Kuku IPO: मुनाफे में आई कुकू, छह गुना उछकर रेवेन्यू पहुंचा ₹1484 करोड़ पर

Kuku IPO: आईपीओ लाने की तैयारियों में जुटी डिजिटल एंटरटेनमेंट कंपनी कुकू टेक्नोलॉजीज के लिए पिछला वित्त वर्ष 2026 धमाकेदार रहा। माइक्रोड्रामा ऐप कुकू टीवी (Kuku TV) और ऑडियो स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म कुकू एफएम (Kuku FM) वित्त वर्ष 2026 में मुनाफे में आ गई और इसका ऑपरेटिंग रेवेन्यू छह गुना बढ़ गया। Entrackr के मुताबिक कंपनी के लेटेस्ट अनाउंसमेंट के हिसाब से FY26 में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर ₹241.5 करोड़ से बढ़कर ₹1484.2 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का मार्केटिंग और विज्ञापनों पर खर्च भी करीब चार गुना बढ़कर ₹1105.1 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी ₹152.6 करोड़ के शुद्ध घाटे से ₹182.7 करोड़ के शुद्ध मुनाफे में पहुंच गई। हालांकि इस मुनाफे में ₹98.2 करोड़ का डिफर्ड टैक्स क्रेडिट है। FY26 में कंपनी का PBT (प्रॉफिट बिफोर टैक्स) ₹88.6 करोड़ रहा।

Kuku IPO: क्या है प्लान?

सबसे पहले मनीकंट्रोल ने जून में जानकारी दी थी कि कुकू का रेवेन्यू ₹1400 के पार हो गया और यह जानकारी इसके गोपनीय तरीके से दाखिल किए गए आईपीओ के ड्राफ्ट से सामने आई थी कुकू की योजना ₹15000 करोड़ के वैल्युएशन पर ₹2500-₹3500 करोड़ का आईपीओ लाने की है। इस आईपीओ के तहत नये शेयर जारी हो सकते हैं और ऑफर फॉर सेल के जरिए भी शेयरों की बिक्री हो सकती है। पिछले महीने मनीकंट्रोल ने जानकारी दी थी कि कंपनी को आईपीओ के लिए सेबी से मंजूरी मिल चुकी है।

Kuku की कैसे हुई कमाई और कहां हुआ खर्च

FY26 के कुकू के रेवेन्यू में ₹1475.4 करोड़ का हिस्सा सब्सक्रिप्शन का रहा। वर्चुअल कॉइन के जरिए कंटेंट अनलॉक करने यानी पे-पर-पीस पर्चेज से इसकी ₹6.9 करोड़ कमाई हुई तो विज्ञापनों से ₹1.9 करोड़। इसके ऑपरेटिंग रेवेन्यू में ₹1463.6 करोड़ यानी 99% हिस्सेदारी भारत की रही जबकि इंटरनेशनल बिजनेस से ₹20.5 करोड़ आए। कुकू की ऑपरेशनल कॉस्ट वित्त वर्ष 2026 में सालाना ₹8.7 करोड़ से तेजी से बढ़कर ₹96.3 करोड़ पर हो गया। इस दौरान एंप्लॉयीज बेनेफिट्स भी 24% उछलकर ₹74.1 करोड़ पर पहुंच गया। कुकू का टोटल एक्सपेंसेज तो 3.5 गुना बढ़कर ₹411 करोड़ से ₹1421.8 करोड़ पर पहुंच गया।

साल 2018 में शुरू हुआ था कुकू

कुकू को साल 2018 में लालचंद बिसू, विकास गोयल और विनोद वीना ने शुरू किया था। पिछले साल 2025 के अक्टूबर में $8.5 करोड़ की फंडिंग में इसकी वैल्यूएशन $50 करोड़ आंकी गई थी जोकि सितंबर 2023 में $17.7 करोड़ के वैल्यूएशन से लगभग तीन गुना अधिक थी। कुकू सब्सक्रिप्शन-बेस्ड माइक्रो-ड्रामा प्लेटफॉर्म कुकू टीवी और स्टोरीज (StoRizz), ऑडियो स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म कुकू एफएम (Kuku FM) और माइक्रो-लर्निंग प्लेटफॉर्म गुरू (Guru) चलाती है। इसके अलावा कंपनी के पास क्यूरेटेड मूवी कंटेंट ऐप फिल्मी (Filmy) और फ्री माइक्रो-ड्रामा ऐप फ्रीड्रामा (FreeDrama) भी हैं।

Coca-Cola IPO: भारत में बॉटलिंग बिजनेस का IPO लाएगी कोका-कोला, $10 अरब के वैल्यूएशन पर नजर

Coca-Cola IPO: भारत में बॉटलिंग बिजनेस का IPO लाएगी कोका-कोला, $10 अरब के वैल्यूएशन पर नजर

Coca Cola IPO: ग्लोबल बेवरेज कंपनी कोका-कोला अपनी भारतीय बॉटलिंग यूनिट Hindustan Coca-Cola Beverages (HCCB) का IPO लाने की तैयारी कर रही है। ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कोका-कोला दिसंबर में IPO का ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस दाखिल करने पर विचार कर रही है।

Bloomberg के मुताबिक, Coca-Cola ने IPO पर काम कर रहे बैंकों की टीम में Axis Capital और IIFL Capital Services को भी जोड़ा है। इससे पहले Kotak Mahindra Capital, Citigroup, JPMorgan Chase और Morgan Stanley भी इस डील पर काम कर रहे थे।

₹10 अरब डॉलर की वैल्यूएशन का लक्ष्य

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, IPO में ज्यादातर हिस्सेदारी मौजूदा निवेशक बेच सकते हैं। Coca-Cola अपनी भारतीय बॉटलिंग यूनिट की वैल्यूएशन करीब 10 अरब डॉलर रखना चाहती है।

पहले खबर थी कि IPO से करीब 1 अरब डॉलर जुटाए जा सकते हैं। हालांकि, अभी बातचीत चल रही है। इसलिए IPO का समय, वैल्यूएशन और स्ट्रक्चर बदल सकता है।

भारत में IPO का जोर

जुलाई से सितंबर के बीच भारत में IPO के जरिए करीब 10 अरब डॉलर जुटाए गए। यह किसी एक तिमाही में जुटाई गई अब तक की सबसे बड़ी रकम है।

इस दौरान NSE और SBI Funds Management जैसे बड़े IPO भी आए। भारत में इस साल अब तक करीब 250 IPO से 13 अरब डॉलर से ज्यादा जुटाए जा चुके हैं।

क्या करती है HCCB?

बेवरेज कंपनी Hindustan Coca-Cola Beverages भारत में Coca-Cola के कई लोकप्रिय ड्रिंक्स की बॉटलिंग और डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में Coca-Cola, Thums Up, Sprite, Fanta, Limca और Maaza जैसे ब्रांड शामिल हैं।

Stocks to Buy: ब्रोकरेज ने टाटा स्टील समेत 5 शेयरों को खरीदने की सलाह दी, 45% तक तेजी की उम्मीद

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।