अयोध्या में ‘मछली भोज’ पर मचा सियासी घमासान! अजय राय पर BJP का हमला, आयोजकों ने बताया क्या है पूरा मामला

अयोध्या में ‘मछली भोज’ पर मचा सियासी घमासान! अजय राय पर BJP का हमला, आयोजकों ने बताया क्या है पूरा मामला

ajay rai machli bhoj controversy in ayodhya

अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत कार्यक्रम में मछली बनाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद यूपी की राजनीति गरमा गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई भाजपा नेताओं ने श्रावण मास में मछली भोज को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। वहीं आयोजकों ने अजय राय के मछली खाने के दावे को गलत बताया है। अजय राय का भी कहना है कि अयोध्या में मैंने मछली नहीं खाई। ALSO READ: त्योहारों से पहले प्याज ने रुलाया! नासिक में 76% बढ़े दाम, कई राज्यों में कीमतें दोगुनी

 

बताया जा रहा है कि अजय राय ने अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी में हनुमान चालीसा का पाठ किया था। इसके बाद उनके स्वागत के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम में मछली भोज कराए जाने की चर्चा पर बवाल मच गया।

भाजपा का अजय राय पर बड़ा हमला

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के सावन मास में मछली खाने को लेकर भाजपा नेता हमलावर हो गए हैं। भाजपाइयों ने इसे सनातन आस्था का अपमान बताते हुए कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल उठाए। कहा, अयोध्या जैसी धार्मिक नगरी में ऐसे आयोजन से हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष अयोध्या में हनुमान गढ़ी के दर्शन करने जाते हैं और फिर मछली भोज की दावत उड़ाते हैं, ये राम राम चिल्लाते है बेशर्मी की भी सीमा होती है। किसने कहा था हनुमानगढ़ी जाने के लिए और मछली खानी थी तो अयोध्या के बाहर जाकर खा लेते. ये है कांग्रेस का दोहरा आचरण, गिरगिट भी शर्मा जाता होगा।

 

यूपी भाजपा अध्यक्ष और सांसद पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सनातन का अपमान ही अब कांग्रेस की पहचान बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पवित्र श्रावण मास में अयोध्या धाम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत समारोह में मछली भोज का आयोजन किया गया। इसे निंदनीय और अक्षम्य बताते हुए उन्होंने कांग्रेस से संत समाज और देशवासियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

 

'मछली भोज' विवाद पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पवित्र श्रावण मास में अगर आप अयोध्या में मछली की दावत देंगे तो इससे एक बात बहुत साफ है कि आप सनातन के प्रति असहिष्णुता के साथ धर्मनिरपेक्षता के सूरमा बनने की प्रतिस्पर्धा में लगे हैं। ALSO READ: ऊना एक्‍सप्रेस में चूहे ने कुतरी बुजुर्ग की नाक, चंड़ीगढ़ से आ रहे थे इंदौर, इलाज के लिए पहुंचे अस्पताल

सफाई में क्या बोले आयोजक?

कार्यक्रम के आयोजक राम निहाल निषाद व अन्य नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने मछली नहीं खाई है। गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। रामनिहाल निषाद ने कहा कि कार्यक्रम में निषाद समाज के भी लोग बड़ी संख्या में जुटे थे। उनके लिए भोज भी था। इसमें पूड़ी-सब्जी के साथ मछली की भी दावत थी। इसी दौरान मछली बनते हुए किसी ने वीडियो प्रसारित कर दिया। इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

 

आयोजक ने बचाव करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपनी पसंद का खाना खाने का संवैधानिक अधिकार है। आयोजक का कहना है कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था थी। उनका कहना है कि मछली पकड़ना और मछली खाना निषाद समुदाय की पारंपरिक प्रथाओं का हिस्सा है।

मप्र में स्वाइन फ्लू की दस्तक, अब तक 1 मौत, उज्जैन में रोज 200 बच्‍चे पहुंच रहे अस्‍पताल, सर्दी-खांसी से इंदौर में दहशत

मप्र में स्वाइन फ्लू की दस्तक, अब तक 1 मौत, उज्जैन में रोज 200 बच्‍चे पहुंच रहे अस्‍पताल, सर्दी-खांसी से इंदौर में दहशत

