अबकी बार 400 पार, शुभमन किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ जड़ा शतक

AFGvsIND भारत ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुभमन गिल और ईशान किशन के शानदार शतकों की बदौलत अफगानिस्तान के खिलाफ 10 विकेटों के नुकसान पर 402 रन बना लिए। भारत की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने 154 और ईशान किशन ने 126 रनों की पारी खेली।

भारत इसी के साथ एकदिवसीय प्रारुप में 400 का आंकड़ा सर्वाधिक बार पार करने वाला  देश बन गया। भारत के साथ साथ दक्षिण अफ्रीका भी 8 बार यह कारनामा कर चुका है। भारत को शुरुआत में यशस्वी जायसवाल का झटका लगा और रोहित शर्मा अपना अर्धशतक चूक गए। लेकिन इसके बाद शुभमन गिल और ईशान किशक के बीज 153 गेंदों में 224 रनों की साझेदारी हुई।

हालांकि इन दोनों के आउट होने के बाद भारत ने लगातार विकेट गिराए और जो स्कोर 430 के आस पास दिख रहा था भारत बमुश्किल 400 पार जा पाया।

अगले साल होने वाले विश्व कप पहले अपने प्रयोगों को जारी रखते हुए भारत ने रोहित शर्मा (48) के साथ पारी का आगाज करने के लिए यशस्वी जायसवाल (04) को उतारा। बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज जायसवाल इस मौके का फायदा नहीं उठा सके और दूसरे ही ओवर में मोहम्मद सलीम की गेंद पर नांगेयालिया खरोटे को कैच दे बैठे।

रोहित ने अपने पुराने अंदाज की झलक दिखाई। पूर्व कप्तान गेंद को बहुत अच्छे से मारे रहे थे और बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे थे लेकिन राशिद खान (48 रन पर तीन विकेट) की गुगली ने उन्हें चकमा दे दिया और गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी हिस्से से लगकर विकेटों से जा टकराई।

गिल और किशन ने इसके बाद पारी को संभाला। दोनों ने सटीक और बेहतरीन स्ट्रोक खेले जिससे मुश्किल हालात के बावजूद बल्लेबाजी बहुत आसान लग रही थी।  गिल ने बिलाल सामी पर शानदार ड्राइव से चौका लगाते हुए 77 गेंद में अपना नौवां एकदिवसीय शतक पूरा किया जो कप्तान के रूप में उनका पहला शतक है।

किशन ने भी इसी ओवर में लगातार तीन चौकों के साथ 71 गेंद में अपना दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने पिछला शतक दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरे शतक के रूप में बनाया था।बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की पारी में ताकत और नए तरह के शॉट की झलक दिखी। उन्होंने कुछ शानदार पुल शॉट खेले।

किशन ने अपना दूसरा अर्धशतक सिर्फ 19 गेंद में पूरा किया। वह 37वें ओवर में खरोटे (76 रन पर चार विकेट) की गेंद पर लगातार दो छक्कों के बाद अगली गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में स्थानापन्न खिलाड़ी इकराम अलीखिल को कैच दे बैठे।

शतक के करीब पहुंचते-पहुंचते भीषण गर्मी का असर गिल पर दिखने लगा। भारतीय कप्तान को 34वें ओवर के बाद पीठ के इलाज की जरूरत पड़ी और वह काफी थके हुए लग रहे थे।  गिल की शानदार पारी का अंत निराशाजनक तरीके से हुआ जब वह खरोटे की गेंद को रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में दार्विश रसूली को कैच दे बैठे।

गिल के आउट होते ही भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। टीम ने अगली ही गेंद पर लोकेश राहुल (00) का विकेट गंवाया जबकि श्रेयस अय्यर (26) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए।अफगानिस्तान ने आखिरी चरण में कुछ हद तक वापसी की जब भारत ने आखिरी 10 ओवर में सात विकेट गंवाए।

What is the TRAI DND app : स्पैम कॉल और फालतू प्रमोशनल मैसेज से मिलेगा छुटकारा, मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ा फायदा

