BSNL जल्द लॉन्च करेगा नया सैटेलाइट फोन, बिना नेटवर्क कर सकेंगे कॉल, जानें कीमत

BSNL Satellite Phone: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने गुरुवार को सैटेलाइट फोन उपलब्ध कराने की घोषणा की है, जिसकी कीमत 1.34 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी के इस कदम का उद्देश्य सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाओं का विस्तार करना है, ताकि इसका इस्तेमाल डिफेंस, समुद्री सेवाओं और आपदा प्रबंधन जैसे कामों में किया जा सके।

गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में BSNL ने बताया कि इस सैटेलाइट फोन की कीमत सभी टैक्स मिलाकर 1,34,166 रुपये प्रति यूनिट है। इसे खासकर मुश्किल हालात में इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है और यह उन दूर-दराज इलाकों में भी वॉइस कॉल और SMS सर्विस देता है जहां आम मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंच पाते।

BSNL ने सैटेलाइट फोन की कीमत बताते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “जब आम मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करते, तब BSNL सैटेलाइट फोन आपको कनेक्टेड रखता है। इसे मुश्किल हालात में इस्तेमाल के लिए बनाया गया है, इसलिए यह डिफेंस, समुद्री कामकाज, आपदा के समय मदद, माइनिंग, दूर-दराज के इलाकों में कामकाज और एडवेंचर ट्रैवल के लिए एक बेहतरीन समाधान है।”

कंपनी ने पोस्ट में एक मोबाइल नंबर शेयर करते हुए लिखा कि ज्यादा जानकारी के लिए यूजर्स नजदीकी BSNL ऑफिस से संपर्क कर सकते हैं। हालांकि, उस मोबाइल नंबर पर कोई जवाब नहीं मिला।

X पर एक वेरिफाइड अकाउंट होल्डर ने पोस्ट पर कमेंट किया, “हमेशा की तरह, ऊपर दिए गए नंबर पर कोई जवाब नहीं मिल रहा है।”

BSNL को भेजे गए ईमेल का भी तुरंत कोई जवाब नहीं मिला।

फरवरी में एक आधिकारिक बयान में कहा गया था कि BSNL 1 जनवरी, 2018 से आम जनता और प्राइवेट कंपनियों को ग्लोबल सैटेलाइट फोन सर्विस (GSPS) के जरिए वॉइस कॉल और SMS सर्विस दे रहा है।

11 फरवरी को जारी बयान में बताया गया कि दूरसंचार विभाग (DoT) ने 12 जून 2017 को सैटेलाइट-बेस्ड सर्विस देने के बारे में निर्देश जारी किए थे। इन निर्देशों में यह भी शामिल था कि BSNL को मोबाइल कनेक्शन के लिए तय कस्टमर एक्विजिशन प्रोसेस (ग्राहक बनाने की प्रक्रिया) को पूरा करना होगा, जिसमें समय-समय पर बदलाव किए जाते रहे हैं।

बयान में यह भी कहा गया था कि “BSNL सब्सक्राइबर से इस्तेमाल की जगह, इस्तेमाल की अवधि और सैटेलाइट हैंडसेट के इस्तेमाल के मकसद जैसी जानकारी भी लेगा। इसके अलावा, GSPS सर्विस असल में एक सुरक्षित कम्युनिकेशन है क्योंकि इसमें जानकारी एन्क्रिप्टेड रूप में ट्रांसफर की जाती है।”

BSNL के सैटेलाइट फोन के पोस्टपेड प्लान सरकारी और कमर्शियल संस्थाओं के लिए 3,500 रुपये, 5,835 रुपये और 11,670 रुपये के फिक्स्ड मंथली चार्ज पर उपलब्ध थे, जिनमें क्रमशः 16, 30 और 60 मिनट का फ्री टॉक टाइम या SMS मिलता था।

वहीं, BSNL सरकारी संस्थाओं के प्रीपेड प्लान के लिए हर महीने 3,500 रुपये (20 मिनट के फ़्री टॉक टाइम के साथ) या हर साल 38,500 रुपये (240 मिनट के फ्री टॉक टाइम के साथ) चार्ज कर रहा है, जबकि कमर्शियल संस्थाएं हर महीने 5,835 रुपये (30 मिनट के फ्री टॉक टाइम के साथ) या हर साल 64,185 रुपये (360 मिनट के फ्री टॉक टाइम के साथ) का प्लान ले सकती हैं।

फ्री मिनट खत्म होने के बाद, सरकारी संस्थाओं से प्रति मिनट या प्रति SMS ₹18 लिए जाते हैं, जबकि कमर्शियल संस्थाओं से प्रति मिनट या प्रति SMS ₹25 लिए जाते हैं।

