IND vs AFG: भारत का अफगानिस्तान पर 3-0 से क्लीन स्वीप, शुभमन गिल की कप्तानी में जीती पहली वनडे सीरीज

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए 3 मैचों की वनडे सीरीज को भारत ने अपने नाम किया है। टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। बतौर कप्तान शुभमन गिल ने पहली बार किसी वनडे सीरीज में जीत हासिल की है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान पर पूरी तरह दबदबा बनाए रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी और 218 रन पर सिमट गई।

219 रन के आसान टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 28.4 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर 224 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। अफगानिस्तान के लिए हश्मतुल्लाह शाहिदी ने 102 रन की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन उनकी यह कोशिश टीम को हार से नहीं बचा सकी। भारत की जीत की नींव यशस्वी जायसवाल के दूसरे वनडे शतक और रोहित शर्मा के साथ उनकी शानदार ओपनिंग साझेदारी ने रखी।

भारत की शानदार बल्लेबाजी

टारगेट का पीछा करने आई भारत की टीम को रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। रोहित ने शुरुआत में थोड़ा संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन जल्द ही अपने पुराने अंदाज में नजर आए और बेहतरीन शॉट्स लगाए। उन्होंने राशिद खान की गेंद पर शानदार छक्का जड़कर अपना आत्मविश्वास दिखाया। वहीं, जायसवाल ने पहले ही ओवर से आक्रामक रुख अपनाया और अजमतुल्लाह उमरजई के ओवर में लगातार चौके लगाकर विपक्षी टीम पर दबाव बना दिया। उस ओवर में मिले पेनल्टी रन के साथ भारत ने तेजी से स्कोर आगे बढ़ाया और मजबूत शुरुआत हासिल की। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 22.5 ओवर में 170 रन की शानदार पार्टनरशिप की।

भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन

इससे पहले भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उनकी सटीक गेंदों के सामने अफगान टीम ने महज 36 रन के भीतर अपने चार अहम विकेट गंवा दिए। मुश्किल हालात में कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने जिम्मेदारी संभाली और धैर्य के साथ शानदार शतक लगाया। उन्होंने 131 गेंदों में 102 रन की पारी खेलकर टीम को संभाला और अफगानिस्तान को 218 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

IND vs AFG 3rd ODI: 39 साल की उम्र में रोहित शर्मा ने किया कमाल, मैच में कर दिखाया ये बड़ा कारनामा

IND vs AFG:  भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज चेन्नई में खेला जा रहा है। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने आई अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। वहीं इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने शुरुआती ओवरों में लगातार विकेट लेकर विपक्षी टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा। वहीं रोहित शर्मा ने फील्डिंग में अहम भूमिका निभाते हुए अफगानिस्तान के शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों के कैच लपके। भारतीय वनडे क्रिकेट के लंबे इतिहास में ये पहली बार हुआ जब किसी मैच में टीम के पहले तीन विकेट एक ही खिलाड़ी ने कैच लिए हो।

अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में प्रसिद्ध कृष्‍णा ने अफगानिस्‍तान को बैक टू बैक 4 झटके दिए। प्रसिद्ध कृष्‍णा के ओवर के पहले 3 कैच रोहित शर्मा ने लिया, वहीं मुकाबले का चौथा कैच श्रेयस अय्यर ने लिया।

इससे पहले कब लिए है विकेट

भारतीय वनडे क्रिकेट में इससे पहले भी ऐसे मौके आए हैं जब किसी एक फील्डर ने एक ही गेंदबाज की गेंद पर तीन कैच पकड़े हों। 2004 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वीवीएस लक्ष्मण ने इरफान पठान की गेंदों पर तीन कैच लिए थे। वहीं 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ शिखर धवन ने जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी पर ऐसा किया था। लेकिन, इन दोनों मौकों पर गेंदबाज और फील्डर की जोड़ी ने टीम के शुरुआती तीनों विकेट मिलकर नहीं दिलाए थे। इसी वजह से कि रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा की उपलब्धि को खास माना जा रहा है।

प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार गेंदबाजी

प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा की जोड़ी ने अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को शुरुआती ओवरों में खूब परेशान किया। प्रसिद्ध ने अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज का विकेट हासिल किया। उनकी गेंद पर स्लिप में खड़े रोहित शर्मा के हाथों में पहुंच गई। प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी सटीक गेंदबाजी से अफगानिस्तान के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। उनकी गेंदों पर रहमत शाह और इब्राहिम जदरान भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और दोनों के विकेट भारत के खाते में चले गए। ये तीनों कैच भी रोहित शर्मा ने लिया।

इसके बाद उन्होंने दरवेश रसूली को भी पवेलियन भेजकर अपना चौथा विकेट हासिल किया। श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन कैच में बदल दिया। प्रसिद्ध की शानदार गेंदबाजी ने भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

क्या कल रोहित शर्मा खेलेंगे अंतिम वनडे? अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप से ज्यादा संन्यास पर निगाहें

AFGvsIND भारत शनिवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ तीसरे और आखिरी वनडे में जब जीतेगा, तो भले ही टीम इंडिया की नज़र सीरीज़ में ज़बरदस्त क्लीन स्वीप करने पर होगी लेकिन दर्शकों और मीडिया की निगाहें रोहित शर्मा पर रहेगी क्योंकि बाहरी आवाजें और मीडिया सूत्रों की मानें तो कल रोहित शर्मा अंतिम बार एकदिवसीय प्रारुप में बल्लेबाजी करते हुए दिख सकते हैं।

पहले दो मैचों में बड़ी जीत के साथ उसने तीन मैचों की सीरीज़ पहले ही 2-0 की अपराजेय बढ़त बनाकर अपने नाम कर ली है।लेकिन इन दोनों मैचों में रोहित शर्मा का बल्ला नाकाम रहा है। पहले मैच में वह 16 रन बनाकर रनआउट हो गए और दूसरे मैच में वह 39 गेंदों में 48 रन बनाकर बोल्ड हो गए। सूत्रों के मुताबिक शनिवार को एक बड़ा शतक भी अगली सीरीज में उनके चयन का आधार नहीं बनेगा क्योंकि वह न्यूजीलैंड सीरीज में भी फ्लॉप रहे थे।

मेज़बान टीम पूरे दौरे में ज़बरदस्त फ़ॉर्म में रही है, जिसकी शुरुआत धर्मशाला में सात विकेट से जीत से हुई और फिर लखनऊ में 170 रन की ज़बरदस्त जीत हासिल की, जहाँ उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 400 रन का आंकड़ा पार किया। इन नतीजों ने भारत की बल्लेबाजी की गहराई और गेंदबाजी नियंत्रण को दिखाया है, जिससे अफ़गानिस्तान के पास सीरीज़ में वापसी करने के लिए बहुत कम मौके बचे हैं।

रोहित के अलावा भारत का शीर्ष क्रम सबसे खास रहा है, जिसकी कप्तानी कप्तान शुभमन गिल कर रहे हैं, जिन्होंने लगातार दो असरदार पारियों के साथ अपना मज़बूत वनडे रन जारी रखा है। उनकी सलामी साझेदारी और शीर्ष पर तेज़ी से रन बनाने ने बड़े टोटल के लिए मंच तैयार किया है, जबकि ईशान किशन ने दूसरे वनडे में शतक सहित ज़बरदस्त लगाया है।

गेंद से भी भारत उतना ही असरदार रहा है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह लगातार विकेट लेकर तेज गेंदबाजी ईकाई के अगुआ है, जबकि स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी विविधता से बीच के ओवर्स को नियंत्रण में रखा है। सहायक गेंदबाजों ने भी खास मौकों पर मदद की है, जिससे यह पक्का हुआ कि अफ़गानिस्तान शायद ही कभी लय बना पाया हो।

इस बीच, अफ़गानिस्तान दोनों विभाग में संघर्ष करने के बाद आखिरी वनडे में एक मज़बूत अंत की तलाश में उतरेगा। उनकी बल्लेबाजी काफी हद तक सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ पर निर्भर रही है, जो उनके सबसे खतरनाक बल्लेबाज रहे हैं और उन्होंने सीरीज़ में पहले शतक लगाया। हालांकि, मध्य क्रम से सहायता की कमी ने बार-बार उनकी उन्नति को रोका है।

अगर अफ़गानिस्तान को एक प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाना है तो बल्लेबाज इब्राहिम ज़दरान और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी से पारी को संभालने की उम्मीद होगी, जबकि अनुभवीस्पिनर राशिद खान गेंद से उनके लिए मुख्य खतरा बने हुए हैं। चेपॉक की पारंपरिक रूप से धीमी पिच पर अफ़गानिस्तान के स्पिन गेंदबाजी क्रम को मदद मिल सकती है, खासकर जब पिच घिस जाएगी।

चेपॉक में चेन्नई की पिच से उम्मीद है कि शुरुआत में संतुलित मुकाबला होगा, फिर मैच आगे बढ़ने पर यह धीमी हो जाएगी और स्पिन को मदद मिलेगी। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमें अक्सर चेपॉक पर प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाना पसंद करती थीं, लेकिन हाल के मैचों ने यह भी दिखाया है कि  दूधिया रोशनी में भी लक्ष्य का पीछा किया जा सकता है।

सीरीज़ पहले ही तय हो चुकी है, इसलिए आखिरी वनडे अफ़गानिस्तान अगर जीत जाता है तो वह ना केवल क्लीन स्वीप बचाएगा बल्कि भारत पर पहली एकदिवसीय जीत भी दर्ज करेगा।

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, इशान किशन, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, बिलाल सामी, नांगेयालिया खरोती, फरीद अहमद मलिक, एएम ग़ज़नफ़र, मोहम्मद नबी, राशिद खान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान, जिया उर रहमान शरीफी।

समय:- दोपहर 1.30 बजे

IND vs AFG: टीम इंडिया को रास आ रही है गिल की कप्तानी, अफगानिस्तान पर हासिल की बड़ी जीत

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 170 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है। वहीं शुभमन गिल की कप्तानी में ये भारत की पहली वनडे सीरीज जीत भी रही है। टीम की जीत में कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन की शानदार बल्लेबाजी ने अहम भूमिका निभाई। मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वहीं भारतीय टीम की ओर से इस मैच में युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया।

पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के सामने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन शतकीय पारी की बदौलत भारत ने 402 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। वहीं टारगेट का पीछा करने आई अफगानिस्तान की पूरी टीम 44.3 ओवर में 232 रन पर सिमट गई। भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से हराया है। इससे पहले धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया था। वहीं सीरीज का आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।

कैसी थी भारत की पारी

अफगानिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में टीम प्रबंधन ने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करते हुए यशस्वी जायसवाल को पारी की शुरुआत करने का मौका दिया, जबकि शुभमन गिल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। यशस्वी जायसवाल 4 रन बनाकर आउट हुए। वहीं इसके बाद शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने पारी को संभाला, लेकिन रोहित 48 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद गिल ने ईशान किशन के साथ मिलकर 224 रन की बड़ी साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई बड़ी साझेदारी ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। कप्तान शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 110 गेंदों में 154 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 79 गेंदों पर 125 रन की शानदार पारी खेली। भारत की पूरी टीम 49.5 ओवर में 402 रन पर ऑलआउट हो गई।

कैसी थी अफगानिस्तान की पारी

पहाड़ से टारगेट का पीछा करने आई अफगानिस्तान की टीम के बल्लेबाजों पर भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा। अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज 41 रन, इब्राहिम जद्रान 21 रन, सेदिकुल्लाह अटल 42 रन और रहमत शाह 79 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान के बाकि बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं कर पाए।

भारत के गेंदबाज अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार ने 3-3 विकेट झटके। वहीं अपने डेब्यू मैच में प्रिंस यादव ने 2 विकेट चटकाए। वाशिंगटन सुंदर को 1 विकेट मिला। वहीं अफगानिस्तान के गेंदबाज नंगेयालिया खारोटी को 4 विकेट मिले। राशीद खान को 3 विकेट, एम गजनफर और मोहम्मद सलीम सफी को 1-1 विकेट मिला।

अर्धशतक चूके रोहित शर्मा, चेपॉक पर ले सकते हैं संन्यास, अटकलें तेज

AFGvsIND लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रोहित शर्मा अपना अर्धशतक चूक गए और इसी के साथ इस साल यह ऐसा पांचवा मुकाबना बन गया जब रोहित शर्मा एकदिवसीय अर्धशतक नहीं जड़ सके। उनके आउट होते साथ ही सोशल मीडिया पर अपुष्ट खबरें चलने लगी कि शनिवार को चेपॉक में खेला जाने वाला एकदिवसीय मैच उनका अंतिम मैच होगा और वह संन्यास की घोषणा जल्द कर देंगें।

एक अग्रणी डिजिटल खेल यूट्यूब चैनल ने यह बताया कि रोहित शर्मा को टीम प्रबंधन ने साफ साफ बता दिया है कि वह एकदिवसीय विश्वकप के लिए टीम की योजनाओं में शामिल नहीं है। ऐसे में टीम  प्रबंधन रोहित जैसे सितारे को बाहर निकालने का जोखिम नहीं लेना चाहता। प्रबंधन चाहता है कि रोहित शर्मा खुद ही संन्यास के बारे में सोचे। ऐसे में काफी संभावना है कि चेपॉक पर खेले जाने वाले एकदिवसीय मैच से पहले वह संन्यास की घोषणा कर दें।

आज लय में दिख रहे रोहित शर्मा का किस्मत ने फिर साथ नहीं दिया और वह 39 गेंद में 48 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हो गए।।अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए।

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में भी वह 16 रन बनाकर रन आउट हो गए थे। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली एकदिवसीय सीरीज में रोहित शर्मा फ्लॉप रहे और टीम को शुरुआत में बड़ा स्कोर नहीं दे सके। रोहित शर्मा 3 मैचों में 20 की औसत से 61 रन बना पाए। पूरी सीरीज में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए।पहले मैच में उन्होंने 29 गेंदो पर 26 रन, दूसरे मैच में उन्होंने 38 गेंदो में 24 रन और तीसरे मैच में 13 गेंदो में 11 रन बनाए।

एकदिवसीय क्रिकेट की बात करें तो रोहित शर्मा ने 284 मैच खेले हैं। वह अब तक 48 की औसत से 11641 रन बना चुके हैं।इसमें 33 शतक और 51 अर्धशतक शामिल है। इस प्रारुप में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन है जो श्रीलंका के खिलाफ आया था। यह रिकॉर्ड अब तक उनके नाम है।

रोहित की जगह जायसवाल को मौका, क्या संजय मांजरेकर की बात मानेंगे कोच (Video)

संजय मांजरेकर ने अपने स्वभाव के विपरीत रोहित शर्मा की फॉर्म और फिटनेस को संदेह के घेरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा कि ना ही रोहित शर्मा के पास फॉर्म है और ना ही फिटनेस ऐसे में वनडे विश्वकप के लिए उनकी जगह 24 वर्षीय यशस्वी जायसवाल  को मौका देना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो चयनकर्ताओं को यशस्वी जायसवाल से फोन लगाकर माफी मांगनी चाहिए। एक पॉडकास्ट में पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर का बयान तब आया है जब भारत को दूसरा एकदिवसीय मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है और मीडिया सूत्रों के मुताबिक गौतम गंभीर रोहित शर्मा से खुश नहीं है।

एकदिवसीय क्रिकेट की बात करें तो रोहित शर्मा ने 282 मैच खेले हैं। वह अब तक 48 की औसत से 11577 रन बना चुके हैं।इसमें 33 शतक और 51 अर्धशतक शामिल है। इस प्रारुप में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन है जो श्रीलंका के खिलाफ आया था। यह रिकॉर्ड अब तक उनके नाम है।

हालांकि फॉर्म उनके पास नहीं है, अफगानिस्तान के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में भी वह 16 रन बनाकर रन आउट हो गए थे। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली एकदिवसीय सीरीज में रोहित शर्मा फ्लॉप रहे और टीम को शुरुआत में बड़ा स्कोर नहीं दे सके। रोहित शर्मा 3 मैचों में 20 की औसत से 61 रन बना पाए। पूरी सीरीज में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए।पहले मैच में उन्होंने 29 गेंदो पर 26 रन, दूसरे मैच में उन्होंने 38 गेंदो में 24 रन और तीसरे मैच में 13 गेंदो में 11 रन बनाए।

भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए अफगानिस्तान के खिलाफ बुधवार को  होने वाले दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल को खेलने का मौका मिल सकता है।

विराट कोहली के मांसपेशियों में खिंचाव के कारण श्रृंखला से बाहर होने के बाद तीसरे नंबर का स्थान खाली पड़ा है। पहले मैच में इस नंबर पर ईशान किशन को प्राथमिकता दी गई थी, लेकिन बाएं हाथ के बल्लेबाज जायसवाल ने भी पिछले कुछ महीनों में अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम प्रबंधन उन्हें मौका दे सकता है।

