Maruti Brezza facelift leaked ahead of launch

Maruti Suzuki Brezza facelift leaked

The updated Maruti Suzuki Brezza is one of the most anticipated new cars in the compact segment, and ahead of its launch on July 24, the new Brezza has been spied completely undisguised at a dealership stockyard. It gets subtle cosmetic updates on the outside, important feature upgrades on the inside, but most importantly, a brand-new engine option as well. 

  1. Brezza facelift to get new 1.0-litre turbo-petrol engine 
  2. Interior gets new 10.1-inch touchscreen, ventilated seats, ambient lighting 
  3. Bookings for the new Brezza are already underway 

Maruti Suzuki Brezza facelift exterior and interior updates 

This is the first mid-lifecycle update for the Brezza since the second-generation model was introduced in 2022, and the updates on the outside and rather minimal. The grille design has been slightly reworked and it gets a new golden finish as opposed to the grey coloured grille on the current car. It also gets a revised bumper with repositioned fog lamps housed within triangular surrounds. The headlamps and the LED DRLs, however, remain unchanged. In profile, the only notable update includes a new set of dual-tone alloy wheels, while the rear has remained largely unchanged. 

The Brezza will get a larger 10.1-inch touchscreen and revised HVAC controls. 

The interior sees more meaningful updates, with the highlight being the 10.1-inch infotainment screen that’s also seen on the Victoris. It also adds ambient lighting, front ventilated seats and revised switchgear for the HVAC controls (also shared with the Victoris). There’s also use of new gloss-black trim materials or the dashboard and door pads. On the safety front, the Brezza now gets front parking sensors and it is also expected to come with LEVEL 2 ADAS suite. 

Maruti Suzuki Brezza new engine and specs 

The biggest update on the Brezza is the addition of a new engine option. It now gets the 1.0-litre Boosterjet turbo-petrol engine from the Fronx. This 3-cylinder engine is expected to produce 110hp and 170Nm, meaning it will come in a higher state if tune than what it is offered with on the Fronx. Transmission options, however, will be limited to just a 6-speed manual gearbox. Crucially, this engine will finally allow the Brezza to qualify for the sub-4m tax slab. 

Other upgrades will include new alloys, ambient lighting and ventilated front seats. 

The new 1.0-litre turbo-petrol engine is expected to be offered alongside the existing 103hp, 1.5-litre naturally aspirated petrol engine. The CNG kit paired to this engine is also expected to continue, but it’s now expected to have the Victoris CNG-like underbody tank setup.

It will be interesting to see how Maruti prices the new Brezza. Despite the cosmetic and equipment upgrades, the 1.0-litre engine should help bring down the prices given that it finally qualifies for the sub-4m tax bracket. Whether it undercuts the existing Brezza or is priced roughly the same remains to be seen. For reference, the Brezza currently has an ex-showroom price of Rs 8.26 lakh to Rs 12.86 lakh. It will continue to take on rivals like the Hyundai Venue, Tata Nexon, Skoda Kylaq, Mahindra XUV 3XO, Kia Sonet and Syros.

Upcoming Auto Launches: नई कार या बाइक खरीदने का बना रहें प्लान? मार्केट में धमाल मचाने आ रही ये 6 नई गाड़ियां

अगर आप नई कार या बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आने वाले कुछ दिन आपके लिए खास हो सकते हैं। साल 2026 में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में नई गाड़ियों की लॉन्चिंग का सिलसिला लगातार जारी है। कार और बाइक बनाने वाली कई कंपनियां अपने नए मॉडल पेश कर रही हैं। जुलाई के आने वाले दिनों में भी कई नई गाड़ियां बाजार में दस्तक देने वाली हैं, जिनका ऑटो सेक्टर और ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार है। इनमें एसयूवी, इलेक्ट्रिक कार और प्रीमियम बाइक शामिल हैं।

आने वाले दिनों में ऑटो बाजार में कई नई कारें और बाइक लॉन्च होने वाली हैं। इनमें अपडेटेड मॉडल के साथ कुछ बिल्कुल नई गाड़ियां भी शामिल हैं, जिनका ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार है। आइए जानते हैं अगले कुछ दिनों में बाजार में आने वाली बड़ी कारों और बाइक्स के बारे में।