BSNL के बयान के अनुसार, प्रीपेड प्लान में अतिरिक्त बैलेंस के लिए टॉप-अप या रिचार्ज की सुविधा भी उपलब्ध है। ग्राहक 200 रुपये, 500 रुपये, 1,000 रुपये, 5,000 रुपये और 10,000 रुपये के रिचार्ज विकल्प चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: YouTube का बड़ा तोहफा! लॉन्च किया ‘Gifts’ फीचर, अब लाइव स्ट्रीम से कमाई होगी और भी आसान

Jio TV Pro Pack लॉन्च, सिर्फ 55 रुपए में 1000+ लाइव टीवी चैनल, OTT और प्रीमियम फीचर्स का मिलेगा फायदा

jio tv

रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया और किफायती मनोरंजन प्लान पेश किया है। कंपनी ने मात्र ₹55 में JioTV Pro Pack लॉन्च किया है, जिसकी वैधता 30 दिनों की होगी। इस पैक के जरिए यूजर्स अपने मोबाइल फोन पर JioTV ऐप के माध्यम से 1000 से अधिक लाइव टीवी चैनलों का आनंद ले सकेंगे।

 

इस नए प्लान में 16 से अधिक भाषाओं के चैनल शामिल किए गए हैं, जिनमें 150 से अधिक प्रीमियम चैनल भी उपलब्ध होंगे। दर्शकों को मनोरंजन, फिल्में, समाचार, बच्चों के कार्यक्रम, लाइफस्टाइल और विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं की समृद्ध सामग्री देखने को मिलेगी।

ALSO READ: Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

इस पैक में StarPlus HD, Colors HD, Sony Entertainment Television HD, Sony SAB HD, Discovery, Animal Planet, Sun TV Network, ETV समेत देश के प्रमुख ब्रॉडकास्टर्स के कई लोकप्रिय चैनल शामिल हैं। हालांकि, JioStar और Sony के स्पोर्ट्स चैनल इस पैक का हिस्सा नहीं होंगे।

 

इस सेवा का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को केवल ₹55 का रिचार्ज करना होगा। इसके बाद JioTV ऐप में अपने जियो नंबर से लॉग-इन करते ही सभी उपलब्ध प्रीमियम चैनल स्वतः सक्रिय हो जाएंगे। इसके लिए किसी अलग एक्टिवेशन की आवश्यकता नहीं होगी।

 

यह एक एंटरटेनमेंट-ओनली पैक है। इसमें वॉयस कॉल या एसएमएस जैसी सुविधाएं शामिल नहीं हैं। इस सेवा का उपयोग करने के लिए ग्राहकों के पास सक्रिय जियो प्रीपेड या पोस्टपेड कनेक्शन होना आवश्यक है। यह पैक एक समय में केवल एक मोबाइल डिवाइस पर JioTV ऐप के जरिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।

 

जियो का यह नया ₹55 JioTV Pro Pack ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से रिचार्ज के लिए उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि अब दर्शक अपने पसंदीदा टीवी सीरियल, ताज़ा समाचार, बच्चों के कार्टून और क्षेत्रीय भाषा के कार्यक्रमों का आनंद बेहद किफायती कीमत पर उठा सकेंगे।

YouTube का बड़ा तोहफा! लॉन्च किया ‘Gifts’ फीचर, अब लाइव स्ट्रीम से कमाई होगी और भी आसान

यूट्यूब ने भारत में लाइव स्ट्रीम करने वाले क्रिएटर्स के लिए नया ‘गिफ्ट्स’ फीचर शुरू किया है। इस फीचर की मदद से दर्शक लाइव स्ट्रीम के दौरान अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को एनिमेटेड गिफ्ट भेज सकेंगे। इन गिफ्ट्स में भारत से जुड़े डिज़ाइन, जैसे वड़ा पाव, चाय-टोस्ट और पानी पुरी शामिल हैं। इससे क्रिएटर्स को अपने दर्शकों से बेहतर जुड़ने का मौका मिलेगा और वर्टिकल लाइव स्ट्रीम के जरिए कमाई का एक नया साधन भी मिलेगा।

इसके साथ ही यूट्यूब ने ‘ज्वेल्स’ नाम का नया फीचर भी लॉन्च किया है। इसका मकसद क्रिएटर्स की कमाई के नए रास्ते खोलना और दर्शकों को अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को आसान और मजेदार तरीके से समर्थन देने का विकल्प देना है।

गिफ्ट्स और ज्वेल्स क्या हैं?

यूट्यूब का गिफ्ट्स फीचर ऐसे एनिमेटेड वर्चुअल गिफ्ट्स हैं, जिन्हें दर्शक लाइव स्ट्रीम के दौरान अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को भेज सकते हैं। इन गिफ्ट्स के जरिए दर्शक तुरंत अपनी खुशी, रिएक्शन और सपोर्ट दिखा सकते हैं। जैसे ही कोई गिफ्ट भेजा जाता है, उसका एनिमेशन लाइव स्ट्रीम पर दिखाई देता है, जिससे क्रिएटर और दर्शकों के बीच जुड़ाव और भी बेहतर हो जाता है।

इन गिफ्ट्स को भेजने के लिए दर्शकों को पहले ज्वेल्स खरीदने होंगे। ज्वेल्स का इस्तेमाल करके वे योग्य वर्टिकल लाइव स्ट्रीम के दौरान क्रिएटर्स को अलग-अलग एनिमेटेड गिफ्ट्स भेज सकते हैं। इससे लाइव स्ट्रीम का अनुभव ज्यादा मजेदार बनता है और क्रिएटर्स को कमाई का एक नया तरीका भी मिलता है।

जब दर्शक ज्वेल्स का इस्तेमाल करके किसी क्रिएटर को गिफ्ट भेजते हैं, तो बदले में उस क्रिएटर को रूबीज़ मिलते हैं। यही रूबीज़ इस फीचर के जरिए होने वाली उनकी कमाई को दिखाते हैं। इस फीचर को और खास बनाने के लिए यूट्यूब ने भारत की संस्कृति से प्रेरित कई वर्चुअल गिफ्ट्स भी पेश किए हैं। इनमें वड़ा पाव, चाय-टोस्ट, पानी पुरी, बधाई हो, केम छो, माचा और ऑल इज़ वेल जैसे एनिमेटेड गिफ्ट्स शामिल हैं। दर्शक इन्हें भेजकर अपने पसंदीदा क्रिएटर्स का समर्थन और उत्साह बढ़ा सकते हैं। कंपनी ने यह भी कहा है कि आने वाले समय में त्योहारों और खास मौकों के लिए नए मौसमी वर्चुअल गिफ्ट्स भी लॉन्च किए जाएंगे।

गिफ्ट्स फीचर कैसे चालू करें?

जिन क्रिएटर्स का चैनल इस फीचर के लिए योग्य है, वे यूट्यूब स्टूडियो के ‘अर्न’ सेक्शन में जाकर ‘गिफ्ट्स’ फीचर चालू कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें ‘वर्चुअल आइटम्स मॉड्यूल’ की शर्तों को स्वीकार करना होगा। फीचर चालू होते ही उनकी वर्टिकल लाइव स्ट्रीम में गिफ्ट्स का विकल्प अपने-आप दिखाई देने लगेगा। हालांकि, जिन क्रिएटर्स की वर्टिकल लाइव स्ट्रीम में गिफ्ट्स फीचर चालू होगा, उन्हें उन स्ट्रीम्स में सुपर स्टिकर्स की सुविधा नहीं मिलेगी।

यूट्यूब ने यह फीचर ऐसे समय लॉन्च किया है, जब भारत में क्रिएटर इकॉनमी तेजी से बढ़ रही है। कंपनी के अनुसार, एक साल में 7 लाख रुपये या उससे अधिक कमाई करने वाले भारतीय यूट्यूब चैनलों की संख्या में 20 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

भारत में यूट्यूब पर फैंस की बढ़ती भागीदारी भी क्रिएटर इकॉनमी को तेजी से आगे बढ़ा रही है। एक सर्वे के मुताबिक, 92 प्रतिशत भारतीय यूट्यूब क्रिएटर्स का मानना है कि यह प्लेटफॉर्म उन्हें अपने दर्शकों के साथ मजबूत कम्युनिटी बनाने में मदद करता है। इस नए फीचर पर बात करते हुए मशहूर गेमिंग क्रिएटर नमन माथुर ने कहा कि फैंस से जुड़ने के लिए कई विकल्प होने से लाइव स्ट्रीम का अनुभव और बेहतर हो जाता है। उनके अनुसार, सुपर चैट और मेंबरशिप जैसे फीचर सिर्फ कमाई का जरिया नहीं हैं, बल्कि ये क्रिएटर्स को ज्यादा समय तक लाइव रहने और अपने दर्शकों से बेहतर तरीके से जुड़ने के लिए भी प्रेरित करते हैं।

