Augmont Enterprises IPO Allotment: बुलियन और गोल्ड ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का ऑपरेट करने वाली कंपनी ऑगमोंट एंटरप्राइज के ₹825 करोड़ के आईपीओ का आज, 27 अगस्त को अलॉटमेंट होना है। इस इश्यू को निवेशकों से बंपर रिस्पांस मिला था और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक यह आईपीओ कुल 105.78 गुना सब्सक्राइब हुआ है।
कैसा रहा सब्सक्रिप्शन?
कंपनी के ऑफर पर मौजूद 77.15 लाख (77,15,999) शेयरों के मुकाबले कुल 81.61 करोड़ (81,61,83,836) शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुई थीं:
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB): इस कैटेगरी में सबसे तगड़ा रिस्पॉन्स देखने को मिला और यह हिस्सा 226.96 गुना भरा।
नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII): एनआईआई कैटेगरी में आईपीओ 121.47 गुना सब्सक्राइब हुआ।
रिटेल निवेशक: रिटेल निवेशकों का हिस्सा 30.98 गुना भरा है।
अलॉटमेंट, रिफंड और लिस्टिंग की तारीखें
अलॉटमेंट फाइनल होने की तारीख: 27 अगस्त 2026
रिफंड और शेयर क्रेडिट की तारीख: 28 अगस्त 2026
शेयर लिस्टिंग की तारीख: 31 अगस्त 2026 (BSE और NSE पर)
कैसी रहा है वित्तीय प्रदर्शन
वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 53.3% बढ़कर ₹348.3 करोड़ रहा, जो FY25 में ₹227.2 करोड़ था। कंपनी का कुल राजस्व 42.2% बढ़कर ₹94,186.2 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी फ्रेश इश्यू से मिलने वाले ₹620 करोड़ में से ₹465 करोड़ का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और इन्वेंट्री बढ़ाने के लिए करेगी, जो इसके विशाल बुलियन ट्रेडिंग बिजनेस के संचालन के लिए बेहद जरूरी है।
GMP से 40% लिस्टिंग गेन का संकेत
ग्रे मार्केट प्रीमियम पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘InvestorGain’ के मुताबिक, 27 अगस्त को ऑगमोंट एंटरप्राइज के शेयर ₹315 के जीएमपी पर ट्रेड कर रहे हैं। ₹788 के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से शेयर ग्रे मार्केट में ₹1,103 पर लिस्ट होने का इशारा दे रहा है, जो करीब 39.97% (करीब 40%) के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है।
इन 3 तरीकों से आसानी से चेक करें स्टेटस
अगर आपने भी इस आईपीओ में बोली लगाई है, तो आप अलॉटमेंट प्रक्रिया पूरी होते ही रजिस्ट्रार (MUFG Intime India) या बीएसई/एनएसई की वेबसाइट पर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं:
1. रजिस्ट्रार (MUFG Intime India) के जरिए स्टेटस देखें:
- सबसे पहले रजिस्ट्रार की आधिकारिक वेबसाइट
- ड्रॉपडाउन सूची में से Augmont Enterprises IPO चुनें।
- खोज विकल्प चुनें (PAN नंबर, Application Number या DP ID/Client ID)।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और स्टेटस देखने के लिए Submit बटन पर क्लिक करें।
2. BSE की वेबसाइट से अलॉटमेंट चेक करने का तरीका:
- BSE के ऑफिशियल अलॉटमेंट पेज
- ‘Issue Type’ में Equity का विकल्प चुनें।
- ‘Issue Name’ की सूची से Augmont Enterprises सिलेक्ट करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
- ‘I am not a robot’ पर टिक करें और Search पर क्लिक करें।
3. NSE की वेबसाइट के जरिए:
- NSE के आईपीओ बिड वेरिफिकेशन पोर्टल पर जाएं।
- ‘Equity & SME IPO’ का चयन करें।
- ऑगमोंट एंटरप्राइज का चुनाव कर आवश्यक एप्लीकेशन डिटेल्स भरकर स्टेटस जांचें।

