12 अक्टूबर से शुरू हफ्ते में SBI Funds Management समेत 14 कंपनियों का लॉक इन खत्म, ₹2931 करोड़ के शेयर होंगे फ्री

12 अक्टूबर से शुरू हफ्ते में 14 कंपनियों का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म हो रहा है। ट्रेड के लिए फ्री होने वाले शेयरों की कुल वैल्यू शुक्रवार, 9 अक्टूबर के क्लोजिंग प्राइस के आधार पर 2,931 करोड़ रुपये है। नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के अनुसार, जिन कंपनियों की लिस्टिंग पिछले एक से तीन महीनों में हुई है, उनमें से ज्यादातर का लॉक-इन इस मौजूदा हफ्ते में खत्म हो रहा है। 14 कंपनियों में से 6 कंपनियों का लॉक-इन सोमवार, 12 अक्टूबर को और 6 का गुरुवार, 15 अक्टूबर को खत्म होगा। बाकी दो कंपनियों का लॉक-इन शुक्रवार, 16 अक्टूबर को खत्म होगा।

ध्यान रहे कि शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि फ्री होने वाले सभी शेयर ओपन मार्केट में बेच ही दिए जाएंगे। वे बस ट्रेडिंग के लिए पात्र हो जाते हैं।

12 अक्टूबर को खत्म होने रहे लॉक-इन्स

सोमवार को कनोहर इलेक्ट्रिकल्स, प्रसोल केमिकल्स, ग्लास वॉल सिस्टम्स, प्रणव कंस्ट्रक्शन्स, लेजर पावर एंड इंफ्रा और कुसुमगर का लॉक-इन खत्म हो रहा है। इसके बाद इन कंपनियों के 779.5 करोड़ रुपये के शेयर ट्रेड के लिए फ्री हो जाएंगे।

lock in

15 अक्टूबर को खत्म होने रहे लॉक-इन्स

15 अक्टूबर को रेंटोमोजो, करमतारा इंजीनियरिंग, एलसीसी प्रोजेक्ट्स, स्टीमहाउस इंडिया, मणिपाल पेमेंट्स और एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के शेयरहोल्डर्स के लिए लॉक-इन खत्म होने वाला है। इसके बाद 900 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर ट्रेड के लिए पात्र हो जाएंगे।

lock in1

Stocks to Watch: DMart, Infosys, Meesho और Lenskart समेत 30 स्टॉक्स फोकस में; दो शेयरों का पहला दिन आज

16 अक्टूबर

SBI फंड्स मैनेजमेंट का 3 महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन 16 अक्टूबर को खत्म हो रहा है। नुवामा अल्टरनेटिव के अनुसार, इसके बाद कंपनी के 2.32 करोड़ शेयर ट्रेड किए जाने के लिए पात्र हो जाएंगे। शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस के आधार पर, इन शेयरों की वैल्यू 1,160 करोड़ रुपये है। SBI फंड्स मैनेजमेंट के अलावा 16 अक्टूबर को वीगालैंड डेवलपर्स के 30 करोड़ रुपये के शेयरों का भी एक महीने का लॉक इन खत्म होगा।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

ढहते मार्केट में 20% के अपर सर्किट पर शेयर, Q1 में मुनाफा और रेवेन्यू डबल तो आया जोश

Kanohar Electricals Q1 Result: लिस्टिंग के बाद पहली बार रिजल्ट पेश करने के बाद कनोहर इलेक्ट्रिकल्स के शेयर रॉकेट बन गए। ऐसे समय में, जब मार्केट में अफरा-तफरी मची थी, इसके शेयरों ने आज जून तिमाही में रेवेन्यू और मुनाफा के डबल होने का जश्न मनाया और 20% के अपर सर्किट पर पहुंच गया। कंपनी ने एक कारोबारी दिन पहले शाम में कारोबारी नतीजे पेश किए थे और अब आज मार्केट खुला तो शेयर उछल पड़े। फिलहाल बीएसई पर यह 15.84% की बढ़त के साथ ₹1090.25 (Kanohar Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह 20% के अपर सर्किट ₹1,129.35 पर पहुंचा था जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल भी है।

Kanohar Electricals Q1 Result: खास बातें

कनोहर इलेक्ट्रिकल्स के लिए इस वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत धमाकेदार रही और इसका मुनाफा-रेवेन्यू दोगुने से अधिक रफ्तार से बढ़ गया। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2026 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 140.0% उछलकर ₹27.3 करोड़ और ऑपरेशंस से रेवेन्यू 103.5% बढ़कर ₹137.1 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर भी कंपनी का परफॉरमेंस दमदार रहा और EBITDA इस दौरान 152.2% बढ़कर ₹38.8 करोड़ और ईबीआईटीडीए मार्जिन 22.8% से 28.3% पर पहुंच गया। जून 2026 तिमाही के आखिरी में कंपनी का ऑर्डर बुक तिमाही आधार पर 11% बढ़कर ₹2026.0 करोड़ पर पहुंच गया, जिसमें से 88.4% ऑर्डर गवर्नमेंट सेक्टर से हैं।

अब तक कैसी रही शेयरों की चाल

कनोहर इलेक्ट्रिकल्स के शेयरों ने कम समय में ही निवेशको की ताबड़तोड़ कमाई कराई है, वह भी ऐसे समय में, जब मार्केट में कोहराम मचा हुआ था। पिछले महीने 16 सितंबर 2026 को बीएसई पर यह महज ₹672.05 के भाव पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से एक ही महीने में यह 68.06% उछलकर आज 7 अक्टूबर 2026 को ₹1,129.35 पर पहुंच गया जोकि इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस दौरान निफ्टी डेढ़ फीसदी से अधिक नीचे आया।

कनोहर इलेक्ट्रिकल्स के शेयरों की पिछले महीने 16 सितंबर को एंट्री हुई थी। इसके ₹1056 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹632 के भाव पर शेयर जारी हुए थे और निवेशकों को 8% तक का लिस्टिंग गेन मिला।

Vans Electro IPO Listing: ₹140880 का मुनाफा हर लॉट में, ₹118 के शेयर धांसू लिस्टिंग के बाद अपर सर्किट पर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।