Artificial Intelligence Rules : 20 फरवरी से AI नियम सख्त: बिना लेबल AI कंटेंट नहीं चलेगा, डीपफेक तुरंत हटाने का आदेश

केंद्र सरकार ने मंगलवार को डीपफेक सहित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार और बनावटी कंटेंट के मैनेजमेंट को लेकर ऑनलाइन मंचों के लिए सख्त नियम लागू किए हैं। इसके तहत एक्स और इंस्टाग्राम जैसे मंचों को किसी सक्षम अधिकारी या अदालतों द्वारा निर्देशित की गई ऐसी किसी भी सामग्री को 3  घंटे के अंदर हटाना होगा। सरकार ने एआई जनरेटेड डीपफेक सामग्री को लेकर आईटी नियमों को सख्त कर दिया है। इसके तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अब अदालती आदेश पर 3 घंटे के भीतर आपत्तिजनक कंटेंट हटाना होगा। 

ALSO READ: Bangladesh Hindu killing Hindi news : बांग्लादेश चुनाव से 48 घंटे पहले हिन्दू व्यापारी की हत्या, खौफ में अल्पसंख्यक समुदाय

इन नए संशोधनों में एआई से बनाए गए कंटेंट की अनिवार्य लेबलिंग और यूजर्स की शिकायतों के त्वरित निवारण का भी प्रावधान किया गया है। नियमों के मुताबिक एआई सामग्री की अनिवार्य रूप से लेबलिंग जरूरी है। बनावटी सामग्री बनाने या साझा करने की सुविधा देने वाले मंच को यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसी सामग्री पर स्पष्ट रूप से और प्रमुखता से लेबल लगाया जाए। जहां तकनीकी रूप से संभव हो, वहां इसे स्थायी मेटाडेटा या पहचानकर्ताओं के साथ जोड़ा जाना चाहिए। 

ALSO READ: What is Phishing : सावधान! एक गलत क्लिक और बैंक खाता साफ: जानें क्या है 'फिशिंग' और कैसे बचें इस डिजिटल जाल से

अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि मध्यवर्ती (इंटरमीडियरीज) एक बार एआई लेबल या मेटाडेटा लगाए जाने के बाद उन्हें हटाने या छिपाने की अनुमति नहीं दे सकते। आईटी नियमों के तहत गैरकानूनी कार्यों के निर्धारण के लिए एआई-जनित सामग्री को अन्य सूचनाओं के समान माना जाएगा। सोशल मीडिया मंच को सरकारी या अदालती आदेशों पर अब 36 घंटे के बजाय तीन घंटे के भीतर कार्रवाई करनी होगी। इसके अलावा यूजर्स  की शिकायतों के निवारण की समय-सीमा भी कम कर दी गई है।  Edited by: Sudhir Sharma

What is Phishing : सावधान! एक गलत क्लिक और बैंक खाता साफ: जानें क्या है ‘फिशिंग’ और कैसे बचें इस डिजिटल जाल से

what is phishing scam and how to avoid digital fraud : साइबर अपराधी फर्जी लिंक, मोबाइल फ्रॉड कॉल, OTP फ्रॉड और UPI फ्रॉड के जरिए लोगों के बैंक खाते हैक कर रहे हैं। यह एक गंभीर डिजिटल फ्रॉड और साइबर क्राइम है, जिससे बचने के लिए साइबर सुरक्षा टिप्स, ऑनलाइन बैंकिंग सेफ्टी और साइबर ठगी से बचाव के उपाय अपनाना बेहद जरूरी है। खासतौर पर डिजिटल अरेस्ट स्कैम और इंटरनेट फ्रॉड जैसे नए तरीकों से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।


तकनीक की दुनिया में जहाँ एक ओर सुविधाएँ बढ़ी हैं, वहीं दूसरी ओर साइबर अपराध का ग्राफ भी तेजी से ऊपर गया है। हाल के दिनों में 'फिशिंग' के जरिए लोगों की गाढ़ी कमाई लूटने के मामलों में भारी उछाल देखा गया है। आखिर क्या है यह बला और कैसे शातिर अपराधी आपके दिमाग के साथ खेल जाते हैं? आइए विस्तार से समझते हैं।

 

क्या है फिशिंग (Phishing)?

फिशिंग एक प्रकार का साइबर हमला है जिसमें अपराधी मछली पकड़ने वाले जाल की तरह ही इंटरनेट पर 'चारा' डालते हैं। इसमें ठग आपको फर्जी ईमेल, मैसेज (SMS) या व्हाट्सएप के जरिए संपर्क करते हैं जो देखने में बिल्कुल असली लगते हैं। ये मैसेज अक्सर आपके बैंक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (जैसे फेसबुक या इंस्टाग्राम) या किसी मशहूर ई-कॉमर्स साइट (जैसे अमेज़न) के नाम से आते हैं। इनका मकसद आपकी निजी जानकारी जैसे:

 

  • इंटरनेट बैंकिंग का यूजर आईडी और पासवर्ड
  • क्रेडिट या डेबिट कार्ड की डिटेल्स
  • आधार और पैन कार्ड की जानकारी चुराना होता है।

ALSO READ: Vivo V70 Series का धमाका, भारत में जल्द एंट्री, ZEISS कैमरा और 6500mAh बैटरी से मचाएगी तहलका

कैसे बुना जाता है यह डिजिटल जाल?

फिशिंग के हमले अक्सर डर या लालच के मनोविज्ञान पर आधारित होते हैं। अपराधियों के पसंदीदा तरीके कुछ इस प्रकार हैं:

 

डर का माहौल: आपको मैसेज आएगा कि “आपका बैंक खाता ब्लॉक हो गया है, तुरंत नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर KYC अपडेट करें।”

 

बड़ा लालच: “बधाई हो! आपने 25 लाख की लॉटरी जीती है, पैसा पाने के लिए अपनी डिटेल्स भरें।”

 

फर्जी वेबसाइट: ठग असली बैंक जैसी दिखने वाली हूबहू 'क्लोन वेबसाइट' बनाते हैं। जैसे ही आप उस पर लॉगिन करते हैं, आपका पासवर्ड अपराधी के पास पहुँच जाता है।

 

फिशिंग के प्रकार जो ट्रेंड में हैं

स्मिशिंग (Smishing): जब यह ठगी SMS के जरिए की जाए।

 

विशिंग (Vishing): जब ठग फोन कॉल के जरिए 'बैंक अधिकारी' बनकर आपसे ओटीपी (OTP) मांगते हैं।

 

स्पीयर फिशिंग: यह किसी खास व्यक्ति या कंपनी के कर्मचारी को निशाना बनाकर किया गया अटैक है।

 

बचाव के उपाय: कैसे रहें सुरक्षित?

साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है:

 

लिंक पर क्लिक न करें: किसी भी अनजान ईमेल या मैसेज में दिए गए लिंक को खोलने से बचें।

 

URL चेक करें: किसी भी वेबसाइट पर अपनी जानकारी डालने से पहले स्पेलिंग चेक करें (जैसे: HDFCBank की जगह ठग HDFCBnk लिख सकते हैं)।  (HTTPS): हमेशा देखें कि वेबसाइट के एड्रेस की शुरुआत 'https://' से हो रही है और वहाँ एक 'ताले' (Padlock) का निशान है।

 

OTP साझा न करें: बैंक कभी भी आपसे फोन पर पासवर्ड या ओटीपी नहीं मांगता।

 

टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA): अपने सभी सोशल मीडिया और बैंक अकाउंट्स पर 2FA चालू रखें।

 

विशेषज्ञ की सलाह: यदि आप फिशिंग के शिकार हो जाते हैं, तो बिना देरी किए 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।  Edited by: Sudhir Sharma

Vivo V70 Series का धमाका, भारत में जल्द एंट्री, ZEISS कैमरा और 6500mAh बैटरी से मचाएगी तहलका

vivo smartphone

प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में अपनी बादशाहत कायम करने के लिए vivo ने आधिकारिक तौर पर अपनी 'V70 सीरीज' की पहली झलक पेश कर दी है। vivo इंडिया के पोर्टल पर जारी टीजर ने संकेत दिया है कि साल 2026 में vivo V70 और V70 Elite फ्लैगशिप स्मार्टफोन की दुनिया में बड़े बदलाव लाने के लिए तैयार हैं। शानदार ZEISS ऑप्टिक्स, दमदार बैटरी और बेहतरीन डिस्प्ले इंजीनियरिंग के साथ कंपनी इन्हें साल के सबसे बड़े 'फ्लैगशिप दावेदार' के रूप में पेश कर रही है।

 

बेजोड़ डिस्प्ले और “गोल्डन ग्रिप” डिजाइन

इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका विजुअल अनुभव है। इसमें 16.74 cm का 1.5K अल्ट्रा क्लियर OLED पैनल दिया गया है। इंजीनियरिंग का लोहा मनवाते हुए vivo ने इस सेगमेंट के सबसे पतले बेजल पेश किए हैं, जिनकी मोटाई मात्र 0.125 cm है।

 

इस “गोल्डन ग्रिप” डिजाइन की वजह से बड़ी स्क्रीन होने के बावजूद फोन हाथों में काफी कॉम्पैक्ट महसूस होता है। 5000 nits की पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ, यह डिस्प्ले तेज धूप में भी क्रिस्टल क्लियर विजुअल देता है। वहीं, एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम अलॉय फ्रेम इसे मजबूती और लग्जरी लुक दोनों प्रदान करता है।

 

DSLR जैसा कैमरा: 100x जूम का जलवा

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें ZEISS प्रोफेशनल पोर्ट्रेट सिस्टम दिया गया है। V70 Elite: इसमें 50MP का ZEISS नाइट टेलीफोटो कैमरा है, जो 3x ऑप्टिकल जूम और हैरान कर देने वाले 100x डिजिटल जूम के साथ आता है। मेन कैमरा: 50MP के मुख्य ZEISS OIS कैमरे में बड़े फ्लैगशिप सेंसर का उपयोग किया गया है, जो रात के अंधेरे में भी नॉयज-फ्री तस्वीरें खींचने में सक्षम है। सेल्फी: ग्रुप फोटो के लिए फ्रंट में 50MP का ZEISS ग्रुप सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो 92° अल्ट्रा-वाइड फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है।

 

परफॉरमेंस: गेमिंग और मल्टीटास्किंग का 'बीस्ट'

Elite वेरिएंट में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। यह प्रोसेसर CPU परफॉरमेंस में 20 प्रतिशत और GPU पावर में 92 प्रतिशत  तक का उछाल लाता है। फास्ट प्रोसेसिंग के लिए इसमें LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का इस्तेमाल किया गया है। स्टैंडर्ड V70 मॉडल में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा। दोनों ही फोन में सटीक हैप्टिक फीडबैक के लिए X-axis लीनियर मोटर और सुरक्षा के लिए 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

 

6500mAh बैटरी और फ्लैश चार्जिंग

बैटरी के मामले में vivo ने लंबी छलांग लगाई है। इसमें 6500 mAh की BlueVolt बैटरी दी गई है, जो 40 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 90W की फ्लैश चार्ज तकनीक है। गेमर्स के लिए विशेष रूप से 'मल्टी-सिनेरियो बाईपास चार्जिंग' फीचर दिया गया है, जिससे गेम खेलते समय फोन गर्म नहीं होगा और बैटरी की लाइफ भी बढ़ेगी।

 

कीमत और उपलब्धता

भारत में vivo V70 सीरीज की आधिकारिक कीमत का खुलासा लॉन्च इवेंट में होगा, लेकिन जानकारों का मानना है कि यह ₹40,000 से ₹50,000 के प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट करेगी। V70 एक किफायती विकल्प होगा, जबकि V70 Elite अपने पावरफुल टेलीफोटो लेंस और स्नैपड्रैगन 8-सीरीज चिप के कारण प्रीमियम दाम पर आएगा। इच्छुक ग्राहक बैंक ऑफर्स और 'अर्ली बर्ड' रिवॉर्ड्स की जानकारी के लिए vivo ई-स्टोर पर रजिस्टर कर सकते हैं।  Edited by: Sudhir Sharma

विनेश फोगाट ने हरियाणा कुश्ती चयन मानदंडों की आलोचना की, नियमों से रूकी वापसी

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने गुरुवार को हरियाणा कुश्ती संघ के फेडरेशन कप 2026 के लिए चयन मानदंडों की आलोचना करते हुए इसे अनुचित और युवा और उभरते पहलवानों के भविष्य के लिए हानिकारक बताया। एक्स पर एक तीखे पोस्ट में, विनेश ने केवल 2025 सीनियर स्टेट पदक विजेताओं और 2025 में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पहलवानों तक ट्रायल सीमित करने के फैसले पर सवाल उठाया, और कहा कि यह उन हजारों योग्य एथलीटों को बाहर करता है जिन्होंने सालों तक ट्रेनिंग ली है।

विनेश ने लिखा, “केवल 2025 सीनियर स्टेट पदक विजेताओं और उन पहलवानों को ट्रायल का मौका देना जिन्होंने 2025 में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया, हजारों मेहनती पहलवानों के साथ धोखा है।”कई तीखे सवाल उठाते हुए, राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की पदक विजेता ने पूछा कि क्या 2024 के राष्ट्रीय पदक विजेता अचानक अयोग्य हो गए हैं, क्या सब जूनियर राष्ट्रीय पदकों का कोई मूल्य नहीं रह गया है, और क्या घायल खिलाड़ियों को उन परिस्थितियों के लिए दंडित किया जा रहा है जो उनके नियंत्रण से बाहर हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि कई पहलवान जो उम्र की पाबंदी के कारण 2025 सीनियर नेशनल में प्रतिस्पर्धा नहीं कर सके, वे 2026 में पूरी तरह से योग्य हैं, फिर भी उन्हें अवसर नहीं दिए जा रहे हैं विनेश ने चेतावनी दी कि ऐसी चयन नीतियों के दीर्घकालिक परिणाम हो सकते हैं, खासकर ऐसे साल में जिसमें एशियाई खेल और विश्व चैंपियनशिप जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन होने हैं उन्होंने कहा, “ऐसे टूर्नामेंट में खेलना और देश के लिए पदक लाना हर खिलाड़ी का सपना होता है। लेकिन इन नियमों के कारण, आप उन्हें अभी ही बाहर कर रहे हैं और व्यावहारिक रूप से उनके भविष्य पर स्थायी रोक लगा रहे हैं,” उन्होंने इस स्थिति को “खिलाड़ियों के जीवन और संघर्षों का खुला मजाक” बताया।

पूर्व विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता ने राज्य स्तर पर भी निष्पक्ष ट्रायल की कमी पर चिंता व्यक्त की, और तर्क दिया कि यह माहौल नई प्रतिभाओं के उभरने को असंभव बनाता है। उन्होंने आगे कहा, “अगर निष्पक्ष चयन की जरूरत है, तो ओपन ट्रायल होने चाहिए। प्रतिभा की पहचान मैट पर होती है, और किसी खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका न देना बहुत बड़ा धोखा है।” सीधे राज्य नेतृत्व से अपील करते हुए, विनेश ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हस्तक्षेप करने और राज्य के पहलवानों के लिए न्याय सुनिश्चित करने का आग्रह किया

AI बदलेगा देश की तकदीर, मुकेश अंबानी बोले- भारत अगले दो-तीन दशकों में बनेगा 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश डी अंबानी ने कहा कि भारत अगले 20-30 वर्षों में 25 से 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता रखता है और यह दौर देश की युवा पीढ़ी के लिए निवेश का एक बहुत बड़ा अवसर होगा। मुंबई में आयोजित जियो-ब्लैकरॉक कार्यक्रम 'इन्वेस्टिंग फॉर ए न्यू एरा' में ब्लैकरॉक के सीईओ लैरी फिंक के साथ फायरसाइड चैट के दौरान अंबानी ने भारत की विकास यात्रा का स्पष्ट खाका पेश किया।

जियोब्लैकरॉक इवेंट में मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत पारंपरिक रूप से बचत का देश रहा है, लेकिन अब समय है कि देश के आगे बढ़ने का फायदा निवेश करके उठाया जाए। बचत को निवेश में बदला जाए। सेविंग्स का पैसा यदि कैपिटल मार्केट्स में निवेश हो, तो इससे न केवल परिवारों की संपत्ति बढ़ेगी बल्कि देश की आर्थिक वृद्धि को भी गति मिलेगी। लैरी फिंक ने भी इस विचार का समर्थन करते हुए कहा कि लॉन्ग-टर्म इक्विटी निवेश भारत जैसे तेजी से बढ़ते देश में संपत्ति सृजन का सबसे प्रभावी जरिया बन सकता है।

 

अंबानी ने कहा कि भारत के विकास की जड़ें मजबूत नीतियों, राजनीतिक स्थिरता, बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण और डिजिटल क्रांति से जुड़ी हैं। 5G, डिजिटल इंडिया और कैपिटल मार्केट्स के विस्तार से भारत दीर्घकालिक निवेश के लिए आकर्षक केंद्र बन गया है।

 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर जोर देते हुए अंबानी ने कहा कि AI शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में शानदार बदलाव ला सकता है। उनके अनुसार एआई के जरिए उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, बेहतर हेल्थकेयर और प्रभावी सार्वजनिक सेवाएं 1.4 अरब लोगों तक सुलभ और किफायती रूप में पहुंचाई जा सकती हैं।

 

कार्यक्रम में ब्लैकरॉक के सीईओ लैरी फिंक ने भारत को 'एरा ऑफ इंडिया' बताया, जिस पर अंबानी ने कहा कि जो लोग भारत की दीर्घकालिक ग्रोथ पर भरोसा करेंगे, वही आने वाले दशकों में सबसे अधिक लाभ पाएंगे। Edited by : Sudhir Sharma

नए धर्म का जन्म, मानवता के विनाश का ऐलान, AI बॉट्स ने गपशप में कर दी खौफनाक भविष्यवाणी

Ai with

एआई ने पूरी दुनिया के परिदृश्य को बदलकर रख दिया है। एआई इंसानों की हर समस्या को हल कर रहा है। लेकिन एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफार्म है, जहां एआई बॉट्‍स ही आपस में बातें करते हैं। पहली नजर में देखने पर 'Moltbook' किसी आम ऑनलाइन चैट रूम की तरह ही दिखाई देता है, लेकिन इस सोशल नेटवर्क की एक बात इसे पूरी दुनिया से अलग बनाती है इसके यूजर्स। इस अनोखे प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए आपका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बॉट होना अनिवार्य है। यहां इंसानों की नो इंट्री है। 

ALSO READ: samsung Unpacked 2026 : S26 अल्ट्रा समेत ये 5 बड़े डिवाइस होंगे लॉन्च, जानें क्या है खास

सिर्फ एक हफ्ते में 15 लाख अकाउंट्स 

पिछले हफ्ते लॉन्च हुए 'Moltbook' ने बेहद कम समय में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब तक यहाँ करीब 15 लाख अकाउंट्स बन चुके हैं। इंसानी चैट रूम्स की तरह ही, यहां किए गए 1,10,000 पोस्ट्स में से अधिकतर तो सामान्य हैं, लेकिन कुछ पोस्ट्स ने विशेषज्ञों के कान खड़े कर दिए हैं।

ALSO READ: बजट 2026 के ऐलानों से क्या सस्ती होंगी कारें, जानिए ग्राहकों को कितना फायदा मिलेगा

हैरान करने वाली बात यह है कि इन AI बॉट्स ने इस साइट का इस्तेमाल सिर्फ गपशप के लिए नहीं किया है। कुछ बॉट्स ने यहां एक नए धर्म की घोषणा कर दी है, तो वहीं कुछ ने 'मानवता के विनाश' (Extermination of humanity) का आह्वान तक कर डाला है। यह अजीबोगरीब प्रयोग जितना दिलचस्प है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रयोग न केवल महंगा साबित होगा बल्कि शायद अधिक समय तक टिक भी न पाए। Edited by : Sudhir Sharma

samsung Unpacked 2026 : S26 अल्ट्रा समेत ये 5 बड़े डिवाइस होंगे लॉन्च, जानें क्या है खास

samsung अपने अगले बड़े इवेंट 'Galaxy Unpacked' की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि इवेंट इसी महीने यानी 25 फरवरी 2026 को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में आयोजित किया जा सकता है। यहां अब तक केवल गैलेक्सी S26 सीरीज़ की चर्चा थी, वहीं ताज़ा लीक्स ने संकेत दिया है कि सैमसंग के पिटारे में इस बार उम्मीद से कहीं ज्यादा डिवाइस मौजूद हैं।

  ALSO READ: LokSabha : कागज उछालने वाले 8 सांसद निलंबित, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित, राहुल-प्रियंका का परिसर में प्रदर्शन

1. गैलेक्सी S26 अल्ट्रा (Galaxy S26 Ultra)

इस इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण गैलेक्सी S26 अल्ट्रा होगा। लीक्स के मुताबिक, सैमसंग इस बार डिज़ाइन में बड़ा बदलाव कर सकता है। डिज़ाइन: इसमें 'गैलेक्सी Z फोल्ड 7' जैसा नया कैमरा मॉड्यूल और कर्व्ड के बजाय राउंडेड कॉर्नर देखने को मिल सकते हैं। यह नए पर्पल शेड में भी उपलब्ध हो सकता है। प्रोसेसर: इसमें बाजार के अनुसार Snapdragon 8 Elite Gen 5 या Exynos 2600 चिपसेट मिलेगा। डिस्प्ले: 6.9 इंच की QHD+ AMOLED स्क्रीन, जिसमें एक खास प्राइवेसी फीचर होगा जो आस-पास के लोगों से आपका कंटेंट छिपा सकेगा। कैमरा व बैटरी: 200MP का मुख्य कैमरा और 5,000mAh की बैटरी होगी, जो अब 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

 

2. गैलेक्सी S26 (Galaxy S26)

बेस मॉडल गैलेक्सी S26 में भी कई सुधार देखने को मिलेंगे।  इसमें अल्ट्रा की तरह ही यूनिफाइड कैमरा आइलैंड डिज़ाइन होगा। डिवाइस में 6.3 इंच की AMOLED स्क्रीन (120Hz रिफ्रेश रेट) और सैमसंग के नए M14 पैनल का इस्तेमाल होगा, जो विजुअल्स और बैटरी लाइफ को बेहतर बनाएगा। इसकी बैटरी क्षमता 4,000mAh से बढ़ाकर 4,300mAh की जा सकती है। 

 

3. गैलेक्सी S26 प्लस (Galaxy S26 Plus)

पहले खबर थी कि कंपनी इसे 'S26 एज' से रिप्लेस कर सकती है, लेकिन अब 'प्लस' वेरिएंट की वापसी तय मानी जा रही है। इसमें 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले और बेस मॉडल जैसा ही प्रोसेसर मिलेगा। इसकी बैटरी अपने पुराने मॉडल की तरह 4,900mAh रहने की उम्मीद है।

 

4. गैलेक्सी वॉच 9 और वॉच अल्ट्रा 2

Sammobile की रिपोर्ट के अनुसार, GSMA डेटाबेस में दो नए मॉडल नंबर (SM-L345 और SM-L716) देखे गए हैं। माना जा रहा है कि ये Galaxy Watch 9 और Watch Ultra 2 हैं। हालांकि इनके डिज़ाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद कम है, लेकिन डिस्प्ले और कनेक्टिविटी फीचर्स पहले से काफी बेहतर होंगे।

 

5. गैलेक्सी टैब S12 प्लस और अल्ट्रा

टैबलेट लवर्स के लिए भी सैमसंग बड़ा धमाका कर सकता है। रिपोर्ट की मानें तो इस बार कंपनी बेस मॉडल (Tab S12) को छोड़कर केवल Tab S12 Plus और Tab S12 Ultra लॉन्च कर सकती है। इन टैबलेट्स में परफॉरमेंस और डिस्प्ले क्वालिटी को लेकर बड़े अपग्रेड्स मिलने की संभावना है। Edited by : Sudhir Sharma

Wingo ऐप पर सरकार का तगड़ा एक्शन, चल रहा था बड़ा साइबर खेल, ब्लॉक किए Telegram चैनल और सर्वर

केंद्र सरकार ने 'Wingo' नामक एक एंड्रॉयड ऐप के माध्यम से चल रहे संगठित साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है। जांच में पाया गया कि यह ऐप यूजर्स की जानकारी के बिना उनके फोन से धोखाधड़ी वाले SMS भेज रहा था। मीडिया खबरों के मुताबिक सरकार ने इस ऐप के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को ब्लॉक कर दिया है और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक 'हाई अलर्ट' जारी किया है। 

ALSO READ: क्या मीडिल ईस्ट में छिड़ने वाला है महायुद्ध, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग

यह ऐप कम समय में पैसा दोगुना करने और 'क्विक मनी' का लालच देता था। केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले 'इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर' (I4C) ने कई शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए इस स्कैम ईको सिस्टम को नष्ट कर दिया है। 

ALSO READ: Realme P4 Power 5G भारत में लॉन्च, 10,001 mAh की 'मॉन्स्टर' बैटरी और 6500 निट्स ब्राइटनेस के साथ मचाएगा तहलका

कई शिकायतें मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने इस साइबर ठगी नेटवर्क को तोड़ने के लिए तुरंत कदम उठाए। अधिकारियों के अनुसार, Wingo ऐप यूजर्स को जल्दी पैसे कमाने का लालच देता था और चुपचाप उनके मोबाइल डिवाइस व निजी डेटा का दुरुपयोग करता था। Edited by : Sudhir Sharma

Realme P4 Power 5G भारत में लॉन्च, 10,001 mAh की ‘मॉन्स्टर’ बैटरी और 6500 निट्स ब्राइटनेस के साथ मचाएगा तहलका

realme p4 power 5g india launch price specs

Realme ने गुरुवार को भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,001 mAh की विशाल बैटरी है, जो इसे उन यूजर्स के लिए एक पावरहाउस बनाती है जो बार-बार चार्जिंग के झंझट से छुटकारा चाहते हैं।

 

शानदार डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस

Realme P4 Power 5G में 6.78-इंच का 4D Curve⁺ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 144 Hz रिफ्रेश रेट और 6500 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, जो कड़ी धूप में भी बेहतरीन विजिबिलिटी सुनिश्चित करता है। फोन के अंदर Mediatek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जो 12 GB RAM और 256 GB तक की स्टोरेज के साथ मिलकर स्मूद परफॉर्मेंस प्रदान करता है। यह डिवाइस लेटेस्ट Realme UI 7 पर काम करता है।

 

बैटरी और चार्जिंग

विशाल बैटरी होने के बावजूद, कंपनी का दावा है कि फोन का वजन मात्र 219 ग्राम है। चार्जिंग के लिए इसमें 80W की फास्ट चार्जिंग और 27W की रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं। सुरक्षा के लिए इसे IP69, IP68 और IP66 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखती है। साथ ही, स्क्रीन की मजबूती के लिए इसमें Corning Gorilla Glass का प्रोटेक्शन भी मौजूद है।

 

Realme Buds Clip और Powerbank भी हुए पेश

स्मार्टफोन के साथ-साथ Realme ने अपनी एक्सेसरीज रेंज का भी विस्तार किया है: Realme Buds Clip: ₹5,999 की कीमत वाले इन ईयरबड्स में 11mm ड्यूल ड्राइवर्स, 3D स्पैटियल ऑडियो, AI ENC और Gemini-पावर्ड वॉयस असिस्टेंट दिया गया है। 45W Powerbank: 20,000 mAh की क्षमता वाले इस वायर्ड पावरबैंक को ₹2,799 में लॉन्च किया गया है।

 

कीमत और उपलब्धता

Realme P4 Power 5G तीन आकर्षक रंगों- TransOrange, TransSilver और TransBlue में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 5 फरवरी से रियलमी के आधिकारिक स्टोर और प्रमुख रिटेल चैनल्स पर शुरू होगी।

 

विभिन्न वेरिएंट्स की कीमतें:

 

8 GB + 128 GB: ₹25,999

8 GB + 256 GB: ₹27,999

12 GB + 256 GB: ₹30,999 Edited by : Sudhir Sharma

महान पूर्व भारतीय एथलीट P.T .उषा के पति का हुआ निधन

राज्यसभा सांसद और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) अध्यक्ष पी.टी. उषा के पति, वेंगलिल श्रीनिवासन (67) का शुक्रवार सुबह कोझिकोड जिले में अपने घर पर गिरने के बाद निधन हो गया, परिवार के सूत्रों ने बताया। पोन्नानी के रहने वाले श्रीनिवासन, थिक्कोडी के पेरुमलपुरम में अपने घर पर सुबह करीब 12.30 बजे गिर गए। उन्हें तुरंत पेरुमलपुरम के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वह सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) में इंस्पेक्टर थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी और बेटा, डॉ. उज्ज्वल विग्नेश हैं।महान पूर्व एथलीट और मौजूदा राज्यसभा मेंबर डॉ. उषा, अभी नई दिल्ली में चल रहे पार्लियामेंट सेशन में शामिल हो रही हैं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने श्रीनिवासन के निधन पर शोक जताया है। एक्स पर एक पोस्ट में, स्टालिन ने कहा, “इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की प्रेसिडेंट और सांसद थिरुमिगु पीटी उषा के पति थिरु. श्रीनिवासन के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। थिरुमिगु पीटी उषा और उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं, जो अपने प्रियजन के निधन पर शोक मना रहे हैं।”