Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        भारत में Lava Aura Curve लॉन्च: मिनी
        Delhi Winter Action Plan: दिल्ली की आबोहवा
        UltraTech Cement Share Price: नतीजों के बाद
        बंगाल की खाड़ी में फिर मंडराया चक्रवात
        मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग में 20
        दिल्ली से लेकर पेरिस तक क्यों सड़कों
        ‘तब आप Gen Z नहीं हैं’, CJP
        Share Market Fall: सुबह की बंपर तेजी
        • Latest News
          भारत में Lava Aura Curve लॉन्च: मिनी
          Delhi Winter Action Plan: दिल्ली की आबोहवा
          UltraTech Cement Share Price: नतीजों के बाद
          बंगाल की खाड़ी में फिर मंडराया चक्रवात
          मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग में 20
          दिल्ली से लेकर पेरिस तक क्यों सड़कों
          ‘तब आप Gen Z नहीं हैं’, CJP
          Share Market Fall: सुबह की बंपर तेजी
        Share Market

        Sukanya Samriddhi Yojana: हर महीने ₹1500 जमा करेंगे तो कितना पैसा मिलेगा? समझिए पूरा कैलकुलेशन

        Posted on August 20, 2026August 20, 2026 by admin

        Sukanya Samriddhi Yojana: बेटी के भविष्य के लिए हर कोई पैसे बचाना चाहता है। हालांकि, कई परिवारों के लिए बड़ी रकम बचाना मुमकिन नहीं होता। लेकिन अगर आप सिर्फ ₹1,500 महीना भी बचा सकते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में यह छोटी बचत आगे चलकर बड़ा फंड बन सकती है। यह सरकार की गारंटी वाली बचत योजना है। इसमें फिलहाल 8.2% सालाना ब्याज मिलता है।

        सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें पूरे 21 साल तक पैसा जमा नहीं करना पड़ता। आपको सिर्फ 15 साल तक निवेश करना होता है। उसके बाद भी अगले 6 साल तक जमा रकम पर ब्याज मिलता रहता है।

        1500 मासिक निवेश पर कितना फंड

        अगर हर महीने ₹1,500 जमा करते हैं, तो साल भर में ₹18,000 का निवेश होगा। यही रकम 15 साल तक जमा करने पर आपका कुल निवेश ₹2,70,000 होगा। मौजूदा 8.2% ब्याज दर के हिसाब से 21 साल बाद यही रकम बढ़कर करीब ₹8,31,913 हो सकती है। यानी लगभग ₹5.62 लाख सिर्फ ब्याज से जुड़ जाएंगे।

        इस योजना में निवेश पर धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है। साथ ही ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम भी तय नियमों के तहत टैक्स फ्री रहती है।

        ₹1,500 महीने का पूरा हिसाब

        पैमानारकम
        हर महीने निवेश₹1,500
        सालाना निवेश₹18,000
        15 साल में कुल निवेश₹2,70,000
        अनुमानित ब्याज₹5,61,913
        21 साल बाद कुल रकम₹8,31,913

        आसान उदाहरण से समझिए

        मान लीजिए आपकी बेटी का जन्म 2026 में हुआ और आपने उसी समय सुकन्या समृद्धि खाता खुलवा दिया। अब हर महीने ₹1,500 जमा करना शुरू कर दिया। 15 साल तक आप नियमित निवेश करते रहे।

        इसके बाद एक भी रुपया जमा नहीं किया। फिर भी खाते में अगले 6 साल तक ब्याज जुड़ता रहेगा। जब खाता 21 साल पूरा करेगा, तब बेटी के नाम करीब ₹8.32 लाख का फंड तैयार होगा। यानी आपकी जमा रकम करीब तीन गुना हो सकती है।

        कब तक पैसा जमा करना होगा?

        यही इस योजना की सबसे बड़ी खासियत है। लोग अक्सर समझते हैं कि 21 साल तक हर महीने पैसा जमा करना पड़ेगा, जबकि ऐसा नहीं है। आपको सिर्फ 15 साल तक निवेश करना होता है। इसके बाद अगले 6 साल तक बिना नया पैसा डाले भी ब्याज मिलता रहता है। यही कंपाउंडिंग लंबे समय में बड़ा फायदा देती है।

        कौन खोल सकता है खाता?

        यह योजना सिर्फ बेटी के नाम पर खुलती है। माता-पिता या कानूनी अभिभावक खाता खुलवा सकते हैं। बच्ची की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए। साल में कम से कम ₹250 और अधिकतम ₹1.5 लाख तक जमा किए जा सकते हैं।

        बीच में पैसा निकाल सकते हैं?

        हां, लेकिन पूरे पैसे नहीं। बेटी के 18 साल पूरे होने पर उसकी उच्च शिक्षा के लिए खाते में जमा रकम का 50% तक निकाला जा सकता है। पूरी रकम 21 साल बाद मैच्योरिटी पर मिलती है।

        क्या ₹1,500 महीने की शुरुआत सही है?

