Railway Group D City Intimation Slip 2026: आरआरबी की वेबसाइट पर जल्द जारी होगी सिटी स्लिप, 3 अगस्त से होनी है परीक्षा

Railway Group D City Intimation Slip 2026: देश की लाइफलाइन कही जाने वाले महकमे रेलवे में सरकारी नौकरी के लिए हर साल लाखों युवा विभिन्न भर्ती अभियानों में हिस्सा लेते हैं। ऐसा ही एक अभियान हाल ही में रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से ग्रुप डी पदों के लिए चलाया जा रहा है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 की परीक्षा 03 अगस्त से सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। बोर्ड जल्द ही इस परीक्षा के लिए सिटी इनटिमेशन स्लिप जारी करने वाला है। बोर्ड अपनी क्षेत्रीय वेबसाइट पर परीक्षा शहर पर्ची जारी कर सकता है।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसमें 3 अगस्त, 2026 को कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) शुरू होने से पहले अपने अलॉटेड एग्जाम सिटी, एग्जाम डेट और शिफ्ट डिटेल्स चेक कर पाएंगे। आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, रेलवे ग्रुप डी सीबीटी 2026, 3 अगस्त से 21 अगस्त, 2026 तक देश भर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।

रेलवे ग्रुप डी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  • ऑफिशियल रीजनल RRB वेबसाइट पर जाएं।
  • रेलवे ग्रुप डी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ डालें।
  • सिक्योरिटी कैप्चा पूरा करें।
  • लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  • अलॉटेड एग्जाम सिटी, डेट और शिफ्ट चेक करें।
  • स्लिप को डाउनलोड करके फ्यूचर रेफरेंस के लिए सेव कर लें।

क्यों जरूरी है सिटी स्लिप?

रेलवे ग्रुप डी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026, आरआरबी द्वारा जारी किया गया एक एडवांस इन्फॉर्मेशन डॉक्यूमेंट है। इसमें परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र के शहर के बारे में बताया जाता है, साथ ही एग्जाम की तारीख और शिफ्ट का समय भी बताया जाता है। हालांकि, कैंडिडेट्स को ध्यान देना चाहिए कि यह एडमिट कार्ड नहीं है और इसका इस्तेमाल एग्जाम हॉल में जाने के लिए नहीं किया जा सकता है।

सिटी इंटिमेशन स्लिप में कैंडिडेट का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, एग्जाम की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम, अलॉटेड एग्जाम सिटी, आरआरबी रीजन और एग्जाम के दिन के जरूरी निर्देश जैसी अहम जानकारियां होंगी। परीक्षार्थियों को याद रखना चाहिए कि आवंटित परीक्षा शहर को असाइन होने के बाद बदला नहीं जा सकता है। उन्हें एग्जाम से पहले ऑफिशियल एडमिट कार्ड भी डाउनलोड करना होगा और उसे एक वैलिड फोटो आइडेंटिटी प्रूफ के साथ एग्जाम सेंटर पर ले जाना होगा।

AAI Recruitment 2026: एएआई में ग्रुप ए और बी के 389 पदों में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन

AAI Recruitment 2026: एएआई में ग्रुप ए और बी के 389 पदों में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन

AAI Recruitment 2026: एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) युवाओं के लिए विमानन क्षेत्र में सुरक्षित करियर का शानदार अवसर लेकर आया है। एएआई ने मैनेजर (ग्रुप-ए) और जूनियर एग्जीक्यूटिव (ग्रुप-बी) के 389 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 8 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एएआई भर्ती 2026 के तहत आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 सितंबर, 2026 है।

एएआई भर्ती 2026 के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड से ही किया जाएगा। जो लोग एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अलग-अलग पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी और हर पद के लिए अलग से आवेदन शुल्क देना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया में सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, फाइनेंस, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, लॉ, फायर सर्विसेज, ऑपरेशंस, कमर्शियल, कॉर्पोरेट प्लानिंग और मैनेजमेंट सर्विसेज, और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस में मैनेजर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जूनियर एग्जीक्यूटिव पोस्ट फाइनेंस, लॉ, ऑपरेशंस, और सर्वे और कार्टोग्राफी में उपलब्ध हैं।

एएआई भर्ती 2026: पदों का ब्योरा और रिक्तियां

एएआई ने कुल 389 पदों की घोषणा की है, जिसमें 260 मैनेजर पद और 129 जूनियर एग्जीक्यूटिव पद शामिल हैं। सबसे ज्यादा 145 पद मैनेजर (इंजीनियरिंग-सिविल) के लिए हैं। इसके बाद जूनियर एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशंस) के लिए 79 वैकेंसी हैं।

एएआई भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) के जरिए होगा। एग्जाम की तारीख बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, सीबीटी में ऑब्जेक्टिव-टाइप सवाल होंगे और कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

मैनेजर पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल होना होगा। मैनेजर (फायर सर्विसेज) के लिए आवेदन करने वालों को इसके अलावा फिजिकल मेजरमेंट, ड्राइविंग और फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट से भी गुजरना होगा।

ये उम्मीदवार माने जाएंगे आवेदन करने के योग्य

उम्र सीमा : 7 सितंबर, 2026 तक, मैनेजर पद के लिए अधिकतम उम्र सीमा 32 साल और जूनियर एग्जीक्यूटिव पोस्ट के लिए 27 साल है। सरकारी नियमों के मुताबिक, रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को उम्र में छूट दी जाएगी।

शैक्षिक योग्यता : मैनेजर पद के अवेदकों के लिए जरूरी शैक्षिक योग्यता के साथ-साथ तीन साल का वैध काम का अनुभग होना चाहिए। जूनियर एग्जीक्यूटिव पद के लिए पहले से कोई वर्क एक्सपीरियंस जरूरी नहीं है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन पोस्ट के हिसाब से अलग-अलग होती है।

आवेदन शुल्क

एएआई भर्ती 2026 के तहत सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 1000 रुपये (जीएसटी सहित) का शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला अभ्यर्थियों और एएआई में एक साल की अप्रेंटिसशिप पूरी कर चुके उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह नि:शुल्क है।

एएआई भर्ती 2026: सैलरी

मैनेजर पद के लिए चुने गए उम्मीदवार को 60,000 रुपये से 1,80,000 रुपये का पे स्केल मिलेगा, जबकि जूनियर एग्जीक्यूटिव्स को 40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये मिलेंगे।

एएआई के मुताबिक, मैनेजर्स के लिए लगभग सालाना कॉस्ट टू कंपनी (CTC) 21 लाख रुपये और जूनियर एग्जीक्यूटिव्स के लिए 14 लाख रुपये है, साथ ही लागू अलाउंस और दूसरे बेनिफिट्स भी मिलेंगे।

SBI PO Hall Ticket 2026: एसबीआई की पीओ प्री परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 01 और 02 अगस्त को होगी परीक्षा