UPTET 2026 Certificate Out: सफल उम्मीदवारों का सर्टिफिकेट आयोग की वेबसाइट पर हुआ जारी, डाउनलोड करने के लिए करना होगा ये काम

UPTET 2026 Certificate Out: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UPTET) 2026 में सफल उम्मीदवारों के लिए सर्टिफिकेट जारी कर दिए हैं। सभी सफल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in से अपने सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। सर्टिफिकेट देखने के लिए, उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टल पर दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी कोड डालना होगा।

कैंडिडेट्स को अपने सर्टिफिकेट डाउनलोड करके उनका प्रिंटआउट लेना होगा। बतौर शिक्षक, नियुक्ति के मौकों के लिए आवेदन करते समय उन्हें इनकी जरूरत होगी। उन्हें सर्टिफिकेट पर दी गई सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक करना चाहिए और अगर कोई गलती हो, तो उसे ठीक करवाने के लिए तुरंत संबंधित अथॉरिटी से संपर्क करना चाहिए। यूपीटीईटी 2026 परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को राज्य के 60 जिलों के 955 केंद्रों पर पांच शिफ्ट में हुई थी। रिजल्ट 26 अगस्त, 2026 को घोषित किया गया था।

यूपीटीईटी सर्टिफिकेट 2026: डाउनलोड करने के स्टेप्स

कैंडिडेट अपना यूपीटीईटी सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  • यूपीईएसएससी की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UPTET) सर्टिफिकेट नंबर 01/2026” पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर लॉगिन विंडो दिखाई देगी।
  • अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी कोड डालें।
  • क्रेडेंशियल डालने के बाद, डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।

यूपीटीईटी 2026 रिजल्ट के आंकड़े

प्राइमरी स्तर (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा में कुल 7,13,648 कैंडिडेट शामिल हुए, जिनमें से 5,71,435 कैंडिडेट पास हुए। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का पास परसेंटेज 80.07% रहा। वहीं, अपर प्राइमरी स्तर (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा में कुल 10,57,021 कैंडिडेट शामिल हुए, जिनमें से 7,59,513 कैंडिडेट पास हुए। पास परसेंटेज 71.85% रहा। आधिकारिक नोटिस में यह भी कहा गया है कि यूपीटीईटी 2026 सर्टिफिकेट जल्द ही कैंडिडेट की आसानी के लिए DigiLocker पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

सेना में 4 साल देश की सेवा करने के बाद पढ़ाई बिल्कुल मुफ्त! अग्निवीरों के लिए इस यूनिवर्सिटी ने किया बड़ा ऐलान

NIOS BEd Bridge Course 2026: एनआईओएस बीएड वालों के लिए शुरू करेगा 6 महीने का ब्रिज कोर्स, देशभर से आए 66,000 से ज्यादा आवेदन

NIOS BEd Bridge Course 2026: बीएड की डिग्री प्राप्त कर प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक के तौर पर कार्यरत शिक्षकों के लिए अहम खबर है। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ऐसे तमाम शिक्षकों के लिए 6 महीने का विशेष ब्रिज कोर्स जल्द शुरू करने जा रहा है। एनआईओस यह ब्रिज कोर्स सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का अनुपालन करते हुए शुरू करेगा। यह कोर्स राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) से मान्यता प्राप्त है और इसके लिए जरूरी सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।

एनआईओएस मुख्यालय (नोएडा) में सक्षमता निर्माण प्रकोष्ठ के उपनिदेशक आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि ब्रिज कोर्स को ऑनलाइन व दूरस्थ शिक्षा माध्यम से संचालित करने के लिए जरूरी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और जल्द ही विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

ब्रिज कोर्स के लिए मिले 66 हजार से अधिक आवेदन

पूरे देश से कुल 66,154 बीएड शिक्षकों ने एनआईओएस द्वारा तैयार इस अनिवार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, आंकड़ों के लिहाज से उत्तर प्रदेश के शिक्षकों की संख्या सबसे अधिक है।

राज्यवार आवेदकों का प्रमुख विवरण

उत्तर प्रदेश : 33,640 शिक्षक (देश भर में सर्वाधिक)

मध्य प्रदेश : 10,650 शिक्षक

बिहार : 7,569 शिक्षक

पश्चिम बंगाल : 6,627 शिक्षक

असम : 1,376 शिक्षक

छत्तीसगढ़ : 1,208 शिक्षक

किन शिक्षकों के लिए अनिवार्य है यह कोर्स?