नमन माथुर ने कहा कि सुपर चैट बैटल जैसे मौकों पर फैंस का आपसी जुड़ाव साफ दिखाई देता है। इसमें दर्शक न सिर्फ क्रिएटर से बात करते हैं, बल्कि एक-दूसरे के साथ भी अपनी भावनाएं साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को ऐसे फीचर पसंद आते हैं, जिनके जरिए वे लाइव स्ट्रीम के दौरान तुरंत और आकर्षक तरीके से अपनी प्रतिक्रिया दे सकें।

Samsung Galaxy Unpacked 2026 की तारीख तय, Z Fold 8 Ultra से लेकर Flip 8 तक होंगे लॉन्च, जानें लाइव डिटेल

Samsung Galaxy Unpacked 2026: Samsung ने आधिकारिक तौर पर अपने अगले Galaxy Unpacked इवेंट की तारीख की घोषणा कर दी है। इस इवेंट में दक्षिण कोरिया की यह टेक कंपनी अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। बता दें कि इस बार का इवेंट पहले से बड़ा हो सकता है, क्योंकि सैमसंग इस बार आमतौर पर लॉन्च किए जाने वाले दो फोल्डेबल फोन की जगह तीन नए फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश कर सकता है। इसके साथ ही कंपनी नए स्मार्टवॉच और लंबे समय से चर्चा में चल रहे Android XR स्मार्ट ग्लासेस भी लॉन्च कर सकती है।

इवेंट की जानकारी देते हुए Samsung ने कहा कि Galaxy के नए डिवाइस ज्यादा पर्सनल और बेहतर अनुभव देने वाले होंगे और AI के दौर में एक नया मानक तय करेंगे। आइए जानते हैं Samsung के आने वाले Galaxy Unpacked इवेंट से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी।

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Flip 8 और अन्य डिवाइस हो सकते हैं लॉन्च

दक्षिण कोरिया की टेक कंपनी सैमसंग इस इवेंट में Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 और एक नए मॉडल Galaxy Z Fold 8 Ultra को पेश कर सकती है। अगर ये रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो यह पहली बार होगा जब Samsung कोई Ultra ब्रांड वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

माना जा रहा है कि स्टैंडर्ड Galaxy Z Fold 8 का डिजाइन ज्यादा चौड़ा और पासपोर्ट जैसा होगा ताकि इसे इस्तेमाल करना आसान हो, जबकि Ultra मॉडल में Samsung का अब तक का सबसे एडवांस्ड फोल्डेबल हार्डवेयर होने की उम्मीद है।

स्मार्टफोन के अलावा, कंपनी नई Galaxy Watch 9 सीरीज भी लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही ऐसी चर्चा है कि सैमसंग अपने आने वाले Android XR आधारित स्मार्ट ग्लासेस की पहली झलक भी दिखा सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक स्मार्ट ग्लासेस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Samsung Galaxy Unpacked: तारीख, समय और भारत में इसे लाइव कैसे देखें

Samsung ने कन्फर्म किया है कि अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को सुबह 9:00 AM EDT (भारत में शाम 6:30 PM IST) पर होगा। इस लॉन्च इवेंट की लाइव-स्ट्रीमिंग Samsung.com, Samsung Newsroom और Samsung के ऑफिशियल YouTube चैनल पर दुनिया भर में की जाएगी।

लॉन्च से पहले, Samsung ने भारत में अपने आने वाले Galaxy डिवाइस के लिए प्री-रिजर्वेशन भी शुरू कर दिए हैं। इसके तहत कस्टमर 999 रुपये में डिवाइस रिजर्व कर सकते हैं और कई फायदों के लिए एलिजिबल हो सकते हैं, जिसमें 2,799 रुपये का वाउचर और लॉन्च के समय मिलने वाले दूसरे ऑफर्स शामिल हैं, जिनके बारे में कंपनी बाद में जानकारी देगी।

हमेशा की तरह, नए डिवाइस के हार्डवेयर से जुड़ी ज्यादातर जानकारी लीक और इंडस्ट्री रिपोर्ट्स पर आधारित है। उम्मीद है कि Samsung 22 जुलाई को Galaxy Unpacked की-नोट के दौरान पूरे स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी देगा।

यह भी पढ़ें: iQOO ला रहा है 15 हजार का पावरफुल स्मार्टफोन, 6500mAh बैटरी के साथ मिलेगा AI फीचर्स

Samsung Galaxy Z Flip 8 इस महीने हो सकता है लॉन्च कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स हुए लीक

Samsung Galaxy Z Flip 8: Samsung इस महीने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन के अगले जनरेशन को लॉन्च कर सकता है और हमेशा की तरह, इस लाइनअप में सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले डिवाइस में से एक Galaxy Z Flip 8 होगा। हालांकि, दक्षिण कोरिया की यह टेक कंपनी आने वाले हैंडसेट के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन कई लीक्स और रिपोर्ट्स से इसके बारे में काफी बातें सामने आई हैं। माना जा रहा है कि Galaxy Z Flip 8 में पहले से ज्यादा स्लिम डिजाइन, बेहतर डिस्प्ले, नया प्रोसेसर और कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अब चलिए इसके स्पेसिफिकेशन्स, लॉन्च डेट और कीमत के बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 8: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स (अनुमानित)

हालिया लीक्स के अनुसार, Galaxy Z Flip 8 अपने पिछले मॉडल की तुलना में थड़ा पतला हो सकता है। SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, फोल्ड होने पर इसकी मोटाई लगभग 13.2mm और अनफोल्ड होने पर 6.6mm हो सकती है, जिससे यह Galaxy Z Flip 7 से लगभग 0.5mm पतला होगा।

इस स्मार्टफोन में Samsung का Exynos 2600 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। इसके साथ ही, फोन में 4300mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

कैमरे की बात करें तो, लीक्स से पता चलता है कि Galaxy Z Flip 8 में 50MP का प्राइमरी कैमरा और उसके साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है। ऐसी भी चर्चा है कि यह हैंडसेट Cream, Graphite, Mint और Pink कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है।

Samsung Galaxy Z Flip 8: भारत में लॉन्च डेट और कीमत (अनुमानित)

कई ऑनलाइन रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने अगले ‘Galaxy Unpacked’ इवेंट में 22 जुलाई, 2026 को Galaxy Z Flip 8 लॉन्च कर सकती है। उम्मीद है कि इस लॉन्च इवेंट में Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra भी पेश किए जाएंगे। कीमत की बात करें तो, चर्चा है कि भारत में Galaxy Z Flip 8 की शुरुआती कीमत लगभग 1,39,999 रुपये हो सकती है, जो पिछले मॉडल की तुलना में काफी ज्यादा है। अगर ये रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो लॉन्च के तुरंत बाद ही इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Amazon Prime Day 2026 Sale: iPhone से लेकर Vivo तक पर मिल रहा जबरदस्त ऑफर, चेक करें डील

Amazon Prime Day 2026 Sale: iPhone से लेकर Vivo तक पर मिल रहा जबरदस्त ऑफर, चेक करें डील

Amazon Prime Day 2026 की सेल अभी चल रही है और यह आज (सोमवार) खत्म हो जाएगी। इस सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज और कई अन्य प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है। ऐसे में अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका साबित हो सकता है। क्योंकि इस सेल में आपको बेहतरीन डील्स मिलेगी।

Prime Day 2026 के बेस्ट स्मार्टफोन डील्स

इस सेल सबसे खास बात Apple के iPhone Air पर मिल रही छूट है। इसका 256GB वाला मॉडल अब ₹96,990 की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है, जबकि इसकी असली कीमत ₹1,19,900 है। iPhone Air के अलावा, आप iPhone 17 Pro को भी ₹1,34,900 की जगह ₹1,24,900 की कम कीमत पर खरीद सकते हैं।

Samsung भी अपने लेटेस्ट Galaxy S26 Plus 5G पर बड़ा डिस्काउंट दे रहा है। इसका 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अब ₹1,04,999 में मिल रहा है, जबकि इसकी असली कीमत ₹1,39,999 है।

वहीं, Vivo X300 Ultra की कीमत में सेल के दौरान सबसे बड़ी कटौती हुई है। 16GB + 512GB वाला वेरिएंट अब ₹1,99,999 की जगह ₹1,59,999 की असरदार कीमत पर बिक रहा है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सेल सिर्फ Prime मेंबर्स के लिए है। जो ग्राहक पहले से मेंबर नहीं हैं, वे Prime का सब्सक्रिप्शन लेकर सेल के सभी ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। बता दें कि Amazon इस समय Prime Annual Membership ₹999 में दे रहा है, जबकि इसकी सामान्य कीमत ₹1,499 है। नए यूजर्स को अतिरिक्त ₹500 का डिस्काउंट भी मिल रहा है।

रेगुलर प्लान के अलावा, ग्राहक ‘प्राइम शॉपिंग एडिशन’ (₹200 सालाना) या ‘प्राइम लाइट प्लान’ (₹599 सालाना) चुन सकते हैं।

प्राइम मेंबर्स चेकआउट के समय एलिजिबल बैंक कार्ड का इस्तेमाल करके अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को एलिजिबल खरीदारी पर 5% कैशबैक मिलेगा।