Swine flu

  • अस्‍पतालों में सर्दी खांसी के मरीजों से इंदौर में दहशत
  • उज्‍जैन के खाचरौद में 100 घरों का सर्वे, 500 लोगों की स्क्रीनिंग।
  • उज्‍जैन में 10 बेड का आइसालेशन वार्ड बनाया गया।
  • करीब 200 बच्‍चे रोजाना इलाज के लिए पहुंच रहे अस्‍पताल
  • इस आधार पर एक अच्‍छा फोटो बनाए

मध्य प्रदेश में मानसून के मौसम के बीच स्वाइन फ्लू (H1N1 वायरस) ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। इंदौर और उज्जैन समेत कई जिलों में इसके मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराकर लौटी उज्जैन की एक महिला की मौत हो गई थी। इंदौर में 2 और मरीज मिले हैं। इसके साथ ही उज्‍जैन में रोजाना 200 बच्‍चे सर्दी-खांसी के इलाज के लिए अस्‍पताल पहुंच रहे हैं। जबकि इंदौर में लगातार बढते सर्दी खांसी और बुखार के मरीजों ने स्‍वाइन फ्लू की दहशत बढा दी है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

इंदौर में बच्‍चों की ओपीडी में 10 प्रतिशत इजाफा : चाइल्‍ड स्‍पेशलिस्‍ट डॉ प्रवीण जडिया ने बताया कि सर्दी खांसी के मरीज तो बढ़े हैं लेकिन अब तक स्‍वाइन फ्लू के लक्षण सामने नहीं आए हैं। हालांकि सामान्‍य दिनों की तुलना में इस वक्‍त बच्‍चों की ओपीडी में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

उज्‍जैन में रोज 200 से ज्यादा बच्चे पहुंच रहे : उज्‍जैन में सबसे ज्यादा असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। चरक अस्पताल में प्रतिदिन 200 से अधिक बच्चे उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश बच्चे सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित हैं। सामान्य उपचार से ठीक नहीं होने और हालत अधिक खराब होने पर बच्चों को शिशु वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। वार्ड के सभी 75 बेड भर चुके हैं। इसके बावजूद बच्चों को लेकर स्वजन अस्पताल पहुंचते रहे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखी है। सीएमएचओ डॉ. अशोक पटेल ने बताया कि चरक अस्पताल की दूसरी मंजिल पर अतिरिक्त वार्ड उपलब्ध हैं। जरूरत पड़ने पर बच्चों को वहां शिफ्ट कर उपचार दिया जाएगा।

100 घरों का सर्वे, 500 लोगों की स्क्रीनिंग : स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने खाचरौद में सर्वे और स्क्रीनिंग अभियान शुरू किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब 100 घरों में पहुंचकर लगभग 500 लोगों की स्क्रीनिंग की। इस दौरान स्वाइन फ्लू के साथ मलेरिया की भी जांच की गई। टीम को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिन क्षेत्रों में स्वाइन फ्लू के मरीज मिल रहे हैं, वहां लगातार निगरानी रखी जा रही है। टीमों को घर-घर भेजकर लोगों की स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग कराई जा रही है।

उज्जैन की वृद्धा की मौत : हाल के दिनों में उज्जैन निवासी करीब 60-62 वर्षीय महिला की H1N1 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनका इंदौर के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज चल रहा था। लगभग 16 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद 18 अगस्त को परिजन उन्हें लामा यानी मेडिकल सलाह के विरुद्ध छुट्टी लेकर उज्जैन ले गए थे। वहां अगले ही दिन उनकी मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित अस्पताल से संपूर्ण मेडिकल रिकॉर्ड और दस्तावेज तलब किए हैं। पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए विशेषज्ञों की एक विशेष टीम गठित कर दी गई है।

अस्पताल पर लापरवाही का आरोप: इलाज के दौरान महिला में स्वाइन फ्लू (H1N1) की पुष्टि हुई थी। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी समय पर स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी। परिजन 18 अगस्त को महिला को बिना डॉक्टर की पूरी सलाह के डिस्चार्ज कराकर उज्जैन ले गए थे, जहां 19 अगस्त को उसकी घर पर मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने दिया शो कॉज नोटिस : इस मामले में संज्ञान लेते हुए इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. माधव प्रसाद हसनानी ने अस्पताल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही, पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक उच्चस्तरीय टीम का गठन किया गया है जो मेडिकल दस्तावेजों की जांच कर रही है।

अस्पतालों में बढ़े सर्दी-खांसी के मरीज: इस समय मौसम बदलाव और मानसूनी असर के चलते इंदौर के सरकारी (जैसे एम.वाय. अस्पताल) और निजी अस्पतालों की ओपीडी में सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल फीवर (Influenza-Like Illness) के मरीजों की संख्या में खासी बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा संदिग्ध स्वाइन फ्लू के लक्षणों वाले मरीजों की सैंपलिंग और जांच बढ़ाई गई है।

स्वाइन फ्लू (H1N1) से बचाव के सुरक्षा उपाय: बार-बार हाथ धोएं: अपने हाथों को साबुन और साफ पानी से लगातार कम से कम 20 सेकंड तक धोएं या अल्कोहल बेस्ड सैनिटाइज़र का उपयोग करें।

खांसते या छींकते वक्त सावधानी रखें: खांसते या छींकते समय अपने मुंह और नाक को रूमाल या टिशू पेपर से अच्छी तरह ढकें।

भीड़भाड़ से बचें: यदि संभव हो तो अत्यधिक भीड़भाड़ वाले और बंद स्थानों पर जाने से बचें। जरूरत पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल करें।

चेहरे को छूने से बचें: गंदे हाथों से अपनी आंख, नाक और मुंह को छूने से परहेज करें, क्योंकि वायरस इसी रास्ते शरीर में प्रवेश करता है।

पर्याप्त पानी और पोषण लें: शरीर में पानी की कमी न होने दें और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार, फल और गुनगुना पानी लें।लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें: यदि तेज बुखार, लगातार खांसी, गले में खराश या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण महसूस हों, तो खुद से दवा न लें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लेकर जांच करवाएं।

पाकिस्तान ने फिर तेज की शांति की कोशिशें, मुनीर जाएंगे ईरान

पाकिस्तान ने फिर तेज की शांति की कोशिशें, मुनीर जाएंगे ईरान

Pakistan army chief Asim Munir

अविनाश द्विवेदी

पाकिस्तान ने फिर से मध्य-पूर्व में शांति के लिए मध्यस्थता की कोशिशें तेज की हैं। इसी के लिए पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर सोमवार को ईरान की राजधानी तेहरान जा रहे हैं। ALSO READ: क्या सूखे की मार से जर्मनी में महंगा होगा भोजन?

 

पाकिस्तान ने ईरान और अमेरिका के बीच शांति की कोशिशें एक बार फिर से तेज कर दी हैं। पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर सोमवार को ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचेंगे। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघाई ने रविवार को इसकी जानकारी दी। मंत्रालय के बयान के मुताबिक यह दौरा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा मजबूत करने के पाकिस्तान के प्रयासों का हिस्सा है।

 

पाकिस्तान, ईरान और अमेरिका के बीच चल रही बातचीत में कई दिनों से मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। इन कोशिशों का मकसद दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष को खत्म करना और तनाव कम करना है। इस बीच चीन ने भी ईरान के साथ अपने राजनयिक संपर्क बढ़ाए हैं। चीन के विदेश मंत्रालय ने बताया कि 17 अगस्त को बीजिंग में चीन के उप विदेश मंत्री और ईरान के उप विदेश मंत्री के बीच बैठक हुई थी। ईरान क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार कूटनीतिक समर्थन जुटाने में लगा है। ALSO READ: शरीर के हर अंग को प्रभावित करता है जंगल की आग का धुआं

 

लंबे समय से अनिश्चितताओं में घिरा ईरान

इन घटनाओं के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने अमेरिका के साथ तैयार किए गए समझौता पत्र का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा गतिरोध से बाहर निकलने का यही सबसे बेहतर रास्ता है। उनके मुताबिक यह समझौता सम्मान, विवेक और राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। पेजेश्कियान ने कहा कि समझौते में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जिसे आत्मसमर्पण माना जाए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि देश के सर्वोच्च नेता जो नीतियां तय करेंगे, सरकार उसी रास्ते पर चलेगी।

 

दरअसल जून में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। इसका उद्देश्य 60 दिनों के भीतर युद्ध समाप्त करना और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर सहमति बनाना था। हालांकि समयसीमा खत्म हो चुकी है और दोनों पक्ष अब भी कई अहम मुद्दों पर सहमत नहीं हो पाए हैं। ईरान की अर्थव्यवस्था भी दबाव में है। अमेरिका और उसके सहयोगियों के प्रतिबंधों के कारण तेल निर्यात प्रभावित हुआ है। ईरान का कहना है कि लंबे समय से जारी अनिश्चितता के बने रहने से निवेश आकर्षित करना मुश्किल हो रहा है। ALSO READ: इसराइली मंत्री के “टारगेट किलिंग” वाले बयान पर उबाल