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश जारी किया था कि 28 जून 2018 के बाद और 11 अगस्त 2023 से पहले प्राथमिक स्कूलों में नियुक्त हुए बीएड अर्हताधारी सहायक अध्यापकों को यह ब्रिज कोर्स करना अनिवार्य

होगा।

एक साल में पूरा करना होगा कोर्स

इस कोर्स की सबसे मुख्य शर्त यह है कि इसे कोर्स शुरू होने की आधिकारिक तिथि से 1 वर्ष की अवधि के भीतर एक ही बार में सफलतापूर्वक पूरा करना होगा। यदि कोई शिक्षक निर्धारित समय-सीमा के भीतर इस कोर्स को उत्तीर्ण नहीं कर हीं पाता है, तो उसकी नियुक्ति को अमान्य घोषित कर दिया जाएगा।

याचिकाएं खारिज होने के बाद शुरू हो रही प्रक्रिया

शिक्षकों के प्रशिक्षण हेतु विभिन्न राज्य सरकारों से चार महीने पहले ही मंजूरी मिल चुकी थी। हालांकि, कुछ अध्यापकों ने ब्रिज कोर्स से छूट दिए जाने की मांग को लेकर उच्चतम न्यायालय में याचिकाएं दायर की थीं। अब न्यायालय द्वारा उन सभी याचिकाओं का निस्तारण कर दिया गया है, जिससे मार्ग पूरी तरह साफ हो गया है।

UPTET 2026 Result: रिजल्ट से हैं नाखुश, तो 10 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं आवेदन

UPTET 2026 Result: रिजल्ट से हैं नाखुश, तो 10 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं आवेदन

UPTET 2026 Result: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UPTET) 2026 रिजल्ट के खिलाफ आपत्तियों के बारे में एक नोटिस जारी किया है। यूपीटीईटी रिजल्ट 2026 2, 3 और 4 जुलाई, 2026 को हुई परीक्षा के बाद 26 अगस्त को घोषित किया गया था। जिन उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट को लेकर कोई चिंता या शिकायत है, वे आयोग को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से रिप्रेजेंटेशन भेज सकते हैं।

आयोग ने इस संबंध में एक नोटिस 3 सितंबर को जारी किया है। आयोग के इस ताजा नोटिस के मुताबिक, उम्मीदवारों को 10 सितंबर, 2026 को या उससे पहले अपने रिप्रेजेंटेशन ईमेल से भेजने होंगे। आयोग ने यह भी साफ किया है कि ऑफलाइन मोड से जमा किए गए रिप्रेजेंटेशन अब उसके ऑफिस में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

यूपीटीईटी 2026 रिप्रेजेंटेशन कैसे जमा करें?

जो उम्मीदवार अपने यूपीटीईटी 2026 रिजल्ट के खिलाफ आपत्ति या शिकायत उठाना चाहते हैं, उन्हें 10 सितंबर तक upesscprayagraj@gmail.com पर अपने रिप्रेजेंटेशन भेजने होंगे। आयोग ने उम्मीदवारों को खास तौर पर निर्देश दिया है कि वे अपने रिप्रेजेंटेशन जमा करते समय नोटिस में बताई गई गाइडलाइंस का पालन करें।

यूपीईएसएससी ने कहा कि कैंडिडेट अपने रिजल्ट से जुड़ी अपील और शिकायतें देने के लिए खुद उसके ऑफिस आ रहे थे। इसे देखते हुए, आयोग ने तुरंत ऑफलाइन रिप्रेजेंटेशन लेना बंद कर दिया है। इसस पहले आयोग ने कहा था कि परीक्षार्थियों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए, अगर जरूरत पड़ी तो यूपीटीईटी रिजल्ट में बदलाव किया जा सकता है। अब उसने मामले की जांच के लिए पांच मेंबर की कमेटी बनाने का फैसला किया है।

UGC NET June 2026 Re-Exam: 9 और 10 सितंबर को होने वाले री-एग्जाम के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, जानें कैसे मिलेगा एडमिट कार्ड

UPTET 2026: upessc.up.gov.in से डाउनलोड करें यूपीटीईटी की प्रोविजनल आंसर की, 14 जुलाई तक दर्ज कराएं आपत्ति

UPTET 2026: 2 से 4 जुलाई के बीच राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 दे चुके परीक्षार्थियों के लिए अहम अपडेट है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपीटीईटी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, अगर इस पर कोई आपत्ति है तो वह 14 जुलाई तक चुनौती दे सकते हैं।

