Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        दिवाली पर क्यों खुलता है शेयर बाजार?
        स्वर्ग का सपना दिखाकर 190 बच्चों को
        Hanuman Ansh Box Office Collection: रिलीज के
        Silver Price Today: चांदी हुई और सस्ती,
        ₹250 के मशरूम से खड़ा कर दिया
        Currency Check : रुपए में लगातार 8वें
        CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट
        इटली- नाबालिग ने तोड़फोड़ की तो माता-पिता
        • Latest News
          दिवाली पर क्यों खुलता है शेयर बाजार?
          स्वर्ग का सपना दिखाकर 190 बच्चों को
          Hanuman Ansh Box Office Collection: रिलीज के
          Silver Price Today: चांदी हुई और सस्ती,
          ₹250 के मशरूम से खड़ा कर दिया
          Currency Check : रुपए में लगातार 8वें
          CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट
          इटली- नाबालिग ने तोड़फोड़ की तो माता-पिता
        Share Market

        NPS Investment: NPS में पेंशन फंड मैनेजर कब बदलना चाहिए? इन 5 बातों को देखकर फैसला करें

        Posted on August 5, 2026August 5, 2026 by admin

        NPS Fund Manager: अगर आप नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में निवेश करते हैं, तो आपका पैसा किसी न किसी पेंशन फंड मैनेजर के पास जाता है। वही आपके पैसे को इक्विटी, डेट और सरकारी बॉन्ड में निवेश करता है।

        अगर उसका प्रदर्शन कमजोर लगे, तो आप फंड मैनेजर बदल सकते हैं। लेकिन सिर्फ कुछ महीनों की खराब परफॉर्मेंस देखकर फैसला लेना सही नहीं है। इससे आपके रिटायरमेंट फंड पर असर पड़ सकता है।

        1. कब बदलना चाहिए फंड मैनेजर?

        एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर कोई फंड मैनेजर लगातार 3 से 5 साल तक अपने बेंचमार्क और दूसरे फंड्स से कमजोर प्रदर्शन करे, तभी बदलाव पर विचार करें।

        मान लीजिए दो फंड मैनेजर हैं। एक ने पिछले 4 साल में हर साल औसतन 11% रिटर्न दिया। दूसरे ने सिर्फ 8%। अगर दोनों का जोखिम लगभग बराबर है, तो फंड बदलने की वजह बन सकती है। लेकिन अगर सिर्फ एक साल किसी फंड का रिटर्न कम रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है।

        2. हर साल फंड बदलना क्यों गलत है?

        शेयर बाजार हमेशा एक जैसा नहीं चलता। कभी तेजी आती है, कभी गिरावट। ऐसे में हर साल सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले फंड के पीछे भागना नुकसान करा सकता है।

        मान लीजिए इस साल फंड A सबसे आगे है। अगले साल फंड B आगे निकल जाए। अगर आप हर साल फंड बदलते रहेंगे, तो हो सकता है कि आप हमेशा देर से एंट्री करें और असली फायदा न मिले। इससे कंपाउंडिंग भी कमजोर पड़ सकती है।

        3. सिर्फ रिटर्न देखकर फैसला न लें

        फंड चुनते समय सिर्फ रिटर्न पर गौर करना अधूरी तस्वीर दिखा सकता है। यह भी देखिए कि फंड ने जोखिम कितना लिया। बाजार गिरने पर उसने नुकसान कितना रोका। उसका पोर्टफोलियो कितना मजबूत है। फंड मैनेजर की निवेश रणनीति कितनी अनुशासित है।

        किसी फंड ने 12% रिटर्न दिया, लेकिन उसके लिए बहुत ज्यादा जोखिम लिया। और दूसरे ने 11% रिटर्न कम जोखिम में दिया, तो दूसरा विकल्प रिटायरमेंट के लिहाज से ज्यादा बेहतर हो सकता है।

        4. NPS में कौन-कौन से फंड मैनेजर हैं?

        फिलहाल NPS में 10 पेंशन फंड मैनेजर हैं।

        • SBI Pension Funds
        • LIC Pension Fund
        • UTI Pension Fund
        • HDFC Pension Fund Management
        • ICICI Pension Fund Management
        • Kotak Mahindra Pension Fund
        • Aditya Birla Sun Life Pension Fund Management
        • Tata Pension Fund Management
        • Axis Pension Fund Management
        • DSP Pension Fund Managers

        5. Active Choice और Auto Choice में फर्क

        अगर आपने Active Choice चुना है, तो यह तय करना आपकी जिम्मेदारी है कि पैसा इक्विटी, कॉरपोरेट डेट और सरकारी बॉन्ड में कितना जाएगा। इसलिए समय-समय पर एसेट एलोकेशन और फंड मैनेजर, दोनों की समीक्षा करें।

        अगर आपने Auto Choice चुना है, तो उम्र बढ़ने के साथ सिस्टम खुद एसेट एलोकेशन बदलता रहता है। ऐसे में आपको सिर्फ यह देखना है कि आपका फंड मैनेजर लंबे समय तक लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है या नहीं।

        ये गलतियां बिल्कुल न करें

        • सिर्फ पिछले 1 साल का रिटर्न देखकर फंड न चुनें।
        • हर साल या बार-बार फंड मैनेजर न बदलें।
        • इक्विटी और डेट फंड के रिटर्न की सीधी तुलना न करें।
        • सिर्फ ज्यादा रिटर्न के चक्कर में जोखिम को नजरअंदाज न करें।
        • बाजार गिरते ही घबराकर फंड न बदलें।

        NPS कोई एक-दो साल का निवेश नहीं है। यह 20-30 साल की योजना होती है। इसलिए धैर्य रखना सबसे जरूरी है। फंड मैनेजर तभी बदलें, जब लंबे समय तक उसका प्रदर्शन लगातार कमजोर रहे। तभी आपका रिटायरमेंट फंड बेहतर तरीके से बढ़ पाएगा।

        NPS में अकाउंट कैसे खोलें?