        अगर आपका बजट हर महीने ₹1,500 की बचत की इजाजत देता है, तो यह छोटी शुरुआत भी बेटी की पढ़ाई, करियर या शादी जैसे बड़े खर्चों के लिए मजबूत फंड तैयार कर सकती है। सिर्फ ₹2.70 लाख के निवेश पर करीब ₹8.32 लाख का फंड बनना इस योजना की सबसे बड़ी ताकत है। लेकिन, अब कमाई बढ़ने के साथ निवेश की रकम भी बढ़ा सकते हैं।

        Solar Panel Cost: अब सोलर पैनल लगवाना महंगा होगा! ICRA ने कहा- 20% तक बढ़ सकती है लागत

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 000, 10, 2026, Girl Child Investment, Government Savings Scheme, Investment Calculator, personal finance India, SSY Calculator, SSY Maturity Amount, SSY कैलकुलेटर, Sukanya Account, Sukanya Samriddhi Interest Rate, Sukanya Samriddhi Yojana, Tax Saving Scheme, कंपाउंडिंग, कमाई, करियर, टैक्स, टैक्स छूट, टैक्स बचत, निवेश, निवेशक, पैसे, बचत, बेटी निवेश, ब्याज, ब्याज दर, मनीकंट्रोल, सरकारी बचत योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, सोलर पैनल, ₹2, ₹5
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • भारत में Lava Aura Curve लॉन्च: मिनी रियर डिस्प्ले और 6,000mAh बैटरी के साथ; जानें कीमत
        • Delhi Winter Action Plan: दिल्ली की आबोहवा सुधारने को सरकार ने की तैयारी, 01 नवंबर से दिल्ली में 50% WFH और बढ़ेगी पार्किंग फीस
        • UltraTech Cement Share Price: नतीजों के बाद शेयर 2% चढ़ा, क्या ₹14000 तक जाएगा भाव, जानें एनालिस्टों की राय
        • बंगाल की खाड़ी में फिर मंडराया चक्रवात का खतरा, अंडमान सागर से लेकर दक्षिण भारत तक कई राज्यों के लिए आया IMD का ये अलर्ट
        • मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर होगी भर्ती, बोले सीएम डॉ मोहन यादव, 950 से अधिक लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
        • दिल्ली से लेकर पेरिस तक क्यों सड़कों पर उतर रही है Gen-Z पीढ़ी? क्या कोई पैटर्न है या वैश्विक साजिश?
        • ‘तब आप Gen Z नहीं हैं’, CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की उम्र पूछ कोर्ट ने की दिलचस्प टिप्पणी
        • Share Market Fall: सुबह की बंपर तेजी के बाद दोपहर में आई तबाही! इन 4 वजहों से सेंसेक्स दिन के हाई से 1,200 अंक टूटा
        • रणजी ट्रॉफी की एक ही पारी में 400 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने चिन्मय सुतार
        • Jio Platforms IPO: कैसा रहेगा लिस्टिंग गेंस और लंबी अवधि में कैसा रहेगा प्रदर्शन? जानिए चोला सिक्योरिटीज का जवाब
        • ईशान किशन मचाएंगे धमाल NZ के खिलाफ, टूटने वाले हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स!
        • यौन अपराधी एपस्टीन और मंत्री हरदीप पुरी की फोटो वायरल:मंत्री ने कहा था- कभी अकेले नहीं मिला; कांग्रेस का सवाल- फिर तस्वारें कहां से आईं
        • यौन अपराधी एपस्टीन और मंत्री हरदीप पुरी की फोटो वायरल:मंत्री ने कहा था- कभी अकेले नहीं मिला; कांग्रेस का सवाल- फिर तस्वारें कहां से आईं
        • उत्तराखंड पुलिस बेड़े में जल्द होगी 1600 पदों पर भर्ती, पुलिस बल के आधुनिकीकरण पर सरकार का जोर
        • उज्‍जैन के 11 मंदिर शेयर बाजार की तरह करेंगे ट्रेडिंग, बनाए जाएंगे टेंपल बॉन्‍ड, देश में पहली बार ऐसा प्रयोग
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi India IPO IT market Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस क्रिकेट चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        3:06 pm, Oct 21, 2026
        temperature icon 30°C
        clear sky
        33 %
        1013 mb
        6 mph
        Wind Gust: 8 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:10 am
        Sunset: 5:35 pm
        Hourly Forecast
        5:30 pm
        temperature icon
        27°/29°°C 0 mm 0% 5 mph 37% 1013 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/26°°C 0 mm 0% 4 mph 43% 1014 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        23°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 47% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 3 mph 48% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        20°/20°°C 0 mm 0% 3 mph 51% 1014 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        23°/23°°C 0 mm 0% 4 mph 45% 1017 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        29°/29°°C 0 mm 0% 7 mph 36% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        31°/31°°C 0 mm 0% 6 mph 29% 1012 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        भारत में Lava Aura Curve लॉन्च: मिनी
        Delhi Winter Action Plan: दिल्ली की आबोहवा
        UltraTech Cement Share Price: नतीजों के बाद
        बंगाल की खाड़ी में फिर मंडराया चक्रवात
        मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग में 20
        दिल्ली से लेकर पेरिस तक क्यों सड़कों
        ‘तब आप Gen Z नहीं हैं’, CJP
        Share Market Fall: सुबह की बंपर तेजी
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार