जानें क्यों Gen Z की पहली पसंद बन रहे हैं दुनिया के ये 10 शहर! जहां लाइफ, करियर और मस्ती का मिलेगा पूरा पैकेज

आज की जेन जी जनरेशन अपने रहने के लिए ऐसी जगह पसंद करती है, जहां काम और पढ़ाई के साथ घूमने-फिरने, एंटरटेनमेंट और सोशल लाइफ का भी अच्छा बैलेंस हो। उनके लिए किसी शहर की पहचान सिर्फ बड़ी इमारतों या अच्छे जॉब ऑप्शन से नहीं होती, बल्कि वहां का कल्चर, नाइटलाइफ, खाने-पीने की जगहें और रोज की जिंदगी भी काफी मायने रखती है।

इसी वजह से दुनिया के कुछ शहर जेन जी के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं। यहां किफायती लाइफस्टाइल, आसानी से घूमने की सुविधा और क्वालिटी ऑफ लाइफ जैसी कई चीजें युवाओं को अट्रैक्ट करती हैं। ‘टाइम आउट’ ने भी इन्हीं पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जेन जी के लिए दुनिया के बेहतरीन शहरों की एक स्पेशल लिस्ट तैयार की है।

1. टोक्यो, जापान

1

टोक्यो इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। यहां सर्वे में शामिल सभी यूथ ने रोज खुश रहने की बात कही। शहर की तेज और आसान पब्लिक ट्रांसपोर्ट, देर रात तक चलने वाली नाइटलाइफ, म्यूजिक बार और कई जगहों पर मुफ्त म्यूजियम एंट्री जैसी फैसिलिटी यूथ को काफी पसंद आती हैं। यहां काम, मनोरंजन और घूमने के लिए बहुत सारे ऑप्शन मिलते हैं।

2. वेलेंसिया, स्पेन

2

समुद्र के किनारे बसा वेलेंसिया अपने खूबसूरत मौसम और आरामदायक माहौल के लिए जाना जाता है। यहां रहने का खर्च कई बड़े यूरोपीय शहरों की तुलना में कम है। समुद्र तट, आउटडोर एक्टिविटीज और अच्छे लोगों की वजह से यहां की लाइफस्टाइल काफी सुकून भरी है। घर से काम करने वाले यूथ के लिए यह अच्छा शहर माना जाता है।

3. बैंकॉक, थाईलैंड

3

बैंकॉक अपनी चहल-पहल, स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड और शानदार नाइटलाइफ के लिए यूथ के बीच काफी पॉपुलर है। यहां कम बजट में खाने, घूमने और एंटरटेनमेंट के कई ऑप्शन मिल जाते हैं। शहर का माहौल काफी एनर्जेटिक है, इसलिए यहां रहने वाले युवा काम के साथ घूमने और दोस्तों के साथ समय बिताने का मजा भी ले सकते हैं।

4. कोपेनहेगन, डेनमार्क

4

कोपेनहेगन को अच्छी लाइफ क्वालिटी और बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए पसंद किया जाता है। यहां साइकिल से घूमना काफी आसान है और शहर में हरियाली भी खूब देखने को मिलती है। साफ-सुथरा माहौल और पर्यावरण को लेकर जागरूक लाइफस्टाइल इसे उन युवाओं के लिए खास बनाती है, जो करियर के साथ अपनी सेहत और प्राइवेट लाइफ पर भी ध्यान देना चाहते हैं।

5. पोर्टो, पुर्तगाल

पोर्टो अपनी खूबसूरत पुरानी इमारतों, समुद्र तटों और मिलनसार लोगों के लिए जाना जाता है। यहां कम्युनिटी का माहौल काफी अच्छा है, जिससे नए लोगों के लिए घुलना-मिलना आसान हो जाता है। बाहर खाना-पीना भी कई दूसरे यूरोपीय शहरों की तुलना में कम खर्चीला है। शहर की संस्कृति और शांत माहौल युवाओं को काफी अट्रैक्ट करता है।

6. बर्लिन, जर्मनी

बर्लिन को युवा और क्रिएटिव लोगों का शहर कहा जा सकता है। यहां की नाइटलाइफ, आर्ट सीन, म्यूजिक और बड़े पार्क युवाओं को खूब पसंद आते हैं। शहर में मनोरंजन के कई बजट-फ्रेंडली ऑप्शन हैं। साथ ही स्टार्टअप और क्रिएटिव इंडस्ट्री में काम करने वालों के लिए भी यहां अच्छे मौके मिलते हैं।

7. न्यूयॉर्क, अमेरिका

न्यूयॉर्क अपनी तेज रफ्तार जिंदगी और हर समय एक्टिव रहने वाले माहौल के लिए मशहूर है। शहर में पैदल घूमना आसान है और यहां हर तरह के म्यूजियम, थिएटर, रेस्टोरेंट और कल्चरल इवेंट मिल जाते हैं। नौकरी और करियर के बहुत सारे मौके होने के कारण यह युवाओं को अट्रैक्ट करता है, लेकिन यहां रहना काफी महंगा हो सकता है।

8. शंघाई, चीन

शंघाई आधुनिक इमारतों, शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षित माहौल के लिए जाना जाता है। यहां टेक्नोलॉजी और बिजनेस से जुड़े करियर के कई मौके मिलते हैं। नए लोगों के लिए भी शहर में कई तरह की फैसिलिटीज हैं। यही वजह है कि करियर पर फोकस करने वाले युवा इसे एक अच्छा ऑप्शन मानते हैं।

9. एडिनबर्ग, स्कॉटलैंड

एडिनबर्ग अपनी पुरानी बिल्डिंग, इतिहास और खूबसूरत हरियाली के लिए खास है। यहां सुरक्षा अच्छी है और शहर में पैदल घूमना भी आसान है। इसके अलावा यहां की अनोखी नाइटलाइफ युवाओं को अट्रैक्ट करती है। काम और आराम के बीच अच्छा बैलेंस बनाने के लिए भी यह शहर पसंद किया जाता है।

10. मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया

मेलबर्न अपनी क्रिएटिविटी, कला और खाने-पीने के लिए मशहूर है। यहां अच्छे रेस्टोरेंट के साथ इंडी थिएटर, लाइव कॉमेडी और म्यूजिक जैसे एंटरटेनमेंट के कई ऑप्शन मिलते हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में कम बजट में खाने-पीने की जगहें भी मिल जाती हैं। यही वजह है कि करियर की शुरुआत करने वाले युवा प्रोफेशनल्स के लिए मेलबर्न अट्रैक्टिव सिटी है।

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में अचानक आया ये खतरनाक मेहमान, ट्रेनिंग कैंप के आसपास दिखे जहरीले सांप!

दुनियाभर में इस समय फुटबॉल के महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच चरम पर है। सभी टीमें इस खिताब को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक रही हैं। 11 जून से शुरू हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी पहली बार तीन देश अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा मिलकर कर रहे हैं। फीफा वर्ल्ड कप में अभी तक कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं। वहीं इसी बीच फीफा वर्ल्ड कप कुछ टीमों को मैदान पर होने वाले मुकाबलों के साथ-साथ बाहर भी अनोखी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। जर्मनी, स्विट्जरलैंड और नॉर्वे जैसी टीमों को उनके ट्रेनिंग कैंप के आसपास जहरीला सांप दिखाई दिया है।

जर्मनी के ट्रेनिंग कैंप के पास दिखा सांप

फीफा वर्ल्ड कप के दौरान जर्मनी की टीम मैदान के बाहर अलग ही परेशानी का सामना कर रही है। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना स्थित अपने ट्रेनिंग कैंप के आसपास सांप दिखाई देने के बाद खिलाड़ियों में सतर्कता बढ़ गई है। जर्मनी के कप्तान जोशुआ किमिच ने कहा, “जर्मनी में आप टैक्टिक्स, चोटों और अगले विरोधी को लेकर चिंता करते हैं, लेकिन यहां आपको ये भी सोचना पड़ता है कि घास में क्या छिपा हो सकता है।”

अस्पताल जाना पड़ सकता है

किमिच ने कहा कि जब उनकी टीम को यह पता चला कि वह सांप जहरीला है, तो खिलाड़ियों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने कहा, “हमने कल एक सांप देखा था और हमें बताया गया कि वह जहरीला है। अगर वह आपको काट ले, तो आपको अस्पताल जाना पड़ेगा। मुझे नहीं लगता कि इससे किसी की जान जाएगी, लेकिन ये निश्चित रूप से खतरनाक है। अगर गलती से आप ऐसे सांप पर पैर रख दें, तो स्थिति खराब हो सकती है।”

जानवरों से बनाई दूरी

उन्होंने आगे कहा, “यही वजह है कि हम यहां जानवरों से दूरी बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। मैं यहां के लोगों का सम्मान करता हूं, लेकिन जर्मनी में इतने खतरनाक जानवर देखने को नहीं मिलते।” किमिच ने कहा, “जब आपको पता चलता है कि यह किस तरह का सांप है और इसके काटने पर क्या हो सकता है, तो ये बात जल्द ही मजाकिया नहीं लगती।”

टूर्नामेंट का किया शानदार आगाज

चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी ने अपने वर्ल्ड कप अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए पहली बार टूर्नामेंट खेल रही कुराकाओ की टीम को 7-1 से हराया। अब उसका अगला मुकाबला 21 जून को आइवरी कोस्ट से होगा। वहीं ब्रिटिश वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, किमिच और उनके साथियों को कैंप के आसपास एक कॉपरहेड सांप दिखाई दिया, जो नॉर्थ कैरोलिना में पाया जाने वाला एक जहरीला सांप माना जाता है।

स्विट्जरलैंड और नॉर्वे की टीमों ने भी जताई चिंता

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, स्विट्जरलैंड और नॉर्वे की टीमों ने भी ऐसी ही चिंताएं जताई हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि, ‘स्विस टीम ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सैन डिएगो स्थित अपने कैंप के बाहर एक हिस्से को “स्नेक एरिया” के रूप में मार्क कर दिया था।’वहीं नॉर्वे के कप्तान क्रिस्टियन थॉर्स्टवेट ने कहा, “हम यहां दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी करने आए हैं, लेकिन अब खिलाड़ी हर कदम रखने से पहले जमीन की तरफ देखने लगे हैं।” उन्होंने ये भी कहा कि नॉर्थ कैरोलिना में कॉपरहेड सांपों के आम होने की जानकारी सुनकर उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। थॉर्स्टवेट ने कहा, “ये सुनकर मुझे बिल्कुल भी खुशी नहीं हुई।”