Samsung ने लॉन्च की Galaxy S26 सीरीज, जानिए क्या हैं खूबियां

Samsung Galaxy S26 Series

Samsung Electronics ने अपनी नई फ्लैगशिप Samsung Galaxy S26 Series को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे इंट्यूटिव और एडवांस Galaxy AI फोन है, जो रोजमर्रा के कामों को पहले से ज्यादा आसान और तेज बना देगा।

ALSO READ: Telangana में सफाई कर्मचारी 2 लाख तक की सैलरी, युवाओं में नौकरी के लिए होड़

नई सीरीज में Samsung Galaxy S26 Ultra, Samsung Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26 शामिल हैं। यह सैमसंग की तीसरी पीढ़ी की AI स्मार्टफोन लाइनअप है, जो बैकग्राउंड में जटिल कार्यों को संभालती है ताकि यूजर्स सीधे परिणाम पर फोकस कर सकें।

ALSO READ: maglev train : हवाई जहाज से भी तेज, मैग्लेव ट्रेन की 5 बड़ी खूबियां जो इसे बनाती हैं भविष्य का ट्रांसपोर्ट, CM योगी भी हुए दंग


खास 10 फीचर्स

  • Galaxy S26 Ultra में दुनिया का पहला इन-बिल्ट Privacy Display दिया गया है, जो साइड एंगल से स्क्रीन को सुरक्षित रखता है।
  • सीरीज में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर के साथ 19% तेज CPU और 39% बेहतर AI परफॉर्मेंस मिलती है।
  • नया Vapor Chamber कूलिंग सिस्टम गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान फोन को ठंडा और स्थिर बनाए रखता है।
  • Super Fast Charging 3.0 तकनीक से फोन सिर्फ 30 मिनट में 75% तक चार्ज हो जाता है।
  • अपग्रेडेड Nightography Video फीचर लो-लाइट में भी साफ और वाइब्रेंट वीडियो रिकॉर्डिंग करता है।
  • Super Steady वीडियो में नया Horizontal Lock फीचर मिलता है, जिससे हिलते-डुलते हालात में भी स्थिर फुटेज मिलती है।
  • AI ISP अपग्रेड के साथ सेल्फी कैमरा बेहतर स्किन टोन और ज्यादा डिटेल कैप्चर करता है।
  • Photo Assist और Creative Studio जैसे AI टूल्स से टेक्स्ट कमांड देकर फोटो एडिटिंग संभव है।
  • Now Nudge और Now Brief फीचर यूजर को समय पर स्मार्ट सुझाव और रिमाइंडर देते हैं।
  • Samsung Knox सिक्योरिटी, Post-Quantum Cryptography और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ मजबूत डेटा सुरक्षा मिलती है।

परफॉर्मेंस: अब तक का सबसे ताकतवर Galaxy S चिपसेट

 

Galaxy S26 सीरीज को कस्टमाइज्ड चिपसेट के साथ पेश किया गया है। खासकर Galaxy S26 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 Mobile Platform for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है, जो CPU, GPU और NPU परफॉर्मेंस में बड़ा उछाल देता है।

  • CPU परफॉर्मेंस में 19% तक बढ़ोतरी
  • NPU परफॉर्मेंस में 39% सुधार
  • GPU में 24% बेहतर ग्राफिक्स

 

बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए नया Vapor Chamber डिजाइन दिया गया है, जिससे गेमिंग, मल्टीटास्किंग और वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान फोन ठंडा और स्थिर बना रहता है। इसके साथ ही Super Fast Charging 3.0 सपोर्ट मिलता है, जो सिर्फ 30 मिनट में 75% तक बैटरी चार्ज करने का दावा करता है।

 

डिस्प्ले: पहली बार इन-बिल्ट Privacy Display

 

Galaxy S26 Ultra में दुनिया का पहला इन-बिल्ट Privacy Display दिया गया है। यह तकनीक साइड एंगल से स्क्रीन विजिबिलिटी को सीमित करती है, जिससे पब्लिक प्लेस में भी आपकी जानकारी सुरक्षित रहती है।

ALSO READ: Samsung Galaxy S26 Ultra vs S25 Ultra vs iPhone 17 Pro Max : कीमत से कैमरा तक जानें कौन है सबसे दमदार फ्लैगशिप?

