ऋषभ पंत का 1 IPL रन संजीव गोयनका को पड़ा 9 लाख रुपए का, जानिए कैसे

ऋषभ पंत को जब लखनऊ सुपर जाएंट्स के संजीव गोयनका ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा था तो लगा था वह लखनऊ को नई ऊचाइंयों तक पहुंचाएंग लेकिन उनका खुदका बल्ला इतना शांत रहा कि लखनऊ गहराई में पहुंच गई।

लखनऊ सुपर जाएंट्स से अब ऋषभ पंत की दिल्ली घर वापसी हो गई है। लेकिन जब साल 2024 में मेगा नीलामी के बाद ऋषभ पंत लखनऊ आए थे तब से उनका सफर खासा अच्छा नहीं रहा। हालांकि इन 2 सालों में उनको संजीव गोयनका से 54 लाख रुपए मिले।

हालांकि इन रुपयों को ऋषभ पंत प्रदर्शन में तब्दील नहीं कर पाए। उन्होंने इन दो सालों में महज 24 की औसत और 135 की स्ट्राइक रेट के साथ 581 रन बनाए। इसमें से वह 2 बार अर्धशतक और एक शतक आया है। यह 28 मैचों का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा। लेकिन उनके प्रदर्शन से असली नुकसान राजीव गोयनका का हुआ जिनको ऋषभ पंत का एक आईपीएल रन 9 लाख का पड़ा।

लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ एक ऐतिहासिक ट्रेड के बाद पंत आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने को तैयार हैं। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी को एलएसजी ने आईपीएल 2025 से पहले रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब वे 15 करोड़ रुपये में डीसी में वापस आ रहे हैं, जबकि स्पिनर कुलदीप यादव अपनी मौजूदा 13.5 करोड़ रुपये की फ़ीस पर लखनऊ चले जाएंगे।

IPL में सबसे ज्यादा Pay Cut किसका? ऋषभ पंत की घर वापसी के बीच सामने आई बड़ी लिस्ट

IPL 2027 से पहले हुए एक बड़े ट्रेड ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे ऋषभ पंत (Rishabh Pant) एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स (DC) की जर्सी में नजर आएंगे, जबकि स्टार चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) अब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का हिस्सा बन चुके हैं। यह डील हाल के वर्षों की सबसे चर्चित खिलाड़ी अदला-बदली में से एक मानी जा रही है।

 

दिल्ली लौटे ऋषभ पंत, 12 करोड़ रुपये की हुई सैलरी कटौती

 

ऋषभ पंत ने अपने IPL करियर के शुरुआती नौ सीजन दिल्ली कैपिटल्स के साथ बिताए थे। 2016 से 2024 तक उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 111 मैच खेले और टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल रहे। 2021 से 2024 के बीच उन्होंने 43 मुकाबलों में टीम की कप्तानी भी की।

हालांकि IPL 2025 मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो उस समय IPL इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी। लेकिन दो निराशाजनक सीजन के बाद LSG ने बड़ा फैसला लेते हुए पंत को रिलीज कर दिया। अब ट्रेड के जरिए उनकी दिल्ली में वापसी हुई है, लेकिन इस बार उनकी फीस 15 करोड़ रुपये होगी। यानी उन्हें 12 करोड़ रुपये का बड़ा पे-कट झेलना पड़ा है।

 

दिल्ली वापसी के बाद यह ट्रेड पंत के लिए किसी “घर वापसी” से कम नहीं माना जा रहा है।

 

LSG में फ्लॉप रहा पंत का कप्तानी और बल्लेबाजी का सफर

 

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत को टीम का कप्तान बनाकर बड़ी उम्मीदें लगाई थीं, लेकिन न तो कप्तानी और न ही बल्लेबाजी में वे उम्मीदों पर खरे उतर सके।

 

दो सीजन में पंत ने LSG के लिए 28 मैच खेले, जिनमें 581 रन बनाए। उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले। कप्तान के तौर पर भी उनका रिकॉर्ड निराशाजनक रहा। 28 मैचों में टीम को सिर्फ 10 जीत मिलीं, जबकि 18 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

ALSO READ: Age is Just a Number: 39 की उम्र में भी मेसी का तूफान, FIFA World Cup 2026 में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड


IPL 2026 में स्थिति और खराब हो गई, जब लखनऊ सुपर जायंट्स 14 मैचों में सिर्फ 4 जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही। पंत ने पूरे सीजन में 312 रन बनाए और सिर्फ एक अर्धशतक लगा सके।

 

ट्रेड के बाद पंत ने सोशल मीडिया पर LSG के विदाई पोस्ट को शेयर करते हुए सिर्फ तीन शब्द लिखे— “Thank You Team”, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया।

 

 

कुलदीप यादव की LSG में एंट्री, स्पिन अटैक को मिलेगा नया धार

 

इस हाई-प्रोफाइल ट्रेड में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सबसे सफल गेंदबाजों में से एक कुलदीप यादव को खो दिया है। कुलदीप 2022 से दिल्ली के लिए खेल रहे थे और पांच सीजन में उन्होंने 65 मैचों में 72 विकेट लेकर खुद को टीम के सबसे भरोसेमंद विकेट-टेकर के रूप में स्थापित किया।

 

अब वह 13.50 करोड़ रुपये की मौजूदा फीस पर लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले कुलदीप के लिए यह भी एक तरह की “घर वापसी” मानी जा रही है। LSG को उम्मीद होगी कि कुलदीप की मौजूदगी टीम के स्पिन विभाग को नई मजबूती देगी।

 

IPL इतिहास में सबसे बड़े पे-कट वाले खिलाड़ी

 

ऋषभ पंत की 12 करोड़ रुपये की सैलरी कटौती भले ही बड़ी दिखती हो, लेकिन IPL इतिहास का सबसे बड़ा पे-कट अभी भी वेंकटेश अय्यर के नाम दर्ज है।

 

वेंकटेश अय्यर: 23.75 करोड़ से 7 करोड़ (कटौती 16.75 करोड़)

सैम करन: 18.5 करोड़ से 2.4 करोड़ (कटौती 16.1 करोड़)

ऋषभ पंत: 27 करोड़ से 15 करोड़ (कटौती 12 करोड़)

 

पंत और कुलदीप का IPL रिकॉर्ड एक नजर में

 

ऋषभ पंत (LSG के लिए)

 

मैच: 28

रन: 581

औसत: 26+

स्ट्राइक रेट: 136

 शतक: 1

अर्धशतक: 2

 

कुलदीप यादव (DC के लिए)

 

 मैच: 65

विकेट: 72

टीम के प्रमुख विकेट-टेकर

पांच सीजन तक दिल्ली के स्पिन अटैक की रीढ़

 

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुआ यह ट्रेड सिर्फ दो खिलाड़ियों की अदला-बदली नहीं, बल्कि दोनों टीमों की रणनीति में बड़े बदलाव का संकेत है। अब सभी की नजरें IPL 2027 पर होंगी, जहां पंत एक बार फिर दिल्ली को सफलता दिलाने की कोशिश करेंगे, जबकि कुलदीप लखनऊ के लिए मैच विनर बनने की चुनौती संभालेंगे।

19 साल पहले किया था डेब्यू आज रोहित शर्मा हुए पद्मश्री से सम्मानित (Video)

भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को आज भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने पद्मश्री से सम्मानित किया। रोहित शर्मा  के लिए 23 जून खास महत्व रखता है। आज ही के दिन साल 2007 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। साल 2013 में इसी दिन भारत चैंपियन्स ट्रॉफी जीती थी जिसके वह सदस्य थे और आज उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जा रहा है।

रोहित शर्मा सफेद गेंद की क्रिकेट (एकदिवसीय और टी-20 प्रारुप) में भारत के सफलतम बल्लेबाजों में से एक हैं। रोहित शर्मा बतौर कप्तान भारत को टी-20 विश्वकप और चैंपियन्स ट्रॉफी जिता चुके हैं और महेंद्र सिंह धोनी के बाद सबसे सफल कप्तान हैं।

रोहित 2022 टी20 विश्व कप में भी कप्तान थे जब भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने हराया था। इसके एक साल बाद 50 ओवरों के विश्व कप में रोहित की कप्तानी वाली भारतीय टीम फाइनल में आस्ट्रेलिया से हार गई।रोहित ने टी20 क्रिकेट में 159 मैच खेलकर 4231 रन बनाये जिसमें पांच शतक और 32 अर्धशतक शामिल है।

वहीं एकदिवसीय क्रिकेट की बात करें तो रोहित शर्मा ने 282 मैच खेले हैं। वह अब तक 48 की औसत से 11577 रन बना चुके हैं।इसमें 33 शतक और 51 अर्धशतक शामिल है। इस प्रारुप में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन है जो श्रीलंका के खिलाफ आया था। यह रिकॉर्ड अब तक उनके नाम है।

अब कोई भी सिलेक्ट हो जाता है, सुनील गावस्कर ने टीम चयन पर ऐसा क्यों कहा?

भारतीय क्रिकेट में काम का बोझ संभालने पर बहस को फिर से हवा देते हुए, भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने खिलाड़ियों को रोटेट करने बारी-बारी से खिलाने पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की बढ़ती निर्भरता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि बहुत ज़्यादा बदलाव करने से देश का प्रतिनिधित्व करने की अहमियत कम हो रही है।

आयरलैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज़ शुरू होने वाली है और इंटरनेशनल क्रिकेट का कार्यक्रम बहुत व्यस्त है। ऐसे में गावस्कर का कहना है कि टीम में लगातार बदलाव करने से भारतीय टीम में खेलने का मौका पाने का सम्मान कम हो सकता है, भले ही टीम के पास टैलेंट की कोई कमी न हो।

उन्होंने कहा कि हालांकि आज के क्रिकेट में कार्यभार प्रबंधनज़रूरी हो गया है, लेकिन यह उस हद तक नहीं जाना चाहिए जहां चयन का महत्व ही खत्म हो जाए। उन्होंने कहा, “पदार्पण हासिल किया जानाचाहिए, न कि सिर्फ़ इसलिए मौका मिलना चाहिए कि किसी स्थाई खिलाड़ी को आराम दिया जा रहा है।” उन्होंने एक पारदर्शी प्रणाली बनाने की मांग की ताकि वरिष्ठ खिलाड़ियों का इस्तेमाल बेतरतीब ढंग से न हो-यानी न तो ज़रूरत से ज़्यादा और न ही बहुत कम।

गावस्कर ने यह भी सुझाव दिया कि वरिष्ठ क्रिकेटरों को हर साल कम से कम एक महीने का आराम मिलना चाहिए। उनका तर्क है कि बिना ठीक से आराम किए अलग-अलग प्रारुप में लगातार क्रिकेट खेलने से चोट लगने, थकान और लंबे समय में प्रदर्शन गिरने का खतरा बढ़ जाता है।

उनकी ये बातें अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की हालिया घरेलू सीरीज़ के संदर्भ में आई हैं, जहां शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और केएल राहुल जैसे शीर्ष क्रम बल्लेबाजों ने शतक भी लगाए। साथ ही, वरिष्ठ तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को आराम देने के फैसले ने लगातार बदलाव की नीति पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

IPL 2027 से पहले दिल्ली लौटे ऋषभ पंत, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ

इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2027 से पहले होने वाले पहले ट्रेड में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को उनकी पुरानी फ़्रैंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (DC) को वापस भेजने और बदले में भारत के स्पिनर कुलदीप यादव को अपनी टीम में शामिल करने की तैयारी पूरी हो गई है। ट्रेड के तहत रवींद्र जाडेजा के बाद पंत दूसरे बड़े खिलाड़ी होंगे जिनकी सैलरी कम होगी। ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स में 15 करोड़ रुपए मिलेंगें जबकि लखनऊ सुपरजाएंट्स में उनको 27 करोड़ के रिकॉर्ड रकम में संजीव गोयनका ने खरीदा था।हालांकि कुलदीप को लखनऊ की फ्रैंचाइजी को 13.5 करोड़ रुपए जरूर देने पड़ेंगें।

IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े ट्रेड में से एक किया था। तब उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के साथ संजू सैमसन के बदले जाडेजा का ट्रेड किया था। 2022 में,सीएसके ने जडेजा को 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, लेकिन आरआर ने उन्हें 14 करोड़ रुपये की सैलरी ऑफर करके अपनी टीम में शामिल किया था। माना जा रहा है कि पंत से दो फ़्रेंचाइजी ने संपर्क किया था। उसमें एक टीम डीसी थी और एक ऐसी टीम थी, जिसने एक से ज़्यादा बार आईपीएल जीता है।

तो पंत की दिल्ली कैपिटलस में वापसी हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी जैसी हुई। दोनों खिलाड़ी उस फ्रेंचाइजी में लौट रहे हैं जहां से उनका आईपीएल सफर शुरू हुआ था। पंत ने आईपीएल 2026 में ख़राब प्रदर्शन के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद एलएसजी ने कहा था, “लखनऊ सुपर जायंट्स पचारिक रूप से यह घोषणा करती है कि ऋषभ पंत ने फ़्रेंचाइजी से कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया है। फ़्रेंचाइज़ी ने उनके इस अनुरोध को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।”

साथ ही एलएसजी के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने कहा था, “ऋषभ ने फ़्रेंचाइज़ी से इस संबंध में संपर्क किया था और हमने सम्मानपूर्वक उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। ऐसे निर्णय लेना कभी आसान नहीं होता। कप्तान के रूप में ऋषभ ने इस ड्रेसिंग रूम में जो कुछ भी योगदान दिया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं। अब हमारा ध्यान सर्वश्रेष्ठ मानकों तक पहुंचने के लिए टीम के सामूहिक पुनर्निर्माण और पुनर्गठन पर है।”

नीतिश रेड्डी चोट के कारण इंग्लैंड दौरे से बाहर, यह खिलाड़ी बना रिप्लेसमेंट

 

जांघ की मांसपेशियों में चोट के कारण ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे से बाहर हो गये है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सूत्रों के अनुसार नीतीश रेड्डी क्वाड्रिसेप्स (जांघ की मांसपेशी) की चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ भारत की T-20I सीरीज में नहीं खेलेंगे।

23 साल के इस ऑलराउंडर को इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे और T-20I दोनों टीमों में भारत के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर चुना गया था। रेड्डी ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में दो वनडे मैच खेले थे और धर्मशाला में इस प्रारुप में अपना पहला विकेट लिया था। इसके बाद वे लखनऊ में दूसरा वनडे नहीं खेल पाए थे।

कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के समय बताया था कि ऑलराउंडर को ‘अपनी जांघ की मांसपेशियों’ में कुछ दक्कत हो रही है। रेड्डी चेन्नई में आखिरी वनडे के लिए टीम में लौटे, जहां उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 42 रन देकर छह ओवर फेंके और उन्हें बल्लेबाजी करने की जरूरत नहीं पड़ी। यह चोट फिटनेस से जुड़ी उन कई समस्याओं में से एक है जिसने पिछले एक साल में रेड्डी की प्रगति को रोका है। फिटनेस की चिंताओं के कारण आईपीएल 2025 के दौरान उनकी गेंदबाजी काफी सीमित रही थी, जब उन्होंने 13 मैचों में कुल पांच ओवर फेंके थे। बाद में, घुटने की चोट के कारण उन्हें इंग्लैंड के टेस्ट दौरे के बीच से ही बाहर होना पड़ा था।

उनकी जगह टीम में शूर्यांश शेडगे को शामिल किया गया है।हाल ही में श्रीलंका में आयोजित त्रिकोणीय श्रृंखला में भारत-ए के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद शेडगे को राष्ट्रीय टीम में मौका मिला है। इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने मध्यक्रम में पांच मैचों में 147 रन बनाए और 23 ओवर गेंदबाजी कर टीम के लिए उपयोगी योगदान दिया।शेडगे 2024-25 सत्र में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई टीम के भी प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल रहे थे। उन्होंने निचले मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए 251.92 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 131 रन बनाए थे।

भारतीय T-20I जर्सी को अपने हाथ में पकड़कर खड़े रह गए सूर्यवंशी (Video)

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के होटल रूम पर भारतीय टी-20 जर्सी लेकर सपोर्ट स्टाफ पहुंचा, स्टाफ के चरण छूकर सूर्यवंशी रुके और जैसे ही भारतीय टी-20 टीम की जर्सी उनके हाथ आई वह अपने शब्द बयां करने की स्थिती में नहीं थे। 15 वर्ष के सूर्यवंशी को 26 जून से शुरू हो रहे आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के लिये भारतीय टीम में चुना गया है।

सूर्यवंशी ने BCCI द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए संक्षिप्त वीडियो में कहा ,‘‘ शब्दों में बयां नहीं कर सकता । मैने इसी के लिये पहले दिन बल्ला उठाया था और अभ्यास के लिये क्रिकेट के मैदान पर उतरा था। वह सपना आज पूरा हो गया है ।’’उन्होंने कहा ,‘‘ यह मेरे सफर का सबसे बड़ा कदम है । मैं इन भावनाओं को शब्दों में अभिव्यक्त नहीं कर सकता।’’

बिहार के समस्तीपुर से अपने कैरियर की शुरूआत करने वाले सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक जमाया था।28 अप्रैल 2025 को गुजरात के खिलाफ 38 गेंद में 101 रन बनाकर वह 14 वर्ष 32 दिन की उम्र में टी20 क्रिकेट में शतक जमाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे।उन्होंने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलते हुए 230 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाये।

इंग्लैंड या आयरलैंड के खिलाफ वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन सकते हैं। महज 15 वर्ष और 71 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी राष्ट्रीय टीम में जगह पाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का वर्षों पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।हालांकि सचिन तेंदलुकर के जमाने में टी-20 अंतरराष्ट्रीय प्रारुप नदारद था लेकिन अगर वैभव सूर्यवंशी का पदार्पण होता है तो वह निश्चित ही किसी भी प्रारुप में डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे।

उन्होंने कहा ,‘‘यह सपना सच होने जैसा है। जैसे ही मैने टीशर्ट देखा, मेरी मुस्कान नहीं रूक रही है।’

आलिया रियाज को सिर्फ खूबसूरती के कारण मिली पाक टीम में जगह, टीम पर भड़के फैंस

Aliya Riyaz

पाकिस्तान की खिलाड़ी आलिया रियाज अपनी खूबसूरती के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लेकिन सिक्के का दूसरा पहलू यह भी है कि क्रिकेट कला और ताकत का खेल है और भारी भरकम शरीर की आलिया ना गेंदबाजी में और ना ही बल्लेबाजी में ताकत दिखा पाई है। साथ ही उनकी फील्डिंग भी खासी खराब है। इस कारण पाक क्रिकेट फैंस ही उनकी आलोचना कर रहे हैं। (Pic Courtesy: Facebook Official page of Aliya Riyaz)


भारत, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद पाकिस्तान पहले दौर से ही बाहर हो गया था।पुरूष टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान राशिद लतीफ ने कहा कि हर कोई महिला क्रिकेट का समर्थन करना चाहता है और करना भी चाहिये लेकिन पाकिस्तानी महिला क्रिकेट आगे बढ ही नहीं रहा है।उन्होंने  कहा ,‘‘ पाकिस्तान महिला टीम कई साल से खेल रही है और यह हैरानी की बात है कि आईसीसी टूर्नामेंटों में प्रदर्शन में कोई सुधार नहीं है।’’

पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और महिला टीम के पूर्व कोच कबीर खान ने कहा ,‘‘ इन खिलाड़ियों को किसी सुविधा या अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर की कमी नहीं है ।’’उन्होंने कहा ,‘‘मुझे लगता है कि हमारे खिलाड़ी दबाव को झेलने के लिये मानसिक रूप से मजबूत नहीं है। दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ इस विश्व कप में कम स्कोर वाले मैचों को ही देख लो।’’ अगर आप लगातार हारते रहे तो पाकिस्तान में महिला क्रिकेट आगे नहीं बढ सकेगा।’

मां बनने के बाद महिला क्रिकेटर कैसे उतरें मैदान पर, ICC ने जारी किए दिशा निर्देश

Women world cup

International Cricket council (ICC) ने सोमवार को महिला क्रिकेटरों के लिए ‘गर्भावस्था' के बाद खेल में वापसी के लिए दिशा निर्देशजारी किए हैं।इन दिशा निर्देशों में सदस्य बोर्ड के लिए एक पूरा सिस्टम बताया गया है ताकि वे खिलाड़ियों को गर्भावस्था, बच्चे के जन्म और शीर्ष स्तर की क्रिकेट में वापसी के दौरान मदद कर सकें।

इन दिशा निर्देश के अनुसार बोर्ड हर खिलाड़ी के लिए एक खास केस मैनेजर नियुक्त करें, ट्रेनिंग का लचीला माहौल दें, बच्चों की देखभाल और यात्रा में मदद करें, और गर्भावस्थाव बच्चे के जन्म के बाद की अवधि में मेडिकल और सेहत से जुड़ी सुविधाओं तक पहुंच पक्की करें।

यह कदम महिला क्रिकेट के बढ़ते पेशेवर होने के बीच उठाया गया है, क्योंकि अब अधिकतर खिलाड़ी अपने खेल करियर के दौरान परिवार शुरू करने का फैसला कर रही हैं। आईसीसी की मेडिकल एडवाइजरी कमेटी ने ये दिशा निर्देश तैयार किए हैं और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की डॉक्टर डॉ. फिलिप्पा इंगे ने इसकी अगुवाई की है। इनका मकसद सदस्य बोर्ड को खिलाड़ियों की भलाई को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय कानूनों के अनुसार अपनी प्रेग्नेंसी और खेल में वापसी की पॉलिसी बनाने में मदद करना है।

इस सिस्टम के केंद्र में खेल में वापसी का छह-चरणों वाला मॉडल है – रेडी (तैयार), रिव्यू (समीक्षा), रिस्टोर (बहाली), रीकंडीशन (फिर से तैयार होना), रिटर्न (वापसी) और रिफाइन (बेहतर बनाना)। इसमें बच्चे के जन्म के बाद रिकवरी से लेकर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी और उसके बाद लगातार निगरानी तक की क्रमिक प्रक्रिया बताई गई है।

Women T20I WC से बाहर होने वाली पहली टीम पाकिस्तान के कोच और खिलाड़ी पिज्जा बर्गर की पार्टी में (Video)

 

Women T20I WC से बाहर होने वाली पहली टीम पाकिस्तान के कोच वाहब रियाज हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ हार के कारण काफी हताश दिखे थे। लगातार तीसरी हार के कारण पाकिस्तान इस महिला टी-20 विश्वकप से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई थी। पाकिस्तान को पहले भारत फिर ऑस्ट्रेलिया और फिर बांग्लादेश से भी 23 रनों की हार मिली। हालांकि टीम का माहौल देखें तो लगता है उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा है क्योंकि कोच और खिलाड़ी इंग्लैंड के रेस्टोरैंट में फास्ट फूड की दावत उड़ा रहे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ है।

इससे पहले पाकिस्तान के कोच वहाब रियाज़ अपनी टीम के शनिवार को बांग्लादेश से हारने और आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल की दौड़ से बाहर होने के बाद बहुत निराश थे।हैम्पशायर बाउल में बांग्लादेश के 123/6 के स्कोर का पीछा करते हुए एशियाई टीम लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाई। टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी हार का मतलब है कि पाकिस्तान अब नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालिफ़ाई नहीं कर सकता।

हालांकि पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के अपने शुरुआती तीन मैचों में अपने बेहतरीन फ़ॉर्म की झलक दिखाई, लेकिन वहाब का मानना है कि दबाव पड़ने पर टीम ने खुद को निराश किया। वहाब ने कहा, “वर्ल्ड कप से बाहर होना बहुत निराशाजनक है क्योंकि हमारे नज़रिए से, मुझे अभी भी लगता है कि किसी दूसरी टीम ने आपको नहीं हराया है। आप खुद दूसरी टीमों से हारे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि इसमें बड़ा फ़र्क है जब दूसरी टीमें अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करती हैं और आपको हरा देती हैं। लेकिन मुझे लगता है कि दुर्भाग्य से पिछले तीनों मैचों में हम उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल पाए और हमने ही मैच गंवाए।”

मुनीबा अली (25) और गुल फ़िरोज़ा (23) ने बांग्लादेश के स्कोर का पीछा करते हुए 49 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप करके पाकिस्तान को मज़बूत शुरुआत दी थी, लेकिन मिडिल-ऑर्डर के लड़खड़ाने से कप्तान फ़ातिमा सना (10) और निचले क्रम के बल्लेबाज़ों पर बहुत ज़्यादा दबाव आ गया और टीम विपक्षी टीम के स्कोर तक नहीं पहुँच पाई।