25 अक्टूबर से मुंबई एयरपोर्ट का टर्मिनल 1 बंद, नहीं मिलेगी कोई फ्लाइट्स, आखिर क्यों हुआ ऐसा?

Mumbai Airport Big Announcement: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से 25 अक्टूबर से फ्लाईट नहीं ले सकेंगे। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) ने इसका ऐलान किया है। इसे इसलिए बंद किया जा रहा है, क्योंकि यहां बड़े पैमाने पर फिर से डेवलपमेंट किया जाना है, जो जन जनवरी 2027 से शुरू होगा। यह रीडेवलपमेंट AAI (एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के निर्देशों पर हो रहा है।

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक यह टर्मिनल 2029-30 तक बंद रह सकता है यानी 25 अक्टूबर से लगभग चार साल तक मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से कोई फ्लाइट नहीं मिलेगी। यहां से जो भी उड़ाने होंगी, वह या तो नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) से हो सकती हैं या एयरलाइन कंपनियां कुछ समय के लिए अपनी सर्विसेज बंद कर सकती हैं।

मुंबई एयरपोर्ट से अभी हर दिन लगभग 950 फ्लाइट्स ऑपरेट हो रही हैं। इसके दोनों टर्मिनलों से 53 अंतरराष्ट्रीय और 7 घरेलू एयरलाइंस उड़ानें ऑपरेट करती हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में टर्मिनल 1 से लगभग 1.5 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की, जबकि टर्मिनल 2 से करीब 4 करोड़ यात्री गुजरे।

84 साल पुराना है Mumbai Airport का Terminal 1

एयरपोर्ट के टैरिफ और सर्विस चार्जेज को रेगुलेट करने वाली AERA (एयरपोर्ट्स इकनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने 84 साल पुराने टर्मिनल 1 को गिराने का निर्देश दिया था। इसके रीडेवलपमेंट का काम मूल रूप से पिछले साल 2025 के मध्य में शुरू होना था लेकिन ऐसा हो नहीं पाया क्योंकि MIAL के प्रवक्ता के मुताबिक फ्लाइट्स को ट्रांसफर करने के लिए कोई और एयरपोर्ट फैसिलिटी नहीं थी। अब नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट चालू हो चुकी है तो मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में एक विकल्प मिल चुका है।

यात्रियों पर फैसले से क्या असर

कुछ घरेलू उड़ानों को टर्मिनल 2 पर शिफ्ट किए जाने के आसार दिख रहे हैं, जबकि T2 से अभी चल रही कुछ इंटरनेशनल सर्विस नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट हो सकती हैं। अकासा एयर ने अपने कुछ ऑपरेशन्स को शिफ्ट करना शुरू भी कर दिया है और दूसरी एयरलाइंस के साथ बातचीत चल रही है।

Maruti का लक्ष्य हर साल बनाएं 40 लाख कार, Suzuki ने सप्लायर को हफ्ते में एक दिन काम बंद करने का दिया निर्देश

Raymond Realty पर Motilal Oswal बुलिश, दी शेयर खरीदने की सलाह, यह टारगेट किया फिक्स

Raymond Realty Share Price: रेमंड ग्रुप की रेमंड रियल्टी के शेयर अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे हैं। हालांकि रिकॉर्ड निचले स्तर से यह महज चार ही महीने में दोगुना से अधिक ऊपर चढ़ गया और घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक अभी भी इसके शेयरों से कमाई का शानदार मौका है। मौजूदा लेवल से यह करीब 20% ऊपर चढ़ सकता है। अभी की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले यानी शुक्रवार 11 सितंबर को बीएसई पर यह 2.24% की बढ़त के साथ ₹584.25 पर बंद हुआ था।

Raymond Realty पर क्यों Motilal Oswal बुलिश?

मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019 में रियल्टी सेगमेंट में एंट्री के बाद से अब रेमंड ग्रुप की रियल्टी बिजनेस यूनिट रेमंड रियल्टी देश की पांच सबसे बड़े प्रीमियम लिस्टेड रेजिडेंशियल डेवलपर्स में शुमार हो गई है, जिसकी MMR (मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन) में दमदार मौजूदगी है। ठाणे में करीब 100 एकड़ जमीन और 8 ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट्स के दम पर इसके पास फिलहाल ₹52 हजार करोड़ का अनुमानित GDV (ग्रास डेवलपमेंट वैल्यू) है। ऐसे में ब्रोकरेज फर्म ने इसकी खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है और टारगेट प्राइस ₹700 पर फिक्स किया है। अब रिस्क की बात करें तो मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक अगर ठाणे वाली जमीन का सही भाव न लगी या सही समय पर फायदा नहीं मिला तो कंपनी की सेहत पर झटका दिख सकता है।

अब तक कैसी रही शेयरों की चाल?

