Budhaditya Yog 2026: कर्क राशि में आज बुध गोचर से बनेगा बुधादित्य राजयोग, सूर्य के समान चमकेगा 4 राशियों का भाग्य

Budhaditya Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यूं तो यह सामान्य घटना है, लेकिन इस असर देश-दुनिया की घटनाओं को सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है। कोई ग्रह जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो कई उसका संयोग वहां पहले से मौजूद दूसरे ग्रहों के साथ बन जाता है। ऐसी स्थिति में कुछ खास और लाभकारी योग भी बनते हैं, जो कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ होते हैं।

ऐसा ही संयोग कर्क राशि में आज बनने जा रहा है। इस राशि में गुरु और सूर्य पहले से ही मौजूद हैं, जबकि बुध आज प्रवेश कर रहे हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, 5 अगस्त को बुध के कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस गोचर के साथ ही बुधादित्य योग का निर्माण होगा। इस योग से 4 राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा और पिता का कारक माना जाता है। वहीं, बुध को बुद्धि व वाणी का कारक माना गया है। आइए जानते हैं इस गोचर से किन-किन राशियों को जबरदस्त लाभ मिलने वाला है।

मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए यह योग अत्यंत फलदायी सिद्ध होगा। संपत्ति, वाहन या नया घर खरीदने के योग बन रहे हैं। नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के स्पष्ट संकेत हैं। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा और घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

मिथुन राशि : बुध आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए सूर्य के साथ उनका यह संयोग आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपकी बोलचाल शैली से लोग प्रभावित होंगे, जिससे व्यापार और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा होगा।

कर्क राशि : यह गोचर आपकी ही राशि (प्रथम भाव) में हो रहा है, जिससे आपका आत्मविश्वास और मान-सम्मान चरम पर रहेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए सौदे मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

तुला राशि : तुला राशि वालों के लिए यह योग कर्म भाव में बनेगा, जो करियर में बड़े बदलाव लाएगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही कंपनी से ऑफर मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी कार्यशैली की सराहना होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Trigrahi yog 2026: कर्क राशि में इस दिन एकसाथ होंगे सूर्य, गुरु, बुध और बनाएंगे त्रिग्रही योग, जानें किन राशियों को मिलेगा इस संयोग का लाभ

Surya Grahan 2026: साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण होगा इस दिन, जानें सूतक काल का समय और प्रभाव

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण एक सामान्य लेकिन दिलचस्प खगोलीय घटना है। निश्चित अंतराल पर जब भी धरती, चंद्रमा और सूर्य एक सीधी रेखा में आते हैं, तब सूर्य और चंद्र ग्रहण लगते हैं। ग्रहण विभिन्न वैज्ञानिक अध्ययनों का आधार भी बनते हैं, तो तीनों खगोलीय पिंडों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने का मौका भी देते हैं। विज्ञान के साथ-साथ इसके गहरे धार्मिक और ज्योतिषीय प्रभाव माने जाते हैं।

हिंदू धर्म में ग्रहण को अशुभ समय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान नकारात्मक शक्तियां प्रभावी रहती हैं, इसलिए इस समय कोई शुभ या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। हर साल की तरह इस साल भी दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। इनमें से पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण फरवरी-मार्च में हो चुका है। इसके अब दूसरा और अंतिम सूर्य और चंद्र ग्रहण अगस्त के महीने में लगेगा। इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण हरियाली अमावस्या के दिन कर्क राशि में लगेगा।

अगस्त 2026 में दूसरा सूर्य ग्रहण

साल 2026 का दूसरा और आखिरी सू्र्य ग्रहण 12 अगस्त हरियाली अमावस्या के मौके पर लगेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए भारत में इसका सूतक काल नहीं माना जाएगा। भारतीय समयानुसार, ग्रहण 12 अगस्त की रात 9:04 बजे शुरू होगा और 13 अगस्त की सुबह 4:25 बजे समाप्त होगा।

कर्क राशि वाले रहें सतर्क

यह सूर्य ग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। इसलिए इस राशि पर इसका सबसे ज्यादा फर्क पड़ेगा। इस राशि के जातकों को सेहत, मानसिक तनाव और धन से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव कर्क राशि पर 12 अगस्त से 15 दिन पहले और 15 दिन बाद तक बना रहेगा। सभी 12 राशियों पर इसका कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ेगा।

किन-किन देशों में दिखाई देगा ग्रहण?

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण अटलांटिक महासागर, आर्कटिक क्षेत्र, ग्रीनलैंड, आइसलैंड और उत्तरी स्पेन में देखा जाएगा। साथ ही फ्रांस, ब्रिटेन, इटली सहित यूरोप के कई देशों में भी यह आंशिक रूप से नजर आने वाला है।

ग्रहण काल में अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय?

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होने के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

ग्रहण काल के बाद पूजा-पाठ और इच्छा के अनुसार दान करना चाहिए।

ग्रहण काल के बाद नहाना चाहिए और शिवलिंग पर जला अर्पित करना चाहिए।

Mangala Gauri Vrat 2026: 3 शुभ योगों में सावन का पहला मंगला गौरी व्रत आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और नियम

Rashifal Today: आज के दिन सोच-समझकर लें कोई भी फैसला, जानें कैसा होगा आपका 5 अगस्त का पूरा दिन

Aaj Ka Rashifal: अंक ज्योतिष के अनुसार, हर इंसान की जन्मतिथि का अपना खास महत्व होता है। ये न सिर्फ उनके स्वभाव और व्यक्तित्व को बताता है, बल्कि उनके भविष्य के बारे में भी संकेत देती है। आज के दिन ज्यादातर मूलांक के लोगों के लिए आर्थिक मामलों पर ध्यान देने का संकेत दे रहा है। खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाकर चलने से भविष्य में लाभ मिल सकता है। जल्दबाजी में पैसे खर्च करने से बचें और हर आर्थिक फैसला सोच-समझकर लें।आइए जानते हैं कैसा होगा मूलांक 1 से 9 तक के लोगों का दिन

मूलांक 1

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आज आपको अपने पैसों की सही योजना बनाने की जरूरत है। बिना सोचे-समझे खर्च करने से बचें और भविष्य को ध्यान में रखकर बजट तैयार करें। अगर पहले से कोई वित्तीय योजना बनाई है, तो उसका पालन करें। निवेश और बचत पर ध्यान देने से आगे चलकर फायदा मिल सकता है।

मूलांक 2

अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। बेवजह की खरीदारी से बचें और अपनी कमाई को सुरक्षित रखने की कोशिश करें। अगर निवेश करना चाहते हैं तो सोच-समझकर फैसला लें। सही योजना आपके भविष्य को मजबूत बना सकती है।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आज अपने खर्च और निवेश का पूरा हिसाब रखें। अगर कोई नया निवेश या आर्थिक अवसर सामने आता है, तो जल्दबाजी न करें। पहले उसकी अच्छी तरह जांच करें। जरूरत पड़ने पर अपने बजट में बदलाव करने से भी न हिचकें।

मूलांक 4

अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आज घर और परिवार से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं। ऐसे में भावनाओं में आकर खर्च करने से बचें। जरूरी जरूरतों को पहले पूरा करें और गैरजरूरी खर्चों से दूरी बनाए रखें। सही बजट आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आज अपने पैसों का सही प्रबंधन करने का दिन है। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखें। जरूरी चीजों पर ही पैसा खर्च करें और नई आर्थिक संभावनाओं पर भी नजर रखें। सोच-समझकर लिया गया फैसला आगे लाभ देगा।

मूलांक 6

अगर आपका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में अनुशासन बनाए रखना जरूरी है। अपने खर्चों की प्राथमिकता तय करें और केवल जरूरी कामों पर ही पैसा लगाएं। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने से भविष्य में आर्थिक मजबूती मिलेगी।

मूलांक 7

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज बचत और लंबे समय की योजना पर ध्यान देने का दिन है। दिखावे या लग्जरी पर खर्च करने से बचें। अगर आप अभी से सही बजट बनाकर चलेंगे, तो आने वाले समय में आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

मूलांक 8

अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहने वाला है। अपने निवेश और खर्च की समीक्षा करें। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले उसके फायदे और नुकसान को अच्छी तरह समझ लें। भविष्य को ध्यान में रखकर लिया गया निर्णय लाभदायक रहेगा।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना सबसे जरूरी है। नई योजनाएं आकर्षित कर सकती हैं, लेकिन जल्दबाजी में फैसला न लें। अपनी बचत, खर्च और निवेश की समीक्षा करें। सोच-समझकर उठाया गया कदम भविष्य में आर्थिक सुरक्षा देने में मदद करेगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

Trigrahi yog 2026: कर्क राशि में इस दिन एकसाथ होंगे सूर्य, गुरु, बुध और बनाएंगे त्रिग्रही योग, जानें किन राशियों को मिलेगा इस संयोग का लाभ

Trigrahi yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि या नक्षत्र में गोचर ही अहम नहीं होता है, बल्कि उनकी अवस्था यानी वक्री-मार्गी चाल या अस्त उदय स्थिति भी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसी तरह ग्रहों का आपसी संयोग भी बहुत अहमियत रखता है। ऐसा ही एक संयोग 5 अगस्त को कर्क राशि में बनने जा रहा है। इस संयोग का नाम है त्रिग्रही योग। यह योग 5 अगस्त को कर्क राशि में बनने जा रहा है। 5 अगस्त 2026 को बुध कर्क राशि में आएंगे, जहां पहले सूर्य और गुरु विराजमान हैं। ये तीनों ग्रह मिलकर त्रिग्रही योग का निर्माण करेंगे। ज्योतिषों के अनुसार, त्रिग्रही योग 3 राशियों के लिए अत्यंत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। सूर्य और बुध की युति से जहां बुधादित्य योग बनता है, वहीं गुरु और सूर्य-बुध के साथ आने से ज्ञान, मान-सम्मान और समृद्धि के द्वार खुलते हैं। इन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा साथ ही कारोबार में भी मुनाफा होगा। तो यहां जानिए उन लकी राशियों के बारे में।

तीन राशियों के लिए बहुत शुभ होगा त्रिग्रही योग

वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग फायदेमंद रहेगा। व्यापार में जबरदस्त फायदा मिलेगा। अटके हुए सारे कार्य बिना बाधा के शीघ्र पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। घर-परिवार में खुशहाली और सकारात्मकता का माहौल रहेगा।

सिंह राशि : त्रिग्रही योग सिंह राशि वालों के लिए शुभ और लाभदायक रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबारियों के हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है, जिससे भविष्य में अच्छा मुनाफा मिलेगा। निवेश के लिए भी यह अति उत्तम और लाभ वाला रहेगा।

वृश्चिक राशि : इस राशि के जातकों के लि भी त्रिग्रही योग अत्यंक शुभ और जीवन बदलने वारा साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को त्रिग्रही योग आर्थिक लाभ दिलाएगा। इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। अचानक से धन का लाभ मिल सकता है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलने का प्रबल योग है।

त्रिग्रही योग के शुभ प्रभाव बढ़ाने के उपाय

  • प्रतिदिन सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
  • विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें अथवा भगवान विष्णु की पूजा में पीले फूल और तुलसी अर्पित करें।
  • बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Vish Yog 2026: 3 राशियों के लिए भारी होगा अगस्त का महीना, चंद्रमा करेगा खतरनाक ग्रहण और विष योग का निर्माण

Rashifal Today: आज के दिन अपने बजट पर दें ज्यादा ध्यान, क्या कहता हैं आपका राशिफल