रेनॉल्ट डस्टर एडवेंचर एडिशन

रेनॉल्ट इंडिया ने अपनी फेमस एसयूवी डस्टर का नया एडवेंचर एडिशन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे डस्टर की लोकप्रियता और विरासत को ध्यान में रखते हुए पेश किया है। ये नया मॉडल निसान टेक्टन की लॉन्चिंग के बाद आया है, जिससे मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। डस्टर एडवेंचर एडिशन तीन इंजन और ट्रांसमिशन विकल्पों में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत टर्बो TCe 100 MT के लिए 12.99 लाख रुपये है, वहीं टर्बो TCe 160 MT की कीमत 13.99 लाख रुपये और टर्बो TCe 160 DCT की कीमत 15.39 लाख रुपये रखी गई है।

Kia Syros EV

किआ अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Syros EV को जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले इस गाड़ी को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ डीलरशिप ने इसकी अनऑफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी है। डिजाइन के मामले में ये पेट्रोल मॉडल से काफी मिलती-जुलती होगी, लेकिन इसमें बंद फ्रंट ग्रिल और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी इसमें कई आधुनिक फीचर्स और बड़ा केबिन दे सकती है। वहीं अभी इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। इसकी संभावित शुरुआती कीमत करीब 14 लाख रुपये मानी जा रही है।

किआ सोरेंटो

किआ जल्द ही अपनी फ्लैगशिप 7-सीटर एसयूवी सोरेंटो को भारत में लॉन्च कर सकती है। ये भारत में कंपनी की पहली हाइब्रिड एसयूवी होगी। कंपनी ने इसका टीजर भी जारी कर दिया है। उम्मीद है कि इसमें कई प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। साथ ही, भारतीय ग्राहकों के लिए इसमें स्थानीय जरूरतों के हिसाब से हाइब्रिड पेट्रोल पावरट्रेन दिया जा सकता है।

Maruti Suzuki Brezza Facelift

मारुति सुजुकी जल्द ही अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा फेसलिफ्ट को नए अपडेट्स के साथ पेश कर सकती है। इस मॉडल में बदला हुआ एक्सटीरियर, नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और पहले से ज्यादा आधुनिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें बड़ी टचस्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी नए मैनुअल गियरबॉक्स और अंडरबॉडी-माउंटेड CNG टैंक का ऑप्शन भी शामिल कर सकती है।

MG स्टारलाइट 560

एमजी जल्द ही अपनी नई स्टारलाइट 560 एसयूवी को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 20.5kWh की बैटरी मिल सकती है, जो करीब 194 bhp की पावर और 230 Nm का टॉर्क देने में सक्षम होगी। फीचर्स की बात करें तो इसमें एलईडी लाइटिंग, बड़े अलॉय व्हील्स, 12.8 इंच की टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और बड़ा बूट स्पेस मिलने की उम्मीद है।

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650

रॉयल एनफील्ड ने रफ क्राफ्ट्स के साथ मिलकर शॉटगन 650 x रफ क्राफ्ट्स का लिमिटेड एडिशन पेश किया है। ये स्पेशल बाइक कंपनी की कस्टम बाइक से प्रेरित है। भारत में इसकी सिर्फ 25 यूनिट ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.75 लाख रुपये रखी गई है। इस लिमिटेड एडिशन की बुकिंग भारत में 30 जुलाई शाम 7 बजे (IST) से शुरू होगी।

Upcoming SUVs India: Nissan Tekton से लेकर Toyota Hilux तक, इस महीने लॉन्च होंगी ये 5 नई SUVs

Upcoming SUVs India: अगर आप इस महीने नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा और इंतजार करना फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, कई ऑटो कंपनियां नई SUV लॉन्च करने, मौजूदा मॉडल को अपडेट करने और लग्जरी गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी में हैं, जिससे खरीदारों को अलग-अलग कीमतों में कई नए वेरिएंट चुनने का मौका मिलेगा। अब चलिए जानते हैं आने वाली इन 5 नई कारों के फीचर्स के बारे में।

Nissan Tekton

निसान भारतीय बाजार में अपनी नई मिड-साइज SUV Nissan Tekton को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। उम्मीद है कि यह SUV हाल के वर्षों में ब्रांड के सबसे अहम प्रोडक्ट्स में से एक होगी और Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Honda Elevate, Renault Duster और Tata Sierra जैसे मॉडल्स वाले सबसे ज्यादा कॉम्पिटिशन वाले सेगमेंट में मुकाबला करेगी। इंजन की बात करें तो, इस SUV में 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों ऑप्शन के साथ आ सकता है।

Maruti Suzuki Brezza Facelift

Brezza लॉन्च होने के बाद से ही भारत की पसंदीदा कॉम्पैक्ट SUV में से एक रही है, और ऐसा लगता है कि Maruti Suzuki इस महीने इसे बड़े पैमाने पर अपडेट (मिड-साइकिल रीवैम्प) करने की योजना बना रही है। नई Brezza में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव, इंटीरियर में सुधार और नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है। इसके अलावा, इसमें नया अंडरबॉडी CNG टैंक दिया जा सकता है, जिससे सामान रखने के लिए ज्यादा बूट स्पेस मिलेगा। इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों विकल्पों के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। नई Brezza का मुकाबला Tata Nexon, Kia Sonet, Mahindra XUV 3XO, Hyundai Venue और Skoda Kylaq जैसी कारों से जारी रहेगा।

Honda ZR-V Hybrid

Honda भारत में अपनी नई प्रीमियम SUV Honda ZR-V Hybrid को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे Completely Built Unit (CBU) के तौर पर भारत लाया जाएगा। यह SUV कंपनी की मौजूदा Honda Elevate से ऊपर की पोजिशन पर होगी और Honda के SUV पोर्टफोलियो को मजबूत करेगी।

Honda ZR-V Hybrid में कंपनी की e:HEV स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी जाएगी। यह SUV करीब 40 लाख रुपये के सेगमेंट में आने की उम्मीद है और यह उन ग्राहकों को टारगेट करेगी जो प्रीमियम SUV खरीदना चाहते हैं। इंजन की बात करें तो, इसमें 2.0 लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसे e-CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा।

भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Volkswagen Tiguan, Volkswagen Tayron, Skoda Kodiaq और Jeep Meridian जैसी प्रीमियम SUVs से होगा।

2026 Toyota Hilux

2026 Toyota Hilux नए डिजाइन, बेहतर इंटीरियर और ज्यादा एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली है। हालांकि, इसमें पहले जैसी मजबूत और दमदार पिकअप ट्रक वाली पहचान बरकरार रहेगी। यह गाड़ी उन ग्राहकों को पसंद आ सकती है, जो एक मजबूत और भरोसेमंद पिकअप ट्रक की तलाश में हैं। इसमें 2.8 लीटर टर्बो-डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है।

इस SUV में इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प दिए जा सकते हैं। इसके अलावा, इसमें फोर-व्हील ड्राइव (4WD) सिस्टम भी मिलने की संभावना है, जो इसे ऑफ-रोड ड्राइविंग के लिए बेहतर बनाएगा।

Wuling Starlight 560 पर आधारित JSW-MG SUV

उम्मीद है कि JSW MG Motor India इस महीने के आखिर में थ्री-रो वाली एक नई SUV पेश करेगी, जो शायद दुनिया भर में बिकने वाली Wuling Starlight 560 पर आधारित होगी। इस मॉडल में सात सीटों वाला केबिन, बड़ी टचस्क्रीन और पैनोरमिक सनरूफ होने की उम्मीद है। इसे या तो 1.5-लीटर प्लग-इन हाइब्रिड (195 hp, 1,000 km से ज्यादा की क्लेम्ड रेंज) या 69.2 kWh ऑल-इलेक्ट्रिक पावरट्रेन (201 hp, 530 km तक की CLTC रेंज) के साथ पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Yamaha का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, मिलेगी 117 km की IDC रेंज, जानें कीमत

जुलाई में आ रही हैं ये 5 धांसू कारें! Maruti Brezza फेसलिफ्ट से लेकर Nissan Tekton और Honda ZR-V तक, देखें संभावित कीमत और फीचर्स

