राउफ मैदान पर थे।

इस वाक्ये से कई फैंस ने अंदाजा लगाना शुरु कर दिया कि कहीं रविचंद्रन अश्विन ने तो यह फ्रैंचाइजी को नहीं बताया कि उन्हें किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी के साथ नहीं खेलना। अगर ऐसा होता है तो भारत में इस बात पर विवाद शुरु हो सकता है।

गौरतलब है कि रविचंद्रन अश्विन उस मैच का हिस्सा थे जिसमें विराट कोहली ने हारिस राउफ को लगातार 2 छक्के मारकर भारत को टी-20 विश्वकप में अविश्वसनीय जीत दिलाई थी। इस मैच को रविचंद्रन अश्विन ने चौका मारकर खत्म किया था।

भारत पाकिस्तान के भू राजनैतिक संबंध पिछले साल से ठीक नहीं रहे है। पहलगाम हमले के बाद औपरेशन सिंदूर के बाद दोनों ही देश में खेल के मैदान पर दूरी हो चली है। यही कारण है कि किसी भी टूर्नामेंट में जब यह दोनों देश आपस में भिड़ते हैं तो कप्तान एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाते।


100 से ज्यादा महिला क्रिकेटर्स है Trolling से परेशान, ICC के बचाव कार्यक्रम से जुड़ी

 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के सोशल मीडिया मंचों पर ‘Trolling’ के बचाव से जुड़े ‘Player Protection Programme’ में 100 से अधिक महिला क्रिकेटरों ने पंजीकरण कराया है।ICC ने इसके लिए कृत्रिम मेधा Artificial Intelligence से संचालित ‘Moderator’ Freedom to hear के साथ साझेदारी की है जिसने मौजूदा महिला T20I विश्वकप के दौरान लगभग 60,000 ‘हानिकारक सामग्री’ को हटाया है।ICC ने एक विज्ञप्ति में कहा कि टूर्नामेंट की शुरुआत से अब तक 50 से अधिक नए खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है।

बयान में कहा गया है, ‘‘यह सेवा ICC के आधिकारिक सोशल मीडिया खातों पर अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करती है। ICC Women T20I World Cup 2026 में भाग ले रही 12 में से सात टीम की खिलाड़ी इससे जुड़ी हैं। इसके अलावा अंपायर और प्रसारकों ने भी पंजीकरण कराया है।’’

टी20 विश्व कप के पहले सप्ताह के बाद इस ‘टूल’ ने लगभग 250,000 टिप्पणियों की समीक्षा की और लगभग 60,000 हानिकारक सामग्री को हटा दिया।ICC ने कहा, ‘‘बार-बार अपराध करने वालों में से 2,000 से अधिक लोगों की गतिविधियों पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिए गए और 370 उपयोगकर्ताओं को ब्लॉक कर दिया गया।’’

भारत की बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव ने कार्यक्रम में शामिल होने के बारे में कहा, ‘‘ सोशल मीडिया मेरे लिए दुनिया भर में दोस्तों, परिवार और प्रशंसकों के साथ बातचीत करने का अच्छा मंच साबित हो सकता है लेकिन यह ट्रोलिंग के कारण विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों के लिए मुसीबत भी बन गया है।’’उन्होंने कहा, ‘‘‘इस बारे में खुलकर बात करना और समस्या का समाधान ढूंढना महत्वपूर्ण है, इसीलिए मैंने आईसीसी के ‘प्लेयर प्रोटेक्शन प्रोग्राम’ में पंजीकरण कराया।’’

दो कीवी ओपनर्स के टेस्ट शतक, 317 रनों की साझेदारी में पिसा इंग्लैंड

 

ENGvsNZ कप्तान टॉम लैथम और डेवॉन कॉन्वे के शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन 4 विकेट पर 361 रन बना लिए। हालांकि दोनों सलामी बल्लेबाजों के शतकों के कारण इंग्लैंड को विकेट के लिए तीसरे सत्र में शाम 5.30 बजे और 72 ओवर तक इंतजार करना पड़ा।

317 रनों के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने यह साझेदारी तोड़ी। ऐसा दूसरी बार हुआ है जब इन दोनों कीवी ओपनर्स के बीच 300 रनों की सलामी साझेदारी हुई हो। डेवॉन कॉन्वे ने अपने करियर का आठवां टेस्ट शतक जड़ा और कप्तान टॉम लेथम भी तिहरे आंकड़े तक गए।

दोनों ही बल्लेबाज 150 के आंकड़े के पार गए। टॉम लेथम ने 214 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 151 रन बनाए। वहीं डेवॉन कॉन्वे ने 224 गेंदों में 22 चौके और 3 छक्के लगाकर 157 रन बनाए।

श्रीलंका A के खिलाफ पहले दिन सांई सुदर्शन का ठोस टेस्ट शतक


सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन (132) के शानदार शतक की बदौलत भारत ए ने श्रीलंका ए के खिलाफ गैर आधिकारिक टेस्ट के पहले दिन गुरूवार को चार विकेट पर 333 रन का विशाल स्कोर बना लिया।भारत ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। साई सुदर्शन ने जमकर खेलते हुए 175 गेंदों में 19 चौकों की मदद से 132 रन ठोकेऔर विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने 138 गेंदों में पांच चौकों के सहारे नाबाद 68 रन बनाये और दिन की समाप्ति तक भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। उन्हें शेख रशीद का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 92 गेंदों में चार चौकों की मदद से नाबाद 53 रन बनाये। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 198 गेंदों पर 116 रन की अविजित साझेदारी की।

सुदर्शन ने शुरुआत से ही संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया। उन्होंने खराब गेंदों का पूरा फायदा उठाया और गेंदबाजों को आउट करने का कोई मौका नहीं दिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने आयुष पांडे (25) के साथ पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी कर अच्छी शुरुआत दिलाई।सुदर्शन के आउट होने के बाद भी भारत ए की रनगति पर कोई असर नहीं पड़ा। जुरेल ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए स्ट्राइक का अच्छा रोटेशन किया और ढीली गेंदों को सीमा रेखा के पार भेजा। वहीं रशीद ने तेज और स्पिन दोनों तरह की गेंदबाजी के खिलाफ आत्मविश्वास दिखाया।श्रीलंका ए की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर दिलुम सुदीरा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 29 ओवर में 98 रन देकर दो विकेट हासिल किए। भारतीय बल्लेबाजों ने नियमित अंतराल पर साझेदारियां बनाकर मेजबान टीम के गेंदबाजों को दबाव बनाने का मौका नहीं दिया।

देवदत्त पडिक्कल (12) और रुतुराज गायकवाड़ (22) बड़ी पारी खेलने में नाकम रहे।भारत ए अब दूसरे दिन अपनी मजबूत शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने का प्रयास करेगा। यह चार दिवसीय मुकाबला भारत ए के बहु-प्रारूप श्रीलंका दौरे का हिस्सा है ।

श्रीलंका ए की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर दिलुम सुदीरा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 29 ओवर में 98 रन देकर दो विकेट हासिल किए। भारतीय बल्लेबाजों ने नियमित अंतराल पर साझेदारियां बनाकर मेजबान टीम के गेंदबाजों को दबाव बनाने का मौका नहीं दिया।

देवदत्त पडिक्कल (12) और रुतुराज गायकवाड़ (22) बड़ी पारी खेलने में नाकम रहे।भारत ए अब दूसरे दिन अपनी मजबूत शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने का प्रयास करेगा। यह चार दिवसीय मुकाबला भारत ए के बहु-प्रारूप श्रीलंका दौरे का हिस्सा है।

शेफाली वर्मा की आतिशी पारी ने भारत को दिलाई बांग्लादेश पर 5 विकेट से जीत

Shefali Verma

BANvsIND सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा की 34 गेंदों में 53 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ने महिला टी20 विश्व कप में गुरूवार को बांग्लादेश को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदें बरकरार रखीं।भारतीय टीम की क्षेत्ररक्षण एक बार फिर निराशाजनक रही और खिलाड़ियों ने कई आसान मौके गंवाए, लेकिन बल्लेबाजों ने 137 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए 16.5 ओवर में जीत हासिल कर ली।बांग्लादेश को आठ विकेट पर 136 रन पर रोकने के बाद भारत ने 16.5 ओवर में पांच विकेट पर 139 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद दबाव में उतरी भारतीय टीम को लक्ष्य का पीछा करते हुए शेफाली ने तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने स्पिन और तेज गेंदबाजों दोनों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में भारत का स्कोर एक विकेट पर 63 रन तक पहुंचा दिया। शेफाली ने महज 29 गेंद में इस विश्व कप का अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया।

वह हालांकि नौवें ओवर में असामान्य तरीके से स्टंप आउट हो गई। नाहिदा अख्तर की गेंद पर अंदरूनी किनारा लगने के बाद उन्होंने एक रन लेने की कोशिश की, लेकिन विकेटकीपर ने गेंद पकड़कर गिल्लियां बिखेर दी।बीच के ओवरों में रनगति कुछ धीमी पड़ी, लेकिन जेमिमा रोड्रिग्स ने 15 गेंदों पर 26 रन की तेज पारी खेलकर भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया।इस जीत के बावजूद भारत के लिए सेमीफाइनल की राह अभी आसान नहीं है। अंतिम चार में जगह बनाने के लिए उसे 28 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला मुकाबला जीतना होगा।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार में भी खराब क्षेत्ररक्षण भारत के लिए महंगा साबित हुआ और इस मुकाबले में स्थिति और चिंताजनक दिखी।भारतीय खिलाड़ियों ने पावरप्ले में ही चार आसान कैच टपका दिए। कैच छोड़ने वालों में नंदनी शर्मा (दो कैच), यास्तिका भाटिया और राधा यादव शामिल रहीं।

राधा ने पिछले मैच में भी दो कैच छोड़े थे।भारतीय क्षेत्ररक्षकों की गलतियों का सबसे अधिक फायदा सलामी बल्लेबाज जुयैरिया फिरदौस को मिला, जिन्हें पांचवें ओवर तक तीन जीवनदान मिले। हालांकि वह इन मौकों का पूरी तरह फायदा नहीं उठा सकीं और 31 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हो गईं।

पिच पर दौड़ने को लेकर दो बार चेतावनी झेलने वाली नंदनी ने बाद में शानदार कैच लेकर फिरदौस को पवेलियन भेजा। फिरदौस और शोभना मोस्तारी (26 गेंद में 22 रन) के बीच दूसरे विकेट के लिए 51 रन की उपयोगी साझेदारी हुई थी।गेंदबाजी में भारत ने इस मैच में रेणुका सिंह ठाकुर को मौका दिया और उन्होंने अपने पहले ही ओवर में सफलता दिलाई। सलामी बल्लेबाज दिलारा अख्तर (चार) पुल शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गईं।

भारत ने स्पिनरों की मददगार परिस्थितियों का भरपूर उपयोग किया। राधा यादव ने गेंद से शानदार वापसी करते हुए 28 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने कप्तान निगार सुल्ताना (27 गेंदों पर 32 रन) और शोभना को जल्दी-जल्दी आउट किया।अंतिम ओवर में श्री चरणी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सिर्फ तीन रन दिए और दो विकेट भी झटके।

ब्रिटेन में इस समय पड़ रही असामान्य गर्मी के कारण स्पिन गेंदबाजों को अपेक्षाकृत अधिक मदद मिल रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत ने भी बांग्लादेश की पारी के दौरान मुख्य रूप से स्पिन गेंदबाजों पर भरोसा किया।क्षेत्ररक्षकों के चार कैच छोड़ने के अलावा भारतीय गेंदबाजों ने सात वाइड और तीन नो-बॉल भी फेंकीं।

महिला विश्वकप के कारण भारत आयरलैंड सीरीज में हुआ समय का बदलाव

क्रिकेट आयरलैंड ने पुष्टि की कि भारत के खिलाफ दो टी 20 मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे, जो भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे है। आम तौर पर, भारत के टी20 इंटरनेशनल मैच शाम 7 बजे शुरू होते हैं, लेकिन इस बार रविवार (28 जून) को होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला वर्ल्ड कप मैच को देखते हुए शुरुआत का समय जानबूझकर एक घंटा पहले कर दिया गया है।

