Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारतीय
        RBI ने 5 कंपनियों पर लगाया ₹27
        Gold Price Outlook: बदलेगी सोने की चाल!
        Taapsee Pannu: हम और पैसे कैसे कमाएंगे?
        सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर गरमाई सियासत, क्या
        Kia Sorento vs rivals: Specifications and price
        शिक्षक दिवस पर सीएम धामी ने दी
        9 दिन तक अंधेरी सुरंग में फंसे
        • Latest News
          Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारतीय
          RBI ने 5 कंपनियों पर लगाया ₹27
          Gold Price Outlook: बदलेगी सोने की चाल!
          Taapsee Pannu: हम और पैसे कैसे कमाएंगे?
          सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर गरमाई सियासत, क्या
          Kia Sorento vs rivals: Specifications and price
          शिक्षक दिवस पर सीएम धामी ने दी
          9 दिन तक अंधेरी सुरंग में फंसे
        Share Market

        Sukanya Samriddhi Yojana: हर महीने ₹1500 जमा करेंगे तो कितना पैसा मिलेगा? समझिए पूरा कैलकुलेशन

        Posted on August 20, 2026August 20, 2026 by admin

        Sukanya Samriddhi Yojana: बेटी के भविष्य के लिए हर कोई पैसे बचाना चाहता है। हालांकि, कई परिवारों के लिए बड़ी रकम बचाना मुमकिन नहीं होता। लेकिन अगर आप सिर्फ ₹1,500 महीना भी बचा सकते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में यह छोटी बचत आगे चलकर बड़ा फंड बन सकती है। यह सरकार की गारंटी वाली बचत योजना है। इसमें फिलहाल 8.2% सालाना ब्याज मिलता है।

        सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें पूरे 21 साल तक पैसा जमा नहीं करना पड़ता। आपको सिर्फ 15 साल तक निवेश करना होता है। उसके बाद भी अगले 6 साल तक जमा रकम पर ब्याज मिलता रहता है।

        1500 मासिक निवेश पर कितना फंड

        अगर हर महीने ₹1,500 जमा करते हैं, तो साल भर में ₹18,000 का निवेश होगा। यही रकम 15 साल तक जमा करने पर आपका कुल निवेश ₹2,70,000 होगा। मौजूदा 8.2% ब्याज दर के हिसाब से 21 साल बाद यही रकम बढ़कर करीब ₹8,31,913 हो सकती है। यानी लगभग ₹5.62 लाख सिर्फ ब्याज से जुड़ जाएंगे।

        इस योजना में निवेश पर धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है। साथ ही ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम भी तय नियमों के तहत टैक्स फ्री रहती है।

        ₹1,500 महीने का पूरा हिसाब

        पैमानारकम
        हर महीने निवेश₹1,500
        सालाना निवेश₹18,000
        15 साल में कुल निवेश₹2,70,000
        अनुमानित ब्याज₹5,61,913
        21 साल बाद कुल रकम₹8,31,913

        आसान उदाहरण से समझिए

        मान लीजिए आपकी बेटी का जन्म 2026 में हुआ और आपने उसी समय सुकन्या समृद्धि खाता खुलवा दिया। अब हर महीने ₹1,500 जमा करना शुरू कर दिया। 15 साल तक आप नियमित निवेश करते रहे।

        इसके बाद एक भी रुपया जमा नहीं किया। फिर भी खाते में अगले 6 साल तक ब्याज जुड़ता रहेगा। जब खाता 21 साल पूरा करेगा, तब बेटी के नाम करीब ₹8.32 लाख का फंड तैयार होगा। यानी आपकी जमा रकम करीब तीन गुना हो सकती है।

        कब तक पैसा जमा करना होगा?

        यही इस योजना की सबसे बड़ी खासियत है। लोग अक्सर समझते हैं कि 21 साल तक हर महीने पैसा जमा करना पड़ेगा, जबकि ऐसा नहीं है। आपको सिर्फ 15 साल तक निवेश करना होता है। इसके बाद अगले 6 साल तक बिना नया पैसा डाले भी ब्याज मिलता रहता है। यही कंपाउंडिंग लंबे समय में बड़ा फायदा देती है।

        कौन खोल सकता है खाता?

        यह योजना सिर्फ बेटी के नाम पर खुलती है। माता-पिता या कानूनी अभिभावक खाता खुलवा सकते हैं। बच्ची की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए। साल में कम से कम ₹250 और अधिकतम ₹1.5 लाख तक जमा किए जा सकते हैं।

        बीच में पैसा निकाल सकते हैं?

        हां, लेकिन पूरे पैसे नहीं। बेटी के 18 साल पूरे होने पर उसकी उच्च शिक्षा के लिए खाते में जमा रकम का 50% तक निकाला जा सकता है। पूरी रकम 21 साल बाद मैच्योरिटी पर मिलती है।

        क्या ₹1,500 महीने की शुरुआत सही है?