अगर आप पिछले कुछ समय से कार लेने की योजना बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। जुलाई 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए काफी खास रहने वाला है। इस महीने कई बड़ी कंपनियां अपनी नई कारों और एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही हैं। अलग-अलग बजट वाले ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए कंपनियां कई नए ऑप्शन पेश करने की तैयारी में हैं। निसान, होंडा, टोयोटा, मारुति सुजुकी और ऑडी जैसी कंपनियां अलग-अलग बजट और सेगमेंट में नए मॉडल पेश करेंगी। आइए जानते हैं जुलाई में महिनें में कौन-कौन सी गाड़ियां लॉन्च होने वाली है।

Nissan Tekton

निसान अपनी नई मिडसाइज एसयूवी टेक्टन को 9 जुलाई को ग्लोबल लेवल पर पेश करने जा रही है। माना जा रहा है कि इसमें डस्टर की तरह 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिल सकते हैं, जो बेहतर प्रदर्शन और दमदार ड्राइविंग अनुभव देंगे। नई निसान टेक्टन में दोनों इंजन विकल्पों के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है। वहीं, 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी दिया जा सकता है।

कीमत की बात करें तो इस एसयूवी को डस्टर के समान प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी संभावित शुरुआती कीमत करीब 10.50 लाख रुपये से लेकर 18.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक हो सकती है।

Honda ZR-V

होंडा अपनी नई हाइब्रिड एसयूवी ZR-V को 15 जुलाई के आसपास भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। यह प्रीमियम एसयूवी करीब 40 से 50 लाख रुपये की कीमत में आ सकती है। इसमें 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ड्यूल-मोटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम मिलने की उम्मीद है। साथ ही इसमें e-CVT गियरबॉक्स दिया जा सकता है, जो आगे के पहियों को पावर देगा और बेहतर माइलेज के साथ स्मूद ड्राइविंग का अनुभव देगा। होंडा ZR-V कुल 184 हॉर्सपावर और 315Nm टॉर्क पैदा करेगा।

इस दमदार पावर की बदौलत यह एसयूवी 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार लगभग 8 सेकंड में पकड़ सकती है। इसकी अधिकतम रफ्तार 172 किमी/घंटा होगी, जबकि कंपनी का दावा है कि यह करीब 22.79 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है।

Toyota Hilux

टोयोटा अपनी लोकप्रिय पिकअप ट्रक हिलक्स को 15 जुलाई के आसपास नए अपडेट के साथ लॉन्च कर सकती है। इसकी संभावित शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 35 लाख रुपये हो सकती है। नई हिलक्स में 2.8 लीटर डीजल इंजन के साथ 48-वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम मिलने की उम्मीद है, जो हाल ही में नई फॉर्च्यूनर में भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा, जबकि दोनों वेरिएंट में फोर-व्हील ड्राइव (4WD) सिस्टम भी दिया जा सकता है।

Maruti Suzuki Brezza

मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा का फेसलिफ्ट मॉडल 23 जुलाई को लॉन्च कर सकती है। साल 2022 में आई दूसरी पीढ़ी की ब्रेजा के बाद ये उसका पहला बड़ा अपडेट होगा। नई ब्रेजा में डिजाइन और फीचर्स में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साथ ही, इसकी कीमत मौजूदा मॉडल के मुकाबले थोड़ी अधिक होने की संभावना है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 8.50 लाख रुपये से लेकर 13.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक हो सकती है, जो मौजूदा मॉडल से थोड़ी अधिक होगी। इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत नया 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन हो सकता है। इसके साथ मौजूदा 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलेगा।

Audi A6

ऑडी अपनी नई A6 लग्जरी सेडान को 25 जुलाई 2026 के आसपास भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 70 लाख रुपए रहने की उम्मीद है। नई कार में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। वहीं, इसके एक्सटीरियर में नया फ्रंट ग्रिल, आकर्षक एलईडी हेडलाइट्स और पहले से ज्यादा स्टाइलिश व एयरोडायनामिक डिजाइन देखने को मिल सकता है।