पहले मैच में सस्ते में रन आउट होने वाले अनुभवी रोहित शर्मा अगर उनके लिए स्थान खाली करेंगे तो यह घटना सुर्खियों में रहने वाली है।

भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा होंगे पद्धश्री पुरुस्कार से सम्मानित

Rohit Sharma

भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 23 जून को पद्धश्री पुरुस्कार से सम्मानित होंगे। इसकी घोषणा सरकार ने आज की। रोहित शर्मा सफेद गेंद की क्रिकेट (एकदिवसीय और टी-20 प्रारुप) में भारत के सफलतम बल्लेबाजों में से एक हैं। रोहित शर्मा बतौर कप्तान भारत को टी-20 विश्वकप और चैंपियन्स ट्रॉफी जिता चुके हैं और महेंद्र सिंह धोनी के बाद सबसे सफल कप्तान हैं।

रोहित 2022 टी20 विश्व कप में भी कप्तान थे जब भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने हराया था। इसके एक साल बाद 50 ओवरों के विश्व कप में रोहित की कप्तानी वाली भारतीय टीम फाइनल में आस्ट्रेलिया से हार गई।रोहित ने टी20 क्रिकेट में 159 मैच खेलकर 4231 रन बनाये जिसमें पांच शतक और 32 अर्धशतक शामिल है।

वहीं एकदिवसीय क्रिकेट की बात करें तो रोहित शर्मा ने 282 मैच खेले हैं। वह अब तक 48 की औसत से 11577 रन बना चुके हैं।इसमें 33 शतक और 51 अर्धशतक शामिल है। इस प्रारुप में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन है जो श्रीलंका के खिलाफ आया था। यह रिकॉर्ड अब तक उनके नाम है।

IPL जीत के बाद विराट कोहली को क्या हुआ? ODI Series में टीम से बाहर होने की खबर ने बढ़ाई चिंता

virat kohli instagram account

भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। यह सीरीज 13 जून से धर्मशाला में शुरू होने जा रही है, लेकिन उससे पहले कोहली की अनुपस्थिति ने टीम मैनेजमेंट की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

ALSO READ: 'राधे-राधे' बोलते दिखे विराट-अनुष्का, IPL ट्रॉफी जीतते ही पहुंचे प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने [VIDEO]
 

IPL फाइनल में लगी चोट, स्कैन रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

 

जानकारी के अनुसार, कोहली को IPL 2026 फाइनल के दौरान चोट लगी थी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खिताबी मुकाबले में बल्लेबाजी करते समय वह रनिंग के दौरान असहज नजर आए थे, लेकिन दर्द के बावजूद उन्होंने मैच खत्म कर टीम को जीत दिलाई। बाद में कराए गए स्कैन में हैमस्ट्रिंग से जुड़ी समस्या सामने आई, जिसके बाद उन्हें आराम की सलाह दी गई है।

 

कोहली ने फाइनल में नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेली थी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

 

शानदार फॉर्म के बीच लगा ब्रेक, 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी पर असर?

 

37 वर्षीय कोहली हाल के महीनों में जबरदस्त फॉर्म में रहे हैं। IPL 2026 में उन्होंने 16 पारियों में 675 रन बनाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे। उनका औसत 56 से अधिक और स्ट्राइक रेट 165 के करीब रहा।

 

वनडे क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है। पिछले साल उन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे और एक बार फिर खुद को टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में साबित किया था। ऐसे में यह चोट उनके लिए व्यक्तिगत और टीम इंडिया के लिए रणनीतिक दोनों स्तर पर बड़ा झटका मानी जा रही है।

ALSO READ: रजत पाटीदार : एक वक्त किसी टीम ने न खरीदा, आज धोनी -रोहित के साथ बराबरी पर है इंदौर का लड़का

 रोहित शर्मा की फिटनेस पर भी सवाल

 

विराट कोहली के बाहर होने के साथ-साथ कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। चयन के समय ही यह स्पष्ट कर दिया गया था कि उनकी उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी। ऐसे में अफगानिस्तान सीरीज में भारत को अपने दो सबसे अनुभवी बल्लेबाजों के बिना उतरना पड़ सकता है।

 

हालांकि, यह सीरीज युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का सुनहरा मौका भी बन सकती है, क्योंकि 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के बीच टीम नए विकल्पों को आजमाने पर भी नजर रखेगी।


INDIA TEAM SQUAD : 

Shubman Gill (Captain), Rohit Sharma, Virat Kohli, Shreyas Iyer (vice-captain), KL Rahul (wicket-keeper), Ishan Kishan (wicket-keeper), Hardik Pandya, Nitish Kumar Reddy, Washington Sundar, Kuldeep Yadav, Arshdeep Singh, Prasidh Krishna, Prince Yadav, Gurnoor Brar, Harsh Dubey

 

OTD Hat Trick VIDEO: जिस टीम को आगे चलकर बनाया चैंपियन, उसी को रोहित ने 2009 में किया था डिस्ट्रॉय!