आंसर की आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित ऑनलाइन लिंक के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। अभ्यर्थियों को इसे डाउनलोड करने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन करना होगा। बता दें, इस साल यानी 2026 में यूपीटीईटी का आयोजन पहली बार यूपीईएसएससी ने किया था। यह परीक्षा चार साल के लंबे अंतराल के बाद 2 और 3 जुलाई को दो शिफ्ट में और 4 जुलाई को सिंगल शिफ्ट में आयोजित की गई थी। इसे पूरे प्रदेश के 60 जिलों में बनाए गए 955 केंद्रों पर शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सकुशल ढंग से संपन्न कराया गया।

अभ्यर्थी मास्टर सेट की प्रोविजनल आंसर-की पर 14 जुलाई तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने संबंधी दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। ऑनलाइन लिंक के अलावा अन्य किसी भी माध्यम से प्राप्त आपत्ति पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया क्या है?

  • आयोग ने आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था उपलब्ध कराई है।
  • अभ्यर्थियों को आयोग के पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन के लिए अनुक्रमांक और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।
  • संबंधित प्रश्न के खिलाफ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करनी होगी।
  • आयोग की वेबसाइट पर इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।

एआई बेस्ड कैमरों से निगरानी

इस परीक्षा के लिए 19 लाख से अधिक आवेदन हुए थे। परीक्षा में टेक्नोलॉजी और एआई युक्त कैमरे का भरपूर इस्तेमाल किया गया। एआई कैमरे से कई जगह फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। तीन दिन में यूपी टीईटी परीक्षा में कुल 44 फर्जी परीक्षार्थी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़े गए।

NEET UG 2027 reforms: अगले साल से बदल जाएगा नीट यूजी एग्जाम, कई दिनों तक सीबीटी मोड में होंगी परीक्षाएं

UP TET Admit Card 2026 Out: 2 से 4 जुलाई के बीच होनी है परीक्षा, आज जारी हुआ यूपीटीईटी एडमिट कार्ड

UP TET Admit Card 2026 Out: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने के लिए तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अहम खबर है। राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2 से 4 जुलाई के बीच विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने आज एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आयोग ने प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लें। आखिरी समय में किसी भी दिक्कत से बचने के लिए उस पर दी गई सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक कर लें।

एडमिट कार्ड परीक्षा में बैठने के लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ नाम या पिता का नाम, जन्म तिथि और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। अगर किसी उम्मीदवार ने पेपर-1 और पेपर-2 दोनों के लिए आवेदन किया है तो उसे दोनों परीक्षाओं के लिए अलग-अलग एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे। आयोग पहले ही परीक्षा शहर पर्ची जारी कर चुका है।

यूपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  • यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद यूपीटीईटी 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी डालें।
  • अपना हॉल टिकट प्राप्त करने के लिए डिटेल्स सबमिट करें।
  • सारी जानकारी ध्यान से चेक करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एग्जाम के दिन के लिए एक क्लियर प्रिंटआउट ले लें।

यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 में ये जानकारियां जरूर देखें

यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के बाद, कैंडिडेट्स को यह पक्का कर लेना चाहिए कि नीचे दी गई डिटेल्स सही हैं:

  • कैंडिडेट का नाम और फोटो
  • रोल नंबर
  • परीक्षा की तारीख और शिफ्ट
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • एग्जाम सेंटर का पता

एग्जाम के दिन के जरूरी निर्देश

अगर कोई जानकारी गलत है, तो परीक्षार्थी को परीक्षा से पहले तुरंत ऑफिशियल पोर्टल के जरिए यूपीईएसएससी से संपर्क करना चाहिए।

यूपीटीईटी 2026 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित की जाएगी। कक्षा 6 से 8 तक के लिए होने वाला पेपर-2, 2 जुलाई को दो शिफ्टों में आयोजित होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। इसी पेपर की एक और परीक्षा 3 जुलाई को सुबह की शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। वहीं कक्षा 1 से 5 तक के लिए होने वाला पेपर-1, 3 जुलाई को दोपहर की शिफ्ट और 4 जुलाई को सुबह की शिफ्ट में कराया जाएगा।

परीक्षा हिंदी और अंग्रजी भाषा में ऑफलाइन पेन-एंड-पेपर (OMR) मोड में होगी। यूपीटीईटी में सफल उम्मीदवारों को राज्य में आगे होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माना जाएगा। उनका यह यूपीटीईटी सफलता सर्टिफिकेट जिंदगी भर के लिए वैलिड रहता है।

CBSE Class 9 three language formula: 10वीं के छात्रों को 3 भाषा व्यवस्था से इस साल मिली छूट, 9वीं के छात्र पढ़ सकते हैं दो विदेशी भाषाएं