Commonwealth Games में भारतीय सेना के खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक (Video)

Neeraj Chopra

भारतीय सेना ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में अपने खिलाड़ियों के ‘शानदार प्रदर्शन’ की मंगलवार को तारीफ की और कहा कि यह अलग-अलग खेलों में उनके जोश और लगन का सबूत है।सेना ने बताया कि उसके खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में 16 पदक जीते और इस बात पर जोर दिया कि ये उपलब्धियां विश्व स्तरीय खिलाड़ियों को तैयार करने और देश की खेल से जुड़ी उम्मीदों को आगे बढ़ाने के लिए उसकी प्रतिबद्धता को फिर से साबित करती हैं।

सेना ने कहा, ‘‘हर काम, देश के नाम, जनरल धीरज सेठ, सीओएएस और भारतीय सेना में सभी पद के लोग राष्ट्रमंडल खेले ग्लास्गो 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय सेना के खिलाड़ियों को दिल से बधाई देते हैं।’’ सेना ने बताया कि उसके खिलाड़ियों ने जूडो, मुक्केबाजी, एथलेटिक्स, पैरा-एथलेटिक्स और भारोत्तोलन में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने जीत के पलों की झलक दिखाने वाली एक वीडियो क्लिप भी साझा की।

सेना ने कहा, ‘‘भारतीय सेना के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन उनके जोश और लगन का सबूत है। ये उपलब्धियां विश्व स्तरीय खिलाड़ियों को तैयार करने और मिशन ओलंपिक 2036 के जरिए देश की खेल से जुड़ी उम्मीदों को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय सेना की प्रतिबद्धता को फिर से साबित करती हैं।’’

तीन अगस्त को संपन्न राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने कुल 39 पदक जीते जिसमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं। भारत चौथे स्थान पर रहा। गुजरात का अहमदाबाद 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा जिससे दो दशक बाद इस प्रतियोगिता की भारत में वापसी होगी।भारत ने पिछली बार 2010 में नयी दिल्ली में इन खेलों की मेजबानी की थी।

ICSE 10th Improvement Result 2026: 10वीं के इंप्रूवमेंट नतीजे जारी, 24 जुलाई से डिजिलॉकर पर मिलेगी डिजिटल मार्कशीट

ICSE 10th Improvement Result 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) से 10वीं कक्षा की परीक्षा दे चुके छात्र अपनी इंप्रूवमेंट परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। इन छात्रों के लिए आज अच्छा दिन है। बोर्ड ने इंडियन काउंसिल फॉर सेकेंडरी एग्जामिनेशन (ICSE) 10वीं इम्प्रूवमेंट एग्जामिनेशन रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। 15 जून से 30 जून, 2026 तक हुई इम्प्रूवमेंट परीक्षा में शामिल छात्र अब सीआईएससीई रिजल्ट्स पोर्टल के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। डिजिटल मार्कशीट भी 24 जुलाई, 2026 से डिजिलॉकर पर उपलब्ध होंगी।

इस साल, 37 विषयों/पेपर्स में 13,032 पेपर-वाइज एंट्रीज के साथ 5,321 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। यह परीक्षा 341 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जबकि 43 केंद्रों पर 185 परीक्षकों ने छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया था। सीआईएससीई ने स्पष्ट किया है कि मुख्य और इम्प्रूवमेंट परीक्षा में मिले अधिक अंकों को अंतिम अंक माना जाएगा।

आईसीएसई 10वीं कक्षा इम्प्रूवमेंट रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

छात्र आईसीएसई 10वीं इम्प्रूवमेंट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं :

  • सीआईएससीई रिजल्ट्स पोर्टल cisce.org पर जाएं।
  • आईसीएसई इम्प्रूवमेंट एग्जामिनेशन रिजल्ट 2026 लिंक चुनें।
  • ज़रूरी लॉगिन क्रेडेंशियल डालें।
  • रिजल्ट देखने के लिए डिटेल्स सबमिट करें।
  • आगे के रेफरेंस के लिए प्रोविजनल स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सेव कर लें।
  • स्कूल CAREERS पोर्टल के जरिए टेबुलेशन रजिस्टर और कैंडिडेट-वाइज रिपोर्ट देख सकते हैं।