 

अमेरिकी आर्थिक प्रतिबंधों पर ईरान की धमकी

उधर ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के नए प्रमुख मोहसिन रेजाई ने पड़ोसी देशों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी देश ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी आर्थिक दबाव का साथ दिया तो ईरान कड़ा जवाब देगा। रेजाई ने दावा किया कि यदि पड़ोसी देश ईरान के खिलाफ आर्थिक अभियान में शामिल हुए तो उनके अहम आर्थिक हितों को निशाना बनाया जा सकता है। उन्होंने फारस की खाड़ी से निकलने वाले वैकल्पिक तेल मार्गों को लेकर भी ऐसी धमकी दी।

 

ईरान और अमेरिका के बीच फिर से बढ़ते तनाव के बीच आसिम मुनीर का तेहरान दौरा और चीन-ईरान के बढ़ते कूटनीतिक संपर्क इस बात का संकेत माने जा रहे हैं कि क्षेत्रीय शक्तियां संघर्ष को नियंत्रण में रखने और नई राजनीतिक समझ बनाने की कोशिश फिर से कर रही हैं। 

ऊना एक्‍सप्रेस में चूहे ने कुतरी बुजुर्ग की नाक, चंड़ीगढ़ से आ रहे थे इंदौर, इलाज के लिए पहुंचे अस्पताल

ऊना एक्‍सप्रेस में चूहे ने कुतरी बुजुर्ग की नाक, चंड़ीगढ़ से आ रहे थे इंदौर, इलाज के लिए पहुंचे अस्पताल

Rat Poem

ट्रेनों में सफाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन एक्‍सप्रेस स्‍तर की ट्रेन में जो घटना सामने आई है वो हैरान करने वाली है। दरअसल, चंडीगढ़ से इंदौर आ रही ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में एक 78 साल के सेवानिवृत्त अधिकारी की चूहे ने नाक कुतर दी। जब चूहे ने बुरी तरह से उन्‍हें काटा तो उनकी नींद खुली और देखा तो पता चला चूहा उनकी नाक काट गया था। उन्‍हें इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती किया गया है।

बुजुर्ग उस वक्‍त सो रहे थे, जब चूहे ने उन पर हमला बोला। नाक से खून बहता देख परिजन चौंक गए, कोच में चूहे की मौजूदगी नजर आई, जिससे समझ आ गया कि चूहे ने ही उनकी नाक काटी थी। इंदौर आने के बाद यात्री अस्पताल पहुंचे और इलाज कराया। इस घटना ने एक बार फिर ट्रेनों की सफाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई बार ट्रेनों में यात्री खाने का सामान ले जाते हैं तो चूहे यात्री थैलियां भी कुतर देते हैं।

क्‍या है पूरा मामला : इंदौर आ रही ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में चंडीगढ़ से इंदौर यात्रा कर रहे 78 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी एचपी करन जब रात करीब साढ़े 10 बजे कोच में सो रहे थे, तभी चूहे ने उनकी नाक कुतर दी। दर्द और खून निकलने से उनकी नींद खुली। परिजनों के मुताबिक, कोच में चूहों और गंदगी की शिकायत पहले की गई थी। इंदौर पहुंचने पर बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां रेबीज से बचाव के लिए इंजेक्शन लगाया गया।

क्‍यों नहीं होता ट्रेनों में पेस्ट कंट्रोल : ट्रेनों में सफाई के दावे तो रेलवे के अधिकारी करते रहते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि ट्रेनों में पेस्ट कंट्रोल नहीं होता। कॉकरोच और चूहे कई बार ट्रेनों में दिखाई देते हैं। ट्रेनों में यात्रा के दौरान यात्री भोजन भी करते हैं और जूठन कोच की फर्श पर रहती है। इस कारण चूहों को आसानी से भोजन मिल जाता है। स्टेशनों से लेकर ट्रेनों में सफाई को लेकर क्‍या स्‍थिति है, यह इस एक घटना से साबित हो गया है।

LIVE: CM योगी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

LIVE: CM योगी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

CM Yodi Adityanath attacks Rahul Gandhi

Latest News Today Live Updates in Hindi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि आप उत्तर प्रदेश के बाहर जाते हैं, उत्तर प्रदेश को अपमानित करते हैं और भारत के बाहर जाते हैं तो भारत का अपमान करते हैं। पल पल की जानकारी…

