redmi note 15 pro 5g: 200MP कैमरा, 45W फास्ट चार्जिंग और 6580mAh की बैटरी, 3000 का कैशबैक ऑफर, जानिए क्या है कीमत

Redmi Note 15 Pro series

Redmi Note 15 Pro series : नई स्मार्टफोन रेडमी नोट 15 प्रो सीरीज लॉन्च हो गई है। रेडमी नोट 15 प्रो को मिड-रेंज बजट में फ्लैगशिप फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। अपनी मजबूती के लिए चर्चित यह सीरीज शाओमी के नए 'रेडमी टाइटन स्ट्रक्चर' (Redmi Titan structure) पर आधारित है। इसके साथ ही नोट 15 प्रो प्लस को भी पेश किया गया है।

ALSO READ: Budget 2026 : क्या सस्ते होंगे सोने और चांदी, Economic Survey में सरकार ने दी जानकारी

कीमत की बात करें तो फोन को 8GB रैम के साथ दो स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया है। इसमें इसमें 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत ₹29,999 और 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत ₹31,999 रखी गई है।  इसकी सेल 4 फरवरी 2026 से शुरू होगी। फोन खास तौर पर अपने 200 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-हाई रिजॉल्यूशन कैमरा और 'टाइटन ड्यूरेबिलिटी' स्ट्रक्चर के लिए चर्चा में है, जो इसे गिरने और दबाव से टूटने से बचाता है।

Redmi Note 15 Pro Plus 5G: फीचर्स का पावरहाउस

इस प्रीमियम मॉडल में 6.83-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है।

  • प्रोसेसर: इसमें क्वालकॉम Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है।
  • बैटरी: फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी है जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • कूलिंग: पहली बार इस सीरीज में 'IceLoop' कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो गेमिंग के दौरान फोन को गर्म होने से बचाएगा।
  • कैमरा: 200MP का मास्टरपिक्सल प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) और 32MP का सेल्फी कैमरा।

 

Redmi Note 15 Pro 5G: दमदार परफॉर्मेंस

  • प्रोसेसर: यह फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट से लैस है।
  • बैटरी: इसमें 6,580mAh की बड़ी बैटरी के साथ 45W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
  • डिस्प्ले: प्लस मॉडल की तरह इसमें भी 6.83-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन है।
  • कैमरा: इसमें भी 200MP का मुख्य कैमरा है, जबकि सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

 

AI और अन्य स्मार्ट फीचर्स

इस सीरीज के दोनों ही फोन्स लेटेस्ट तकनीक से लैस हैं। इनमें Google Gemini AI, Circle to Search और Xiaomi Offline Communication (बिना नेटवर्क के चैटिंग) जैसे फीचर्स शामिल हैं। ऑडियो के लिए डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं। साथ ही, ये फोन्स IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आते हैं, जो इन्हें पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित बनाते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 का इस्तेमाल किया गया है।

 

क्या हैं ऑफर्स

इन स्मार्टफोन्स की बिक्री 4 फरवरी, 2026 से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, अमेज़न इंडिया और रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। जो ग्राहक फोन को प्री-बुक करेंगे, उन्हें 1 साल का स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर मिलेगा। Redmi Note 15 Pro+ प्री-बुक करने वालों को Redmi Watch Move बिल्कुल मुफ्त दी जाएगी।   चुनिंदा कार्ड्स पर ग्राहकों को 3,000 रुपये तक की छूट भी मिल सकती है। Edited by : Sudhir Sharma

OpenAI ने लॉन्च किया Prism, अब विज्ञान की दुनिया में भी क्रांति लाएगा AI, जानिए Free में कैसे बनेगा आपका हेल्पर

OpenAI Prism

OpenAI ने आज अपना नया एप्लीकेशन प्रिज्म  (Prism) लॉन्च कर दिया है। कंपनी को उम्मीद है कि यह ऐप विज्ञान के क्षेत्र में वही बदलाव लाएगा, जो Claude Code और Codex जैसे टूल्स ने प्रोग्रामिंग की दुनिया में लाए हैं।  यह प्लेटफॉर्म उन अलग-अलग टूल्स की जगह लेने का प्रयास करता है, जिनका वैज्ञानिक आमतौर पर इस्तेमाल करते हैं, जैसे टेक्स्ट एडिटर, PDF रीडर, रेफरेंस मैनेजर और चैटबॉट।