        अगर आपका बजट हर महीने ₹1,500 की बचत की इजाजत देता है, तो यह छोटी शुरुआत भी बेटी की पढ़ाई, करियर या शादी जैसे बड़े खर्चों के लिए मजबूत फंड तैयार कर सकती है। सिर्फ ₹2.70 लाख के निवेश पर करीब ₹8.32 लाख का फंड बनना इस योजना की सबसे बड़ी ताकत है। लेकिन, अब कमाई बढ़ने के साथ निवेश की रकम भी बढ़ा सकते हैं।

        Solar Panel Cost: अब सोलर पैनल लगवाना महंगा होगा! ICRA ने कहा- 20% तक बढ़ सकती है लागत

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 000, 10, 2026, Girl Child Investment, Government Savings Scheme, Investment Calculator, personal finance India, SSY Calculator, SSY Maturity Amount, SSY कैलकुलेटर, Sukanya Account, Sukanya Samriddhi Interest Rate, Sukanya Samriddhi Yojana, Tax Saving Scheme, कंपाउंडिंग, कमाई, करियर, टैक्स, टैक्स छूट, टैक्स बचत, निवेश, निवेशक, पैसे, बचत, बेटी निवेश, ब्याज, ब्याज दर, मनीकंट्रोल, सरकारी बचत योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, सोलर पैनल, ₹2, ₹5
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेटरों को मिलेंगे अलग होटल? IOA ने BCCI के सामने रखी ये शर्त
        • RBI ने 5 कंपनियों पर लगाया ₹27 लाख तक का जुर्माना; लिस्ट में ट्रांसयूनियन सिबिल, हिंदुजा लेलैंड फाइनेंस भी शामिल
        • Gold Price Outlook: बदलेगी सोने की चाल! तो क्या 1.60 लाख रुपये पर पहुंच जाएगा सोना?
        • Taapsee Pannu: हम और पैसे कैसे कमाएंगे? फिल्मों में महिलाओं को ‘ऑब्जेक्ट’ की तरह दिखाए जाने पर बोलीं तापसी पन्नू
        • सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर गरमाई सियासत, क्या बोले इकरा हसन और इमरान मसूद?
        • Kia Sorento vs rivals: Specifications and price compared
        • शिक्षक दिवस पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि: जानिए क्यों देश भर में 5 सितंबर को ही मनाया जाता है यह खास दिन
        • 9 दिन तक अंधेरी सुरंग में फंसे रहे संजय साह, ‘हरे कृष्णा’ के जाप ने बचाई जान, जन्माष्टमी पर मिला नया जीवन
        • Nepal Flood Alert: नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, दारचुला में लैंडस्लाइड से चौलानी नदी का रास्ता रुका; हाई अलर्ट पर प्रशासन
        • Samay Raina: समय रैना ने वरुण धवन को ‘बॉर्डर 2’ के लिए किया ट्रोल, एक्टर ने दिया करारा जवाब
        • विदेशी फिल्ममेकर ने पहली बार Vande Bharat में किया सफर, 8 घंटे बाद दिया ऐसा रिएक्शन
        • निशु आजाद के पिता को न्याय दिलाएंगे चिराग पासवान, स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत?
        • New Audi Q3 India launch on October 16
        • विजयानंद ट्रैवल्स ने वोल्वो को दिया अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर, बेड़े में शामिल होंगी 150 नई बस
        • Kia Sorento on-road prices listed for top cities
        Tags
        000 10 2026 AI AMP business news in hindi Delhi gold IMD India IT market moneycontrol Moneycontrol Hindi Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश चीन टैक्स ट्रंप डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान बाजार बारिश बैंक ब्याज ब्रोकरेज फर्म भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई मौसम विभाग रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        2:21 pm, Sep 5, 2026
        temperature icon 31°C
        light rain
        66 %
        1003 mb
        11 mph
        Wind Gust: 12 mph
        Clouds: 63%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 5:50 am
        Sunset: 6:25 pm
        Hourly Forecast
        2:30 pm
        temperature icon
        32°/32°°C 0.2 mm 20% 11 mph 64% 1003 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        30°/31°°C 0.36 mm 36% 9 mph 68% 1003 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        28°/29°°C 0 mm 0% 6 mph 78% 1004 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        26°/26°°C 0 mm 0% 5 mph 87% 1005 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        26°/26°°C 0 mm 0% 5 mph 90% 1004 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        25°/25°°C 0 mm 0% 6 mph 90% 1004 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 8 mph 84% 1007 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        29°/29°°C 1 mm 100% 8 mph 72% 1006 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारतीय
        RBI ने 5 कंपनियों पर लगाया ₹27
        Gold Price Outlook: बदलेगी सोने की चाल!
        Taapsee Pannu: हम और पैसे कैसे कमाएंगे?
        सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर गरमाई सियासत, क्या
        Kia Sorento vs rivals: Specifications and price
        शिक्षक दिवस पर सीएम धामी ने दी
        9 दिन तक अंधेरी सुरंग में फंसे
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार