HCLTech ने बेंगलुरु में एडवांस्ड सेमीकंडक्टर लैब शुरू की, ₹185 करोड़ का निवेश

आईटी कंपनी HCLTech ने बेंगलुरु में Advanced Semiconductor Lab शुरू की है। कंपनी ने इसमें ₹185 करोड़ का निवेश किया है। इसका मकसद सेमीकंडक्टर टेस्टिंग और इंजीनियरिंग की क्षमता बढ़ाना है।

यह लैब 40,000 वर्ग फीट में फैली है। इसमें 25,000 वर्ग फीट का Class 10K और Class 1K क्लीनरूम है। यहां सेमीकंडक्टर की टेस्टिंग से लेकर उसमें खराबी खोजने तक का काम होगा।

एक ही जगह पर कई काम

लैब में इलेक्ट्रिकल वैलिडेशन, ऑटोमेटेड टेस्टिंग, क्वालिफिकेशन और फेल्योर एनालिसिस की सुविधा होगी। यानी चिप के डिजाइन से लेकर तैयार सेमीकंडक्टर पार्ट की जांच तक कई काम एक ही जगह हो सकेंगे।

कंपनी का कहना है कि इससे ग्राहकों को काम जल्दी पूरा करने में मदद मिलेगी। साथ ही, क्वालिटी बेहतर होगी और प्रक्रिया आसान होगी।

इन कंपनियों के टूल्स लगाए गए

लैब में Teradyne, Advantest, Keysight, Tektronix और Thermo Fisher Scientific के टूल्स लगाए गए हैं।

इनका इस्तेमाल रिसर्च एंड डेवलपमेंट, प्री-प्रोडक्शन और प्रोडक्शन क्वालिफिकेशन में होगा।

भारत और विदेशों के ग्राहकों को सेवा

HCLTech की यह सुविधा घरेलू और विदेशी दोनों ग्राहकों के लिए काम करेगी। कंपनी का कहना है कि इससे भारत से सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस देने की उसकी क्षमता बढ़ेगी।

लैब के लिए ISO 17025, ISO 9001, AS 9100 और ISO 13485 जैसे ग्लोबल सर्टिफिकेशन हासिल करने की तैयारी भी है।

फेल्योर एनालिसिस की भी सुविधा

लैब में सिर्फ चिप की टेस्टिंग नहीं होगी। अगर किसी सेमीकंडक्टर में खराबी आती है, तो उसकी वजह भी खोजी जाएगी।

इसके लिए ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी के साथ फोकस्ड आयन बीम सिस्टम लगाए गए हैं। क्लीनरूम में ऑटोमेटेड टेस्ट इक्विपमेंट, टेस्टर्स, प्रोब्स और क्वालिफिकेशन चैंबर भी हैं।

HCLTech ने क्या कहा?

HCLTech के कॉरपोरेट वाइस प्रेसिडेंट और इंजीनियरिंग एंड R&D सर्विसेज के ग्लोबल हेड Hari Sadarahalli ने इसे कंपनी के लिए अहम कदम बताया।

उन्होंने कहा कि यह निवेश हाई-एंड इंजीनियरिंग क्षमता बढ़ाने की कंपनी की कोशिश का हिस्सा है। साथ ही, इससे भारत को एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का ग्लोबल हब बनाने की दिशा में मदद मिलेगी।

सेमीकंडक्टर में 20 साल का अनुभव

HCLTech के पास सेमीकंडक्टर क्षेत्र में करीब दो दशक का अनुभव है। कंपनी के मुताबिक, नई लैब इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर टेस्टिंग की उसकी क्षमता को और मजबूत करेगी।

HCLTech के 60 देशों में 2.23 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं। जून 2026 को खत्म हुए 12 महीनों में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू $14.8 अरब रहा।

HCLTech के शेयरों का हाल

HCLTech का शेयर मंगलवार को करीब 0.5% गिरकर ₹1,276.80 पर बंद हुआ। 2026 में अब तक शेयर करीब 22% नीचे है।