Prism वर्तमान में ChatGPT पर्सनल अकाउंट वाले सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसमें अनलिमिटेड प्रोजेक्ट्स और सहयोगियों के साथ काम करने की सुविधा है।  जल्द ही इसे ChatGPT Business, Team, 'Enterprise और 'Education प्लान्स के लिए भी रोलआउट किया जाएगा।  अब Crixet अलग से उपलब्ध नहीं होगा, इसे पूरी तरह Prism में समाहित कर दिया गया है।  

 

Prism किसी भी पर्सनल ChatGPT अकाउंट वाले यूजर के लिए पूरी तरह मुफ्त है। इसमें अनलिमिटेड प्रोजेक्ट्स और सहयोगियों के साथ काम करने की सुविधा दी गई है। हालांकि बिजनेस, यूनिवर्सिटी और एंटरप्राइज यूजर्स के लिए इसके अलग वर्जन बाद में लॉन्च किए जाएंगे।

LaTeX की जटिलताओं को करेगा खत्म

Prism का आधार Crixet है, जो एक क्लाउड-आधारित LaTeX प्लेटफॉर्म है। OpenAI ने आज ही इसके अधिग्रहण की घोषणा भी की है। दरअसल, LaTeX एक टाइपसेटिंग सिस्टम है जिसका उपयोग वैज्ञानिक दस्तावेजों और जर्नल को फॉर्मेट करने के लिए किया जाता है। हालांकि यह वैज्ञानिक समुदाय की पहली पसंद है, लेकिन इस पर TikZ कमांड के जरिए डायग्राम बनाना काफी समय लेने वाला काम होता है।

GPT-5.2 के साथ  सुपरपावर  

जहां  Crixet में पहले 'Chirp' एजेंट का उपयोग होता था, वहीं अब Prism में GPT-5.2 Thinking मॉडल दिया गया है। एक प्रेस डेमो के दौरान, OpenAI के कर्मचारी ने दिखाया कि यह मॉडल न केवल जर्नल फॉर्मेटिंग में मदद करता है, बल्कि प्रासंगिक वैज्ञानिक साहित्य (Scientific Literature) को खोजने और उनकी बिब्लियोग्राफी (संदर्भ सूची) तैयार करने की प्रक्रिया को भी ऑटोमैटिक बना देता है।

 

OpenAI के 'वाइस प्रेसिडेंट ऑफ साइंस' केविन वेइल ने फर्जी साइटेशन (fake citations) की संभावना पर कहा कि यह तकनीक वैज्ञानिकों को उनके संदर्भों (references) की सत्यता जांचने की जिम्मेदारी से मुक्त नहीं करती, लेकिन यह काम की गति को निश्चित रूप से कई गुना बढ़ा सकती है।

 

वैज्ञानिक समुदाय में AI की बढ़ती भूमिका पर वेइल ने स्पष्ट किया कि कंपनी गुणवत्ता और भरोसे को लेकर सजग है। उन्होंने कहा कि AI को वैज्ञानिक कार्यों से दूर रखने के बजाय इसे सीधे वर्कफ्लो में शामिल करना सही कदम है ताकि शोधकर्ताओं का नियंत्रण बना रहे और जवाबदेही तय हो सके।

शिक्षा के क्षेत्र में भी मददगार

डेमो के दौरान Prism का उपयोग General Relativity जैसे कठिन विषय के लिए लेसन प्लान और छात्रों के लिए प्रॉब्लम सेट तैयार करने में भी किया गया। OpenAI का लक्ष्य वैज्ञानिकों और प्रोफेसरों के उबाऊ और समय लेने वाले कार्यों को कम करना है। Edited by : Sudhir Sharma

Apple iPhone 17e : सस्ते iPhone की वापसी, एपल के सबसे किफायती मॉडल के चर्चे

एप्पल की ओर से एक किफायती मॉडल iPhone 17e के चर्चे हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक यह 2026 की पहली छमाही (संभवतः मार्च-मई) में लॉन्च हो सकता है।  इसमें Dynamic Island फीचर मिलेगा, जिसका मतलब है कि अब पुराने 'Notch' वाले डिजाइन की छुट्टी हो जाएगी।  यह A19 चिप के साथ आएगा, जो परफॉरमेंस को काफी बूस्ट देगा।

ALSO READ: ऑटो वाले भैया का 'मौन व्रत', यात्रियों की बक-बक से तंग आकर ड्राइवर ने सीट पर लिखवाया ऐसा मैसेज

लीक्स के अनुसार, iPhone 17e की कीमत इसके पिछले मॉडल (iPhone 16e) से थोड़ी ज्यादा हो सकती है क्योंकि इसमें नए चिपसेट और डायनेमिक आइलैंड जैसे फीचर्स जोड़े जा रहे हैं। स्मार्टफोन में Apple Intelligence दिया जा सकता है। इससे  8GB रैम और A19 चिप के कारण इसमें एप्पल के सभी नए AI फीचर्स स्मूथली चलेंगे।

सस्ते आईफोन में पहली बार नॉच की जगह 'Dynamic Island' देखने को मिल सकता है। यह फोन पिछले साल के iPhone 16e का उत्तराधिकारी होगा और इसे विशेष रूप से उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो कम बजट में लेटेस्ट एप्पल चिपसेट और डिजाइन चाहते हैं।

 

कैमरा और चार्जिंग फीचर्स क्या हैं

कैमरा की बात करें तो iPhone 17e में पिछले मॉडल की तरह ही 48MP का रियर (पीछे का) कैमरा होने की संभावना है। हालांकि, एप्पल इसके फ्रंट कैमरा में सुधार कर सकता है, जिसे बढ़ाकर 18MP किया जा सकता है। इससे सेल्फी ज्यादा साफ आएगी और वीडियो कॉलिंग का अनुभव भी बेहतर होगा।

 

ऐसी खबरें भी हैं कि एप्पल आखिरकार अपनी ' e'  सीरीज में MagSafe चार्जिंग की सुविधा दे सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यूजर्स मैग्नेटिक चार्जर और एक्सेसरीज का इस्तेमाल कर पाएंगे, जो पहले केवल महंगे आईफोन्स तक ही सीमित थे।

ALSO READ: Ujjain Violence : उज्जैन के तराना में जुमे की नमाज के बाद दो पक्षों में हिंसा, तोड़फोड़, आगजनी, पत्थरबाजी

भारत में अपेक्षित कीमत क्या है?

माना जा रहा है कि iPhone 17e की कीमत इसके पिछले मॉडल के आसपास ही होगी। भारत में iPhone 16e लगभग 59,900 रुपए में लॉन्च हुआ था, और बाजार में मुकाबला बनाए रखने के लिए एप्पल इसकी कीमत भी इसी के करीब रख सकता है। कुल मिलाकर, iPhone 17e उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प दिख रहा है जो फ्लैगशिप (महंगी) कीमत चुकाए बिना दमदार परफॉरमेंस, मॉडर्न डिजाइन और एप्पल के सॉफ्टवेयर का अनुभव लेना चाहते हैं। Edited by : Sudhir Sharma

Digital Arrest से बचाएगा UPI ‘किल स्विच’, अब एक बटन दबाते ही फ्रीज होगा बैंक खाता, सरकार की बड़ी तैयारी

पिछले साल डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest) के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें लोगों के अकाउंट से करोड़ों रुपये उड़ गए। इसमें हैकर्स पुलिस, कस्टम, इनकम टैक्स आदि के अधिकारी बनकर बात करेंगे और लोगों डराकर पैसे की मांग करते हैं। आपके नंबर पर फर्जी वीडियो कॉल आता है, जिसमें पुलिस या फिर अधिकारी की वर्दी में स्कैमर होते हैं और आपसे पैसे की मांग करते हैं।

अब सरकार ने इस पर नकेल करने की तैयारी कर ली है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक गृह मंत्रालय इसके लिए 'फ्रीज' या 'किल स्विच' लेकर आ रहा है। खबर के मुताबिक  यूपीआई और बैंकिंग ऐप्स में 'फ्रीज' बटन मिल सकता है, जो एक टैप में सारे अकाउंट को फ्रीज कर देगा। इससे विक्टिम के अकाउंट से कोई भी पेमेंट ट्रांसफर नहीं हो पाएगा।

 

डिजिटल अरेस्ट से बचने के लिए क्या करें?

  • जब तक सरकार यह नया फीचर लॉन्च नहीं करती, तब तक इन बातों का ध्यान रखें- 
  • डरे नहीं: कोई भी सरकारी एजेंसी (CBI, Police, RBI) कभी भी वीडियो कॉल पर किसी को गिरफ्तार नहीं करती और न ही पैसे मांगती है।
  • कॉल काट दें : यदि कोई आपको डराता है, तो तुरंत कॉल काटें और अपने परिवार या स्थानीय पुलिस को सूचित करें।
  • 1930 पर कॉल करें: यदि धोखाधड़ी हो जाए, तो तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

 

बटन कैसे करेगा काम

गृह मंत्रालय (MHA) की एक हाई-लेवल कमेटी इस पर काम कर रही है ताकि फ्रॉड का पैसा तुरंत 'म्यूल अकाउंट्स' (Mule Accounts) में न जा सके। बटन में पेमेंट रोकने के साथ-साथ फैमिली और बैंक से कॉन्टैक्ट करने का भी ऑप्शन होगा। इस बटन को दबाते ही बैंक को अलर्ट मिल जाएगा और रिस्की पेमेंट ट्रांसफर को रोकने में मदद मिलेगी। सरकार का मकसद इस बटन के जरिए एक अलर्ट सिस्टम डेवलपमेंट करने का है, जो लोगों के बैंक अकाउंट के ट्रांजैक्शन को फ्रीज करने के साथ-साथ बैंक और फैमिली को भी अलर्ट करेगा। 

 

इस एक बटन पर टैप करते ही यूजर्स के सभी बैंक और यूपीआई पेमेंट एक साथ फ्रीज हो जाएंगे। इस बटन को ग्राहकों के यूपीआई या बैंकिंग ऐप्स में दिया जा सकता है। विक्टिम को जब लगेगा कि उसके साथ फ्रॉड हो रहा है तो वो इस बटन को ऑन करके अपने सभी पेमेंट्स को एक साथ फ्रीज कर सकता है। Edited by : Sudhir Sharma

Vivo X200T : MediaTek Dimensity 9400+ और ZEISS कैमरे वाला वीवो का धांसू स्मार्टफोन, जानिए क्या रहेगी कीमत

vivo x200t Smartphone india launch date specs price details

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo अपनी फ्लैगशिप X-सीरीज का विस्तार करते हुए भारत में नया Vivo X200T लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन 27 जनवरी को भारतीय बाजार में दस्तक देगा। यह नया मॉडल मौजूदा Vivo X200 और X200 Pro पोर्टफोलियो का हिस्सा होगा। Vivo के मुताबिक Vivo X200T को 27 जनवरी दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart, विवो इंडिया ई-स्टोर और देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

ALSO READ: कसाब ने कोर्ट की अवमानना नहीं की लेकिन आपके क्लाइंट ने की, मेनका गांधी को लेकर Supreme Court की तल्ख टिप्पणी

ZEISS की तकनीक और 10x जूम

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Vivo X200T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके तीनों लेंस 50-मेगापिक्सल के हैं, जिन्हें दिग्गज कैमरा कंपनी ZEISS के साथ मिलकर तैयार किया गया है।  फोन में 10x ज़ूम सपोर्ट के साथ टेलीफोटो और टेलीफोटो मैक्रो फीचर्स मिलेंगे।

क्या होगी स्मार्टफोन की कीमत

स्मार्टफोन में 'AI लैंडस्केप मास्टर' फीचर भी शामिल होगा, जो विवो के हालिया फ्लैगशिप फोन्स की पहचान रहा है। कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमतों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ऑनलाइन लीक्स के मुताबिक इसकी कीमतें कुछ इस तरह हो सकती हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक   12GB + 256GB की कीमत करीब 59,999 रुपए और 12GB + 512GB की कीमत करीब 69,999 रुपए होगी।

 

Vivo X200T में MediaTek Dimensity 9400 Plus चिपसेट दिया गया है। यह प्रोसेसर विवो की लेटेस्ट X300 सीरीज में मिलने वाले Dimensity 9500 के ठीक नीचे की श्रेणी का एक बेहद पावरफुल चिपसेट है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलेगा।  Edited by : Sudhir Sharma

साइना नेहवाल का संन्यास: भारतीय बैडमिंटन की गोल्डन गर्ल ने खेल को कहा अलविदा

Olympic Medalist Saina Nehwal Retires from Professional Badminton

Saina Nehwal retirement : भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने सोमवार को प्रतिस्पर्धी बैडमिंटन से संन्यास का एलान कर दिया। वे लंबे समय से घुटने की गंभीर समस्या से जूझ रही थीं। उन्होंने कहा कि अब उनका शरीर एलीट स्तर के खेल की शारीरिक मांगों को सहन करने की स्थिति में नहीं है।

 

साइना ने लंदन ओलंपिक 2012 में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। उन्होंने 2017 में विश्व चैंपियनशिप का कांस्य पदक और 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स का स्वर्ण पदक जीता। वे 2023 में सिंगापुर ओपन में आखिरी बार प्रतिस्पर्धी मैच खेलते दिखाई दी थी।

 

विश्व की नंबर एक खिलाड़ी रहीं साइना ने एक पॉडकास्ट में बताया कि मैंने दो साल पहले ही खेलना बंद कर दिया था। मुझे लगा कि मैंने अपने दम पर इस खेल में कदम रखा और अपने ही फैसले से बाहर आई, इसलिए अलग से संन्यास की घोषणा करने की जरूरत नहीं समझी।

 

उन्होंने बताया कि उनके घुटने की कार्टिलेज पूरी तरह घिस चुकी है और उन्हें आर्थराइटिस हो गया है, जिसकी वजह से लंबे समय तक और तेज ट्रेनिंग करना संभव नहीं रहा। मैंने अपने माता-पिता और कोच को बता दिया था कि अब शायद मैं इसे आगे नहीं कर पाऊंगी।

edited by : Nrapendra Gupta 

iPhone पर मिल रही बंपर छूट, कम कीमत के साथ भारी डिस्काउंट

एप्पल द्वारा सितंबर 2025 में अपने 'Awe Dropping' इवेंट में iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने के बाद से ही, फैंस इसे खरीदने के लिए सही समय और सही डील का इंतजार कर रहे थे। अब वह वक्त आ गया है।  भारत में भारी-भरकम कीमत पर लॉन्च हुए iPhone 17 Pro पर इस समय Amazon Great Republic Day Sale में जबरदस्त ऑफर्स मिल रहे हैं।

लिमिटेड-टाइम डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस के तालमेल ने इस प्रीमियम फोन को बजट के काफी करीब ला दिया है। यदि आप एक प्रो-लेवल कैमरा और एप्पल की सबसे लेटेस्ट टेक्नोलॉजी (A19 Pro चिप) का अनुभव करना चाहते हैं, तो यह सेल आपके लिए एक सुनहरा मौका साबित हो सकती है। 

 

ऐसे पाएं सबसे बड़ी छूट

अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए बचत के खास मौके हैं। अगर आपके पास अच्छी कंडीशन वाला पुराना स्मार्टफोन और चुनिंदा बैंकों के कार्ड हैं तो आईफोन की प्रभावी कीमत में भारी गिरावट आ सकती है।

कैसे मिलेगी कीमत में छूट और डिस्काउंट 

भारत में iPhone 17 Pro (256GB स्टोरेज) की आधिकारिक कीमत 1,34,900 रुपए  है। सेल के दौरान आप इसे मात्र 85,700 रुपए की प्रभावी कीमत पर अपना बना सकते हैं। अमेजन प्राइम मेंबर्स को लिस्टेड प्राइस पर सीधे 6,500 रुपए का फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट कूपन मिल रहा है।

इसे लागू करते ही कीमत घटकर 1,28,400 रुपए हो जाती है।  चुनिंदा बैंक कार्ड्स के जरिए आप अतिरिक्त इंस्टेंट कैशबैक और डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। इस डील का सबसे बड़ा आकर्षण एक्सचेंज बोनस है। अमेज़न पुराने फोन के बदले शानदार वैल्यू दे रहा है, जिससे इसकी अंतिम कीमत 85,700 रुपए तक आ सकती है। Edited by : Sudhir Sharma

India Open के दौरान स्टेडियम में फैली गंदगी और धूल से BAI शर्मसार, वैश्विक संस्था ने लगाई लताड़

योनेक्स -सनराइज इंडिया ओपन 2026 के हालात को लेकर खिलाड़ियों की चिंताओं को मानते हुए, बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) ने कहा है कि वह इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बड़े अपग्रेड पर ज़ोर देते हुए, समस्याओं को सुलझाने के लिए बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) के साथ मिलकर काम कर रहा है।

