UGC NET June 2026 Result: यूजीसी नेट ने जारी 84 विषयों की फाइनल आंसर और रिजल्ट, 6 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा

UGC NET June 2026 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं और 84 विषयों के लिए सब्जेक्ट और श्रेणी के हिसाब से कट-ऑफ मार्क्स जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर लॉग इन करके अपने रिजल्ट और श्रेणी के हिसाब से कट-ऑफ मार्क्स देख सकते हैं। बता दें, तीन विषयों अंग्रेजी, कॉमर्स ओर सोशियोलॉजी की परीक्षा सितंबर में दोबारा होगी, जिसके बाद इनका रिजल्ट जारी किया जाएगा।

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए कुल 7,73,806 कैंडिडेट ने पंजीकरण किया था। इसमें 4,30,195 (55.59%) महिलाएं, 3,43,575 (44.40%) पुरुष और 36 (0.01%) थर्ड-जेंडर कैंडिडेट शामिल थे। यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा 22, 23, 24, 25, 29, 30 जून और 5 जुलाई को देश भर के 286 शहरों में 655 परीक्षा केंद्रों पर 87 सब्जेक्ट के लिए कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी – की परीक्षा 9 और 10 सितंबर को दोबारा होगी।

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के 84 विषयों के लिए उम्मीदवारों के प्रश्नपत्र, अस्थायी उत्तर कुंजी और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स 16 अगस्त को जारी किए गए थे। इन पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 18 अगस्त तक समय दिया गया था। परीक्षार्थियों द्वारा सबमिट की गई चुनौतियों की विशेषज्ञों ने समीक्षा की, जिसके बाद फाइनल आंसर की को फाइनल किया गया, और परिणाम प्रोसेस किए गए।

एक नजर में रिजल्ट

84 विषयों में परीक्षा के लिए पंजीकृत 7,73,806 उम्मीदवारों में से 6,07,151 उम्मीदवार शामिल हुए।

JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालिफाई हुए कैंडिडेट : 4,241

असिस्टेंट प्रोफेसर और PhD में एडमिशन के लिए क्वालिफाई हुए कैंडिडेट : 45,904

सिर्फ PhD के लिए क्वालिफाई हुए कैंडिडेट : 97,434

इन उम्मीदवारों को नहीं दिखेगा स्कोरकार्ड

एनटीए ने कहा कि इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अगर यूजीसी नेट जून 2026 का स्कोरकार्ड एक्सेस करने की कोशिश करेंगे, तो उन्हें “इनवैलिड एप्लीकेशन नंबर/पासवर्ड” मैसेज मिल सकता है। इन उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड/रिजल्ट उनकी परीक्षाएं दोबारा होने के बाद ही मिलेगा। यह परीक्षाएं 9 और 10 सितंबर, 2026 को दोबारा आयोजित होंगी।

एजेंसी के आधिकारिक नोटिस में लिखा है, “योग्य उम्मीदवार के पात्रता मानदंड, स्वघोषणा, अलग-अलग दस्तावेज वगैरह को यूजीसी नेट जून 2026 के सूचना बुलेटिन में बताए गए मानकों के हिसाब से संबंधित अधिकारिकयों द्वारा तय प्रक्रिया के हिसाब से वेरिफाई किया जाएगा।”

Reforms in Public Examinations: सरकार ने शुरू की सार्वजनिक परीक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, जनता से मांगा सुझाव

UGC NET के इन तीन सब्जेक्ट का रि-एग्जाम कराएगा NTA, जारी हुआ शेड्यूल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 की कुछ परीक्षाओं को दोबारा कराने का फैसला किया है। ये फैसला अभ्यर्थियों की ओर से प्रश्नपत्र को लेकर उठाई गई आपत्ति के बाद लिया गया है। एजेंसी इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी सब्जेक्ट्स का रिएग्जाम कराने का निर्णय लिया है। एजेंसी ने इन तीन सब्जेक्ट्स के लिए डेट का भी ऐलान कर दिया है। NTA के इस फैसले का मकसद परीक्षा से जुड़ी शिकायतों को दूर करना है। बता दें UGC-NET की जून 2026 परीक्षा 22 से 30 जून के बीच 87 विषयों में आयोजित की गई थी।

क्वेश्चन पेपर में मिली थी गड़बड़ी

X पर NTA ने बताया कि एक कमेटी ने अभ्यर्थियों की शिकायतों की जांच की, जिसके बाद तीनों विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया गया। जांच में प्रश्नपत्रों में कई तरह की बड़ी गलतियां सामने आईं। इनमें तथ्यों से जुड़ी गलतियां, टाइपिंग और अनुवाद की समस्याएं, प्रसिद्ध विद्वानों के नाम का छूट जाना, किताबों के नाम में गड़बड़ी और कुछ सवालों की भाषा में कमी जैसी शिकायतें शामिल थीं।

वहीं जांच में पाया गया कि, क्वेश्चन पेपर में ग्रामर और नंबर से जुड़ी गलतियां, सही तरीके से स्पष्ट न किए गए ऑप्शन, कुछ विषयों के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल और सवालों या उनके विकल्पों का दोहराव शामिल था। NTA के मुताबिक, इन सभी दिक्कतों को परीक्षा के बाद केवल गलत सवालों को हटाकर ठीक करना संभव नहीं था। इसलिए इन विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया गया।

कब होगा एग्जाम

UGC-NET जून 2026 के तीन विषयों की परीक्षा अब नई तारीखों पर आयोजित की जाएगी। इंग्लिश का पेपर 9 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा, जबकि कॉमर्स की परीक्षा उसी दिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, सोशियोलॉजी का पेपर 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा की नई तारीख और समय की जानकारी ध्यान से चेक कर लें।

रीएग्जाम के लिए नहीं देनी होगी कोई फीस

NTA ने साफ किया कि दोबारा होने वाली UGC-NET परीक्षा के लिए उम्मीदवारों से कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी। परीक्षा केंद्र और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी बाद में NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि परीक्षा से जुड़ा कोई जरूरी अपडेट न छूटे।

कब जारी होंगे बाकि एग्जाम के रिजल्ट

NTA ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर और PhD में एडमिशन के लिए एलिजिबिलिटी तय करने के लिए UGC-NET जून 2026 की परीक्षा 85 सब्जेक्ट्स में 22 से 30 जून के बीच कराई थी। इनमें इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी। बाकी 84 विषयों के रिजल्ट तय समय पर जारी किए जाएंगे। NTA ने कहा है कि इन तीन विषयों की परीक्षा दोबारा होने से बाकी विषयों के रिजल्ट पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की दोबारा होने वाली परीक्षा के बाद भी पात्रता का नियम पहले जैसा ही रहेगा।

CAT 2026 Notification: जल्द जारी किया जाएगा कैट 2026 का नोटिफिकेशन, यहां जानें आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

CAT 2026 Notification: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) और भारतीय प्रौद्यागिकी संस्थान (IIT) में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाने वाला कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। आईआईएम जल्द ही इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इससे देश भर में मैनेजमेंट प्रोग्राम के लिए साल का एडमिशन साइकिल शुरू हो जाएगा। पिछले साल के ट्रेंड को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि कैट 2026 का नोटिफिकेशन जुलाई में जारी हो सकता है। पिछले साल कैट का विज्ञापन जुलाई में पब्लिश हुआ था।

बता दें, यह परीक्षा आईआईएम में एमबीए पाठ्यक्रम का मेन गेटवे है और कई दूसरे बिजनेस स्कूल भी प्रवेश के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। आईआईएम में प्रवेश के लिए कैट स्कोर एक जरूरी क्राइटेरिया है। हालांकि, अंतिम चयन के लिए शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट की सूचि संबंधित आईआईएम की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, हर आईआईएम शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट को सीधे इंटरव्यू लेटर भेजेगा। यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि देश के सभी आईआईएम और अन्य प्रबंधन संस्थानों के शॉर्टलिस्टिंग के क्राइटेरिया अलग-अलग होते हैं।

आईआईएम प्रवेश प्रक्रिया समझें

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, आईआईएम और अन्य प्रबंधन संस्थान अपने-अपने योग्यता मानदंड के आधार पर इंटरव्यू चरण के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करते हैं। यह एक-दूसरे से अलग हो सकते हैं। इस प्रक्रिया में राइटिंग एबिलिटी टेस्ट (WAT), ग्रुप डिस्कशन (GD) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) शामिल हो सकते हैं।

कैट 2026 में परीक्षार्थियों का प्रदर्शन प्रवेश प्रक्रिया का एक जरूरी हिस्सा होगी। आईआईएम सहित सभी प्रमुख प्रबंधन संस्थान प्रवेश प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग और रैंकिंग में कैंडिडेट्स का पिछला शैक्षिक प्रदर्शन, काम का अनुभव, जेंडर और एकेडमिक डाइवर्सिटी और इसी तरह के दूसरे इनपुट जैसे दूसरे फैक्टर्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रक्रिया, शैक्षिक कट-ऑफ और मूल्यांकन मानदंडों को दिया गया वेटेज अलग-अलग आईआईएम में अलग-अलग हो सकता है।

ज्यादातर आईआईएम इंटरव्यू और लिखित परीक्षा का समायोजन करते हैं। कुछ में ग्रुप एक्सरसाइज या अतिरिक्त टेस्ट भी शामिल होते हैं। हाल के साइकल में कई आईआईएम ने इन-पर्सन इंटरव्यू जारी रखे हैं जबकि कुछ ने इन्हें हाइब्रिड ऑप्शन के साथ पूरा किया है।

प्रवेश प्रक्रिया के लिए जरूरी डिटेल्स

पर्सनल डिटेल्स : आपको अपना नाम, जन्म की तारीख, जेंडर, कैटेगरी, स्कैन किए हुए पासपोर्ट-साइज फोटो और सिग्नेचर डालने होंगे।

शैक्षिक : 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट या स्कोर और आपकी बैचलर डिग्री, और मास्टर या प्रोफेशनल डिग्री।

काम का अनुभव : उम्मीदवारों को कंपनी के नाम, पद और अवधि देने होंगे। इसमें समय के हिसाब से एम्प्लॉयमेंट ब्रेक या एग्जिट की डिटेल हो।

पाठ्यक्रम : कैंडिडेट्स को उन 21 हिस्सा लेने वाले आईआईएम में से खास पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम्स (PGP) और फेलो प्रोग्राम्स (FPM/PhD) चुनने होंगे जिनके लिए वे अप्लाई करना चाहते हैं, साथ ही पसंदीदा इंटरव्यू सिटी भी चुननी होगी।

परीक्षा शहर : आवेदकों को कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट लिखने के लिए प्राथमिकता के अनुसार पांच पसंदीदा परीक्षा शहर चुनने का ऑप्शन दिया जाएगा।

डिक्लेरेशन : परीक्षार्थियों को शर्तों से सहमत होना होगा, यह सत्यापित करना होगा कि दी गई सभी जानकारी सही है, और अपना सबमिशन फाइनल करने के लिए पंजीकरण शुल्क देना होगा।

कैट परीक्षा पैटर्न

कैट परीक्षा पैटर्न के तीन हिस्से होते हैं, वर्बल एबिलिटी और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एबिलिटी। कैट 2026 देश भर के आईआईटी जैसे बड़े संस्थानों में एमबीए या पीजीडीएम में प्रवेश चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट का होता है।

CSIR UGC NET June 2026: csirnet.nta.nic.in पर जारी हुआ एडमिट कार्ड, पासवर्ड और एप्लिकेशन नंबर की मदद से करें डाउनलोड

UGC NET June 2026 re-exam: तकनीकी दिक्कत की वजह से रद्द हुआ एग्जाम 5 जुलाई को होगा, जानें किन उम्मीदवारों को मिलेगी सुविधा

UGC NET June 2026 re-exam: जालंधर के सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस परीक्षा केंद्र में 22 जून 2026 को यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस संस्थान में शिफ्ट I के दौरान तकनीकी दिक्कतों की वजह से यहां परीक्षा रद्द कर दी गई थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने प्रभावित परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा दोबारा कराने का फैसला किया है। री-एग्जामिनेशन 5 जुलाई, 2026 को दोपहर 3:00 बजे तय किया गया है। यह जालंधर के उसी एग्जामिनेशन सेंटर पर होगा जहां दिक्कत हुई थी।

एनटीए के इस फैसले से प्रभावित परीक्षार्थियों के उस वर्ग को राहत मिलेगी, जो शिफ्ट I के दौरान परीक्षा नहीं दे पाए थे। एनटीए द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिस में, एजेंसी ने कहा कि इस दिक्कत की रिपोर्ट टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने की थी, जिसे एग्जाम कराने के लिए अधीकृत किया गया था। एजेंसी ने साफ किया कि यह परेशानी सिर्फ प्रभावित केंद्र के उन परीक्षार्थियों तक ही सीमित थी, जो मौजूद होने के बावजूद टेक्निकल दिक्कतों की वजह से परीक्षा नहीं दे पाए या उसे पूरा नहीं कर पाए।

शिफ्ट I से प्रभावित कैंडिडेट्स के लिए दोबारा एग्जाम कराने की घोषणा

नोटिस के मुताबिक, सिर्फ वही कैंडिडेट्स दोबारा टेस्ट के लिए पात्र होंगे जो सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस एग्जामिनेशन सेंटर, जालंधर में मौजूद थे, और परीक्षा नहीं दे पाए या उसे पूरा नहीं कर पाए। एनटीए ने उम्मीदवारों को हुई परेशानी पर अफसोस जताया और प्रभावित कैंडिडेट्स को परीक्षा देने का एक और मौका देने की पुष्टि की।

पूरे देश में रद्द नहीं हुई परीक्षा : एनटीए

एजेंसी ने साफ किया है कि यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा पूरे देश में रद्द नहीं की गई है। तकनीकी दिक्कत सिर्फ जालंधर परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट की गई थी, और री-एग्जामिनेशन का फैसला सिर्फ उस जगह के शिफ्ट I के प्रभावित कैंडिडेट्स पर लागू होता है। एनटीए ने कहा कि यह कदम उन उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा पूरी करने का मौका देने के लिए उठाया जा रहा है, जो अपने कंट्रोल से बाहर के कारणों की वजह से टेस्ट पूरा नहीं कर पाए।

प्रभावित परीक्षार्थियों के लिए जारी होंगे संशोधित एडमिट कार्ड

एनटीए ने बताया है कि री-एग्जामिनेशन के बारे में और जानकारी संशोधित प्रवेश पत्र के जरिए दी जाएगी। इन एडमिट कार्ड में एग्जाम शेड्यूल, रिपोर्टिंग टाइम और एलिजिबल कैंडिडेट्स के लिए दूसरे इंस्ट्रक्शन से जुड़ी जानकारी होगी। जिन उम्मीदवारों पर इस रुकावट का असर पड़ा है, उन्हें सलाह दी गई है कि वे बदले हुए एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी दूसरी घोषणाओं के अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

ICAI CA Inter Result 2026 OUT: सीए इंटर का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी, शार्दुल शेखर विचारे बने इस साल के टॉपर