Video: आप डॉग, कैट पालते हैं और इस शख्स, इनकी सास और पत्नी सबने अलग-अलग सांप पाल लिया! इन्हें लेकर शॉपिंग पर भी जाते हैं

Viral Video: आज के समय में लोग अपने घरों में कई तरह के जानवरों को पालते हैं। घरों में डॉग, कैट, खरगोश या पक्षी पालना आम बात है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कोई शख्स अपने घर में अजगर जैसे सांप को भी पालतू बनाकर रख सकता है? रूस की राजधानी मॉस्को में एक शख्स ने अपने घर में अजगर पाला है। वहीं हैरानी की बात ये हैं कि वह अपने पालतू अजकर को लेकर शॉपिंग पर भी जाता है। वहीं शख्स ने बताया कि उसके घर में एक नहीं बल्कि चार अजगर पाले गए है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजील से वायरल हो रहा है।

अजगर के साथ शॉपिंग पर निकला शख्स

मॉस्को न्यूज के मुताबिक, रूस की राजधानी मॉस्को में एक शख्स अपने पालतू अजगर को लेकर कार के स्पेयर पार्ट्स की दुकान पहुंच गया। अजगर को अपने साथ देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और इस अनोखे नजारे की तस्वीरें भी सामने आईं। इस दौरान जब शख्स से पूछा गया कि उसके पास कितने सांप हैं, तो उस आदमी ने जवाब दिया, “चार, जिसमें मेरी पत्नी और सास भी शामिल हैं।” आसपास के लोगों के मुताबिक, वह शख्स अपने अजगर को लेकर अक्सर खरीदारी करने निकलता है, इसलिए उसके लिए यह कोई नई बात नहीं है।

 

अक्सर अजगर को लेकर शॉपिंग करता है शख्स

मॉस्को में अजगर के साथ शॉपिंग करने पहुंचे इस शख्स की आदत अब स्थानीय लोगों के लिए नई नहीं है। लोगों के मुताबिक, वह अक्सर अपने पालतू अजगर को साथ लेकर दुकानों पर जाता है, इसलिए उसे सांप के साथ देखकर अब कोई खास हैरानी नहीं होती। हालांकि, इस बार उसका मजेदार जवाब और अजगर के साथ स्टोर में घूमने का अनोखा अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया और इस घटना ने सभी का ध्यान खींच लिया।

घोर कलयुग…पत्नी को घर लाने के लिए बेटे ने मां को दिया जहर! आगरा में दिल दहला देने वाली वारदात

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर अपनी मां को कथित तौर पर जहर देने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, युवक की पत्नी मायके में रह रही थी और सास ने उसे तब तक वापस भेजने से इनकार कर दिया था, जब तक उसकी मां की मौत नहीं हो जाती।

बेटे पर मां को मारने का आरोप

एफआईआर के मुताबिक, आरोपी रविंद्र पर आरोप है कि उसने दोपहर के समय छोले में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ मिलाकर अपनी मां राममूर्ति को खिला दिया। खाना खाने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। ये मामला राममूर्ति के पति रणवीर सिंह की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पूछताछ के दौरान रविंद्र ने बताया कि उसे जहर उसकी सास फूलवती ने दिया था।

सास ने दिया पैकेट

इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दर्ज एफआईआर में ये भी आरोप है कि आरोपी की सास ने कथित तौर पर उसे जहर उपलब्ध कराया था। शिकायत के मुताबिक, फूलवती ने रविंद्र को गतपुरा गांव बुलाकर एक पैकेट दिया था। आरोप है कि उसने कहा था कि जब तक वह अपनी मां को रास्ते से नहीं हटाएगा, तब तक उसकी बेटी उसके साथ नहीं जाएगी। वहीं, पुलिस अभी इन आरोपों की जांच कर रही है और इनकी पुष्टि होना बाकी है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ एफआईआर

इस मामले में रविंद्र के भाई मुकेश ने बताया कि परिवार में संपत्ति को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। उनका दावा है कि इसी तनाव के कारण रविंद्र की पत्नी पिछले कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। पुलिस ने इस मामले में रविंद्र और फूलवती के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61, 109 और 123 के तहत मामला दर्ज किया है। रविंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई मेडिकल और फोरेंसिक रिपोर्ट के साथ-साथ जांच में सामने आने वाले सबूतों के आधार पर की जाएगी।