यूजर्स इसे PIN डालते समय या खास ऐप्स खोलते समय एक्टिवेट कर सकते हैं। यह पारंपरिक प्राइवेसी फिल्म की तरह व्यूइंग क्वालिटी खराब नहीं करता।

 

कैमरा: प्रोफेशनल लेवल फोटोग्राफी और वीडियो

Galaxy S26 सीरीज में इंडस्ट्री-लीडिंग कैमरा सिस्टम दिया गया है।

लो-लाइट में बेहतर फोटो के लिए वाइडर अपर्चर

अपग्रेडेड Nightography Video

Super Steady वीडियो में हॉरिजॉन्टल लॉक फीचर

APV प्रो-ग्रेड वीडियो कोडेक सपोर्ट

AI ISP में सुधार से सेल्फी कैमरा अब बेहतर स्किन टोन और डिटेल कैप्चर करता है।

 

Photo Assist और Creative Studio जैसे AI टूल्स के जरिए यूजर्स सिर्फ टेक्स्ट कमांड देकर फोटो एडिट कर सकते हैं — जैसे दिन को रात में बदलना या कपड़ों का रंग बदलना।

 

Galaxy AI: अब और ज्यादा स्मार्ट और प्रोएक्टिव

Galaxy S26 सीरीज में AI अनुभव पहले से ज्यादा एडवांस और पर्सनलाइज्ड है।

Now Nudge: सही समय पर सुझाव

Now Brief: मीटिंग, रिजर्वेशन और ट्रैवल अपडेट की जानकारी

Circle to Search with Google: मल्टी-ऑब्जेक्ट रिकॉग्निशन

Samsung Galaxy S26 Ultra

अपग्रेडेड Bixby

 

Gemini और Perplexity जैसे एजेंट सपोर्ट

अब टैक्सी बुक करना, फोटो ढूंढना या कैलेंडर चेक करना सिर्फ वॉइस कमांड से संभव है।

सिक्योरिटी: AI युग में मल्टी-लेयर सुरक्षा

Galaxy S26 Ultra में हार्डवेयर लेवल Privacy Display के साथ-साथ एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं।

AI पावर्ड Call Screening

Privacy Alerts

Private Album फीचर

Post-Quantum Cryptography (PQC)

Knox Matrix और Samsung Knox सिक्योरिटी

कंपनी सात साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है, जिससे फोन लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा।

 

Galaxy Buds4: स्मार्ट एक्सपीरियंस अब और आसान

नई Samsung Galaxy Buds4 सीरीज Galaxy S26 के साथ बेहतर कनेक्टिविटी और Hi-Fi साउंड देती है। यूजर्स वॉइस कमांड और हेड जेस्चर के जरिए कॉल और AI एजेंट मैनेज कर सकते हैं।

कलर ऑप्शन

Cobalt Violet

White

Black

Sky Blue

Pink Gold और Silver Shadow  Edited by : Sudhir Sharma

Samsung Galaxy S26 Ultra vs S25 Ultra vs iPhone 17 Pro Max : कीमत से कैमरा तक जानें कौन है सबसे दमदार फ्लैगशिप?

Samsung Galaxy S26 Ultra

सैन फ्रांसिस्को में आयोजित Galaxy Unpacked इवेंट में सैमसंग ने अपने नए अल्ट्रा-प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra को लॉन्च कर हाई-एंड स्मार्टफोन बाजार की तस्वीर बदल दी है। हार्डवेयर-लेवल Privacy Display टेक्नोलॉजी और कस्टमाइज्ड Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आया यह फोन अब अपने ही पिछले मॉडल Samsung Galaxy S25 Ultra और हाल ही में लॉन्च हुए Apple iPhone 17 Pro Max को सीधी टक्कर दे रहा है।

आइए जानते हैं कीमत, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी के मामले में कौन कितना दमदार है। कीमत के लिहाज से S26 Ultra, S25 Ultra से महंगा है, जबकि iPhone 17 Pro Max का टॉप वेरिएंट सबसे ज्यादा प्रीमियम कीमत पर आता है।

