Manika Plastech IPO को 29 गुना बोली, अब लिस्टिंग पर मिलेगा शॉक या होगा मुनाफा, ग्रे मार्केट से ये हैं संकेत

Manika Plastech Listing: आईपीओ को 29 गुना से अधिक रिस्पांस के बाद अब कंपनियों के लिए प्लास्टिक कवर बनाने और ऑटो पार्ट्स को पेंट करने वाली मणिका प्लास्टेक के शेयरों की लिस्टिंग का इंतजार है। ग्रे मार्केट से बात करें तो इसकी GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) इश्यू प्राइस से ₹2 यानी 4.65% है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 4% से अधिक लिस्टिंग गेन मिल सकता है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी की कारोबारी सेहत और लिस्टिंग के दिन मार्केट की परिस्थिति पर निर्भर रहेगा। इसके शेयर आईपीओ निवेशकों को ₹43 के भाव पर जारी हुए हैं। इसका अलॉटमेंट फाइनल हो चुका है जिसका स्टेटस बीएसई या रजिस्ट्रार केफिनटेक की साइट पर देख सकते हैं, जिसका स्टेपवाइज प्रोसेस नीचे दिया जा रहा है।

BSE की साइट पर ऐसे करें चेक

https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx, इस लिंक पर जाएं।

इश्यू टाइप ‘Equity’ चुनें। इश्यू नाम Manika Plastech चुनें।

एप्लीकेशन नंबर या पैन भरें।

फिर I’m not a robot पर क्लिक करें।

सर्च पर क्लिक करें।

शेयरों का अलॉटमेंट स्टेटस स्कीन पर दिखने लगा कि कितने शेयर अलॉट हुए।

रजिस्ट्रार की साइट पर ऐसे करें स्टेटस चेक

https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html, लिंक पर क्लिक करें।

सेलेक्ट कंपनी पर क्लिक करके Manika Plastech चुनें।

पैन, एप्लीकेशन नंबर, डीपी/क्लाइंट आईडी, अकाउंट नंबर/IFSC में से कोई भी चुनें। फिर जो विकल्प चुना है, उसके मुताबिक डिटेल्स दें। जैसे कि पैन चुना है तो पैन भरें।

सबमिट करें।

शेयरों का अलॉटमेंट स्टेटस स्कीन पर दिखने लगा कि कितने शेयर अलॉट हुए।

Manika Plastech IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

मणिका प्लास्टेक का ₹125 करोड़ का आईपीओ 11-16 सितंबर तक खुला था। इसे हर कैटेगरी के निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला और ओवरऑल यह 29.46 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 11.22 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 66.58 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 23.98 गुना भरा था।

इस आईपीओ के तहत ₹92 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹2 की फेस वैल्यू वाले ₹33 करोड़ के 76,74,418 शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री हुई है। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹54.93 करोड़ प्लांट और मशीनरी की खरीदारी, ₹15.00 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹14.72 करोड़ आईपीओ से जुड़े खर्चों को भरने और ₹11.71 करोड़ अधिग्रहण और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Manika Plastech के बारे में

मणिका प्लास्टेक प्लास्टिक की ऐसी मजबूत चीजें बनाती हैं, जिसमें दूसरी कंपनियां अपने सामान पैक करती हैं या उसमें भरती हैं। इसके मुख्य प्रोडक्ट्स की बात करें तो यह इनवर्टर और ऑटोमोटिव बैट्रीज के लिए बैट्री कास्टिंग्स; पेंट, लुब्रिकेंट और केमिकल्स रखने के लिए पेल्स यानी बड़े प्लास्टिक डिब्बे; और फूड और डेयरी प्रोडक्ट्स के लिए थिनवाल कंटेनर्स बनाती है। यह जापान और जर्मनी के तकनीकी मानकों को भी ध्यान में रखकर प्रोडक्ट्स तैयार करती है। इन सबके अलावा यह ऑटोमोबाइल कंपोनेंट्स को पेंट करने का भी काम करती है। इसके 7 ऑपरेटिंग फैसिलिटीज हैं, जिसमें से 6 मैन्युफैक्चरिंग और 1 पेंटिंग फैसिलिटी है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2024-26 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना 39% से अधिक की रफ्तार यानी CAGR से बढ़कर ₹22.40 करोड़ और टोटल इनकम करीब करीब 9% के सीएजीआर से ₹437.26 करोड़ पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2026 में कंपनी को ₹13.07 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹162.71 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हुआ था। जून 2026 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹92.46 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹136.97 करोड़ पड़े थे।

12 दिन में सिर्फ 2 दिन शेयर ग्रीन, IPO निवेशकों का पैसा हुआ आधा, इस कारण भारी दबाव

Banks vs NBFCs: 5 वजहों से बैंकिंग शेयरों की चमक फीकी, एनबीएफसी ने मारी बाजी

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।