ESDS Software Share: लगातार तीसरे दिन 20% का अपर सर्किट, IPO प्राइस से 201% चढ़ा शेयर; ₹1550 का टारगेट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

HCLTech Share Price: अच्छे नतीजों के बाद भी 5% टूटा स्टॉक, अब खरीदें या बेचें? जानिए एक्सपर्ट्स से

HCLTech Share Price: आईटी कंपनी HCL Technologies के शेयर मंगलवार को करीब 5% तक गिर गए। कंपनी ने जून तिमाही में उम्मीद से बेहतर नतीजे दिए थे, लेकिन पूरे वित्त वर्ष (FY27) के लिए अपना रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस नहीं बढ़ाया। इसी बात से निवेशक और ब्रोकरेज हाउस निराश दिखे।

मंगलवार को शेयर 4.63% गिरकर ₹1,164.60 पर बंद हुआ। इससे पहले लगातार तीन कारोबारी सत्रों में यह शेयर 6.5% से ज्यादा चढ़ चुका था।

नतीजे मजबूत, लेकिन गाइडेंस से निराश

देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी सर्विस कंपनी HCLTech का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 20% बढ़कर ₹4,624 करोड़ पहुंच गया। वहीं, रेवेन्यू 14% बढ़कर ₹34,579 करोड़ रहा। दोनों ही आंकड़े बाजार के अनुमान से बेहतर रहे।

इसके बावजूद कंपनी ने FY27 के लिए अपना कॉन्स्टेंट करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस 1% से 4% और EBIT मार्जिन 17.5% से 18.5% पर ही बरकरार रखा।

ब्रोकरेज क्यों हुए निराश?

एनालिस्टों का कहना है कि मजबूत नतीजों और बड़े ऑर्डर मिलने के बाद बाजार को उम्मीद थी कि कंपनी अपना गाइडेंस बढ़ाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। Centrum Broking के मुताबिक, इससे संकेत मिलता है कि आने वाली तिमाहियों में कारोबार की रफ्तार धीमी रह सकती है।

Citi ने शेयर की रेटिंग घटाकर ‘Sell’ कर दी। वहीं J.P. Morgan ने ‘Underweight’ और Jefferies ने ‘Underperform’ रेटिंग बरकरार रखी। ब्रोकरेज का मानना है कि ग्राहकों का टेक्नोलॉजी खर्च अभी भी पूरी तरह नहीं बढ़ा है। खासकर टेलीकॉम और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में मांग कमजोर बनी हुई है।

ICICI Securities की राय

ICICI Securities ने HCLTech पर ‘Reduce’ रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस ₹1,060 रखा है। मौजूदा शेयर भाव ₹1,164.60 के मुकाबले इसमें करीब 9% की गिरावट की आशंका जताई गई है। ब्रोकरेज के मुताबिक, ने FY27 का गाइडेंस बरकरार रखा है, लेकिन निकट भविष्य में ग्रोथ सीमित रहने की उम्मीद है।

ICICI Securities का कहना है कि जून तिमाही में कंपनी के बड़े ऑर्डर (TCV) मजबूत रहे, लेकिन उसका असर अभी रेवेन्यू ग्रोथ में पूरी तरह नहीं दिख रहा है। साथ ही AI से जुड़ी मांग बढ़ने के बावजूद पारंपरिक आईटी सेवाओं की सुस्त ग्रोथ चिंता का विषय बनी हुई है।

आगे शेयर पर क्या नजर रहेगी?

एनालिस्टों के मुताबिक, HCLTech का फोकस फिलहाल कॉस्ट कंट्रोल और ऑपरेशनल एफिशिएंसी पर है। कंपनी ने ₹12 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

टेक्निकल नजरिए से देखें तो शेयर को ₹1,030-₹1,050 के दायरे में मजबूत सपोर्ट मिला है। वहीं, ₹1,220-₹1,250 के बीच इसका अगला रेजिस्टेंस माना जा रहा है।

*रॉयटर्स से इनपुट के साथ

Netweb Share Price: डेटा सेंटर स्टॉक के लिए ₹5000 का टारगेट, BofA ने खरीदने की सलाह दी

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।