रेमंड से अलग होकर इसकी रियल्टी बिजनेस रेमंड रियल्टी के शेयर पिछले साल 1 जुलाई 2025 को लिस्ट हुए थे। इसके शेयरों का सफर बीएसई पर ₹1005 के भाव पर शुरू हुआ था और फिर यह 5% के अपर सर्किट ₹1055.20 पर पहुंच गया। हालांकि शेयरों की तेजी कायम नहीं रह सकी और इस साल 16 मार्च 2026 को यह ₹350.00 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। इस निचले स्तर पर शेयर संभला और फिर चार ही महीने में 109.86% चढ़कर 13 जुलाई 2026 को एक साल के हाई ₹734.50 पर पहुंच गया यानी कि महज चार महीने में इसने निवेशकों का पैसा डबल से अधिक कर दिया।

Pranav Constructions IPO को 126 गुना बोली, अब ग्रे मार्केट से 15 सितंबर को तगड़ी लिस्टिंग के संकेत

Veegaland IPO: गिर रही GMP, आखिरी दिन बोली लगाने से पहले चेक करें पूरी डिटेल्स

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Ganeshotsav 2026: गणपति भक्तों के लिए बड़ी खबर, रात 1:03 बजे तक चलेगी मुंबई मेट्रो, देखें पूरा शेड्यूल

Ganeshotsav 2026: मुंबई में गणेशोत्सव की धूम शुरू होने वाली है और इस दौरान शहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति बप्पा के दर्शन के लिए अलग-अलग पंडालों का रुख करेंगे। ऐसे में लोगों की आवाजाही को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए मुंबई मेट्रो ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, इस माहपर्व के दौरान मेट्रो वन 14 सितंबर से 25 सितंबर तक अपनी सेवाएं रात 1:03 बजे तक बढ़ाएगी।

सेवाओं के समय में यह बढ़ोतरी 12 दिनों के त्योहार को ध्यान में रखते हुए की गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग गणेश पंडालों के दर्शन करने और उत्सव में शामिल होने के लिए मुंबई में यात्रा करेंगे।

मुंबई मेट्रो वन ने कहा कि ऑपरेशन के समय को बढ़ाने से यात्रियों को त्योहारों के मौसम में सुरक्षित, भरोसेमंद और सुविधाजनक ट्रांसपोर्ट सुविधा मिलेगी।

मुंबई मेट्रो वन की आखिरी ट्रेन का समय

नए शेड्यूल के अनुसार, मुंबई मेट्रो वन की आखिरी ट्रेनें इस समय पर चलेगी:

  • वर्सोवा से घाटकोपर: रात 12.15 बजे
  • घाटकोपर से वर्सोवा: रात 12.40 बजे

घाटकोपर से चलने वाली आखिरी ट्रेन रात 1.03 बजे वर्सोवा पहुंचेगी।

देर रात यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे बदले हुए समय का ध्यान रखें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

गणेशोत्सव के दौरान मेट्रो की बढ़ी हुई सेवाएं

ये बढ़ी हुई सेवाएं 14 सितंबर से 25 सितंबर तक, यानी 12 दिनों के लिए चलेंगी।

मुंबई मेट्रो वन ने कहा है कि वह त्योहारों के मौसम में शहर के निवासियों को सुरक्षित, भरोसेमंद और सुविधाजनक ट्रांसपोर्ट सर्विस देने के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि इस दौरान शहर में यात्रियों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है।

मेट्रो लाइन 3 की सर्विस आधी रात तक बढ़ाई गई

इस बीच, गणेशोत्सव के जश्न में शामिल होने वाले लोगों को पंडालों में जाने और घर लौटने के लिए ज्यादा समय मिलेगा, क्योंकि मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC) ने त्योहार के दौरान एक्वा लाइन या मेट्रो लाइन 3 पर सर्विस आधी रात तक बढ़ा दी है। अधिकारियों के मुताबिक, बढ़ी हुई सर्विस 14 सितंबर से 25 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी, जिससे यात्रियों को जश्न के दौरान यात्रा के लिए ज्यादा समय मिलेगा।

अभी, दोनों टर्मिनल स्टेशनों – कफ परेड और आरे JVLR – से आखिरी ट्रेन रात 10:30 बजे निकलती है। नए शेड्यूल के तहत, सर्विस आधी रात तक जारी रहेगी, जिससे यात्रियों को यात्रा के लिए 90 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।

अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो लाइन 3 उन इलाकों से होकर गुजरती है जहां गणेशोत्सव के दौरान भारी भीड़ होने की उम्मीद है, जैसे कि सिद्धि विनायक, दादर, वर्ली, महालक्ष्मी और गिरगांव। मेट्रो के चलने का समय बढ़ाए जाने से श्रद्धालुओं को सड़क परिवहन का एक विकल्प मिलेगा और वे त्योहार के दौरान ट्रैफिक जाम से बच सकेंगे।

मुंबई के बड़े गणेश पंडालों में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में देर रात तक चलने वाली मेट्रो सेवाएं यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक सफर का बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं।

जो श्रद्धालु देर रात दर्शन के लिए जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे ट्रेन के बदले हुए समय की जांच कर लें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

यह भी पढ़ें: 32 लाख कैश, सोना और महंगी घड़ियां… PA के घर ED की रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के दो पदों से दिया इस्तीफा