जानें क्यों Gen Z की पहली पसंद बन रहे हैं दुनिया के ये 10 शहर! जहां लाइफ, करियर और मस्ती का मिलेगा पूरा पैकेज

आज की जेन जी जनरेशन अपने रहने के लिए ऐसी जगह पसंद करती है, जहां काम और पढ़ाई के साथ घूमने-फिरने, एंटरटेनमेंट और सोशल लाइफ का भी अच्छा बैलेंस हो। उनके लिए किसी शहर की पहचान सिर्फ बड़ी इमारतों या अच्छे जॉब ऑप्शन से नहीं होती, बल्कि वहां का कल्चर, नाइटलाइफ, खाने-पीने की जगहें और रोज की जिंदगी भी काफी मायने रखती है।

इसी वजह से दुनिया के कुछ शहर जेन जी के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं। यहां किफायती लाइफस्टाइल, आसानी से घूमने की सुविधा और क्वालिटी ऑफ लाइफ जैसी कई चीजें युवाओं को अट्रैक्ट करती हैं। ‘टाइम आउट’ ने भी इन्हीं पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जेन जी के लिए दुनिया के बेहतरीन शहरों की एक स्पेशल लिस्ट तैयार की है।

1. टोक्यो, जापान

1

टोक्यो इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। यहां सर्वे में शामिल सभी यूथ ने रोज खुश रहने की बात कही। शहर की तेज और आसान पब्लिक ट्रांसपोर्ट, देर रात तक चलने वाली नाइटलाइफ, म्यूजिक बार और कई जगहों पर मुफ्त म्यूजियम एंट्री जैसी फैसिलिटी यूथ को काफी पसंद आती हैं। यहां काम, मनोरंजन और घूमने के लिए बहुत सारे ऑप्शन मिलते हैं।

2. वेलेंसिया, स्पेन

2

समुद्र के किनारे बसा वेलेंसिया अपने खूबसूरत मौसम और आरामदायक माहौल के लिए जाना जाता है। यहां रहने का खर्च कई बड़े यूरोपीय शहरों की तुलना में कम है। समुद्र तट, आउटडोर एक्टिविटीज और अच्छे लोगों की वजह से यहां की लाइफस्टाइल काफी सुकून भरी है। घर से काम करने वाले यूथ के लिए यह अच्छा शहर माना जाता है।

3. बैंकॉक, थाईलैंड

3

बैंकॉक अपनी चहल-पहल, स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड और शानदार नाइटलाइफ के लिए यूथ के बीच काफी पॉपुलर है। यहां कम बजट में खाने, घूमने और एंटरटेनमेंट के कई ऑप्शन मिल जाते हैं। शहर का माहौल काफी एनर्जेटिक है, इसलिए यहां रहने वाले युवा काम के साथ घूमने और दोस्तों के साथ समय बिताने का मजा भी ले सकते हैं।

4. कोपेनहेगन, डेनमार्क

4

कोपेनहेगन को अच्छी लाइफ क्वालिटी और बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए पसंद किया जाता है। यहां साइकिल से घूमना काफी आसान है और शहर में हरियाली भी खूब देखने को मिलती है। साफ-सुथरा माहौल और पर्यावरण को लेकर जागरूक लाइफस्टाइल इसे उन युवाओं के लिए खास बनाती है, जो करियर के साथ अपनी सेहत और प्राइवेट लाइफ पर भी ध्यान देना चाहते हैं।

5. पोर्टो, पुर्तगाल

पोर्टो अपनी खूबसूरत पुरानी इमारतों, समुद्र तटों और मिलनसार लोगों के लिए जाना जाता है। यहां कम्युनिटी का माहौल काफी अच्छा है, जिससे नए लोगों के लिए घुलना-मिलना आसान हो जाता है। बाहर खाना-पीना भी कई दूसरे यूरोपीय शहरों की तुलना में कम खर्चीला है। शहर की संस्कृति और शांत माहौल युवाओं को काफी अट्रैक्ट करता है।

6. बर्लिन, जर्मनी

बर्लिन को युवा और क्रिएटिव लोगों का शहर कहा जा सकता है। यहां की नाइटलाइफ, आर्ट सीन, म्यूजिक और बड़े पार्क युवाओं को खूब पसंद आते हैं। शहर में मनोरंजन के कई बजट-फ्रेंडली ऑप्शन हैं। साथ ही स्टार्टअप और क्रिएटिव इंडस्ट्री में काम करने वालों के लिए भी यहां अच्छे मौके मिलते हैं।

7. न्यूयॉर्क, अमेरिका

न्यूयॉर्क अपनी तेज रफ्तार जिंदगी और हर समय एक्टिव रहने वाले माहौल के लिए मशहूर है। शहर में पैदल घूमना आसान है और यहां हर तरह के म्यूजियम, थिएटर, रेस्टोरेंट और कल्चरल इवेंट मिल जाते हैं। नौकरी और करियर के बहुत सारे मौके होने के कारण यह युवाओं को अट्रैक्ट करता है, लेकिन यहां रहना काफी महंगा हो सकता है।

8. शंघाई, चीन

शंघाई आधुनिक इमारतों, शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षित माहौल के लिए जाना जाता है। यहां टेक्नोलॉजी और बिजनेस से जुड़े करियर के कई मौके मिलते हैं। नए लोगों के लिए भी शहर में कई तरह की फैसिलिटीज हैं। यही वजह है कि करियर पर फोकस करने वाले युवा इसे एक अच्छा ऑप्शन मानते हैं।

9. एडिनबर्ग, स्कॉटलैंड

एडिनबर्ग अपनी पुरानी बिल्डिंग, इतिहास और खूबसूरत हरियाली के लिए खास है। यहां सुरक्षा अच्छी है और शहर में पैदल घूमना भी आसान है। इसके अलावा यहां की अनोखी नाइटलाइफ युवाओं को अट्रैक्ट करती है। काम और आराम के बीच अच्छा बैलेंस बनाने के लिए भी यह शहर पसंद किया जाता है।

10. मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया

मेलबर्न अपनी क्रिएटिविटी, कला और खाने-पीने के लिए मशहूर है। यहां अच्छे रेस्टोरेंट के साथ इंडी थिएटर, लाइव कॉमेडी और म्यूजिक जैसे एंटरटेनमेंट के कई ऑप्शन मिलते हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में कम बजट में खाने-पीने की जगहें भी मिल जाती हैं। यही वजह है कि करियर की शुरुआत करने वाले युवा प्रोफेशनल्स के लिए मेलबर्न अट्रैक्टिव सिटी है।

Khatron Ke Khiladi 15: ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की प्रीमियर डेट का हुआ खुलास, कंटेस्टेंट की खटिया खड़ी करने को तैयार रोहित शेट्टी

Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी दो साल के ब्रेक के बाद ‘खतरों के खिलाड़ी’ को होस्ट करने के लिए वापस आ गए हैं। स्टंट-बेस्ड यह रियलिटी शो अपने अब तक के सबसे बड़े और सबसे मुश्किल सीजन के लिए तैयार हो रहा है, और मेकर्स ने पूरी फ़्रैंचाइजी के लिए स्टैंडर्ड को और ऊंचा करने का वादा किया है।

हाल ही में साउथ अफ्रीका के केप टाउन में शूटिंग पूरी हुई, जहां क्रू ने जबरदस्त और नेक्स्ट-लेवल के एक्शन सीन शूट किए। आने वाले सीज़न 15 में एक बिल्कुल नया फॉर्मैट देखने को मिलेगा, जिसमें जाने-पहचाने चेहरों के साथ नए चैलेंजर्स भी शामिल होंगे, ताकि शो में सस्पेंस बना रहे।

केप टाउन में लगातार शूटिंग शेड्यूल पूरा करने के बाद, होस्ट ने चुनौतियों के बारे में जानकारी दी और इशारा किया कि इसमें ऐसे स्टंट होंगे जिनका सामना कंटेस्टेंट ने पहले कभी नहीं किया होगा। अपने अनुभव के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “बहुत व्यस्त, थका देने वाला और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण। यह ‘खतरों के खिलाड़ी’ का ऐसा सीज़न होगा जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।”

शुरुआती टीज़र में कंटेस्टेंट को उनकी क्षमता की आखिरी हद तक जाते हुए दिखाया गया है। फुटेज में उन्हें ऊंची इमारतों पर ज़मीन से बहुत ऊपर खतरनाक स्टंट करते, पिंजरों में फंसे हुए और सांपों व कीड़ों से घिरे हुए दिखाया गया है। इस साल, शो ‘डर का नया दौर’ थीम पर आधारित है।

कई बड़े स्टार्स के बीच, इंटरनेट सेंसेशन ओरहान अवत्रामणि, जिन्हें ‘ओरी’ के नाम से जाना जाता है, अभी से ही लाइमलाइट बटोर रहे हैं। शो के अनाउंसमेंट टीज़र में उन्हें एक चीते से भागते हुए दिखाया गया है, जो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया। इस मज़ेदार स्थिति पर ओरी ने मज़ाकिया अंदाज़ में अपनी ही क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “विश्वास नहीं होता कि यह वही दौड़ थी जिसके बारे में सब कह रहे थे कि मैं इसमें केंडल जेनर जैसा दिख रहा था…”

यह शो 25 जुलाई को कलर्स टीवी पर प्रीमियर होगा और जियोहॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किया जा सकेगा। यह वीकेंड प्राइम-टाइम स्लॉट लेगा, जो अभी ‘लाफ्टर शेफ़्स 3’ के पास है। यह शो हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे प्रसारित होगा।

रोहित शेट्टी इस साल सब कुछ बदलने वाले हैं, और सबसे बड़ा ट्विस्ट शो के फ़ॉर्मेट में होने वाला एक बड़ा बदलाव है। पहली बार, पुराने कंटेस्टेंट नए कंटेस्टेंट्स के साथ मुकाबला करने के लिए शो में वापसी कर रहे हैं। इस सीज़न में नए चेहरों और अनुभवी खिलाड़ियों का एक दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा, जो सभी स्टंट्स का सामना करने के लिए तैयार हैं। ऑफिशियल लिस्ट में गौरव खन्ना, अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, शगुन शर्मा, अविका गोर, ओरहान अवत्रामणि (ओरी), हर्ष गुजराल, जैस्मीन भसीन, रुबीना दिलैक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी और विशाल आदित्य सिंह शामिल हैं।

शुरुआती खबरों से पता चलता है कि मुकाबला पहले से ही कड़ा है; फरहाना और करण वाही अभी टॉप दो कंटेस्टेंट के तौर पर आगे चल रहे हैं, जबकि अविनाश मिश्रा, रूहानिका धवन और ऋत्विक धनजानी के टॉप पांच में शामिल होने की चर्चा है।