वहीं, SBI और Axis Bank कार्डहोल्डर्स चुनिंदा प्रोडक्ट्स और एलिजिबल EMI ट्रांजैक्शन पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। खरीदार चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 12 महीने तक की ‘नो कॉस्ट EMI’ का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Amazon सेल में 59755 रुपए में मिल रहा iPhone 16! जानें ऑफर की पूरी डिटेल

Amazon सेल में 59755 रुपए में मिल रहा iPhone 16! जानें ऑफर की पूरी डिटेल

अगर आप नया फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो iPhone 16 आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। Amazon Prime Day सेल के दौरान Apple के iPhone 16 पर बड़ी छूट मिल रही है। iPhone 16 अपने दमदार प्रोसेसर, शानदार कैमरा, 5G सपोर्ट और लंबी बैटरी जैसे कई बेहतरीन फीचर्स के लिए जाना जाता है। Amazon Prime Day सेल में iPhone 16 के 128GB मॉडल पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। iPhone 16 का 128GB मॉडल फिलहाल 62,900 रुपये में उपलब्ध है, वहीं इसकी लॉन्च कीमत 79,900 रुपये थी। यानी ग्राहकों को सीधे 17,000 रुपये की बचत होगी।

अगर आप चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो आपको Amazon Pay में 3,145 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। वहीं इसके बाद iPhone 16 की कीमत घटकर सिर्फ 59,755 रुपये रह जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं इसके फीचर्स और ऑफर्स से जुड़ी पूरी जानकारी।

कितनी मिलेगी छूट

Amazon Prime Day सेल में iPhone 16 पर आकर्षक छूट दी जा रही है। फोन पर करीब 21 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है। सेल के दौरान ग्राहक कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड और SBI डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर 1,750 रुपये तक की अतिरिक्त तुरंत छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। फोन की स्थिति और मॉडल के अनुसार एक्सचेंज में 41,050 रुपये तक की कीमत मिल सकती है, जिससे नए iPhone की लागत और कम हो जाएगी। इसके साथ ही, अगर ग्राहक चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो उन्हें Amazon Pay कैशबैक के रूप में 3,145 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा। इस ऑफर के बाद iPhone 16 की प्रभावी कीमत घटकर 59,755 रुपये रह जाती है।

कार्ड पर मिलेगी छूट

इसके अलावा, ग्राहकों की सुविधा के लिए कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया जा रहा है, जिससे बिना अतिरिक्त ब्याज के आसान किस्तों में भुगतान किया जा सकता है। अगर ग्राहक iPhone 16 को सबसे कम कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो उन्हें ऐसे पात्र क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना होगा, जिस पर Amazon Pay कैशबैक का ऑफर मिल रहा है। खरीदारी पूरी होने के बाद 3,145 रुपये तक की कैशबैक राशि सीधे उनके Amazon Pay बैलेंस में जोड़ दी जाएगी, जिससे फोन की कुल कीमत और कम हो जाएगी। कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड पर नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे आसान किस्तों में फोन खरीदा जा सकता है।

ये ऑफर केवल Amazon Prime मेंबर्स के लिए सीमित समय तक उपलब्ध है। सबसे पहले ये डील ब्लैक रंग वाले iPhone 16 पर लागू है, वहीं अन्य रंगों के मॉडल भी लगभग इसी रियायती कीमत पर खरीदे जा सकते हैं। ऐसे में सेल के दौरान ग्राहक अपनी पसंद का रंग चुनकर इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

जानें इसके फीचर्स

iPhone 16 में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है और ये Apple के दमदार A18 प्रोसेसर के साथ आता है। ये फोन Apple Intelligence फीचर्स को सपोर्ट करता है और लेटेस्ट iOS पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP का मुख्य कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का TrueDepth फ्रंट कैमरा दिया गया है। iPhone 16 में 5G नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है और चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मिलता है। यह फोन धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है और MagSafe वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy S27 Ultra के फीचर्स लीक, 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ करेगा धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

Samsung Galaxy S27 Ultra अगले साल यानी 2027 में लॉन्च हो सकता है, जिसको लेकर काफी समय से लीक्स और अफवाहें सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि यह डिवाइस Samsung Galaxy S27 और Samsung Galaxy S27 Plus के साथ आएगा। हालांकि, इसके बारे में बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसके लीक डिटेल्स से काफी कुछ पता चला है। अब आइए इसके अनुमानित फीचर्स और कीमते के बारे में डिटेल में जानते हैं।

Samsung Galaxy S27 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स और कैमरा

