IND vs ENG 1st T20: शाम 7 बजे नहीं शुरू होगा भारत और इंग्लैंड का पहला मुकाबला, जानें कब और कहां देखें लाइव

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम अब जोरदार वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया पिछली हार को पीछे छोड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। आयरलैंड ने 2-0 से सीरीज जीतकर भारत के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में अपनी पहली बाइलेटरल सीरीज जीत दर्ज की है। वहीं अब पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम का अगला मुकाबला इंग्लैंड से होगा। सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा।

इस सीरीज में सभी की नजर कप्तान श्रेयस अय्यर पर रहेगी, जो आयरलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद टीम को जीत की राह पर लौटाने की कोशिश करेंगे। ये सीरीज उनके लिए कप्तानी में खुद को साबित करने का भी अच्छा मौका होगी। आइए जानते हैं कब और कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

क्या वैभव को मिलेगा मौका

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सभी की नजर रहेगी। आयरलैंड के खिलाफ उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन अगर इस बार टीम में जगह मिलती है तो वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। ऐसे में वह इस मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ देंगे। वहीं, आयरलैंड सीरीज में सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था।

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले, तीसरे और चौथे मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे शुरू होंगे। सीरीज का पूरा कार्यक्रम, मैचों के आयोजन स्थल और समय पहले ही तय कर दिए गए हैं। वहीं दूसरा और पांचवां मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरु होगा।

कहां पर देखें लाइव मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टी20 सीरीज का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकेगा। वहीं, जो दर्शक मोबाइल या ऑनलाइन मैच देखना चाहते हैं, वे इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देख सकेंगे।

भारत-इंग्लैंड की पूरी टीम

भारत: श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा (VC), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (WK), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (WK), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (C), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन (WK), जैकब बेथेल, जोस बटलर (WK), जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स (WK), सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट (WK), जोश टंग, ल्यूक वुड

IND vs ENG : Ireland ने खोली टीम इंडिया की पोल, अब क्या वैभव सूर्यवंशी करेंगे इंग्लैंड को हैरान? जानें कब-कहां देखें पहला T20

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 1 जुलाई से चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में होने जा रहा है। यह सिर्फ एक और द्विपक्षीय सीरीज नहीं, बल्कि दो टी20 दिग्गज टीमों की टक्कर है। एक तरफ विश्व चैंपियन भारत है, जो आयरलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज हार के बाद दबाव में इंग्लैंड पहुंचा है। दूसरी ओर मेजबान इंग्लैंड है, जो अपने घरेलू मैदान पर भारत से टी20 विश्व टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में मिली करीबी हार का हिसाब बराबर करना चाहेगा।

 

दोनों टीमों के पास मैच विनर खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। ऐसे में सीरीज का पहला मुकाबला रोमांच, रणनीति और बड़े सितारों की भिड़ंत से भरपूर रहने वाला है।

 

आयरलैंड की हार के बाद दबाव में टीम इंडिया
 

विश्व चैंपियन बनने के कुछ ही वक्त बाद भारत को आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से टी20 सीरीज गंवानी पड़ी। पहले मुकाबले में 34 रन और दूसरे मैच में सिर्फ 1 रन से मिली हार ने भारतीय बल्लेबाजी की कमजोरियों को उजागर कर दिया।

 

ओपनर संजू सैमसन दोनों मैचों में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, जबकि अभिषेक शर्मा ने एक मुकाबले में तेज 49 रन जरूर बनाए, लेकिन Consistency  नहीं दिखा सके। Middle Order भी दबाव के समय उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। ऐसे में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की असली परीक्षा होगी।

 

क्या पहले ही मैच में मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू?

 

पूरी सीरीज से पहले सबसे बड़ी चर्चा 15 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर है। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने साफ कहा है कि अगर भारत को इंग्लैंड को चौंकाना है तो वैभव को पहले ही टी20 में मौका देना चाहिए।

 

गावस्कर का मानना है कि युवा खिलाड़ी को सिर्फ इसलिए बाहर नहीं बैठाया जाना चाहिए क्योंकि वह नया है। उनके मुताबिक वैभव को ओपनिंग या नंबर-3 पर उतारकर इंग्लैंड के गेंदबाजों पर शुरुआत से दबाव बनाया जा सकता है।

 

हालांकि Team Management की ओर से सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने संकेत दिए हैं कि वैभव को अपनी बारी का इंतजार करना होगा। ऐसे में प्लेइंग इलेवन को लेकर सबसे बड़ा सस्पेंस इसी युवा बल्लेबाज पर टिका हुआ है।

 

इंग्लैंड के पास रफ्तार भी, अनुभव भी

 

घरेलू परिस्थितियों में इंग्लैंड बेहद खतरनाक टीम मानी जाती है। तेज गेंदबाजी विभाग में जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, साकिब महमूद और सॉनी बेकर जैसी स्पीड मशीनें मौजूद हैं, जबकि स्पिन की जिम्मेदारी अनुभवी आदिल राशिद और अहमद संभालेंगे।