आईसीएसई 10वीं कक्षा इम्प्रूवमेंट रिजल्ट 2026: एक नजर

परीक्षा तारीख : 15 जून से 30 जून, 2026

कुल कैंडिडेट शामिल हुए : 5,321

पेपर-वाइज एंट्री : 13,032

कवर किए गए सब्जेक्ट/पेपर : 37

एग्जाम सेंटर : 341

इवैल्यूएशन सेंटर : 43

इवैल्यूएशन करने वाले एग्जामिनर : 185

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आईसीएसई 10वीं कक्षा इम्प्रूवमेंट स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करके सुरक्षित रखें, क्योंकि मेन और इम्प्रूवमेंट एग्जाम में मिले मार्क्स में से जो ज्यादा होगा, उसे फाइनल स्कोर माना जाएगा। रिजल्ट से जुड़े किसी भी सवाल के लिए, स्कूल सीआईएससीई हेल्पडेस्क से helpdesk@cisce.org पर संपर्क कर सकते हैं या 1800-203-2414 पर कॉल कर सकते हैं।

Indian Army Recruitment 2026: जेईई, नीट या क्लैट का स्कोर दिला सकता है सेना में एंट्री, सीधे एसएसबी इंटरव्यू में शामिल होने का मिलेगा मौका

पाकिस्तानी हैंडल्स फैलाने लगे दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर झूठा प्रॉपेगेंडा, इंडियन आर्मी फैक्ट चेक ने तुरंत खारिज किए ये दावे

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन और संसद मार्च को लेकर दिल्ली में लगातार गहमागहमी जारी है। वहींदिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को लेकर सोशल मीडिया पर फेक खबरें भी तेजी से फैलाया जा  रही हैं। पाकिस्तान से संचालित कुछ प्रोपेगैंडा सोशल मीडिया हैंडल यह झूठ फैला रहे हैं कि प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए नई दिल्ली में भारतीय सेना तैनात की गई है। इतना ही नहीं, इन पोस्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि सेना ने प्रदर्शनकारियों पर हथियारों का इस्तेमाल किया, जिससे कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

फैलाई गई फेक खबरें 

हालांकि, यह दावा पूरी तरह से गलत और भ्रामक है। सच्चाई यह है कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस और अन्य पैरा मिलिट्री फोर्स, जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान संभाल रहे हैं। इस पूरे मामले में भारतीय सेना की कोई तैनाती नहीं की गई है।फर्जी खबर फैलाने वाले लोग आम प्रदर्शन का वीडियो दिखाकर उसके साथ सेना की तैनाती और हथियारों के इस्तेमाल जैसी झूठी बातें जोड़ रहे हैं। इसका मकसद लोगों में डर और भ्रम फैलाना तथा भारतीय सेना की छवि को नुकसान पहुंचाना है।

जंतर-मंतर से हटाया गया प्रदर्शन स्थल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलनकारियों को जंतर-मंतर से हटा दिया गया है। पुलिस ने मंच खाली करा लिया है और टेंट भी निकाल दिए हैं। प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर के बाद कनॉट प्लेस से भी खदेड़ दिया गया है। इससे कुछ घंटे पहले प्रदर्शनकारियों ने संसद तक मार्च निकालने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर और लाठीचार्ज कर उन्हें रोक दिया। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी फिर से जंतर-मंतर पर इकट्ठा हो गए। आंदोलन के एक नेता ने कहा कि वे अपनी मांगें पूरी होने तक वहीं डटे रहेंगे।

आंदोलन जारी रखने का ऐलान

पुलिस ने वह मंच भी हटा दिया, जहां सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल की थी। इसके साथ ही वहां रखे ट्रैम्पोलिन, कालीन, गद्दे और अन्य सामान भी हटा दिए गए। एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल की बातचीत के बाद उनकी एक प्रमुख मांग मान ली गई है। हालांकि, उनका कहना है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में छात्र और अन्य प्रदर्शनकारी मौजूद हैं।

सीजेपी ने सबसे पहले 6 जून को जंतर-मंतर पर एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद आंदोलन लगातार बढ़ता गया और कई लोगों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी, जिससे यह लंबा धरना बन गया। सोमवार को हजारों प्रदर्शनकारी पार्लियामेंट स्ट्रीट के पास जुटे। उन्होंने पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए संसद की ओर मार्च निकाला। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।

RRC NCR Recruitment 2026: आरआरसी प्रयागराज में 1835 पदों पर 10वीं कर सकते हैं आवेदन, जानें लास्ट डेट और चयन प्रक्रिया

RRC NCR Recruitment 2026: रेलवे को देश की लाइफलाइन कहा जाता है। अगर आप भी देश की लाइफलाइन से जुड़ने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (NCR) ने ट्रेनिंग वर्ष 2026-27 के लिए 1,853 अप्रेंटिस की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 8 जुलाई से 7 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के जरिए एनसीआर के तहत अलग-अलग डिवीजन और वर्कशॉप में अप्रेंटिसशिप की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट, 1961 के तहत की जा रही है। खास बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया 10वीं पास आईटीआई कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयन बिना लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर किया जाएगा।

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026: जरूरी तारीखें

नोटिफिकेशन जारी : 7 जुलाई

ऑनलाइन एप्लीकेशन शुरू : 8 जुलाई

अप्लाई करने की आखिरी तारीख : 7 अगस्त (रात 11:59 बजे)

योग्यता की शर्तें

शैक्षिक योग्यता : आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% कुल अंकों के साथ 10वीं कक्षा या इसके बराबर पास होना चाहिए। उनके पास एनसीवीटी या एससीवीटी द्वारा जारी संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

उम्र सीमा : कैंडिडेट की उम्र 7 जुलाई को 15 से 24 साल होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के हिसाब से उम्र में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया के तहत कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। आरआरसी एनसीआर, 10वीं कक्षा में मिले अंकों के औसत प्रतिशत और आईटीआई क्वालिफिकेशन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करेगा। इसमें दोनों को बराबर वेटेज दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क

जनरल, OBC और EWS कैटेगरी के कैंडिडेट को 100 रुपये की एप्लीकेशन फीस देनी होगी।

SC, ST, PwBD और महिला कैंडिडेट को एप्लीकेशन फीस देने से छूट है।

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट 2026 के लिए अप्लाई कैसे करें

  • ऑफिशियल वेबसाइट, आरआरसी प्रयागराज पर जाएं।
  • अपरेंटिस रिक्रूटमेंट 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें और लॉग इन करें।
  • जरूरी डिटेल्स के साथ ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • अगर लागू हो तो एप्लीकेशन फीस दें।
  • एप्लीकेशन सबमिट करें और आगे के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

Indian Army Recruitment 2026: भारतीय सेना में बिना लिखित परीक्षा अधिकारी बनने का मौका, महिला इंजीनियर के लिए निकली भर्ती

Indian Army Recruitment 2026: भारतीय सेना में बिना लिखित परीक्षा अधिकारी बनने का मौका, महिला इंजीनियर के लिए निकली भर्ती

Indian Army Recruitment 2026: भारतीय सेना में शामिल हो कर देश की सेवा करने का सपना अगर आपकी भी आंखों में पल रहा है या आर्मी की यूनिफॉर्म पहनना आपका पैशन है, तो आप इस शानदार मौके का फायदा उठा सकती हैं। खास बात यह है कि भारतीय सेना की यह भर्ती प्रक्रिया सिर्फ महिला इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए और इसके लिए उन्हें कोई लिखित परीक्षा भी नहीं देनी होगी।

इंडियन आर्मी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) वुमन-68 कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बन कर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुकीं या अंतिम वर्ष में पढ़ रही योग्य महिला अभ्यर्थी अब सेना में अधिकारी बनने के लिए आवेदन कर सकती हैं। इस भर्ती के जरिए देश की बेटियों को सेना के तकनीकी विभाग में अधिकारी बनने और देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने का मौका मिलेगा। यह महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सेना में उनके मजबूत होते योगदान का भी बड़ा उदाहरण है।

6 अगस्त तक करें आवेदन

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 8 जुलाई 2026 से 6 अगस्त 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए यह शर्तें पूरी होनी जरूरी

इंजीनियरिंग की डिग्री होना जरूरी : सेना के आधिकारिक नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए निर्धारित इंजीनियरिंग स्ट्रीम की जानकारी दी है। सेना केवल उन्हीं इंजीनियरिंग स्ट्रीम के उम्मीदवारों को मौका देगी, जिनका उल्लेख आधिकारिक नोटिफिकेशन में किया गया है। उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।

उम्र सीमा : इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। 1 अप्रैल 2027 तक उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा चयन

उम्मीदवारों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। एसएसबी इंटरव्यू पास करने वाले अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण होगा। मेडिकल टेस्ट में सफल उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी जिसके आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।

गया अकादमी में होगी 49 सप्ताह की ट्रेनिंग

चयनित महिला उम्मीदवारों को बिहार के गया स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां 49 सप्ताह तक उनका कठिन सैन्य प्रशिक्षण होगा। यह प्रशिक्षण भारतीय सेना के अधिकारियों को तैयार करने के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाता है।

IBPS SO Notification 2026: 745 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें भर्ती का पूरा डिटेल और आवेदन करने की आखिरी तारीख