Aaj Ka Rashifal: अंक ज्योतिष के अनुसार, हर इंसान की जन्मतिथि का अपना खास महत्व होता है। ये न सिर्फ उनके स्वभाव और व्यक्तित्व को बताता है, बल्कि उनके भविष्य के बारे में भी संकेत देती है। आज के दिन आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेने का संकेत दे रहा है। आज अधिकांश मूलांक वाले लोगों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने, भविष्य के लिए बचत करने और जल्दबाजी में कोई बड़ा वित्तीय फैसला न लेने की सलाह दी गई है। यदि आप निवेश या बजट बनाने की योजना बना रहे हैं, तो यह दिन सावधानी और सही रणनीति अपनाने का है। आइए जानते हैं कैसा होगा मूलांक 1 से 9 तक के लोगों का दिन

मूलांक 1

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। भविष्य को ध्यान में रखकर बनाई गई योजनाएं लाभदायक साबित होंगी। किसी भी बड़े खर्च या निवेश से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। बजट का पालन करें और फिजूल खर्च से बचें। आपकी समझदारी आने वाले समय में आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगी।

मूलांक 2

अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज आपका ध्यान पैसों से जुड़े मामलों पर रहेगा। बिना योजना के खर्च करने से बचें और अपनी बचत पर ध्यान दें। अगर निवेश करने का विचार है, तो जल्दबाजी न करें। सही योजना और धैर्य के साथ लिया गया फैसला भविष्य में अच्छा लाभ दे सकता है। आर्थिक मामलों में संतुलित सोच आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आज अपनी आमदनी और खर्च का सही हिसाब रखें। यह समय आर्थिक योजनाओं की समीक्षा करने का है। बाजार में होने वाले बदलावों पर नजर रखें और सोच-समझकर निवेश करें। अगर जरूरत पड़े तो अपनी वित्तीय योजना में बदलाव करने से न घबराएं। आपकी समझदारी आगे चलकर अच्छे परिणाम दे सकती है।

मूलांक 4

अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आज घर और परिवार से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं। भावनाओं में आकर खरीदारी करने से बचें। अपने बजट को संतुलित रखें ताकि अचानक आने वाले खर्चों को आसानी से संभाल सकें। किसी भी आर्थिक फैसले में जल्दबाजी न करें। धैर्य और सावधानी आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों का सही प्रबंधन करना जरूरी रहेगा। अपनी आय और खर्च का संतुलन बनाए रखें। अनावश्यक खर्च आपकी बचत को प्रभावित कर सकते हैं। इस दौरान नए आर्थिक अवसर भी मिल सकते हैं। यदि कोई अच्छा मौका मिले तो पूरी जानकारी लेकर ही फैसला करें। अतिरिक्त आय के नए स्रोत भी आपके लिए खुल सकते हैं।

मूलांक 6

अगर आपका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो आज खर्चों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। जरूरी कामों पर ही पैसा खर्च करें और बजट बनाकर चलें। छोटी-छोटी आर्थिक बातों पर ध्यान देने से भविष्य में फायदा मिलेगा। सही योजना आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगी और आपको आत्मविश्वास भी देगी।

मूलांक 7

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज भविष्य की आर्थिक योजनाओं पर काम करने का अच्छा समय है। बेवजह खर्च करने से बचें और अपनी जरूरतों को प्राथमिकता दें। सादगी के साथ जीवन बिताने और बचत पर ध्यान देने से आगे चलकर आर्थिक लाभ मिलेगा। सोच-समझकर किया गया निवेश आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

मूलांक 8

अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आज लंबी अवधि की आर्थिक योजना बनाने के लिए अच्छा दिन है। अपने निवेश और बजट की समीक्षा करें और देखें कि आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं या नहीं। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। सकारात्मक सोच और सही योजना आपके भविष्य को सुरक्षित बनाने में मदद करेगी।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में धैर्य रखना जरूरी है। किसी भी बड़े निवेश या खर्च से पहले अच्छी तरह विचार करें। अपनी बचत और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान दें। जरूरत पड़ने पर अपने वित्तीय लक्ष्यों में बदलाव करें। समझदारी और सही योजना के साथ लिए गए फैसले भविष्य में आर्थिक मजबूती देंगे।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

Rashifal Today: कैसा होगा आपका 3 अगस्त का पूरा दिन, जानें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal: अंक ज्योतिष के अनुसार, हर इंसान की जन्मतिथि का अपना खास महत्व होता है। ये न सिर्फ उनके स्वभाव और व्यक्तित्व को बताता है, बल्कि उनके भविष्य के बारे में भी संकेत देती है। आज के दिन आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेने का संकेत दे रहा है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज लगभग सभी मूलांक के लोगों को अपनी आय, खर्च और भविष्य की वित्तीय योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। अनावश्यक खर्च से बचकर और सही योजना बनाकर आप आने वाले समय को अधिक सुरक्षित बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसा होगा मूलांक 1 से 9 तक के लोगों का दिन

मूलांक 1

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। भविष्य को ध्यान में रखकर फैसले लें और अपनी आय-व्यय का सही हिसाब रखें। बिना जरूरत खर्च करने से बचें और अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। आत्मनिर्भर बनने की कोशिश आपको आगे चलकर मजबूत आर्थिक स्थिति दे सकती है।

मूलांक 2

अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। बजट के अनुसार खर्च करें और किसी भी निवेश से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। लंबी अवधि की आर्थिक योजना बनाना आपके लिए लाभदायक रहेगा। फिजूलखर्ची से दूरी बनाकर रखें।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आज अपनी आय और खर्च का सही आकलन करें। अगर कोई नया निवेश का मौका मिले तो जल्दबाजी न करें। पहले पूरी जानकारी जुटाएं, फिर फैसला लें। बदलती परिस्थितियों के अनुसार अपनी आर्थिक योजना में लचीलापन रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मूलांक 4

अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो घर और परिवार से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं। ऐसे में सोच-समझकर पैसे खर्च करें। भावनाओं में आकर खरीदारी करने से बचें। जरूरी जरूरतों को प्राथमिकता दें और बजट के अनुसार चलें। इससे आर्थिक संतुलन बना रहेगा।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और नई वित्तीय योजनाओं पर काम करने का अच्छा समय है। यदि कोई नया अवसर मिले तो उसे समझदारी से परखें। लालच में आकर कोई फैसला न लें।

मूलांक 6

अगर आपका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो आज धन से जुड़े मामलों में व्यवस्थित तरीके से काम करें। छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान दें क्योंकि यही आगे चलकर बड़ा लाभ दे सकती हैं। अपने आर्थिक लक्ष्य तय करें और उसी दिशा में आगे बढ़ें। सही वित्तीय योजना मानसिक शांति भी देगी।

मूलांक 7

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने पर ध्यान दें। बेवजह के खर्च कम करें और भविष्य के लिए बचत की आदत अपनाएं। सुरक्षित निवेश और लंबी अवधि की योजना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है।

मूलांक 8

अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। अपनी बचत, निवेश और बजट की समीक्षा करें। जरूरत और इच्छा के बीच अंतर समझकर खर्च करें। सही योजना भविष्य को सुरक्षित बना सकती है।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें। कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी में न करें। अपनी वर्तमान वित्तीय योजना की समीक्षा करें और जहां जरूरत हो वहां सुधार करें। अनुशासित तरीके से बजट का पालन करने से आने वाले समय में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

Vish Yog 2026: 3 राशियों के लिए भारी होगा अगस्त का महीना, चंद्रमा करेगा खतरनाक ग्रहण और विष योग का निर्माण

Vish Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति में बदलाव सामान्य घटना है। लेकिन इसका प्रभाव काफी गहरा होता है और सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ग्रहों के राशि या नक्षत्र परिवर्तन के साथ ही किसी खास स्थिति में उनकी युति भी अच्छे-बुरे प्रभाव का कारण बनती है। ऐसा ही एक संयोग सावन माह में देखने को मिलेगा, जब चंद्रमा कुछ खतरनाक ग्रहों के संयोग में ग्रहण और विष योग का निर्माण करेंगे। ग्रहों की यह हलचल अगस्त माह के पहले हफ्ते में देखने को मिलेगी। इनमें से तीन ऐसी राशियां हैं, जिन्हें इस पूरे महीने बेहद सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और उन्हें क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

क्या है विष और ग्रहण योग?

ज्योतिष शास्त्र में जब चंद्रमा की युति जब शनि जैसे क्रूर ग्रह बनती है, तब विष योग का निर्माण होता है। इस योग को मानसिक अशांति, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और कार्यों में बाधा डालने वाला माना जाता है। इसके अलावा, जब चंद्रमा राहु या केतु के प्रभाव में आते हैं तब ग्रहण योग बनता है। इससे जातकों की निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होती है। अगस्त के महीने में बनने वाली इन स्थितियों के कारण तनाव, आर्थिक हानि और बनते हुए कामों में रुकावट आने की आशंका बढ़ जाती है।

इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क

मिथुन राशि : इस राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना मानसिक उथल-पुथल भरा साबित हो सकता है। चंद्रमा की स्थिति के कारण अनावश्यक गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। कारोबार में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। पेट या सिरदर्द से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

वृश्चिक राशि : इस राशि के जातकों को इस महीने बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है। विष योग और ग्रहण के प्रभाव से आपके खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

मीन राशि : मीन राशि के जातकों के लिए भी यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आपके बनते हुए काम में रुकावट आ सकती है और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इस दौरान गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें।

इन उपायों से मिलेगी राहत

चंद्रमा और मानसिक शांति के लिए भगवान शिव की आराधना सबसे उत्तम मानी जाती है। रोजाना शिवलिंग पर जल अर्पित करें और ॐ नमः शिवाय का जाप करें।

यदि विष योग का ज्यादा प्रभाव महसूस हो, तो शनिवार के दिन जरूरतमंदों को काला कपड़ा, उड़द की दाल या सरसों के तेल का दान करें।

इस अवधि में कोई भी बड़ा वित्तीय निर्णय जल्दबाजी में न करें। घर के बुजुर्गों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

Surya Grahan 2026 August: हरियाली अमावस्या पर लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण, करियर, सेहत और संपत्ति को लेकर 4 राशियां रहें सावधान

Rashifal Today: आज के दिन किस मूलांक के लोगों की चमकेगी किस्मत, क्या कहता हैं आपका राशिफल

Aaj Ka Rashifal: अंक ज्योतिष के अनुसार, हर इंसान की जन्मतिथि का अपना खास महत्व होता है। ये न सिर्फ उनके स्वभाव और व्यक्तित्व को बताता है, बल्कि उनके भविष्य के बारे में भी संकेत देती है। आज के दिन आर्थिक मामलों में हर मूलांक के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आ सकता है। कुछ लोगों को धन लाभ मिलने के संकेत हैं, जबकि कुछ को खर्चों और निवेश के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं कैसा होगा मूलांक 1 से 9 तक के लोगों का दिन

मूलांक 1

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। अचानक होने वाले खर्च आपकी वित्तीय योजना को प्रभावित कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोग किसी बड़े सौदे में जल्दबाजी न करें। दिन के दूसरे हिस्से में रुका हुआ पैसा मिलने या पुराना कर्ज खत्म होने की संभावना बन सकती है। फिलहाल नया निवेश या कर्ज लेने से बचें।

मूलांक 2

अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ माना जा रहा है। पहले किए गए निवेश या मेहनत का लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, बोनस या अच्छी खबर मिल सकती है। घर में किसी बड़ी खरीदारी की योजना बन सकती है। सोच-समझकर लिया गया फैसला भविष्य में फायदा देगा।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आज आय और खर्च दोनों बने रहेंगे। जहां एक तरफ धन मिलने के योग हैं, वहीं अनावश्यक खर्च भी बढ़ सकते हैं। पुराने उधार को लेकर दबाव महसूस हो सकता है। व्यापारियों को साझेदारी से जुड़े फैसले कुछ समय के लिए टालने चाहिए। घरेलू खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा।

मूलांक 4

अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। निवेश करने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है, खासकर सोना, बीमा या लंबी अवधि की योजनाओं के लिए। आय और खर्च के बीच संतुलन बना रहेगा और अचानक लाभ मिलने की भी संभावना है।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में नए अवसर मिल सकते हैं। कोई नया सौदा भविष्य में लाभ दिला सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा और पुराने ग्राहक से दोबारा काम मिलने की संभावना है। हालांकि भावनाओं में आकर ज्यादा खर्च न करें और निवेश से पहले सलाह जरूर लें।

मूलांक 6

अगर आपका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो आज कुछ अचानक खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे चिंता बढ़ सकती है। जरूरत पड़ने पर किसी करीबी से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच करें। शेयर बाजार या जोखिम वाले निवेश से फिलहाल दूरी बनाए रखें।

मूलांक 7

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज का दिन संतुलित रहेगा। सुबह काम धीमी गति से शुरू हो सकता है, लेकिन बाद में स्थिति बेहतर होगी। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। नौकरी और कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे भविष्य में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मूलांक 8

अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आज पुराने लेन-देन और कर्ज के मामलों में सावधानी रखें। यदि किसी का पैसा लौटाना है तो दबाव बढ़ सकता है। जोखिम वाले निवेश से बचना बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय बढ़ाने के नए मौके बन सकते हैं, लेकिन उनका फायदा मिलने में समय लगेगा।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन बढ़ने की खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के सहयोग से आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

Grahan In August 2026: गर्भवती महिलाएं अगस्त में इन बातों का रखें ध्यान, दो ग्रहण से बच्चे पर पड़ सकता है बुरा असर

Grahan In August 2026: सूर्य और चंद्र ग्रहण दुर्लभ लेकिन सामान्य खगोलीय घटनाए हैं। हर साल दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण लगते हैं। साल 2026 के पहले सूर्य और चंद्र ग्रहण लग चुके हैं और अब अगस्त के महीने में दूसरे और आखिरी सूर्य-चंद्र ग्रहण लगेंगे। यह दिलचस्प आसमानी घटना में खगोलय नजरिए से काफी लोगों की रुचि होती है। लेकिन हिंदू मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण गहरे धार्मिक और ज्योतिषीय प्रभाव होते हैं। इस समय में ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण सभी 12 राशियों के जातक प्रभावित होते हैं।

हिंदू धर्म में ग्रहण काल को अशुभ समय माना गया है। इसलिए, ग्रहण काल के दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं, मंदिरों के कपाट बंद रहते हैं और लोग मंत्र जाप या आध्याम्तिक साधना करते हैं। माना जाता है कि, ग्रहण काल के समय नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक बढ़ जाता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को खासतौर पर अधिक सावधानी बरतनी चाहिए अन्यथा होने वाले बच्चे पर इसका बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को ग्रहण से पहले खुद को सुरक्षित करने के लिए तैयार कर लेनी चाहिए। आइए जानें अगस्त 2026 में सूर्य और चंद्र ग्रहण कब लगेंगे और उनसे कैसे करें बचाव?

