फ्रांस में आयोजित G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात ने एक बार फिर ‘Melodi’ ट्रेंड को चर्चा में ला दिया। मेलोनी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि दोनों इंस्टाग्राम के सबसे मशहूर कपल हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ALSO READ: मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश
फ्रांस के एवियन में G7 समिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉजिया मेलोनी की मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं में छोटा लेकिन रोचक संवाद हुआ। मेलोनी ने पीएम मोदी से कहा कि आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा। इसके बाद उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि हम इंस्टाग्राम पर सबसे मशहूर कपल हैं।
Italian Prime Minister Giorgia Meloni to Prime Minister Narendra Modi at the G7 Summit after their viral Melodi selfie crossed 10 million likes on Instagram: “Nice to see you again. We are the most famous on Instagram.”pic.twitter.com/9Fzu0JFECz
— Megh Updates ™ (@MeghUpdates) June 16, 2026
इससे पहले 27 मई को PM मोदी इटली दौरे पर मेलोनी से मिले थे। पीएम मोदी ने अपनी दोस्त को मेलोडी का चॉकलेट गिफ्ट किया था। यह मेलोडी मोमेंट इंटरनेट पर वायरल हो गया था। मेलोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसे 190 मिलियन (19 करोड़) से अधिक बार देखा गया। यह उनकी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली रील्स में से एक बन गई।
अब G7 समिट के दौरान ग्रुप फोटो सेशन के दौरान PM मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात हुई है। इस दौरान दोनों राजनेता मेलोडी मूवमेंट पर भी बात करते सुनाई दिए।
मेलोनी ने पीएम मोदी से हाथ मिलाते हुए कहा कि आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा। इस पर पीएम मोदी के साथ मौजूद सहायक के इंस्टाग्राम का नाम लेने पर मेलोनी ने कहा, 'हां! हम इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा मशहूर हैं।' पीएम मोदी और मेलोनी के बातचीत का यह क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
गौरतलब है कि हैशटेग MELODI पीएम मोदी और मेलोनी के सरनेम को मिलाकर बना है। पिछले तीन सालों में एक जाना-माना ऑनलाइन ट्रेंड बन गया है।
edited by : Nrapendra Gupta

