IND vs IRE: दूसरे मैच में भी वैभव को नहीं मिला मौका, इन खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला आज खेला जा रहा है। मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। वहीं सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर आयरलैंड की टीम 1-0 की बढ़त बनाई है। वहीं इस मुकाबले में सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव डेब्यू कर रहे हैं। वहीं दूसरे मैच में वैभल सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला है।

आयरलैंड के खिलाफ प्रिंस और शेगड़े को मिला वैभव से पहले T-20I डेब्यू

INDvsIRE प्रिंस यादव और सूर्यांश शेगड़े को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वैभव सूर्यवंशी से पहले टी-20अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का मौका मिल गया। भारतीय टीम ने दूसरे  टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले मैच में भारत को 34 रनों से हार मिली थी। 

आयरलैंड ने अपनी विजता टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछले मैच में भारत के लिए महंगे साबित होने वाले प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर को जगह गंवानी पड़ी है। 

भारत: 1 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 अक्षर पटेल, 8 सूर्यांश शेगड़े, 9 हर्षित राणा, 10 अर्शदीप सिंह, 11 प्रिंस यादव

आयरलैंड: 1 टिम टेक्टर, 2 रॉस ऐडेर, 3 हैरी टेक्टर, 4 लोर्कान टकर (कप्तान), 5 बेन कैलिट्ज़, 6 गैरेथ डेलेनी, 7 जॉर्ज डॉकरेल, 8 लियम मक्कार्थी, 9 मैथ्यू हम्फ़्रीज़, 10 जय मूंद्रा, 11 मैट होलार्ड

IND vs IRE 2nd T20: पहले मैच में शर्मनाक हार…दूसरे मुकाबले में वैभव को मिलेगा मौका? जानें कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेंइग 11

IND vs IRE 2nd T20: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में मिली हार के साथ श्रेयस अय्यर की कप्तानी का आगाज उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। पहले मुकाबले में आयरलैंड ने बड़ा उलतफेर करते हुए भारत को 34 रन से हराया। आयरलैंड ने पहली बार भारत को इंटरनेशनल क्रिकेट में हराया था। वहीं अब भारतीय टीम दूसरे मुकाबले में वापसी की पूरी कोशिश करेगी। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मैच 28 जून को बेलफास्ट में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम 6 बजे से खेला जाएगा।

अगर भारत दूसरा मुकाबला हार जाता है आयरलैंड के खिलाफ सीरीज भी गंवा देगा। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम वापसी कर सीरीज बराबर करती है या आयरलैंड जीत के साथ सीरीज अपने नाम कर लेता है।

क्या वैभव दूसरे मुकाबले में करेंगे डेब्यू

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू अभी नहीं हुआ है। पहले टी20 मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था, लेकिन दूसरे मैच से पहले उनके खेलने की चर्चा हो रही है। अगर टीम में बदलाव होता है तो वैभव ओपनिंग कर सकते हैं और ईशान किशन विकेटकीपर की भूमिका निभा सकते हैं। लेकिन भारतीय टीम एक हार के बाद अक्सर बड़े बदलाव नहीं करती, इसलिए वैभव को डेब्यू के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और आयरलैंड के बीच अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 8 मैच अपने नाम किए हैं। वहीं, आयरलैंड ने पहली बार भारत को हराकर अपनी जीत का खाता खोला है। दोनों टीमों के बीच अब तक कोई भी मैच टाई नहीं रहा है और न ही किसी मुकाबले का नतीजा बिना परिणाम के समाप्त हुआ है।

कैसी होगी पिच

बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब की पिच मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। अगर मौसम में बादल रहे तो गेंदबाजों को और फायदा मिल सकता है। लेकिन शुरुआती ओवर निकालने के बाद बल्लेबाज आसानी से रन बना सकते हैं। मैदान बड़ा होने की वजह से बड़े शॉट लगाना आसान नहीं होगा, इसलिए बल्लेबाजों को समझदारी से खेलना होगा।

क्या बारिश डालेगी मुकाबले में खलल?

बेलफास्ट में मैच के दिन मौसम थोड़ा खराब रह सकता है। दिन के शुरुआती समय में बारिश होने की संभावना है, लेकिन मुकाबला शुरू होने तक मौसम में सुधार आने की उम्मीद है। हालांकि बीच-बीच में हल्की बारिश खेल में कुछ देर की रुकावट डाल सकती है, लेकिन फिलहाल पूरे मैच के रद्द होने की संभावना कम मानी जा रही है।

भारत और आयरलैंड की संभावित प्लेइंग 11

आयरलैंड की संभावित प्लेइंग 11: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंदड़ा, मैट होलार्ड

भारत की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर)/ वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा / प्रिंस यादव

आयरलैंड से हार के बाद सूर्यवंशी के T20I डेब्यू पर नजरें, क्या सीरीज बराबर कर पाएगा भारत?

INDvsIRE आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला के शुरुआती मुकाबले में चौकाने वाली हार का सामना करने के बाद भारत की स्टार खिलाड़ियों से सजे शीर्ष बल्लेबाज़ी क्रम पर रविवार को होने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा।आयरलैंड ने नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली विश्व चैंपियन टीम को शुक्रवार को पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में हराकर इतिहास रच दिया।

भारतीय टीम टी20 विश्व कप जीत के बाद अपने पहले मैच में 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 148 रन पर सिमट गई। यह किसी भी प्रारूप में आयरलैंड की भारत पर पहली जीत है।अय्यर की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 963 दिनों बाद वापसी और राष्ट्रीय टीम की कप्तानी की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। वह बुधवार से चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के खिलाफ पाँच मैचों की श्रृंखला शुरू होने से पहले आयरलैंड दौरे का समापन जीत के साथ करना चाहेंगे।

भारतीय टीम की सबसे बड़ी समस्या बल्लेबाज़ी का बिखर जाना रही। तीन महीने पहले विश्व कप में नायक रहे संजू सैमसन सिर्फ चार गेंद खेलकर आउट हो गए। ईशान किशन और अय्यर भी बल्ले से कोई खास योगदान नहीं दे सके।अभिषेक शर्मा ने आक्रामक खेल जारी रखा और अच्छी शुरुआत दी, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला।

पावरप्ले के बाद उनका आउट होना भारत की पारी के लिए बड़ा झटका साबित हुआ।आयरलैंड के पदार्पण करने वाले जय मूंद्रा और मैट हॉलार्ड ने भारतीय शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। मूंद्रा ने अपनी पहली ही गेंद पर सैमसन को आउट किया, जबकि हॉलार्ड ने किशन और अय्यर को पवेलियन भेजा और बाद में वॉशिंगटन सुंदर को भी आउट किया।

जरूरी रन-रेट का दबाव बढ़ने के कारण तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे भी पारी को संभाल नहीं पाए। अब दूसरे मैच का नतीजा काफी हद तक इस पर निर्भर करेगा कि भारतीय बल्लेबाज़ इस युवा लेकिन आत्मविश्वास से लबरेज़ आयरलैंड की तेज़ गेंदबाज़ी का सामना कैसे करते हैं।

टीम प्रबंधन एक हार के बाद अधिक घबराहट में नहीं है। युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को अपने मौके के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि एक हार के बाद शीर्ष क्रम में बदलाव की संभावना कम है।गेंदबाजी में कुछ सकारात्मक बातें भी रहीं। हर्षित राणा ने चोट से वापसी करते हुए 24 रन देकर तीन विकेट के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने भी अंतिम ओवरों में बेहतर गेंदबाज़ी की।

टीम को सबसे अधिक नुकसान वॉशिंगटन सुंदर के एक ओवर में 19 रन और प्रसिद्ध कृष्णा के चार ओवरों में 57 रन लुटाने से हुआ। कृष्णा ने पारी के 17वें ओवर में 27 रन दिए।आयरलैंड की ओर से कप्तान लोर्कान टकर ने 50 रन और गैरेथ डेलानी ने 49 रन की अहम पारियां खेलीं, जिससे टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया।श्रृंखला के शुरुआती मैच में इतिहास रचने के बाद आयरलैंड का मनोबल ऊंचा है, जबकि भारतीय टीम श्रृंखला गंवाने की शर्मनाक स्थिति से बचने के साथ-साथ इंग्लैंड दौरे के लिए अपनी तैयारियों को मजबूत करना चाहेगी।

टीमें:

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सुर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।

आयरलैंड: लोर्कान टकर (कप्तान और विकेटकीपर), रॉस एडेयर, बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहनी, मैथ्यू हंपहरेज, गेविन होई, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्तर, टिम टेक्तर, रूबेन विल्सन।

समय – शाम छह बजे

IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी लेंगे संजू सैमसन की जगह? भारत की हार के बाद दिग्गज खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

IND vs IRE: भारत की टी20 टीम को नए कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहले ही मैच में आयरलैंड के खिलाफ 34 रन से हार झेलनी पड़ी। इस जीत के साथ आयरलैंड ने सीरीज में 1-0 की लीड बना ली है। इस हार के बाद टीम में बदलाव की मांग तेज हो गई है। इस हार के बाद टीम में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। अब कई लोग युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को 28 जून को होने वाले दूसरे टी20 मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। वहीं इस हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर का कहना है कि भारतीय टी20 टीम में संजू सैमसन की जगह अब पूरी तरह सुरक्षित नहीं है।

मांजरेकर ने कहा कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम में जगह बनाने की मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। ऐसे में अगर संजू सैमसन का प्रदर्शन कमजोर रहता है, तो सेलक्टर्स उन्हें बाहर कर वैभव को मौका दे सकते हैं।

सेफ नहीं अभिषेक-संजू की जगह

सोनी स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान संजय मांजरेकर ने कहा, “संजू सैमसन को अब सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि वैभव सूर्यवंशी उनकी और अभिषेक शर्मा की जगह के लिए मजबूत चुनौती बनकर सामने आ रहे हैं।” संजय मांजरेकर ने कहा कि सिर्फ वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल कर देने से मैच का नतीजा नहीं बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समय भारतीय टी20 टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के पास है और दोनों ही पहली पसंद हैं।

मांजरेकर ने कहा, “मुझे लगता है कि वैभव सूर्यवंशी भी अभिषेक शर्मा की तरह ही खेलते, शायद उनसे थोड़ा बेहतर। जब लक्ष्य का पीछा करना होता है, तो पहले छह ओवरों में ही तेज शुरुआत करनी पड़ती है और उसी लय को आगे के ओवरों में भी बनाए रखना जरूरी होता है।”

दूसरे मुकाबले में कर सकते हैं डेब्यू

पहले टी20 मुकाबले में टीम प्रबंधन ने सलामी बल्लेबाज के रूप में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी पर भरोसा जताया। इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका नहीं मिल सका। अब सभी की नजरें दूसरे टी20 मैच पर हैं कि क्या वैभव सूर्यवंशी को भारत के लिए डेब्यू का मौका मिलेगा। 2026 टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे संजू सैमसन पहले मैच में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके और चार गेंदों में सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गए।