12 अगस्त को लगेगा सूर्य ग्रहण

ज्योतिषियों के अनुसार, अगस्त महीने में साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 तारीख को लगेगा। भारतीय समयानुसार, यह ग्रहण 12 अगस्त की रात 9:04 बजे शुरू होगा और 13 अगस्त की सुबह 4:25 बजे समाप्त होगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण

अगस्त में साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। यह 28 अगस्त को सुबह 6:53 बजे शुरू होकर दोपहर 12:31 बजे तक प्रभावी होगा। यह ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल प्रभावी नहीं माना जाएगा।

गर्भवती महिलाएं रखें इन 5 बातों का ध्यान

  • ग्रहण के दौरान घर के अनावश्यक कार्य न करें और घर की सभी खिड़कियां-दरवाजे बंद रखना उचित रहेगा।
  • ग्रहण के समय अनावश्यक यात्रा न करें और खुले आसमान के नीचे जाने से बचें।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल में भोजन करने और रसोई से जुड़े कार्यों से बचना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाएं भूलकर भी सुई, कैंची या किसी भी नुकीली वस्तु का प्रयोग न करें। यह अशुभ होता है।
  • ग्रहण के दौरान सोने की बजाय भगवान का ध्यान, मंत्र जाप करना चाहिए। इसके सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

Sawan 2026 Somvaar Upay: शादी की उम्र निकल रही है पर नहीं बज रही शहनाई, ये उपाय पूरी करेगा मनोकामना

Surya Grahan 2026 August: हरियाली अमावस्या पर लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण, करियर, सेहत और संपत्ति को लेकर 4 राशियां रहें सावधान

Surya Grahan 2026 August: सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जिसे धार्मिक और ज्योतिषीय रूप से भी अहम माना जाता है। साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण फरवरी में लगा था, जबकि दूसरा सूर्य ग्रहण सावन के महीने में हरियाली अमावस्या के दिन लगेगा। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, यह ग्रहण चंद्रमा की राशि कर्क राशि में लगेगा, जिसका नकारात्मक प्रभाव मेष, कर्क, तुला और मकर राशि पर देखने को मिलेगा। खास बात ये है कि साल के दूसरे और अंतिम सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य, चंद्रमा, बुध और गुरु कर्क राशि में होंगे, जिससे चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा।

अंतिम सूर्य ग्रहण 2026 तारीख

वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन आमवस्या तिथि 12 अगस्त को मध्यरात्रि 01:52 बजे से लेकर रात 11:06 बजे तक है। उदया तिथि के अनुसार, श्रावणी अमावस्या 12 अगस्त को होगी। इसी दिन साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भी लगेगा। इसका समय रात में 9 बजकर 4 मिनट पर लगेगा। इसका समापन या मोक्ष 13 अगस्त को प्रात: 4 बजकर 25 मिनट पर होगा।

कब से कब तक रहेगा सूतक काल

ज्योतिष गणना के अनुसार, सूर्य ग्रहण का सूतक काल प्रारंभ समय से 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। इस आधार पर सूर्य ग्रहण का सूतक काल सुबह में 09:04 बजे से लगना चाहिए, लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा। इस वजह इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा।

सूर्य ग्रहण पर सतर्क रहें 4 राशियां 

सूर्य ग्रहण भारत में नहीं लग रहा है और उसका सूतक काल नहीं मान्य होगा। लेकिन ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर होगा। यह सूर्य ग्रहण 4 राशिवालों के लिए मुश्किल हो सकता है। सूर्य ग्रहण का अशुभ प्रभाव मेष, कर्क, तुला और मकर राशि के जातकों पर होने की आशंका है। इन राशियों के जातकों को 12 अगस्त से लेकर 12 जनवरी तक सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। इन्हें अपनी सेहत, करियर, मान-सम्मान, धन-संपत्ति को लेकर सावधान रहना चाहिए। धन हानि, प्रॉपर्टी विवाद, बीमारी, अपयश, तनाव आदि से आप लोग परेशान हो सकते हैं।

सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभावों से बचने के उपाय

इन चार राशि के लोगों को 12 अगस्त से 6 माह तक भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। हर सोमवार के दिन आप भगवान शिव का जलाभिषेक करें। शिव जी की कृपा से सभी ग्रह, दोष और संकट दूर होंगे।

Sawan 2026 Rahu Gochar: मंगल के धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करने वाला है राहु, 4 राशियों के जीवन में होगा धमाल और चमकेगी किस्मत