अगर आप भी हर दिन आने वाली स्पैम कॉल्स और प्रमोशनल SMS से परेशान हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत के दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने अपने आधिकारिक Do Not Disturb (DND) ऐप के जरिए मोबाइल यूजर्स को अनचाहे कॉल और मैसेज पर बेहतर नियंत्रण देने की सुविधा उपलब्ध कराई है।

ALSO READ: EV स्कूटर कैसे चुने, खरीदने से पहले इन बातों की करें जांच, वरना पड़ेगा पछताना

TRAI DND ऐप की मदद से यूजर्स अपने स्मार्टफोन से ही DND सेवा को सक्रिय कर सकते हैं, अपनी कम्युनिकेशन प्राथमिकताओं को अपडेट कर सकते हैं और यह तय कर सकते हैं कि वे किस तरह के प्रमोशनल कॉल और संदेश प्राप्त करना चाहते हैं। इससे अनावश्यक स्पैम को रोका जा सकता है, जबकि जरूरी अलर्ट और सेवा संबंधी संदेश पहले की तरह मिलते रहेंगे।

ALSO READ: Electric Scooters : भारत के 10 सबसे शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, दमदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

क्यों इंस्टॉल करें TRAI DND ऐप?

 

TRAI का कहना है कि यह ऐप मोबाइल यूजर्स को अपने फोन पर आने वाले प्रमोशनल संचार पर अधिक नियंत्रण देता है। इसके फायदे हैं:

  • स्पैम कॉल और मैसेज में कमी
  • बेहतर और पारदर्शी टेलीकॉम अनुभव
  • TRAI के नियमों के अनुरूप संचार प्रबंधन
  • सभी मोबाइल नेटवर्क पर समान अनुभव

 TRAI DND ऐप की प्रमुख विशेषताएं

TRAI DND ऐप यूजर्स को कई उपयोगी सुविधाएं प्रदान करता है, जिनमें शामिल हैं:

 

  • फुल DND या आंशिक DND (Partial DND) का विकल्प
  • प्रमोशनल कॉल और मैसेज की विभिन्न श्रेणियों को अनुमति देने या ब्लॉक करने की सुविधा
  • OTP सत्यापन के जरिए कुछ ही मिनटों में DND सक्रिय करना
  • कभी भी DND स्टेटस की जांच और अपडेट
  • आसान, सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस

इस ऐप के जरिए यूजर्स को अपने टेलीकॉम ऑपरेटर को कॉल करने या जटिल मेन्यू में जाने की जरूरत नहीं पड़ती। वे सीधे ऐप से अपनी पसंद के अनुसार सेटिंग्स बदल सकते हैं।

 

कौन कर सकता है इस्तेमाल?

 

यह ऐप खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो:

 

  • टेलीमार्केटिंग कॉल्स को कम करना चाहते हैं
  • प्रमोशनल मैसेज पर अधिक नियंत्रण चाहते हैं
  • DND प्राथमिकताओं को आसानी से अपडेट करना चाहते हैं
  • सुरक्षित और पारदर्शी कम्युनिकेशन अनुभव की तलाश में हैं

ALSO READ: अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड और स्पैम के दौर में TRAI DND ऐप मोबाइल यूजर्स के लिए एक उपयोगी टूल साबित हो सकता है। यह न केवल अनचाहे कॉल और संदेशों से राहत दिलाता है, बल्कि भारत में अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद टेलीकॉम इकोसिस्टम बनाने में भी मदद करता है।  Edited by : Sudhir Sharma

Kanpur Murder: ‘मम्मा फोन पर बात कर रही थी, पापा ने बोला तो चाकू मार दिया’, मासूम ने बयां की मनीष हत्याकांड की दास्तां

Woman Stabs Husband: कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति की निर्मम हत्या (Woman Murder his Husband) कर दी। महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर पति के पेट में 3 बार चाकू मारा। इसके बाद पति को गंभीर हालत मे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कानपुर में केशव प्रसाद मौर्य की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद नाश्ते की टेबल पर काजू-बादाम के लिए होड़ का वीडियो वायरल