यह बयान डेनमार्क के शटलर मिया ब्लिचफेल्ड और एंडर्स एंटोनसन समेत टॉप खिलाड़ियों की एयर क्वालिटी, हाइजीन और ट्रेनिंग सुविधाओं की आलोचना के बाद आया है, जिससे फेडरेशन ने एथलीटों के लिए एक सुरक्षित, वर्ल्ड-क्लास माहौल पक्का करने के अपने वादे पर ज़ोर दिया। एक ऑफिशियल बयान में, बीडब्ल्यूएफ ने कहा कि धुंध और ठंडे मौसम जैसे मौसमी फैक्टर्स को मैनेज करना, जिससे एयर क्वालिटी और इनडोर टेम्परेचर पर असर पड़ा, इस हफ़्ते मुश्किलें खड़ी कर रहा था। हालांकि, वैश्विक संस्थान ने कहा कि उसके आंकलन से यह पुष्ट हुआ है कि इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहले के वेन्यू, केडी जाधव स्टेडियम के मुकाबले, खासकर इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में बड़ी सुधार की जरुरत है ।

फेडरेशन ने कहा कि उसने खिलाड़ियों के कमेंट्स और उसके बाद मीडिया कवरेज पर ध्यान दिया, और इस बात पर ज़ोर दिया कि मिला फीडबैक न सिर्फ़ मौजूदा टूर्नामेंट के माहौल को बल्कि भविष्य की चैंपियनशिप को भी बनाने में कीमती था।

यह मानते हुए कि आम सफ़ाई, हाइजीन और जानवरों के कंट्रोल जैसी कुछ बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत है, फेडरेशन ने कहा कि बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) ने इन चिंताओं को दूर करने के लिए तेज़ी से काम किया। इसमें यह भी कहा गया कि खिलाड़ियों ने खेलने की जगह और फ़्लोरिंग, जिम और मेडिकल सपोर्ट एरिया जैसी जरूरी सुविधाओं में सुधार पर भी ज़ोर दिया था।

BWF के मुताबिक, इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट होने से एथलीटों और अधिकारियों के लिए ज़्यादा जगह मिली है और यह बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप समेत बड़े इवेंट्स की मेज़बानी के लिए फेडरेशन की फ़ील्ड ऑफ प्ले जरूरतों को पूरा करता है। वर्ल्ड बॉडी ने यह भी कहा कि इंडिया ओपन के दौरान मिली जानकारी अगस्त में इस जगह पर होने वाली BWF World Championship से पहले और अपग्रेड करने में मदद करेगी, जब मौसम के हालात कम खराब होने की उम्मीद है।

बिकनी इमेज बनाने से Grok AI का इंकार, imaginary characters पर नहीं लागू हुआ नियम, क्या बोले Elon Musk

elon musk

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) ने अपने AI टूल 'ग्रोक' (Grok) के इमेज-एडिटिंग नियमों को और कड़ा कर दिया है। यह कदम बिना सहमति के बनाए गए आपत्तिजनक डीपफेक (non-consensual sexual deepfakes) को लेकर पिछले कई दिनों से हो रही आलोचनाओं के बाद उठाया गया है। हालांकि इन बदलावों ने विवाद को खत्म करने के बजाय एक नई बहस छेड़ दी है।

 

क्या बदला और क्या नहीं?

नए अपडेट के बाद, ग्रोक अब असली व्यक्तियों (Real People) को बिकनी या यौनिक कपड़ों में दिखाने वाली तस्वीरें बनाने से इनकार कर रहा है। लेकिन, सिस्टम अभी भी AI-जनरेटेड या काल्पनिक पात्रों (imaginary characters) का उपयोग करके इसी तरह की सामग्री बनाने की अनुमति देता है। 

 

क्या कहा एलन मस्क ने 

एलन मस्क ने सार्वजनिक रूप से इस दृष्टिकोण का बचाव करते हुए कहा है कि यह अमेरिका में एडल्ट कंटेंट के लिए तय 'वास्तविक मानकों' (de facto standard) का पालन करता है।

 

 मस्क की खुली चुनौती

इस मामले पर चर्चा तब शुरू हुई जब मस्क के करीबी माने जाने वाले अकाउंट 'DogeDesigner' ने एक ट्वीट किया। उन्होंने दावा किया कि कई कोशिशों के बावजूद ग्रोक ने नग्न तस्वीरें (nude images) बनाने से मना कर दिया। उन्होंने मीडिया रिपोर्टों को मस्क पर 'लगातार हमला' करार दिया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने सार्वजनिक चुनौती देते हुए लिखा कि क्या वास्तव में कोई ग्रोक के इमेज मॉडरेशन को तोड़ सकता है? नीचे जवाब दें। 

 