Rohit Sharma Hat trick : IPL के इतिहास में कुछ पल ऐसे होते हैं, जो सालों बाद भी उतने ही ताज़ा लगते हैं और रोहित शर्मा का 2009 वाला हैट्रिक मोमेंट (hat-trick for Rohit Sharma) बिल्कुल वैसा ही है। “On This Day” यानी इसी दिन, जब रोहित सिर्फ 22 साल और 6 दिन के थे, उन्होंने वो कारनामा कर दिखाया जो किसी ने उनसे उम्मीद भी नहीं की थी आईपीएल में अपनी पहली हैट्रिक। खास बात? यह हैट्रिक उन्होंने उस टीम के खिलाफ ली, जो आगे चलकर उनकी पहचान बन गई—MUMBAI INDIANS।

 

उस वक्त रोहित शर्मा डेक्कन चार्जर्स (Deccan Chargers) का हिस्सा थे और मैच खेला जा रहा था साउथ अफ्रीका के सेंटूरियन में। डेक्कन ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 145/6 का स्कोर खड़ा किया, जिसमें रोहित ने भी 38 रनों की अहम पारी खेली। लेकिन असली कहानी तो तब शुरू हुई जब मुंबई इंडियंस लक्ष्य का पीछा करते हुए मजबूत स्थिति में दिख रही थी। 16वें ओवर में स्कोर 103/4 था, और जीत मुंबई की तरफ झुकती नजर आ रही थी—खासतौर पर जब क्रीज़ पर खतरनाक फॉर्म में जेपी डुमिनी मौजूद थे।

ALSO READ: IPL फाइनल में बदलाव! क्यों हुआ बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट? जानें BCCI के बड़े फैसले की वजह


तभी कप्तान एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया—गेंद रोहित शर्मा को थमाई गई। और यहीं से मैच का पूरा स्क्रिप्ट पलट गया। रोहित ने पहले अभिषेक नायर को आउट किया, फिर अगली ही गेंद पर हरभजन सिंह को चलता किया। स्टेडियम में हलचल शुरू हो चुकी थी, लेकिन जो आगे हुआ उसने इस पल को इतिहास में अमर कर दिया। अपने अगले ओवर की पहली ही गेंद पर रोहित ने जेपी डुमिनी को आउट कर दिया और पूरी हुई उनकी शानदार हैट्रिक!

एक ऐसे खिलाड़ी से, जिसे दुनिया आज एक महान बल्लेबाज़ के रूप में जानती है, उस दिन गेंद से ऐसा कमाल देखने को मिला कि हर कोई हैरान रह गया। रोहित ने अपने दो ओवर में सिर्फ 6 रन देकर 4 विकेट लिए और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। डेक्कन चार्जर्स ने यह मुकाबला 19 रनों से जीत लिया—एक ऐसी जीत जो लगभग नामुमकिन लग रही थी।

 

यह कहानी और भी खास इसलिए बन जाती है क्योंकि यही मुंबई इंडियंस आगे चलकर रोहित शर्मा की टीम बनी, और उन्होंने उसी फ्रेंचाइज़ी के साथ इतिहास रच दिया। रोहित आज आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं, जिन्होंने कुल 6 बार ट्रॉफी जीती है एक बार डेक्कन चार्जर्स के साथ (As A Player) और पांच बार मुंबई इंडियंस के साथ।

 

कभी जिस टीम के खिलाफ उन्होंने हैट्रिक लेकर मैच छीना था, उसी टीम को आगे चलकर उन्होंने कई बार चैंपियन बनाया यही है क्रिकेट की खूबसूरती और रोहित शर्मा की कहानी का सबसे दिलचस्प ट्विस्ट। 

ALSO READ: आखिर क्या हुआ बुमराह को इस IPL, Gavaskar बोले—‘ये बर्दाश्त नहीं, जानें क्या हो सकती है गिरावट की वजह