17 जून, बुधवार: कानपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद नाश्ते की टेबल पर रखे काजू, बादाम और किशमिश लेने के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों में होड़ मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Hindi Poem on Yoga: योग पर हिन्दी कविता: आओ मिलकर योग करें

Picture depicting the importance of yoga

 

योग पर कविता


योग है जीवन का आधार,

रखे तन-मन को सदा साकार।

हर दिन जो योग अपनाता है,

स्वस्थ और सुखी जीवन पाता है।

 

सूरज संग जब योग करें,

नई ऊर्जा का संचार करें।

तन की थकान दूर हो जाती,

मन में खुशियों की ज्योत जगाती।

 

प्राणायाम का अद्भुत ज्ञान,

देता है जीवन को नई उड़ान।

तनाव, चिंता दूर भगाए,

मन को शांति का मार्ग दिखाए।

 

योग बढ़ाए आत्मबल अपना,

सजाए स्वास्थ्य का सुंदर सपना।

रोगों से लड़ने की शक्ति दे,

जीवन में नई भक्ति दे।

 

योग से शरीर बने निरोग,

दूर रहें अनेक प्रकार के रोग।

लचीलापन और स्फूर्ति लाए,

हर दिन जीवन को महकाए।

 

आओ मिलकर योग करें,

स्वस्थ जीवन का संकल्प धरें।

योग का दीप जलाएं हम,

खुशहाल और निरोग बनाएं हम।

 

समापन पंक्तियां:

 

'योग अपनाओ, रोग भगाओ,

स्वस्थ जीवन का दीप जलाओ।

तन स्वस्थ, मन प्रसन्न रहेगा,

हर दिन जीवन सुंदर लगेगा।'

 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

जबलपुर रॉयल लायंस के Player Development Program के खिलाड़ी वेदांत अवस्थी MPL 3 में चमके

Vedant Awasthi

लगातार चार मैचों में अजेय रहने वाली जबलपुर रॉयल लायंस (JRL) की टीम ने यह साबित कर दिया है कि मध्य प्रदेश क्रिकेट लीग के 'प्लेयर डेवलपमेंट प्रोग्राम' (PDP) के माध्यम से जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को चुनना टीम के लिए एक बड़ा फायदेमंद सौदा साबित हुआ है। अनुभवी खिलाड़ियों और ऊर्जावान नए चेहरों के बेहतरीन मिश्रण वाली जेआरएल की टीम ने लीग को वेदांत अवस्थी के रूप में एक होनहार नया खिलाड़ी दिया है। वेदांत एक शानदार हिटर साबित हुए हैं और उन्होंने टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण रन बनाए हैं।

चौथे मैच में, जब टीम 224 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तब वेदांत ने मात्र 34 गेंदों में 60 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। प्लेयर डेवलपमेंट प्रोग्राम के माध्यम से टीम में चुने गए वेदांत ने इंदौर और जबलपुर में आयोजित चयन ट्रायल्स के 4 चरणों को पार करके जेआरएल टीम में अपनी जगह बनाई है। वेदांत और प्रिंस वाधवानी, दोनों ही पीडीपी (PDP) के खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टीम में जगह बनाकर राज्य स्तरीय मंच पर अपनी पहचान बनाई है।

प्लेयर डेवलपमेंट प्रोग्राम से मिले फायदे के बारे में बात करते हुए वेदांत अवस्थी ने कहा: “मेरे जैसे युवा खिलाड़ियों के लिए जमीनी स्तर से अपनी पहचान बनाना हमेशा से एक बड़ी चुनौती रहा है, और हमारे लिए पीडीपी जैसे कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण हैं। चयन प्रक्रिया बहुत कठिन थी, जिसमें कई दौर के ट्रायल्स शामिल थे, लेकिन अगर आपमें काबिलियत है, तो आपको मौका जरूर मिलता है। जेआरएल का हिस्सा बनना मेरे लिए एक शानदार अहसास है। मुझे खुशी है कि मैं टीम के लिए योगदान दे पाया हूँ, खासकर बड़े रनों का पीछा करते समय।”

जबलपुर रॉयल लायंस के डायरेक्टर लव मलिक ने कहा: “जेआरएल स्थानीय प्रतिभाओं को टीम का हिस्सा बनने का अवसर देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह लगातार दूसरा सीजन है जब हमने प्लेयर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत राज्य के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल्स आयोजित किए हैं। क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तलाशने और उन्हें राज्य स्तरीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका देने की यह एक बेहतरीन पहल है। कई खिलाड़ियों के लिए यह उनके करियर की शुरुआत है। हमारे पिछले सीजन के कई खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय लीग में अच्छे प्रदर्शन के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चुना गया है। इन युवा खिलाड़ियों का समर्थन करके हमें बेहद खुशी हो रही है।”

अमेरिका में बंद कमरे में मिली हरियाणवी युवक की डेडबाॉडी:2 एकड़ जमीन बेच डंकी रूट से गया, कहा था-सारे कर्ज उतार दूंगा; परिवार का इकलौता बेटा

हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले 20 वर्षीय युवक की अमेरिका में हार्टअटैक से मौत हो गई। युवक अमेरिा के सैक्रामेंटो शहर में एक स्टोर पर जॉब करता था। घटना वाले दिन भी वह ड्यूटी खत्म कर रूप पर लौटा, खाना खाया और सोने चला गया। नाइट शिफ्ट शुरु होने से पहले उसके दोस्त उसे लेने पहुंचे तो रूम का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर युवक को बेसुध हालत में पड़ा देख उनके होश उड़ गए। दोस्तों ने तुरंत उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोस्तों ने ही परिवार को इसकी जानकारी दी। परिवार के मुताबिक, युवक दो साल पहले दो एकड़ जमीन बेचकर कनाडा गया था। कनाडा में कुछ दिन रहने के बाद वह अमेरिका चला गया था। मौत से दो दिन पहले परिवार की उससे बात हुई थी। युवक ने कहा था- चिंता ना करों, सारे कर्ज उतार दूंगा। बेटे की मौत से परिजन सदमे में है। उन्होंने परिवार ने सरकार, विदेश मंत्रालय और अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय से बेटे के शव को भारत लाने में मदद करने की गुहार लगाई है, ताकि बेटे को देश की मिट्‌टी नसीब हो सके। युवक के भारत से अमेरिका तक सफर की पूरी कहानी… युवक सुपनदीप के परिवार ने बताईं ये बातें… 5 महीने में करनाल के 6 लोगों की विदेश में मौत करनाल से कई बच्चे विदेश पढ़ने या परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए विदेश जाते हैं। कोई कनाडा तो कोई अमेरिका जाता है। मगर, बीते 6 महीनों में ही विदेशों में सात युवकों की मौत से राज्य और परिवारों को बड़ा झटका लगा है। ताजा मामला युवक सुपनदीप का है। इससे पहले छह युवकों की भी बीमारी, हादसों में मौत हो चुकी है। 14 दिन पहले ही अमेरिका के इंडियाना राज्य के प्लेनफील्ड इलाके में 12 मई को हुए सड़क हादसे में करनाल के शिव कॉलोनी निवासी प्रवीन (40) की मौत हो गई। वह रेड लाइट पर खड़ा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दो महीने पहले बसंत विहार निवासी युवक की रूस में मौत हो गई। युवक टूरिस्ट वीजा पर 16 मार्च को विदेश गया था। परिवार को उसकी मौत की सूचना वॉट्सऐप ग्रुप के माध्यम से मिली। बताया जा रहा है कि युवक की गिरने से मौत हुई। इसी तरह टेक्सास शहर में फूड स्टोर में लगी आग में जिंदा जलकर करनाल के ही गंगाटेहड़ी गांव निवासी सुखविंद्र सिंह (22) की मौत हो गई थी। दो महीने पहले ही घोघगड़ीपुर गांव के एक 20 वर्षीय युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए विदेश गया था। वहीं, कैमला गांव के युवक मुकेश कुमार की स्पेन में 5 महीने पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई। इन्द्री के गांव समौरा के चेतक शर्मा की भी अमेरिका के जॉर्जिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक करीब दो साल पहले रोजगार की तलाश में विदेश गया था और वहीं पर स्टोर में काम कर रहा था। ——————————— यह भी पढ़ें- करनाल के युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या:मौत से 3 घंटे पहले परिवार से वीडियो कॉल की, ₹60 लाख खर्च कर गया था करनाल जिला में इन्द्री क्षेत्र के गांव समौरा के एक युवक की अमेरिका के जॉर्जिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक करीब दो साल पहले रोजगार की तलाश में विदेश गया था और वहीं पर स्टोर में काम कर रहा था। घटना के बाद वहां की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

अर्धशतक चूके रोहित शर्मा, चेपॉक पर ले सकते हैं संन्यास, अटकलें तेज

AFGvsIND लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रोहित शर्मा अपना अर्धशतक चूक गए और इसी के साथ इस साल यह ऐसा पांचवा मुकाबना बन गया जब रोहित शर्मा एकदिवसीय अर्धशतक नहीं जड़ सके। उनके आउट होते साथ ही सोशल मीडिया पर अपुष्ट खबरें चलने लगी कि शनिवार को चेपॉक में खेला जाने वाला एकदिवसीय मैच उनका अंतिम मैच होगा और वह संन्यास की घोषणा जल्द कर देंगें।

एक अग्रणी डिजिटल खेल यूट्यूब चैनल ने यह बताया कि रोहित शर्मा को टीम प्रबंधन ने साफ साफ बता दिया है कि वह एकदिवसीय विश्वकप के लिए टीम की योजनाओं में शामिल नहीं है। ऐसे में टीम  प्रबंधन रोहित जैसे सितारे को बाहर निकालने का जोखिम नहीं लेना चाहता। प्रबंधन चाहता है कि रोहित शर्मा खुद ही संन्यास के बारे में सोचे। ऐसे में काफी संभावना है कि चेपॉक पर खेले जाने वाले एकदिवसीय मैच से पहले वह संन्यास की घोषणा कर दें।

आज लय में दिख रहे रोहित शर्मा का किस्मत ने फिर साथ नहीं दिया और वह 39 गेंद में 48 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हो गए।।अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए।

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में भी वह 16 रन बनाकर रन आउट हो गए थे। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली एकदिवसीय सीरीज में रोहित शर्मा फ्लॉप रहे और टीम को शुरुआत में बड़ा स्कोर नहीं दे सके। रोहित शर्मा 3 मैचों में 20 की औसत से 61 रन बना पाए। पूरी सीरीज में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए।पहले मैच में उन्होंने 29 गेंदो पर 26 रन, दूसरे मैच में उन्होंने 38 गेंदो में 24 रन और तीसरे मैच में 13 गेंदो में 11 रन बनाए।

एकदिवसीय क्रिकेट की बात करें तो रोहित शर्मा ने 284 मैच खेले हैं। वह अब तक 48 की औसत से 11641 रन बना चुके हैं।इसमें 33 शतक और 51 अर्धशतक शामिल है। इस प्रारुप में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन है जो श्रीलंका के खिलाफ आया था। यह रिकॉर्ड अब तक उनके नाम है।

ब्रिटेन में सबसे पुराने भारतीय-रेस्तरां पर बंद होने का खतरा:वीरास्वामी की 100 साल पुरानी लीज खत्म, मालिक कोर्ट पहुंचे

ब्रिटेन में मौजूद सबसे पुराने भारतीय रेस्तरां वीरास्वामी पर बंद होने का खतरा बढ़ गया है। जिस इमारत में यह रेस्तरां चलता है, उसका मालिक क्राउन एस्टेट है। क्राउन एस्टेट ब्रिटेन की एक बड़ी सरकारी संपत्ति संस्था है, जो राजा या रानी के नाम पर चलती है। अब क्राउन एस्टेट वीरास्वामी की इमारत में कुछ बदलाव और नया निर्माण करना चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने रेस्तरां का किराये का समझौता (लीज) आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। वीरास्वामी रेस्तरां की जून 2025 में लीज खत्म हो गई थी। रेस्तरां का कहना है कि अगर लीज नहीं बढ़ाई गई तो उसे 100 साल पुरानी अपनी जगह छोड़नी पड़ेगी। इसलिए रेस्तरां ने इस फैसले को चुनौती देने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। 100 साल से चल रहा रेस्तरां वीरास्वामी की शुरुआत अप्रैल 1926 में हुई थी। यह सिर्फ एक रेस्तरां नहीं बल्कि ब्रिटेन में भारतीय खाने के इतिहास का अहम हिस्सा माना जाता है। पिछले एक सदी में यहां कई मशहूर लोग आ चुके हैं। इनमें ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल, अभिनेत्री विवियन ली, अभिनेता मार्लन ब्रैंडो, लॉरेंस ओलिवियर, चार्ली चैपलिन और यहां तक कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय भी शामिल हैं। रेस्तरां का मेन्यू भारत में जन्मे एडवर्ड पामर ने तैयार किया था। उन्हें हैदराबाद के शाही महल में बनने वाले व्यंजनों की रेसिपी अपनी दादी से मिली थी और उसी से प्रेरित होकर उन्होंने यहां का खाना तैयार किया। करी के साथ बीयर पीने की परंपरा यहीं से शुरू हुई वीरास्वामी को 2016 में मिशेलिन स्टार मिला था। यह दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित रेस्तरां सम्मानों में से एक है। रेस्तरां से जुड़ा एक दिलचस्प दावा भी किया जाता है। कहा जाता है कि इंग्लैंड में करी के साथ बीयर पीने की आदत सबसे पहले इसी रेस्तरां से शुरू हुई थी। रेस्तरां के मालिकों के मुताबिक, डेनमार्क के राजा जब भी लंदन आते थे, तो वीरास्वामी में खाना खाने जरूर पहुंचते थे। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी पसंदीदा कार्ल्सबर्ग बीयर का एक पूरा पीपा रेस्तरां में रखवा दिया था ताकि जब भी वे करी खाने आएं, वही बीयर उन्हें परोसी जा सके। यह रेस्तरां दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मन बमबारी (ब्लिट्ज) से भी बच गया। उसने रेस्तरां उद्योग के उतार-चढ़ाव भी देखे, लेकिन अब एक साल से चल रही कानूनी लड़ाई के बाद उसके अस्तित्व पर सवाल खड़ा हो गया है। 29 जून से 5 दिन चलेगी सुनवाई वीरास्वामी की मूल कंपनी एमडब्ल्यू ईट (MW Eat) 29 जून से शुरू होने वाली पांच दिन की सुनवाई में सेंट्रल लंदन काउंटी कोर्ट में अपना पक्ष रखेगी। क्राउन एस्टेट का कहना है कि वह विक्ट्री हाउस नाम की इमारत के ऊपरी मंजिलों पर मौजूद दफ्तरों में बदलाव करना चाहता है। ये दफ्तर 2023 में आई बाढ़ के बाद बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से खाली पड़े हैं। योजना के तहत रेस्तरां और दफ्तरों की एंट्री पॉइंट के बीच की दीवार हटाकर एक बड़ा रिसेप्शन एरिया बनाया जाएगा। क्राउन एस्टेट का कहना है कि इससे वह ऑफिस का किराया काफी बढ़ा सकेगा। हालांकि, रेस्तरां के मालिक इस तर्क से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि मरम्मत और नवीनीकरण का काम रेस्तरां को हटाए बिना भी किया जा सकता है। क्राउन एस्टेट ने जून 2025 में वीरास्वामी रेस्तरां की सालाना 2.05 लाख पाउंड (करीब 2.6 करोड़ रुपए) की लीज को रेन्यू करने से मना कर दिया था। अगर अदालत में रेस्तरां हार जाता है तो जिस जगह पर वह अभी चल रहा है, उसे दफ्तरों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 50 लाख पाउंड तक पहुंच सकता है खर्च रेस्तरां की मालिक कंपनी एमडब्ल्यू ईट का कहना है कि अगर उसे 100 साल पुरानी इस जगह को छोड़ना पड़ा, तो मामला सिर्फ सामान उठाकर दूसरी जगह जाने का नहीं होगा। कंपनी के मुताबिक, सबसे पहले उसे लंदन के वेस्ट एंड जैसे महंगे इलाके में कोई नई जगह ढूंढनी पड़ेगी। इसके बाद उस जगह को वीरास्वामी जैसे प्रतिष्ठित रेस्तरां के स्तर के अनुरूप तैयार करना होगा। इसमें रसोई, डाइनिंग एरिया, इंटीरियर, फर्नीचर, बिजली-पानी की व्यवस्था और लाइसेंस जैसी कई चीजों पर बड़ा खर्च आएगा। इसके अलावा, स्थानांतरण के दौरान रेस्तरां को कुछ समय के लिए बंद भी करना पड़ सकता है। इस दौरान उसकी आय पूरी तरह रुक जाएगी, जबकि कर्मचारियों का वेतन, प्रशासनिक खर्च और अन्य भुगतान जारी रहेंगे। कंपनी का कहना है कि 100 साल पुरानी पहचान वाली जगह छोड़ने से ग्राहकों का एक हिस्सा भी खो सकता है, जिसका आर्थिक असर अलग होगा। इन्हीं सभी खर्चों को जोड़कर एमडब्ल्यू ईट का अनुमान है कि नई जगह पर जाने की कुल लागत करीब 50 लाख पाउंड (लगभग 57-58 करोड़ रुपये) तक पहुंच सकती है। कंपनी का आरोप है कि क्राउन एस्टेट ने जो आर्थिक मुआवजा देने की पेशकश की है, वह इस अनुमानित खर्च का केवल एक छोटा हिस्सा ही कवर करेगा। इसलिए उनके लिए दूसरी जगह जाना आर्थिक रूप से बेहद मुश्किल होगा।

तिलक की कप्तानी पारी से भारत अफगानिस्तान ए के खिलाफ पहुंचा 319 तक

Tilak Verma

AFGvsINDA तिलक वर्मा (59), प्रियांश आर्य (58) और कुमार कुशाग्र (58) की जुझारू पारियों के दम पर भारत ए ने बुधवार को त्रिकोणीय श्रृंखला के पांचवें मुकाबले में अफगानिस्तान ए के खिलाफ 9 विकेट पर 319 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

आज अफगानिस्तान ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत ए के लिए प्रियांश आर्य और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 75 रन जोड़े। आठवें ओवर में फरीदून दावूदजई ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए (38) रन बनाये।

इसके बाद 15वें ओवर में फरमानउल्लाह ने अर्धशतक बना चुके प्रियांश आर्य को आउट कर पवेलियन भेज दिया। प्रियांश आर्य ने 42 गेंदों में नौ चौके और एक छक्का लगाते हुए (58) रनों की पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ (30) रन बनाकर आउट हुये।इसके बाद कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच 104 रनों की साझेदारी हुई। 38वें ओवर में फरीदून दावूदजई ने कुमार कुशाग्र को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। कुमार कुशाग्र ने 67 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए 58 रन बनाये। सूर्यांश शेडगे (सात) रन पांचवें विकेट के रूप में आउट हुये।

45वें ओवर में अहमदजई ने तिलक वर्मा को आउट किया। तिलक वर्मा ने 75 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए (59) रन बनाये। विप्रज निगम ने 20 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली। वह पारी के अखिरी ओवर में आउट हुये। इसी ओवर में पांचवीं गेंद पर अनुकूल राॅय (चार) रनआउट हुये। अंशुल कम्बोज पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट हुये। भारत ए ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 319 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।अफगानिस्तान ए के लिए अब्दुल्लाह अहमदजई, फरीदून दावदजई और फरहान सोफी ने दो-दो विकेट लिये। जहीर खान ने एक बल्लेबाज को आउट किया।