हरमनप्रीत कौर की भारतीय टीम का वह अहम मैच लॉर्ड्स में शाम 7 बजे शुरू होना है। स्पिनी कप के लिए खेले जाने वाले ये दो मैच फिर भी कुछ हद तक टकराएंगे, लेकिन समय में यह बदलाव ओवरलैप को कम से कम आंशिक रूप से कम करने के लिए किया गया है। क्रिकेट आयरलैंड ने क्रिकबज को पुष्टि की कि भारत के मैचों के शुरू होने का समय तय करते समय महिला वर्ल्ड कप मैच को ध्यान में रखा गया है।

शुक्रवार (26 जून) और रविवार (28 जून) को होने वाले इन मैचों के आयोजक क्रिकेट आयरलैंड ने भारतीय मीडिया पार्टनर, सोनी स्पोर्ट्स के साथ इस मामले पर चर्चा की थी। आदर्श स्थिति में, ब्रॉडकास्टर भारत के टी 20 मैचों के लिए शाम 7 बजे का समय पसंद करता, लेकिन माना जाता है कि सोनी स्पोर्ट्स टकराव को कम करने (भले ही आंशिक रूप से) के लिए बदले हुए समय पर सहमत हो गया है।

आयरलैंड सीरीज़ के ठीक बाद इंग्लैंड में होने वाले पांच टी 20 मैचों के शुरू होने का समय अलग-अलग है। जहां दो मैच पारंपरिक शाम 7 बजे के स्लॉट में शुरू होंगे – 4 जुलाई को मैनचेस्टर में दूसरा टी 20 और 11 जुलाई को साउथेम्प्टन में पांचवां टी 20 – वहीं चेस्टर-ले-स्ट्रीट, नॉटिंघम और ब्रिस्टल में होने वाले अन्य तीन मैच रात 10 बजे शुरू होने हैं।

टी 20 सीरीज़ के बाद तीन वनडे मैच खेले जाएंगे, जो सभी तय समय के अनुसार भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होंगे। भारत में इंग्लैंड सीरीज़ के ब्रॉडकास्टर सोनी स्पोर्ट्स (लीनियर) और जियोस्टार (डिजिटल) हैं। श्रीलंका में तीन और टी 20 मैच होने की संभावना कम इस बीच, क्रिकबज़ को पता चला है कि अगस्त के दूसरे भाग में भारत के श्रीलंका दौरे (जिसमें दो टेस्ट मैच शामिल हैं) में तीन और टी 20 मैच जोड़े जाने की संभावना कम है।

इन अतिरिक्त मैचों की संभावना पर काफी चर्चा हुई है, और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने यह भी कहा था कि प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि ये अतिरिक्त मैच नहीं हो पाएंगे। ये दो टेस्ट मैच, जो मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र का हिस्सा हैं, 15 से 27 अगस्त के बीच खेले जाने हैं। क्रिकबज़ ने बीसीसीआई और श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) दोनों को मैसेज भेजे।

जसप्रीत बुमराह को खतरा, यह कीवी पेसर भी बना टॉप टेस्ट गेंदबाज

न्यूजीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ मैट हेनरी आईसीसी मेन्स टेस्ट प्लेयर रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं। यह बदलाव ‘द ओवल’ में हुई आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज़ के दूसरे मैच के बाद हुआ, जिसे मेहमान टीम ने 253 रनों से जीतकर सीरीज़ 1-1 से बराबर कर दी।हेनरी ने मैच में 109 रन देकर 11 विकेट लेने के शानदार प्रदर्शन के दम पर बॉलिंग रैंकिंग में भारत के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की बराबरी कर ली।36 साल में पहली बार न्यूजीलैंड की ओर से कोई गेंदबाज नंबर 1 टेस्ट रैंकिंग पर पहुंचा है।

ऐसे में, हेनरी के पॉइंट्स का आंकड़ा टेस्ट इतिहास में न्यूज़ीलैंड के केवल दो खिलाड़ियों (बल्लेबाज़ या गेंदबाज़) से ही कम रहा है। नवंबर 2024 में कगिसो रबाडा को पीछे छोड़ने के बाद से बुमराह अकेले टॉप पोजीशन पर काबिज़ थे। ‘द ओवल’ टेस्ट के बाद रैंकिंग में ऊपर चढ़ने वाले अन्य गेंदबाज़ों में जोफ्रा आर्चर (छह स्थान ऊपर चढ़कर 50वें) और जैकब बेथेल (29 स्थान ऊपर चढ़कर 85वें) शामिल हैं।