 

रिवरसाइड ग्राउंड का रिकॉर्ड भी गेंदबाजों के पक्ष में रहा है। यहां अब तक खेले गए टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में औसत पहली पारी का स्कोर करीब 138 रन रहा है। इसका मतलब साफ है कि बल्लेबाजों को शुरुआत से ही संयम और समझदारी दिखानी होगी।

 

बैटिंग में भी कम नहीं इंग्लैंड

 

कप्तान हैरी ब्रूक, जोस बटलर, फिल सॉल्ट, जैकब बेथेल, विल जैक्स, टॉम बैंटन और जॉर्डन कॉक्स जैसी बल्लेबाजी लाइन-अप किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस करने का दम रखती है।

 

अगर भारतीय गेंदबाजों ने आयरलैंड सीरीज की तरह बीच के ओवरों में ढील दिखाई, तो इंग्लैंड इसका पूरा फायदा उठा सकता है।

 

 

IND vs ENG Head-to-Head (Last 5 Matches)

 

हाल के टी20 मुकाबलों में भारत का पलड़ा भारी रहा है। पिछले पांच मुकाबलों में भारतीय टीम ने चार बार जीत दर्ज की है। हालांकि इंग्लैंड अपने घरेलू मैदान पर अलग ही टीम बन जाती है, इसलिए पुराने रिकॉर्ड इस मुकाबले में ज्यादा मायने नहीं रखेंगे।

 

भारत और इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग XI

 

भारत (संभावित XI) (Probable Playing Xl)

 

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रीयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रिंस यादव

 

इंग्लैंड (संभावित XI) (Probable Playing Xl)

 

फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, विल जैक्स, टॉम बैंटन, सैम करन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, जोश टंग

 

दोनों टीमों की पूरी स्क्वॉड

 

भारत

 

श्रीयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), संजू सैमसन, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव।

 

इंग्लैंड

 

हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, फिल सॉल्ट, टॉम बैंटन, जॉर्डन कॉक्स, जैकब बेथेल, विल जैक्स, सैम करन, जेम्स कोल्स, आदिल राशिद, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, जोश टंग, सॉनी बेकर, ल्यूक वुड, लियम डॉसन।

 

मैच प्रेडिक्शन

 

भारत के लिए यह मुकाबला सिर्फ सीरीज का पहला मैच नहीं, बल्कि आत्मविश्वास वापस हासिल करने का भी मौका है। दूसरी तरफ इंग्लैंड अपने घरेलू हालात और मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के दम पर शुरुआती बढ़त लेने की कोशिश करेगा।

 

अगर भारतीय बल्लेबाज शुरुआती स्विंग और तेज गेंदबाजी का सामना कर गए, साथ ही वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला और उन्होंने प्रभाव छोड़ा, तो मुकाबला भारत की तरफ झुक सकता है। लेकिन अगर आयरलैंड वाली गलतियां दोहराई गईं, तो इंग्लैंड इस मौके को हाथ से नहीं जाने देगा।

 

पहले टी20 में नजर सिर्फ जीत-हार पर नहीं होगी, बल्कि इस बात पर भी होगी कि क्या भारत नई सोच के साथ मैदान में उतरता है या फिर वैभव सूर्यवंशी को इंतजार ही करना पड़ता है।

 

 

India vs England 1st T20I कब और कहां खेला जाएगा?

 

  •  India vs England 1st T20I 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के Riverside Ground में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे शुरू होगा।

  • India vs England T20I Series का टीवी पर लाइव प्रसारण कहां देखें?
  •  India vs England T20I Series का लाइव टीवी प्रसारण भारत में Sony Sports Network पर किया जाएगा।

  • India vs England T20I Series की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
  •  India vs England T20I Series की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

 

IND vs ENG: डेब्यू के लिए वैभव सूर्यवंशी को करना होगा और इंतजार? भारत के कोच ने किया बड़ा खुलासा

भारत का 2 मैचों की टी20 सीरीज का आयरलैंड दौरा खत्म हो गया। भारत को इस दौरे पर 2-0 से करारी शिकस्त मिली है। वहीं अब इस हार को भुलाकर भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का शुरुआत 1 जुलाई से होगी। इस सीरीज में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं भारतीय टीम के सहायक कोच रायन टेन डोएशेट ने कहा कि, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की पूरी क्षमता है। उन्होंने साफ किया कि सिर्फ प्रतिभा के आधार पर टीम में जगह नहीं मिलती। 15 वर्षीय वैभव को भी बाकी खिलाड़ियों की तरह लगातार अच्छा प्रदर्शन करके अपनी जगह पक्की करनी होगी।

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत की 2-0 से हार के बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका न मिलने को लेकर काफी चर्चा हुई। दूसरे मुकाबले में भारत को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद कई लोगों ने सवाल उठाया कि वैभव को टीम में शामिल क्यों नहीं किया गया।

टेन डोएशेट ने क्या कहा

टेन डोएशेट ने मैच के बाद कहा, “वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। लेकिन संजू सैमसन भी ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कुछ महीने पहले हमें टी20 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।” उन्होंने आगे कहा कि टीम मैनेजमेंट लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखना चाहता है। उन्होंने आगे कहा, “खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें लंबे समय तक मौके देना हमारे लिए जरूरी है। हम भी वैभव को खेलते हुए देखने के लिए एक्साईटमेंट हैं, लेकिन उन्हें भी बाकी खिलाड़ियों की तरह अपनी बारी का इंतज़ार करना होगा। उनकी टैलेंट पर किसी को कोई शक नहीं है।”

बैटिंग कोच ने भी कहीं थी ये बात

सहायक कोच रायन टेन डोएशेट की राय बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक के पहले दिए गए बयान से मिलती-जुलती है। सीरीज शुरू होने से पहले भी कोटक ने कहा था कि वैभव सूर्यवंशी को लेकर काफी एक्साईटेड है, लेकिन उन्हें टीम में जगह पाने के लिए सही समय का इंतजार करना होगा। उनका मानना था कि हर खिलाड़ी की तरह वैभव को भी अपने प्रदर्शन के दम पर मौका मिलेगा। अगर वैभव को इस दौरे पर खेलने का मौका मिलता है, तो वह भारत के सबसे कम उम्र के पुरुष इंटरनेशनल क्रिकेटर बन जाएंगे। वहीं वैभव सचिन तेंदुलकर के 16 साल के डेब्यू का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ देंगे।

आईपीएल में खेली शानदार पारी

वैभव सूर्यवंशी ने अपने शानदार आईपीएल प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। बाएं हाथ के इस युवा ओपनर ने पूरे सीजन में 230 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर और इमर्जिंग प्लेयर दोनों पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिसके बाद उन्हें भारत के सबसे होनहार युवा खिलाड़ियों में गिना जाने लगा।

Jai Moondra: भारत को हराने वाला खिलाड़ी ढूंढ रहा फुल-टाइम नौकरी! जय मूंदड़ा की कहानी हुई वायरल

आयरलैंड के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में शानदार गेंदबाजी कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दोनों मुकाबलों में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 5 विकेट चटका कर प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी अपने नाम किया। उनकी सटीक और कसी हुई गेंदबाजी ने पूरी सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया और आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत में बड़ी भूमिका निभाई। वहीं इसी बीच जय मूंदड़ा अपनी शानदार गेंदबाजी के अलाला किसी और वजह से भी चर्चा में हैं। जय मूंदड़ा आईटी सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे हैं।

भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने वाले जय मूंदड़ा सिर्फ क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि आईटी सेक्टर से भी जुड़े हैं। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह अभी भी फुल-टाइम नौकरी की तलाश में हैं।

2025 में छोड़ दी नौकरी

राजस्थान के टोंक के रहने वाले जय मूंदड़ा साल 2021 में इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री की पढ़ाई के लिए आयरलैंड गए थे। आयरलैंड की राष्ट्रीय टीम से खेलने के बावजूद उनके पास अब भी भारतीय पासपोर्ट है। आयरलैंड जाने के बाद जय मूंदड़ा ने सितंबर 2022 में इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री पूरी की। पढ़ाई खत्म होने के बाद उन्होंने इंटेल में प्रोडक्ट डेवलपमेंट इंजीनियर के रूप में काम शुरू किया। लेकिन, जून 2025 में उन्होंने ये नौकरी छोड़ दी। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, इसके बाद से उन्होंने किसी नई कंपनी में काम शुरू नहीं किया है।

Jai Moondra (2)

नए नौकरी की तलाश में जय मूंदड़ा

29 वर्षीय जय मूंदड़ा फिलहाल इंजीनियरिंग क्षेत्र में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल पर आयरलैंड और यूरोप में अवसरों के लिए OpenToWork का बैज भी दिखाई देता है। करीब छह महीने पहले जय मूंदड़ा ने लिंक्डइन पर आयरलैंड और यूरोप में टेक्नोलॉजी से जुड़ी नौकरियों की एक पोस्ट में रुचि दिखाई थी। वहीं लगभग एक महीने पहले उन्होंने एक अन्य पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए खुद को इंटेल का पूर्व कर्मचारी बताया और कहा कि वह नए नौकरी के अवसर की तलाश में हैं।

लोगों ने किया कमेंट

भारत को हराने के बाद आयरलैंड के गेंदबाज जय मूंदड़ा की लिंक्डइन प्रोफाइल पर लगा OpenToWork बैज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों ने इस बात पर हैरानी जताई कि एक तरफ वह नई नौकरी की तलाश में हैं और दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मैच जिताऊ प्रदर्शन कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये एक कॉर्पोरेट नौकरी है जिसने उन्हें दूसरा मौका दिया। मेहनत करने वाले की इज्जत करनी चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “वह भारत नहीं, बल्कि आयरलैंड के लिए खेल रहे हैं। इसलिए गुजारा चलाने के लिए उन्हें नौकरी भी करनी पड़ती है।”