R-रेटेड फिल्मों जैसे होंगे नियम

मस्क ने स्पष्ट किया कि ग्रोक पर किस तरह की सामग्री की अनुमति है। उन्होंने लिखा कि NSFW मोड इनेबल होने पर, ग्रोक को काल्पनिक वयस्क इंसानों (असली नहीं) की 'अपर बॉडी न्यूडिटी' दिखाने की अनुमति होनी चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे Apple TV पर R-रेटेड फिल्मों में देखा जा सकता है। अमेरिका में यही मानक है।  मस्क ने यह भी जोड़ा कि अलग-अलग देशों के स्थानीय कानूनों के आधार पर इन नियमों में बदलाव हो सकता है। Edited by : Sudhir Sharma

घर पर वियतनाम की खिलाड़ी से शर्मसार हुई PV सिंधू, इंडिया ओपन के पहले दौर से बाहर (Video)

UNI

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधु ने इंडिया ओपन से पहले अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का वादा किया था लेकिन वह बुधवार को पहले ही राउंड में वियतनाम की थुई लिन्ह एनगुएन से तीन गेमों के संघर्षपूर्ण मुकाबले में 22-20, 12-21, 15-21 से हार गई। सिंधु ने इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कम्पलेक्स में यह मुकाबला एक घंटे आठ मिनट में गंवाया। सिंधु का खेल देखने पहुंचे भारतीय दर्शकों को अपनी बैडमिंटन स्टार की हार से भारी निराशा का सामना करना पड़ा।

अन्य मैचों में मालविका बंसोड़ चीनी ताईपे की पेई यू पो को 41 मिनट में 21-18, 21-19 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।एक अन्य मैच में मुख्य ड्रा में जगह पाने वाली तन्वी शर्मा दूसरी सीड चीन की वांग झी यी से 20-22, 21-18, 13-21 से हार कर बाहर हो गई।

यह मेरा दिन नहीं था, इस स्तर पर आप आसान मुकाबलों की उम्मीद नहीं कर सकते: सिंधू

पिछले हफ्ते मलेशिया ओपन सुपर 1000 के सेमीफाइनल में पहुंची सिंधू ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि यह मेरा दिन था। उसके (एनगुएन के) खिलाफ खेलना आसान नहीं होता। उसके पास अच्छे शॉट हैं और आपको लय बरकरार रखनी होती है। अहम लम्हों में छोटी-छोटी गलतियां निर्णायक होती हैं और मैंने महत्वपूर्ण समय में गलतियां की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे निश्चित रूप से अपने खेल में अधिक निरंतरता दिखाने की जरूरत है। मुझे विरोधी खिलाड़ी को आसान या लगातार अंक देने से बचना होगा। मुझे प्रत्येक अंक और रैली के बाद तुरंत अगले अंक के लिए तैयार रहना होगा। इसमें कोई कोताही नहीं बरती जा सकती।’’

सिंधू ने कहा कि हार-जीत लगी रहती है और अब अगले टूर्नामेंट की तैयारी करने का समय है।उन्होंने कहा, ‘‘पहला गेम जीतने के बाद मैंने दूसरा गेम गंवा दिया। तीसरे गेम में स्कोर 11-10 था (एनगुएन के पक्ष में) लेकिन इसके बाद उसने दो या तीन अंक की बढ़त बनाई और फिर अंतर को बढ़ाती चली गई।’’

सिंधू ने कहा, ‘‘उसके पास गंवाने के लिए कुछ नहीं था इसलिए वह और खतरनाक हो गई। हार और जीत लगी रहती है और अब मुझे अगले टूर्नामेंट की तैयारी करनी होगी।’’सिंधू को एनगुएन के खिलाफ लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने कहा कि पिछले मुकाबलों के नतीजे मायने नहीं रखते।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हर कोर्ट अलग होता है। मैं तो यह कहूंगी कि हर शटल अलग होती है। कभी-कभी वे ड्रिफ्ट करती हैं तो कभी कोर्ट धीमा तो कभी तेज होता है। मैं शिकायत नहीं कर रही क्योंकि यह दोनों खिलाड़ियों के लिए एक जैसा है।’’

वियतनाम की खिलाड़ी ने कहा, ‘‘आज मैंने अच्छा किया। मैं हार या जीत के बारे में नहीं बोल रही लेकिन एक खिलाड़ी के रूप में मैंने अंत तक प्रयास किया जो महत्वपूर्ण है।’’