अमरावती के डिस्ट्रिक्ट विमेंस हॉस्पिटल के NICU में आग लगने से तीन नवजात बच्चों की मौत हो गई। 6 बच्चों को सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

जिला मजिस्ट्रेट आशीष येरेकर ने कहा कि पिछले साल फायर ऑडिट हुआ है और इस साल भी फायर ऑडिट के लिए इन्होंने अप्लाई किया है। नियमित तौर पर फायर ऑडिट करते आ रहे हैं। उपकरण में क्या कमी है, ये देखना होगा। हमने जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की कोई कमी पाई गई तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। अगर कंपनी के उपकरण में कमी पाई गई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे।

भाजपा नेता नवनीत राणा ने कहा कि अगर आग लगती भी है, तो उससे निपटने के लिए व्यवस्था होती हैं। स्प्रिंकलर तुरंत चालू होना चाहिए था। वेंटिलेटर विस्फोट कैसे हुआ? जांच के अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। ​​मुआवजे की सरकार से मांग करेंगे। लेकिन जो जानें गई हैं, उनकी कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रायबरेली के सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में एक बयान दिया है कि महिलाएं मनुस्मृति के बंधन को तोड़कर अब बाहर आ जाएं। राहुल गांधी के रूप में आपसे यह देश बहुत अपेक्षा नहीं करता है लेकिन भारत की संसद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आपको देश के लोकतंत्र के प्रति जवाबदेही बनाता है। संविधान की शपथ लेकर आप भारत की परंपरा को, विरासत को कोसना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। आप उत्तर प्रदेश के बाहर जाते हैं, उत्तर प्रदेश को अपमानित करते हैं और भारत के बाहर जाते हैं तो भारत का अपमान करते हैं।

 

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई में देशद्रोही तत्वों को आप प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रोत्साहित करते हैं, अयोध्या में प्रभु श्री राम के अस्तित्व पर आपकी पार्टी प्रश्न खड़ा करती है और लोकतंत्र के प्रति आपकी निष्ठा क्या है, यह तो देश ने 1975 में आपातकाल के काले साये को देखा है। आप मनु पर या भारत की विरासत पर टिप्पणी करते हैं और अगर मनु को जानना है तो आप अथर्ववेद पढ़िए। आपको सारी जानकारियां मिल जाएंगी।

Weather Update : 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा; मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह

Weather Update 24 August : उत्तर भारत में भले ही मानसून कुछ कमजोर पड़ गया है, लेकिन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड मूसलाधार बारिश कहर बरपा रही है। मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में ज्यादातर नदियां उफान पर हैं और बाढ़ से हाल बेहाल है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम एक्टिव होने से देश के लगभग 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले 4-5 दिन भारी बारिश हो सकती है। ALSO READ: त्योहारों से पहले प्याज ने रुलाया! नासिक में 76% बढ़े दाम, कई राज्यों में कीमतें दोगुनी

 

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान के बीच लैंडस्लाइड का खतरा है। तेज हवाओं को देखते हुए ही पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे समुद्री इलाकों में मछुआरों को तूफान के दौरान समंदर से दूर रहने की सलाह दी गई है। 

 

क्या है यूपी का हाल?

मथुरा, वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश से बाढ़ से हालात बने हुए हैं। कई स्थानों पर सड़कें जलमग्न हो गई और घरों में पानी घुस गया। मौसम विभाग ने नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, बिजनौर, महोबा, ललितपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, झांसी, अलीगढ़, कानपुर, सोनभद्र, मथुरा, मोरादाबाद, बदायूं, इटावा और मेरठ में भारी बारिश का अलर्ट है। ALSO READ: Top News 24 August : 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, H1N1 पर ICMR का बड़ा अपडेट और मिस यूनिवर्स इंडिया बनीं केरल की केजिया लिज

 

MP के 22 राज्यों में रेड अलर्ट

मध्य प्रदेश के जबलपुर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में रविवार को भारी बारिश हुई। राजधानी भोपाल में भी रातभर बरसा पानी। राज्य के 22 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई।

 

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है।

 

हवा की चेतावनी

24 अगस्त तक उत्तर और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम बंगाल और उससे लगे ओडिशा व उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों के पास और दूर 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवाएं चलने की बहुत संभावना है।

 

 

मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

उत्तर और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम बंगाल, और उससे लगे ओडिशा व उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों के पास और दूर समुद्र की स्थिति के 'अशांत से बहुत अशांत' रहने की पूरी संभावना है। मुछआरों को सलाह दी जाती है कि वे 24 अगस्त तक उत्तर और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, तथा पश्चिम बंगाल-ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों के पास और समुद्र में न जाएं।

त्योहारों से पहले प्याज ने रुलाया! नासिक में 76% बढ़े दाम, कई राज्यों में कीमतें दोगुनी

त्योहारों से पहले प्याज ने रुलाया! नासिक में 76% बढ़े दाम, कई राज्यों में कीमतें दोगुनी

onion price increasing in india

त्योहारों के मौसम बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। चीनी, चावल, दाल और तेल के बाद प्याज की कीमतों में भी भारी उछाल दिखाई दे रहा है। नासिक मंडी में एक माह में प्याज के दाम लगभग 76 फीसदी बढ़ गए। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, दिल्ली और हरियाणा में भी प्याज के दाम दोगुना हो गए। ALSO READ: क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

 

कहां क्या है दाम?

नासिक मंडी में जुलाई में प्याज 2050 रुपए प्रति क्विंटल था। 23 अगस्त को इसकी कीमत बढ़कर 3600 रुपए पार हो गई। दिल्ली-NCR, मुंबई, कोलकाता जैसे बड़े महानगरों में प्याज 50-60 रुपये प्रति किलो के रेट पर बिक रहे हैं। भुवनेश्वर में प्याज की कीमतें 25-30 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 55-60 रुपए प्रति किलो हो गई हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 20 रुपए किलो वाला प्याज 40 किलो रुपए हो गया।

 

क्यों महंगा हुआ प्याज?

बताया जा रहा है कि प्याज अकसर अगस्त सितंबर में महंगा हो जाता है। इसकी एक वजह है कि रबी का प्याज बाजार में कम हो जाता है तौर खरीफ का प्याज बाजार में आ नहीं पाता। कमजोर मानसून की वजह से इस वर्ष खरीफ की फसलों की बुआई में देरी की वजह से भी ऐसा माना जा रहा है कि इस वर्ष प्याज ज्यादा रुलाएगा। ALSO READ: त्योहारों से पहले कड़वी हुई चीनी! खरगे बोले- 9 साल के निचले स्तर पर स्टॉक, सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

 

सुरक्षित बफर स्टॉक से उम्मीद

हालांकि महंगाई से परेशान जनता को प्याज की बढ़ती कीमतों से राहत देने के लिए सरकार ने भी कमर कस ली है। कहा जा रहा है कि सितंबर से सरकार अपने सुरक्षित बफर स्टॉक से प्याज को मंडियों में उतार सकती है। इससे प्याज की कीमतों में कमी आएगी।

 

क्या सस्ती होगी चीनी?

देश में चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच ब्राजील से आने वाली खेप राहत दे सकती है। NFCSF के प्रमुख प्रकाश नाइकनवारे ने कहा- चीनी की कुछ खेप 15 अक्टूबर से पहले भारत पहुंच सकती हैं, लेकिन इस समय यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि कितनी मात्रा में चीनी आएगी। देश में हर महीने करीब 22 लाख टन चीनी की खपत होती है।

महाराष्ट्र के अमरावती में दर्दनाक हादसा: अस्पताल के NICU वार्ड में भीषण आग, धुएं में दम घुटने से 3 मासूमों की मौत

महाराष्ट्र के अमरावती में दर्दनाक हादसा: अस्पताल के NICU वार्ड में भीषण आग, धुएं में दम घुटने से 3 मासूमों की मौत

fire in amravati hospital

महाराष्‍ट्र के अमरावती में जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। धुएं के कारण दम घुटने से तीन नवजात बच्चों की मौत हो गई। इस घटना ने अस्पताल की अग्निशमन और सुरक्षा प्रणालियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ALSO READ: iPhone नहीं दिलाया तो पहाड़ पर चढ़ा बेटा, बचाने में गई माता-पिता की भी जान; रोंगटे खड़े कर देगी यह घटना

 

महाराष्ट्र के अमरावती स्थित जिला महिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में सोमवार तड़के लगी भीषण आग में तीन नवजात बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। आग के धुएं से दम घुटने के कारण इन मासूम बच्चों की जान चली गई। अन्य छह बच्चों को इलाज के लिए एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ बच्चों के हाथ और पैर झुलस जाने की भी जानकारी सामने आई है।

 

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनआईसीयू (NICU) में रखे एक वेंटिलेटर में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे आग लग गई। यह आग तेजी से पूरे वार्ड में फैल गई और पूरा वार्ड धुएं से भर गया।

 

आग लगने की सूचना मिलते ही, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों ने वार्ड में भर्ती नवजात बच्चों को तुरंत बाहर निकालने का प्रयास किया। इस वार्ड में कुल 12 नवजात बच्चे भर्ती थे। कर्मचारियों की तत्परता से कई बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तीन मासूम बच्चों को बचाया नहीं जा सका।

 

आग से प्रभावित बच्चों और पास के वार्ड में भर्ती कुछ अन्य नवजात बच्चों को भी एहतियात के तौर पर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

 

वार्ड में भर्ती थे 12 बच्चे

अमरावती जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर नवजात बच्चों के लिए तीन एनआईसीयू (NICU) वार्ड हैं। प्रत्येक वार्ड में 13 नवजात बच्चों का इलाज किया जा सकता है, जिससे कुल 39 बच्चों को भर्ती किया जा सकता है। जिस वार्ड में आग लगी, उस वार्ड में घटना के समय 12 बच्चे भर्ती थे।

 

खबर है कि यह नवजात गहन चिकित्सा विभाग लगभग एक साल पहले ही शुरू किया गया था। इस वजह से अस्पताल की अग्निशमन और आपातकालीन सुरक्षा प्रणालियों पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

 

हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल

हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आग लगने के बाद अस्पताल की फायर फाइटिंग सिस्टम तुरंत सक्रिय क्यों नहीं हुआ? इसके अलावा, नवजात शिशु विभाग में तैनात कर्मचारियों ने आग बुझाने के लिए क्या कदम उठाए, यह सुनिश्चित करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही, वेंटिलेटर में विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। अस्पताल प्रशासन की तरफ से विस्तृत स्पष्टीकरण का इंतजार है।

भूपेंद्र पटेल का अमेरिका दौरा: न्यू जर्सी में विश्व प्रसिद्ध BAPS स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के किए दर्शन

भूपेंद्र पटेल का अमेरिका दौरा: न्यू जर्सी में विश्व प्रसिद्ध BAPS स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के किए दर्शन

bhupendra patel in Swami narayan temple

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपनी अमेरिका यात्रा के सातवें दिन न्यू जर्सी में स्थित विश्व प्रसिद्ध BAPS (बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था) स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, आध्यात्मिकता और भारतीय संस्कृति के इस महान केंद्र पर BAPS के संतों द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ALSO READ: भूपेंद्र पटेल की वर्ल्ड बैंक संग बड़ी बैठक, GIFT City से AI तक पर चर्चा; वॉलमार्ट के साथ MSME को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर मंथन

 

पूज्य ब्रह्मविहारीदास स्वामी ने किया स्वागत 

अक्षरधाम परिसर में मुख्यमंत्री पटेल के आगमन पर पूज्य ब्रह्मविहारीदास स्वामी ने उनका अभिनंदन किया और उन्हें माला पहनाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ गुजरात सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था। इस यात्रा के दौरान आध्यात्मिक वातावरण के बीच संस्कृति और संस्कारों के आदान-प्रदान के भावपूर्ण क्षण देखने को मिले।

 

अक्षरधाम परिसर और मानव सेवा का अनुभव 

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने अक्षरधाम परिसर के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया और भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं तथा मानव सेवा के कार्यों को करीब से देखा। विदेशी धरती पर भारतीय मूल्यों और विरासत को जीवंत रखने के प्रयासों पर उन्होंने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अमेरिका में भारतीय संस्कृति की पहचान को बनाए रखने में गुजराती और पूरे भारतीय समुदाय की भूमिका बेहद सराहनीय है। ALSO READ: गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, विदेश में पढ़ाई के लिए अब 10 लाख रुपये तक आय वालों को मिलेगा लोन

 