Galaxy S26 Ultra ने Privacy Display, अपग्रेडेड चिपसेट और तेज चार्जिंग के साथ खुद को तकनीकी रूप से आगे रखने की कोशिश की है। वहीं S25 Ultra अभी भी मजबूत स्पेसिफिकेशन के साथ किफायती विकल्प है। दूसरी ओर iPhone 17 Pro Max अपने 2nm A19 Pro चिप और यूनिफॉर्म 48MP कैमरा सिस्टम के जरिए प्रीमियम यूजर्स को आकर्षित करता है।

 

कीमत और स्टोरेज वेरिएंट

Samsung Galaxy S26 Ultra

  • ₹1,39,999 – 256GB/12GB RAM
  • ₹1,59,999 – 512GB/12GB RAM
  • ₹1,89,999 – 1TB/16GB RAM
  • Samsung Galaxy S25 Ultra
  • ₹1,29,999 – 256GB/12GB RAM
  • ₹1,41,999 – 512GB/12GB RAM
  • ₹1,65,999 – 1TB/12GB RAM

 

Apple iPhone 17 Pro Max

  • ₹1,59,900 – 256GB
  • ₹1,99,900 – 1TB

   

Galaxy S26 Ultra में 6.9-इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और पहली बार इन-बिल्ट Privacy Display फीचर मिलता है, जो साइड एंगल से स्क्रीन को प्राइवेट रखता है।

 

Galaxy S25 Ultra में 6.8-इंच Dynamic LTPO AMOLED 2X स्क्रीन है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स तक जाती है और Gorilla Armor प्रोटेक्शन मिलता है।

 

iPhone 17 Pro Max में 6.9-इंच Super Retina XDR डिस्प्ले है, जिसमें ProMotion टेक्नोलॉजी और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह लेटेस्ट Ceramic Shield प्रोटेक्शन के साथ आता है।

 

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

 

S26 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy चिपसेट दिया गया है, जो पिछले जेनरेशन के मुकाबले 19% बेहतर CPU और 39% ज्यादा NPU परफॉर्मेंस का दावा करता है।

 

S25 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 4 (या क्षेत्र के अनुसार Gen 1 नाम) प्रोसेसर मिलता है, जिसने अपने पिछले मॉडल से 37% CPU जंप दिया था।

 

वहीं iPhone 17 Pro Max में Apple का A19 Pro चिपसेट है, जो 2nm प्रोसेस पर आधारित है और Apple Intelligence के लिए खास AI इंजन के साथ आता है।

 

Galaxy S26 Ultra कैमरा सेटअप

  • 200MP मेन (F1.4)
  • 50MP अल्ट्रा-वाइड
  • 50MP टेलीफोटो (5x ऑप्टिकल)
  • 10MP टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल)
  • Galaxy S25 Ultra कैमरा सेटअप
  • 200MP मेन (F1.7)
  • 12MP अल्ट्रा-वाइड
  • 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (5x ऑप्टिकल)
  • 10MP टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल)

iPhone 17 Pro Max कैमरा सेटअप

  • 48MP मेन
  • 48MP अल्ट्रा-वाइड
  • 48MP टेलीफोटो (5x ऑप्टिकल)

 

Samsung जहां हाई-मेगापिक्सल सेंसर पर जोर देता है, वहीं Apple तीनों कैमरों में 48MP का यूनिफॉर्म हाई-रेजोल्यूशन सेटअप देता है।

बैटरी, चार्जिंग और सॉफ्टवेयर

Galaxy S26 Ultra में 5,000mAh बैटरी है, जो 60W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है और 30 मिनट में 75% तक चार्ज होने का दावा है। यह Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलता है।

 

Galaxy S25 Ultra में भी 5,000mAh बैटरी है, लेकिन 45W वायर्ड चार्जिंग तक सीमित है और यह Android 15 आधारित One UI 7 पर काम करता है।

 

iPhone 17 Pro Max में लगभग 4,683mAh बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड और 25W MagSafe चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह iOS 19 पर रन करता है। Edited by : Sudhir Sharma

बड़ी खबर, बिना SIM के नहीं चलेगा WhatsApp, सरकार ला रही नया नियम, जानिए कब से होगा लागू

Government's big announcement regarding WhatsApp

Government's big announcement regarding WhatsApp : इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप (WhatsApp) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार, अब फोन से सिम निकालने के बाद WhatsApp काम करना बंद कर देगा। सिम बाइडिंग को लेकर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने काम करना शुरू कर दिया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि WhatsApp और दूसरे मैसेजिंग ऐप्स के लिए SIM से जुड़ा नया नियम 1 मार्च से लागू होगा। इसके बाद अब बिना एक्टिव SIM के ऐप चलाना मुश्किल हो सकता है। सरकार ने ये नियम भारतीयों की सुरक्षा और साइबर ठगों पर लगाम लगाने के इरादे से लागू करने का फैसला लिया है।   

SIM-Binding असल में एक ऐसी सर्विस है कि कोई भी मैसेजिंग या कम्युनिकेशन ऐप उसी SIM कार्ड के साथ काम करेगा, जिस नंबर से वह रजिस्टर है। वर्तमान में WhatsApp सिम बाइडिंग नियम का पालन करने के लिए भारतीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

ALSO READ: WhatsApp Data Privacy Case: सुप्रीम कोर्ट में Meta का हलफनामा, जानिए अब यूजर्स के डेटा और विज्ञापन शेयरिंग पर क्या बदलेंगे नियम

क्‍यों लागू हो रहा नया नियम

इस नए नियम के तहत फोन में एक्टिव सिम कार्ड नहीं होने पर WhatsApp काम नहीं कर पाएगा। मौजूदा नियम काफी सरल हैं, जिनके चलते सरकार ने ये नियम भारतीयों की सुरक्षा और साइबर ठगों पर लगाम लगाने के इरादे से लागू करने का फैसला लिया है। 

ALSO READ: गुजरात में प्रेम विवाह के नियम बदले, माता-पिता को WhatsApp पर मिलेगी जानकारी

क्या है SIM-Binding

सिम-बाइंडिंग प्रक्रिया में फोन नंबर से जुड़ा फिजिकल सिम कार्ड फोन में मौजूद रहना चाहिए और हमेशा एक्टिव होना चाहिए। इसके बाद ही मैसेजिंग ऐप की सर्विस काम करेगी। अगर यूजर्स ने अपने फोन से सिम कार्ड बाहर निकाला या डिएक्टिवेट किया तो उस नंबर से जुड़े मैसेजिंग अकाउंट का उपयोग नहीं होगा।
Edited By : Chetan Gour

Samsung Galaxy S26 Ultra Launch : आईफोन की छुट्टी करने आया सैमसंग का नया ‘बाहुबली’ फोन

sumsung galaxy

Samsung Galaxy Unpacked 2026: टेक जगत का सबसे बड़ा इवेंट आज सैन फ्रांसिस्को में आयोजित होने जा रहा है। सैमसंग अपने बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 के साथ नए ईयरबड्स और घड़ियाँ लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह इवेंट सैन फ्रांसिस्को में हो रहा है, लेकिन दुनिया भर के प्रशंसक इसे घर बैठे लाइव देख सकते हैं। आप सैमसंग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल या नीचे दिए गए लिंक के जरिए Galaxy Unpacked 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।  

 

  

Samsung Galaxy Unpacked 2026: टेक जगत का सबसे बड़ा इवेंट आज सैन फ्रांसिस्को में आयोजित होने जा रहा है। सैमसंग अपने बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 के साथ नए ईयरबड्स और घड़ियाँ लॉन्च करने के लिए तैयार है।

 

कब और कहाँ देखें लाइव स्ट्रीम?

सैमसंग का यह सालाना इवेंट भारतीय समयानुसार आज, 25 फरवरी 2026 को रात 11.30 बजे शुरू होगा। हालांकि यह इवेंट सैन फ्रांसिस्को में हो रहा है, लेकिन दुनिया भर के प्रशंसक इसे घर बैठे लाइव देख सकते हैं। आप सैमसंग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल या नीचे दिए गए लिंक के जरिए Galaxy Unpacked 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। पल-पल की अपडेट के लिए आप हमारे लाइव ब्लॉग को भी फॉलो कर सकते हैं।

 

iPhone 18 Pro Max को मिलेगी सीधी टक्कर

माना जा रहा है कि इस इवेंट का मुख्य आकर्षण Samsung Galaxy S26 Ultra होगा। यह फ्लैगशिप एंड्रॉइड फोन इस साल सितंबर में आने वाले Apple iPhone 18 Pro Max को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है।

 

Galaxy S26 Ultra: क्या होगा खास? (संभावित फीचर्स)

लॉन्च से पहले ही टेक यूट्यूबर साहिल करोल ने इस फोन का एक कथित अनबॉक्सिंग वीडियो साझा कर सनसनी मचा दी है। लीक हुई जानकारियों के मुताबिक:

 

नया डिजाइन: पिछले मॉडल (S25 Ultra) की तुलना में इस बार फ्लैट फ्रेम और ज्यादा उभरा हुआ कैमरा आइलैंड देखने को मिलेगा।

 

कैमरा बदलाव: पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस का आकार अब आयताकार से बदलकर गोल कर दिया गया है।

 

S-Pen: पेन की कार्यक्षमता पहले जैसी ही रहने की उम्मीद है, हालांकि इसमें अब भी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की कमी खल सकती है।

 

परफॉर्मेंस के मामले में 'सुपरपावर'

लीक हुए बेंचमार्क डेटा (मॉडल नंबर SM-S948B) के अनुसार, Galaxy S26 Ultra ने प्रदर्शन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं:

 

AnTuTu v11: इस डिवाइस ने 3.72 मिलियन पॉइंट्स का असाधारण स्कोर हासिल किया है।

 

Geekbench 6: सिंगल-कोर में 3648 और मल्टी-कोर में 10898 का स्कोर दर्ज किया गया है।

 

OS: यह डिवाइस लेटेस्ट Android 16 पर आधारित होगा।

 

भारत में कितनी होगी कीमत?


सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर अभी कीमतों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक्स और पिछले ट्रेंड्स के अनुसार भारत में कीमतें कुछ इस तरह हो सकती हैं:मॉडलस्टोरेजसंभावित कीमत (भारत)Galaxy S26 Ultra12GB + 256GB₹1,29,999 – ₹1,38,000Galaxy S26 Ultra12GB + 512GB₹1,47,000 (लगभग)Galaxy S26 Ultra16GB + 1TB₹1,60,000+   Edited by : Sudhir Sharma

iQOO 15R भारत में लॉन्च, 7,600mAh की तगड़ी बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO 15R

iQOO ने  24 फरवरी, 2026  को भारत में प्रीमियम सेगमेंट के खरीदारों को ध्यान में रखते हुए अपना नया स्मार्टफोन iQOO 15R लॉन्च कर दिया है। वीवो (Vivo) का यह सब-ब्रैंड नए iQOO 15R के साथ एक कॉम्पैक्ट हैंड-फील (पकड़ने में आसान) अनुभव देने की कोशिश कर रहा है। इसकी बिक्री 3 मार्च से Amazon और रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

 

डिस्प्ले और डिज़ाइन:

iQOO 15R में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 60 से 144 Hz के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 5,000 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है।

 

कीमत और उपलब्धता:

यह फोन 'ट्रायम्फ सिल्वर' और 'डार्क नाइट' रंगों में उपलब्ध है। इसकी कीमतें निम्नलिखित हैं:

 

8 GB/256 GB: ₹44,999

12 GB/256 GB: ₹47,999

12 GB/512 GB: ₹52,999

 

बैटरी और ड्यूरेबिलिटी:

इस फोन में 7,600 mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ बॉक्स में 100W का चार्जर मिलता है। पानी और धूल से बचाव के लिए इसे IP68 और IP69 की रेटिंग मिली है।

 

परफॉरमेंस और सॉफ्टवेयर:

iQOO 15R में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 12 GB तक की LPDDR5X Ultra RAM और 512 GB तक की UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है। यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6.0 पर चलता है।

 

कैमरा सेटअप:

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 MP का Sony Lyt 700V मुख्य कैमरा और 8 MP का अल्ट्रावाइड सेंसर है। सेल्फी के लिए 32 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Edited by : Sudhir Sharma

WhatsApp Data Privacy Case: सुप्रीम कोर्ट में Meta का हलफनामा, जानिए अब यूजर्स के डेटा और विज्ञापन शेयरिंग पर क्या बदलेंगे नियम

WhatsApp Meta

Meta और WhatsApp ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) के आदेश का पालन करने का भरोसा दिया। यह आदेश भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) द्वारा तय की गई प्राइवेसी और यूज़र कंसेंट से जुड़ी सुरक्षा शर्तों के विस्तार से संबंधित है।

 

इसका सीधा अर्थ है कि अब यूजर्स को अपने डेटा शेयरिंग को लेकर अधिक नियंत्रण और स्पष्ट विकल्प (Opt-in/Opt-out) मिलेंगे। सुप्रीम कोर्ट में Meta की अपील और CCI की क्रॉस-अपील अभी लंबित है। कंपनियों ने कहा कि वे 16 मार्च तक NCLAT के निर्देशों का पालन करेंगी।

 

सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अदालत को बताया कि एक शपथपत्र दाखिल किया गया है, जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि कौन-सा डेटा साझा किया जाता है और कौन-सा नहीं।

 

 कोर्ट ने कंपनियों के बयान को रिकॉर्ड पर लिया और अनुपालन हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया।

 

ALSO READ: tejas fighter jet crash पर HAL का बयान, यह केवल जमीन पर हुई एक मामूली तकनीकी घटना थी

क्या है पूरा मामला?

 

नवंबर 2025 में NCLAT ने CCI द्वारा व्हाट्सऐप की 2021 की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर लगाए गए 213.14 करोड़ रुपये के जुर्माने को बरकरार रखा था। ट्रिब्यूनल ने माना था कि व्हाट्सऐप ने यूजर्स पर अनुचित शर्तें थोपीं और क्रॉस-प्लेटफॉर्म डेटा शेयरिंग से Meta को ऑनलाइन विज्ञापन में अनुचित लाभ मिला।

 

हालांकि, NCLAT ने पांच साल तक विज्ञापन के लिए डेटा शेयरिंग पर रोक लगाने के आदेश को रद्द कर दिया। उसने कहा कि यदि यूजर्स को स्पष्ट और वापस लेने योग्य सहमति (Revocable Consent) दी जाती है तो पूर्ण प्रतिबंध उचित नहीं है।

ALSO READ: PRAHAAR : MHA की राष्ट्रीय आतंकवाद नीति जारी, जानिए कैसे होगी आपके हितों की रक्षा

बाद में CCI ने स्पष्टता की मांग की, जिस पर 15 दिसंबर को NCLAT ने कहा कि सभी गैर-व्हाट्सऐप उद्देश्यों, जिनमें विज्ञापन भी शामिल है, के लिए डेटा संग्रह और साझा करने पर यह सुरक्षा निर्देश लागू होंगे।  Edited by : Sudhir Sharma

Google Pixel 10a के लॉन्च होते ही Pixel 9a की कीमतों में भारी गिरावट, अब बेहद कम दाम में खरीदने का मौका

Google Pixel 10a के बाजार में आते ही Google Pixel 9a की सेल ने रफ्तार पकड़ ली है। भारी डिस्काउंट के चलते यह मिड-रेंज स्मार्टफोन अब और भी किफायती हो गया है। 8GB RAM + 256GB वेरिएंट, जो मूल रूप से 49,999 रुपए में लॉन्च हुआ था, अब Amazon, Flipkart और Croma जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर काफी कम कीमत में उपलब्ध है।

 

 गूगल अपने नए मॉडल के लिए स्टॉक क्लियर कर रहा है, जिससे ग्राहकों को शक्तिशाली AI फीचर्स वाला फोन बजट में खरीदने का सुनहरा मौका मिल रहा है। आप इस डील का लाभ कैसे उठा सकते हैं।

ALSO READ: Google Pixel 10a भारत में लॉन्च, iPhone 17e से पहले एंट्री; जानिए Pixel 9a से कितना अलग?

कीमतों का पूरा गणित: कहां मिल रहा है सबसे सस्ता?

Pixel 10a की एंट्री के बाद रिटेलर्स ने Pixel 9a की कीमतों में आक्रामक कटौती की है:

 

Croma : यहाँ फोन की कीमत गिरकर 39,999 रुपये हो गई है, और बैंक ऑफर्स के साथ इसे 36,999 रुपये तक में खरीदा जा सकता है।

 

Amazon: यहाँ रंग (Obsidian या Porcelain) के आधार पर यह 38,690 से 39,410 रुपये के बीच लिस्टेड है।

 

Flipkart : यहाँ यह 39,999 रुपये में उपलब्ध है, साथ ही नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज डील के जरिए अतिरिक्त बचत की जा सकती है।

 

विभिन्न ऑफर्स को मिलाकर इस फोन की प्रभावी कीमत अक्सर 37,000 से 39,000 रुपए के बीच बैठती है।

 

क्यों खरीदें Pixel 9a

Pixel 9a की यह सेल जबरदस्त वैल्यू दे रही है क्योंकि इस फोन के कई स्पेसिफिकेशन नए Pixel 10a के समान ही हैं, जिसमें शक्तिशाली Tensor G4 चिप भी शामिल है। यानी आप नई लॉन्चिंग की पूरी कीमत चुकाए बिना फ्लैगशिप फीचर्स का मजा ले सकते हैं।

 

प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स जो आज भी हैं दमदार:

प्रोसेसर: Google Tensor G4 चिपसेट, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेहतरीन है।

डिस्प्ले: 6.3-इंच OLED (120Hz रिफ्रेश रेट) – जीवंत रंग और स्मूथ स्क्रॉलिंग।

कैमरा: 48MP मुख्य + 13MP अल्ट्रावाइड रियर कैमरा और शानदार सेल्फी के लिए 13MP फ्रंट कैमरा।

बैटरी: 5,100mAh, जो आसानी से एक दिन से ज्यादा चलती है।

सॉफ्टवेयर: क्लीन एंड्रॉइड अनुभव और Gemini AI जैसे फीचर्स के साथ नियमित 'पिक्सेल ड्रॉप्स' अपडेट।

अपडेट: 7 साल के सुरक्षा अपडेट का वादा। Edited by : Sudhir Sharma

India AI Impact Summit 2026 का चौथा दिन: जब मंच पर आमने-सामने आए धुर विरोधी; Prime Minister Narendra Modi के कहने पर भी नहीं मिलाए सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई ने हाथ

 'AI इम्पैक्ट समिट' के चौथे दिन एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जिसने तकनीक की दुनिया में जारी खींचतान को कैमरे के सामने ला दिया। समिट के दौरान जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकजुटता दिखाने के लिए मंच पर मौजूद सभी वक्ताओं से एक-दूसरे का हाथ थामकर ऊपर उठाने का आग्रह किया, तो लगभग सभी दिग्गज अधिकारियों ने इसे सहर्ष स्वीकार किया।

ALSO READ: US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

लेकिन इस दौरान सिलिकॉन वैली की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता भी साफ झलक उठी। OpenAI के सैम ऑल्टमैन और Anthropic के डारियो अमोदेई एक-दूसरे के बगल में तो खड़े थे, लेकिन उन्होंने हाथ नहीं मिलाए।

दिखी प्रतिद्वंद्विता की लकीर

AI की रेस में एक-दूसरे को पछाड़ने में जुटे ये दोनों दिग्गज प्रधानमंत्री के इशारे के बावजूद अपनी मुट्ठियाँ अलग-अलग रखे नजर आए। जहाँ बाकी लोग एक-दूसरे का हाथ थामकर एकजुटता का संदेश दे रहे थे, वहीं ऑल्टमैन और अमोदेई ने दूरी बनाए रखना ही बेहतर समझा।

ALSO READ: Google Pixel 10a भारत में लॉन्च, iPhone 17e से पहले एंट्री; जानिए Pixel 9a से कितना अलग?

ऑल्टमैन के चेहरे पर दिखी असहजता

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस दौरान सैम ऑल्टमैन काफी असहज नजर आ रहे थे। जब प्रधानमंत्री मोदी सभी को हाथ जोड़ने का संकेत दे रहे थे, तब ऑल्टमैन ने अन्य लोगों का अनुसरण करने के बजाय अपनी नजरें दूसरी ओर फेर लीं। तकनीक की दुनिया के दो सबसे बड़े प्रतिस्पर्धियों के बीच का यह 'कोल्ड वॉर' अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। Edited by : Sudhir Sharma 

Google Pixel 10a भारत में लॉन्च, iPhone 17e से पहले एंट्री; जानिए Pixel 9a से कितना अलग?

Google Pixel 10a

google pixel 10a launched in india : भारत में  Google Pixel 10a को लॉन्च कर दिया गया है। खास बात यह है कि यह मॉडल देश में Apple iPhone 17e की एंट्री से पहले बाजार में आ गया है। मिड-रेंज कैटेगरी में उतरा Pixel 10a, प्रीमियम पिक्सल फोनों से नीचे पोजिशन किया गया है, लेकिन इसमें कई फ्लैगशिप फीचर्स किफायती कीमत पर दिए गए हैं।

ALSO READ: Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

डिजाइन और फीचर्स के मामले में नया Pixel 10a काफी हद तक Google Pixel 9a जैसा ही नजर आता है। ऐसे में सवाल है कि दोनों में असल फर्क क्या है? आइए विस्तार से समझते हैं।

 

Pixel 10a vs Pixel 9a: भारत में कीमत

Pixel 10a भारत में केवल 256GB वेरिएंट में लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत 49,999 रुपये है।

वहीं Pixel 9a भी इसी कीमत पर आया था, लेकिन फिलहाल यह 256GB स्टोरेज के साथ लगभग 39,999 रुपये में उपलब्ध है।

 

 डिजाइन और डिस्प्ले

दोनों फोनों में प्लास्टिक बैक पैनल और एल्युमिनियम फ्रेम मिलता है।

Pixel 10a की मोटाई 9mm और वजन 183 ग्राम है।

Pixel 9a थोड़ा पतला (8.9mm) लेकिन 186 ग्राम वजन के साथ थोड़ा भारी है।

दोनों में IP68 रेटिंग दी गई है।

ALSO READ: तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

डिस्प्ले की बात करें तो दोनों में 6.3-इंच pOLED पैनल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। हालांकि Pixel 10a में Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन (पहले GG 3) और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है, जो Pixel 9a के 2700 निट्स से ज्यादा है।

 बैटरी और चार्जिंग

Pixel 10a में 5,100mAh बैटरी दी गई है।

30W वायर्ड चार्जिंग

10W वायरलेस चार्जिंग। वहीं Pixel 9a में भी 5,100mAh बैटरी थी, लेकिन चार्जिंग स्पीड 23W (वायर्ड) और 7.5W (वायरलेस) तक सीमित थी।

 

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Pixel 10a में वही Tensor G4 चिपसेट दिया गया है जो Pixel 9a में था।

दोनों में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। नया मॉडल Android 16 के साथ आता है और कंपनी 7 साल तक OS व सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

 

  कैमरा

Pixel 10a में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है:

 

  • 48MP प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ)
  • 13MP अल्ट्रावाइड लेंस
  • 13MP फ्रंट कैमरा
  • कैमरा हार्डवेयर Pixel 9a जैसा ही है।

 Edited by : Sudhir Sharma

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने आज भारत में अपनी नई Vivo V70 Series 5G लॉन्च कर दी है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने दो मॉडल Vivo V70 और Vivo V70 Elite  पेश किए हैं। दोनों स्मार्टफोन्स में अपग्रेडेड प्रोसेसर, Zeiss सपोर्टेड कैमरा और बेहद स्लिम बेज़ल डिजाइन दिया गया है। कंपनी ने इन्हें मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा है और आधिकारिक घोषणा के तुरंत बाद इनकी बिक्री शुरू की जाएगी। लॉन्च इवेंट का लाइव स्ट्रीमिंग यूट्यूब पर किया गया।

लाइव हुआ लॉन्च इवेंट

Vivo V70 Series 5G का लॉन्च इवेंट यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम किया गया, जहां दर्शकों ने रियल टाइम में इस नए स्मार्टफोन लाइनअप की झलक देखी।

मिड-प्रीमियम 5G सेगमेंट पर फोकस

यह नई सीरीज़ इससे पहले लॉन्च हुए V60 और V60e मॉडल के बाद पेश की गई है। कंपनी का लक्ष्य भारत के मिड-प्रीमियम 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पकड़ को और मजबूत करना है। नए प्रोसेसर, बेहतर कैमरा सेटअप और प्रीमियम डिजाइन के साथ Vivo V70 Series 5G को युवाओं और टेक प्रेमियों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। 

Vivo V70 और V70 Elite: कीमत और सेल डिटेल्स

Vivo V70 Elite को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 51,999 रुपए रखी गई है।

Vivo V70 Elite (8GB + 256GB): ₹51,999

Vivo V70 Elite (12GB + 256GB): ₹56,999

Vivo V70 Elite (12GB + 512GB): ₹61,999

 

वहीं, Vivo V70 को Passion Red और Lemon Yellow कलर में पेश किया गया है।

Vivo V70 (8GB + 256GB): ₹45,999

Vivo V70 (12GB + 256GB): ₹49,999 Edited by : Sudhir Sharma