Samsung Galaxy S27 Ultra में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.9-इंच का AMOLED 2X डिस्प्ले हो सकता है। अनुमान है कि यह डिवाइस आने वाले Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसमें 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।

चीन के मशहूर टिप्सटर ‘डिजिटल चैट स्टेशन’ के लीक्स के अनुसार, यह प्रोसेसर 2nm प्रोसेस पर बनाया जाएगा। यह भी कहा जा रहा है कि फोन की मोटाई 7.9mm होगी और इसमें Galaxy S Pen का सपोर्ट भी मिलेगा। अफवाहें हैं कि फोन में 7000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी होगी, जो कम से कम 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy S27 Ultra में पीछे की तरफ चार कैमरों का सेटअप हो सकता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) वाला 200MP का मेन कैमरा, 50MP का टेलीफोटो कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 10MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। इसके अलावा, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, इस फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

भारत में Samsung Galaxy S27 Ultra के लॉन्च टाइमलाइन और कीमत

Samsung Galaxy S27 Ultra फरवरी 2027 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा, लीक से पता चलता है कि इसके 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹1,41,999 से ₹1,46,999 के बीच हो सकती है।

यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: Amazon और Flipkart Mega Sale 2026 लाइव, स्मार्टफोन, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भारी छूट, यहां देखें ऑफर्स की पूरी लिस्ट

Amazon और Flipkart Mega Sale 2026 लाइव, स्मार्टफोन, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भारी छूट, यहां देखें ऑफर्स की पूरी लिस्ट

Amazon Prime Day Sale 2026 और Flipkart GOAT Sale 2026 की शुरुआत 4 जुलाई से हो गई है। दोनों सेल्स रात 12 बजे लाइव हुईं, जहां इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स पर भारी छूट मिल रही है। स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य डिवाइस सस्ते दामों में उपलब्ध हैं। इस बार iPhone मॉडल्स पर भी आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले समय में Apple कीमतें बढ़ा सकता है, जिससे यह सेल और भी खास बन गई है। Amazon की सेल सिर्फ Prime मेंबर्स के लिए है, जबकि Flipkart GOAT Sale सभी यूजर्स के लिए खुली है, लेकिन Plus मेंबर्स को जल्दी एक्सेस मिलता है।

Amazon Prime Day Sale 2026 के खास ऑफर्स

Amazon ने कई डिवाइसों पर भारी छूट का ऐलान किया है। प्रमुख ऑफर्स इस प्रकार हैं:

  • OnePlus 13 (12GB/256GB) ₹54,999 में (25% छूट)
  • ASUS Vivobook 15 (i3 13th Gen) ₹44,990 में (42% छूट)
  • Samsung 55-inch 4K Smart TV ₹39,490 में (28% छूट)
  • LG 1.5 Ton Smart AC ₹35,490 में (53% छूट)
  • Godrej 600L Smart Refrigerator ₹69,990 में (40% छूट)
  • BenQ 4K Smart Projector ₹1,14,490 में (42% छूट)

इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 80% तक की छूट दी जा रही है। लैपटॉप और टैबलेट पर 40%, स्पीकर्स पर 60%, स्मार्ट टीवी पर 65% और प्रोजेक्टर पर 70% तक डिस्काउंट मिल रहा है। SBI, Axis बैंक कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी उपलब्ध है।

Flipkart GOAT Sale 2026 में iPhone और नए लॉन्च पर ऑफर

Flipkart की इस सेल में iPhone 17 और अन्य मॉडल्स पर भी आकर्षक कीमतें देखने को मिल रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक:

  • iPhone 17: ₹70,990 शुरुआती कीमत
  • iPhone 17 Pro: ₹1,12,900 शुरुआती कीमत

इसके अलावा पुराने iPhone मॉडल्स पर भी छूट की उम्मीद है।

Nothing और अन्य स्मार्टफोन्स पर ऑफर

Flipkart सेल में Nothing ब्रांड के नए डिवाइस भी डिस्काउंट पर उपलब्ध हैं:

  • Nothing Phone (4a): ₹32,999 (₹4,000 बैंक ऑफर के साथ)
  • Nothing Phone (4a) Pro: ₹41,999 (₹5,000 बैंक ऑफर)
  • Nothing Headphone (1): ₹16,999 (3–5 जुलाई तक उपलब्ध)

Motorola स्मार्टफोन्स पर बड़ी छूट

Motorola के कई मॉडल्स पर भी सेल के दौरान डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं। Edge और G सीरीज के फोन अलग-अलग कीमतों पर उपलब्ध हैं, जिनमें बैंक ऑफर के तहत ₹1,000 से ₹5,000 तक की अतिरिक्त छूट शामिल है।

फोल्डेबल और प्रीमियम मॉडल्स पर भी ऑफर्स दिए गए हैं, जिससे ग्राहकों को हाई-एंड डिवाइस कम कीमत में मिल सकते हैं।

ई-रिक्शा को बंद करने वाली ऐप्स के खिलाफ एक्शन! Google और Apple को 7 ऐप हटाने का नोटिस

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

indian railway

भारतीय रेलवे का डिजिटल टिकटिंग सिस्टम अब पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और आधुनिक हो गया है। वर्ष 1986 में शुरू हुई रेलवे आरक्षण प्रणाली में पिछले चार दशकों के दौरान कई छोटे-बड़े बदलाव हुए, लेकिन अब इसे अत्याधुनिक तकनीक के साथ पूरी तरह अपग्रेड कर दिया गया है। नई व्यवस्था से न केवल टिकट बुकिंग आसान हुई है, बल्कि इसकी क्षमता भी कई गुना बढ़ाई गई है।

ALSO READ: WhatsApp Username विवाद बढ़ा, सरकार की रडार पर Telegram और Signal, Arattai भी हटाएगा यूजरनेम फीचर

88% टिकट अब ऑनलाइन बुक हो रहे

भारतीय रेलवे ने वर्ष 2002 में इंटरनेट आधारित टिकट बुकिंग सेवा शुरू की थी। आज स्थिति यह है कि अधिकांश यात्री टिकट काउंटर की बजाय ऑनलाइन टिकट बुक करना पसंद करते हैं। वर्तमान में देश में कुल टिकट बुकिंग की करीब 88 प्रतिशत मांग ऑनलाइन माध्यमों से पूरी हो रही है।

RailOne App तेजी से बन रहा यात्रियों की पहली पसंद

भारतीय रेलवे का RailOne मोबाइल ऐप यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। पिछले साल जुलाई में लॉन्च किए गए इस ऐप को एक साल से भी कम समय में 3.5 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।

इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सिर्फ टिकट बुकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि रेलवे से जुड़ी लगभग सभी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है। टिकटिंग या अन्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का समाधान भी इसी ऐप के जरिए किया जा सकता है।

AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

 

RailOne ऐप में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित नई सुविधा जोड़ी गई है। टिकट बुक करते समय ऐप यह अनुमान लगाता है कि वेटिंग टिकट के कन्फर्म होने की कितनी संभावना है। रेलवे के अनुसार, पहले इस अनुमान की सटीकता करीब 53 प्रतिशत थी, जिसे अब बढ़ाकर 94 प्रतिशत तक पहुंचा दिया गया है। यह फीचर इस साल की शुरुआत में शुरू किया गया था और यात्रियों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

एक ही ऐप में मिलती हैं रेलवे की सभी सुविधाएं

RailOne ऐप के जरिए यात्री आरक्षित (Reserved), अनारक्षित (Unreserved) और प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग, टिकट कैंसिलेशन और रिफंड जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा ऐप पर लाइव ट्रेन स्टेटस, ट्रेन का टाइम टेबल, प्लेटफॉर्म नंबर, कोच पोजिशन, वेटिंग स्टेटस, Rail Madad के जरिए शिकायत दर्ज करने की सुविधा और यात्रा के दौरान सीट पर खाना ऑर्डर करने जैसी सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

रोजाना 9 लाख से ज्यादा टिकट हो रहे बुक

 

रेलवे के अनुसार, देशभर में प्रतिदिन 9.29 लाख से अधिक टिकट RailOne ऐप के जरिए बुक किए जा रहे हैं। इनमें लगभग 7.20 लाख अनारक्षित (Unreserved) और 2.09 लाख आरक्षित (Reserved) टिकट शामिल हैं। अनारक्षित टिकटों में प्लेटफॉर्म टिकट भी शामिल हैं।  अब तक इस ऐप को Google Play Store से 3.16 करोड़ और Apple iOS डिवाइस पर 33.17 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।

ALSO READ: Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

यात्रियों को मिल रही 43% तक सब्सिडी

भारतीय रेलवे देश के करोड़ों लोगों के लिए जीवनरेखा मानी जाती है। वित्त वर्ष 2024-25 में रेलवे ने यात्री किराए पर 60,239 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी। इसका मतलब है कि प्रत्येक यात्री को औसतन 43 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। यानी यदि किसी यात्रा की वास्तविक लागत 100 रुपए है, तो यात्री को उसके लिए औसतन केवल 57 रुपए ही चुकाने पड़ते हैं।