BAPS संतों के साथ संवाद और सांस्कृतिक महत्व

परिसर का भ्रमण करने के बाद मुख्यमंत्री ने BAPS के संतों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि BAPS अक्षरधाम जैसी संस्थाएं विदेशों में भी भारतीय विरासत, सनातन संस्कृति और सेवा भाव के मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का महत्त्वपूर्ण और भगीरथ कार्य कर रही हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर दी बड़ी सौगात, 27 की सुबह 6 बजे से 29 मध्यरात्रि तक निःशुल्क यात्राएं कर सकेंगी महिलाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर दी बड़ी सौगात, 27 की सुबह 6 बजे से 29 मध्यरात्रि तक निःशुल्क यात्राएं कर सकेंगी महिलाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बेटियों और बहनों को दिए गए निःशुल्क बस यात्रा के समय में वृद्धि की है।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अब यह निःशुल्क यात्रा 27 अगस्त की सुबह 6 बजे 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक की जा सकेगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिला यात्री एक सहयोगी के साथ फ्री यात्रा कर सकेंगी। रक्षाबंधन पर बहनें सुरक्षित और आसानी से अपने घर पहुंच सकें, इसके लिए परिवहन, पुलिस, प्रशासन व संबंधित विभाग मिलकर सारी व्यवस्था सुनिश्चित करें। त्योहारों के मद्देनजर शहरों, एक्सप्रेसवे, हाईवे व प्रमुख मार्गों पर पेट्रोलिंग तेज की जाए।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रक्षाबंधन के मद्देनजर रविवार को परिवहन निगम/विभाग, नगर विकास, पुलिस, यातायात आदि विभागों के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन पर प्रदेश में सुगम, सुरक्षित, व्यवस्थित परिवहन एवं यातायात व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए। रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में माताओं, बहनों और बेटियों के आवागमन को देखते हुए परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और स्थानीय प्रशासन आपसी समन्वय से सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ले। रक्षाबंधन के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग की 900 से अधिक बसों में भी यह व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निजी बसों, ऑटो और टैक्सी चालकों के भी सत्यापन सुनिश्चित करते हुए महिला यात्रियों की सुरक्षा के निर्देश दिए। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन 28 अगस्त को है और 25 अगस्त की सुबह से 29 अगस्त की रात तक आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण अवधि रहेगी। 26 अगस्त को अवकाश होने के कारण लंबी दूरी और अंतरजनपदीय यात्राओं में वृद्धि की संभावना है। प्रदेश सरकार द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं एवं एक सहयात्री के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है। इसके साथ अतिरिक्त बसों के संचालन की भी तैयारी की गई है। 

 

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी जनपदों में 25 अगस्त तक बस, टैक्सी और ऑटो-टेम्पो यूनियनों के साथ समन्वय बैठक की जाए। निर्धारित किराया ही लिया जाए, ओवरलोडिंग न हो, यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार किया जाए और यात्री सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। रक्षाबंधन के दौरान संचालित होने वाली टैक्सी और ई-रिक्शा के चालकों का आवश्यक सत्यापन कराया जाए।  केवल सत्यापित और सक्षम चालकों से ही वाहनों का संचालन कराया जाए। 

 

मुख्यमंत्री ने त्योहारों के दौरान प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर विशेष यातायात प्रबंधन के निर्देश दिए। मथुरा-वृंदावन, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, विंध्याचल-मिर्जापुर और गोरखपुर जैसे स्थलों पर विशेष व्यवस्था की जाए। बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, बाजारों तथा शहरों के प्रवेश और निकास मार्गों पर यातायात दबाव को देखते हुए पहले से कार्ययोजना तैयार रखी जाए। 

 

मुख्यमंत्री ने त्योहारों के दौरान बस स्टेशनों पर सीसीटीवी, पेयजल, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था रहे। वहीं उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओऱ से रक्षाबंधन पर फर्स्ट एड की अलग से व्यवस्था भी बस स्टेशनों पर की जाए। ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग, अधिक किराया वसूली तथा अन्य अनियमितताओं के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई के निर्देश दिए। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, नशे में वाहन चलाने तथा मालवाहक वाहनों और ट्रैक्टरों में यात्रियों के अनधिकृत परिवहन पर सख्ती की जाए। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करें और दुर्घटना की स्थिति में गोल्डन ऑवर का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए। राहत एवं बचाव केंद्रों को तकनीक से जोड़ने की दिशा में भी कार्य किया जाए, ताकि दुर्घटना की सूचना मिलते ही निकटतम राहत एवं बचाव केंद्र, ट्रॉमा केयर और एंबुलेंस तक तत्काल पहुंच बनाई जा सके।

 

मुख्यमंत्री ने परिवहन व्यवस्था को नागरिक सुविधा से सीधे जोड़ते हुए कहा कि प्रदेश में परिवहन सेवाओं को अधिक सुरक्षित, सरल और तकनीक आधारित बनाया जाए। रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष रूप से महिलाओं और परिवारों की यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित विभाग पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि त्योहार के दौरान किसी यात्री को अनावश्यक परेशानी न हो।