        18 साल या उससे ज्यादा उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक NPS में निवेश कर सकता है। इसमें नौकरीपेशा, स्वरोजगार करने वाले, कारोबारी और NRI भी निवेश कर सकते हैं।

        आप NPS अकाउंट किसी भी बैंक, पोस्ट ऑफिस से जुड़े Point of Presence (PoP) या ऑनलाइन eNPS पोर्टल के जरिए खोल सकते हैं। अकाउंट खुलने के बाद आपको PRAN (Permanent Retirement Account Number) मिलता है। इसी नंबर के जरिए आप नियमित निवेश कर सकते हैं और अपना पेंशन फंड मैनेज कर सकते हैं।

        8th Pay Commission: क्या है पे स्केल मर्जर और केंद्रीय कर्मचारी क्यों कर रहे हैं इसे लागू करने की मांग? समझें पूरा गणित

        Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी निवेश, लोन, टैक्स, बीमा या दूसरे वित्तीय फैसले लेने से पहले संबंधित एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें। मनीकंट्रोल किसी भी फाइनेंशियल प्रोडक्ट या सर्विस की सिफारिश नहीं करता।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, 8th Pay Commission, Fund Manager, investment, lic, Mahindra, National Pension System, NPS, NPS Account, NPS Fund Manager, NPS Investment, NPS Investment Tips, NPS Returns, Pension, Pension Fund, PFRDA, Retirement, Retirement Investment, Retirement Planning, sbi, एनपीएस, एनपीएस निवेश, कंपाउंडिंग, टैक्स, निवेश, पेंशन, पेंशन फंड, पेंशन योजना, पैसे, फाइनेंशियल, बैंक, भारत, मनीकंट्रोल, रिटायरमेंट, रिटायरमेंट प्लानिंग, लोन, शेयर बाजार, सरकारी बॉन्ड
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • दिवाली पर क्यों खुलता है शेयर बाजार? जानिए मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा और ‘चोपड़ा पूजन’ से जुड़ी ये दिलचस्प कहानी
        • स्वर्ग का सपना दिखाकर 190 बच्चों को भूखा मारा:केन्या में धर्मगुरु दोषी करार; जंगल से 400 से ज्यादा शव मिले
        • Hanuman Ansh Box Office Collection: रिलीज के 75वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म, मंगलवार को कमाई में आया 121% का उछाल, जानें अब तक का पूरा कलेक्शन
        • Jio Platforms IPO: इश्यू का QIB हिस्सा सिर्फ 28 मिनट में लगभग 2 गुना भरा, निवेश के पहले जानिए 10 अहम बातें
        • HD Fire Protect IPO Listing: 23% प्रीमियम पर शुरुआत, फिर चंद पलों में शेयर 9% ​फिसला
        • Silver Price Today: चांदी हुई और सस्ती, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई समेत इन शहरों की कीमतें देखें
        • ₹250 के मशरूम से खड़ा कर दिया 90 लाख का बिजनेस एम्पायर, ये है केरल की शिजे का बिजनेस आइडिया
        • Currency Check : रुपए में लगातार 8वें सेशन में तेजी कायम, डॉलर के मुकाबले 15 पैसे की बढ़त के साथ 94.78 पर खुला
        • CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, इन बड़े मुद्दों पर होगा मंथन
        • इटली- नाबालिग ने तोड़फोड़ की तो माता-पिता भरपाई करेंगे:हिंसक प्रदर्शन पर ₹21 लाख जुर्माना, 5 साल तक जेल; लूटपाट-आगजनी के बाद नए नियम लागू
        • इटली- नाबालिग ने तोड़फोड़ की तो माता-पिता भरपाई करेंगे:हिंसक प्रदर्शन पर ₹21 लाख जुर्माना, 5 साल तक जेल; लूटपाट-आगजनी के बाद नए नियम लागू
        • Share Market Rise: शेयर बाजार में तूफानी तेजी: इन 2 वजहों से सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 23,100 के पार
        • LIVE: पुलिस स्मृति दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?
        • Forget diesel, go hybrid: Renault’s Stephane Deblaise
        • कैंसर मरीजों के परिवारों को खिलाते हैं मुफ्त खाना | Vanakkam Anna Foundation | Chattisgarh | Raipur
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi Delhi India IT market Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस क्रिकेट चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        11:13 am, Oct 21, 2026
        temperature icon 29°C
        clear sky
        40 %
        1016 mb
        4 mph
        Wind Gust: 5 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:10 am
        Sunset: 5:35 pm
        Hourly Forecast
        11:30 am
        temperature icon
        29°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 40% 1016 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        30°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 37% 1015 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        27°/28°°C 0 mm 0% 5 mph 43% 1014 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1015 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 3 mph 48% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 2 mph 50% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 3 mph 52% 1014 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        23°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 47% 1017 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        दिवाली पर क्यों खुलता है शेयर बाजार?
        स्वर्ग का सपना दिखाकर 190 बच्चों को
        Hanuman Ansh Box Office Collection: रिलीज के
        Silver Price Today: चांदी हुई और सस्ती,
        ₹250 के मशरूम से खड़ा कर दिया
        Currency Check : रुपए में लगातार 8वें
        CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट
        इटली- नाबालिग ने तोड़फोड़ की तो माता-पिता
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार