‘रामायणम्’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज

फिल्म ‘रामायणम्’ के इंटरनेशनल ट्रेलर के रिलीज के साथ फिल्म का वैश्विक प्रचार अभियान शुरू हो गया है। निर्माताओं ने रणबीर कपूर के भगवान राम और रॉकिंग स्टार यश के रावण के किरदार वाले सोलो पोस्टर भी जारी किये हैं।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का इंटरनेशनल ट्रेलर हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में जारी किया गया है। ट्रेलर में महाकाव्य के प्रमुख किरदारों और एक्शन से भरपूर दृश्यों की झलक दिखाई गई है।

जारी पोस्टर में यश रावण के रूप में हाथ में भाला लिये युद्ध के बाद के दृश्य में नजर आ रहे हैं। वहीं, रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में धनुष-बाण लिये दिखाई दे रहे हैं। उनके पीछे जंगल के बीच से आती सूर्य की रोशनी पोस्टर को विशेष रूप देती है।

Also Read : ट्रंप ने ईरान पर परमाणु हमला करने से किया इनकार

फिल्म के इंटरनेशनल ट्रेलर को बेंगलुरु में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में लॉन्च किया गया। इस मौके पर रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, संगीतकार ए. आर. रहमान और निर्देशक नितेश तिवारी समेत फिल्म की टीम के कई सदस्य मौजूद थे।

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे।

नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। इसका पहला भाग पांच नवंबर 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगा।

Pic Credit : UNI

Ramayana Part 1 Advance Booking: दुनिया भर में 5 नवंबर को रिलीज होगी ‘रामायणम् पार्ट 1’, दशहरा पर खुलेगी एडवांस बुकिंग

Ramayana Part 1 Advance Booking: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायणम् पार्ट वन’ के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बनी उलझन को दूर कर दिया है। यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में सभी प्रीमियम फॉर्मेट में रिलीज होगी। इस बात की घोषणा रविवार 11 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर की गई।

लीड एक्टर्स वाला एक नया पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “नवरात्रि के शुभ अवसर पर हम एक नए युग की शुरुआत का जश्न मना रहे हैं। यह राम के युग का आरंभ है। नमित मल्होत्रा ​​की ‘रामायणम् पार्ट 1’ 5 नवंबर से दुनिया भर के सिनेमाघरों में। सभी प्रीमियम फॉर्मेट में। दशहरा पर एडवांस बुकिंग शुरू होगी।

यह ऐलान फिल्म की रिलीज डेट को लेकर चल रही उलझन के बीच हुआ है। सोनी पिक्चर्स द्वारा जारी किए गए इंटरनेशनल ट्रेलर में शुरुआत में दुनिया भर में रिलीज की तारीख 6 नवंबर बताई गई थी। वहीं प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​ने कहा था कि फिल्म को भारत में दिवाली पर रिलीज करने का प्लान है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 5 नवंबर को भारतीय सिनेमाघरों में आ सकती है और 4 नवंबर को इसके पेड प्रीव्यू हो सकते हैं। हालांकि मेकर्स की हालिया घोषणा से यह कन्फर्म हो गया है कि फिल्म दुनिया भर में 5 नवंबर को रिलीज होगी। उन्होंने यह भी बताया है कि दशहरा पर इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी।

नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा ​​के प्रोडक्शन में बनी ‘रामायणम् पार्ट वन’ इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली भारतीय फिल्मों में से एक है। ‘रामायणम्’ में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में, साई पल्लवी सीता के रोल में, यश रावण के रोल में, सनी देओल हनुमान के रोल में और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे।

नमित मल्होत्रा ​​के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने DNEG और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर इस फिल्म को बनाया है और इसे दो हिस्सों वाली एपिक फिल्म के तौर पर प्लान किया गया है। ‘रामायणम्’ का पहला पार्ट इस साल दुनिया भर में रिलीज़ होगा, जबकि दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर आएगा। ये फिल्में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होंगी। फिल्म IMAX में भी रिलीज होगी। सोनी पिक्चर्स भारत को छोड़कर दुनिया भर में इसे डिस्ट्रीब्यूट करेगा, जबकि धर्मा प्रोडक्शन्स हिंदी भाषी मार्केट में इसके डिस्ट्रीब्यूशन का काम संभालेगा।

Taapsee Pannu: ‘ऐसी फिल्में करने से पहले रिटायर हो जाऊंगी’, तापसी पन्नू ने कसा कियारा आडवाणी की ‘टॉक्सिक’ पर तंज?

Taapsee Pannu: हाल ही में एक इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने यश और कियारा आडवाणी की बड़ी फिल्म ‘टॉक्सिक’ पर इशारों-इशारों में तंज कसा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में रिलीज हुई “ऐसी फिल्में” करने के बजाय वह रिटायर होना पसंद करेंगी। हालांकि तापसी ने किसी फ़िल्म या एक्टर का नाम नहीं लिया, लेकिन यूजर्स का मानना ​​है कि उनकी बात ‘टॉक्सिक’ के बारे में थी।

सुचिन मेहरोत्रा ​​के साथ बातचीत में तापसी ने कहा कि वह खुद को “खुशनसीब” मानती हैं कि उन्होंने अपना करियर एक दशक पहले शुरू किया था, जब हिंदी की मेनस्ट्रीम फ़िल्में अलग तरह की होती थीं और “एक ही तरह” की नहीं होती थीं। उन्होंने कहा, “अगर आज के समय में सिर्फ़ इसी तरह की फ़िल्में बन रही होतीं, तो मुझ जैसे इंसान का करियर शायद बन ही नहीं पाता।”

‘गंधारी’ फ़िल्म की एक्ट्रेस ने बताया कि हाल ही में अपने परिवार के साथ पिछले कुछ महीनों में रिलीज़ हुई कुछ फ़िल्में देखते हुए उन्होंने इस बारे में बात की थी। तापसी ने साफ़ किया कि एक एक्टर के तौर पर वह आजकल बन रही इस तरह की फ़िल्मों का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं।

एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने सोचा कि क्या अब मेरे रिटायर होने का समय आ गया है।”तापसी ने साफ़ किया कि वह समझती हैं कि ऐसी फ़िल्मों के लिए दर्शक होते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह खुद ऐसी फ़िल्में करना चाहेंगी। मुझे अपना काम पसंद है, लेकिन इतना भी नहीं कि मैं आंख बंद करके कुछ भी करूं। मैं अपने काम से इतना अंधा प्यार नहीं करती कि वैसी फ़िल्में करती रहूं।”

अपने फ़िल्मी सफ़र पर बात करते हुए तापसी ने कहा कि वह ऐसी फ़िल्मों की लिस्ट बनाना चाहती हैं जो समय की कसौटी पर खरी उतरें। पन्नू ने कहा, “और मेरा पक्का मानना ​​है कि एक फ़िल्मोग्राफ़ी होती है, है ना? समय बदलेगा, लेकिन फ़िल्मोग्राफ़ी नहीं बदलेगी।” तापसी ने आगे कहा कि वह चाहती हैं कि सालों बाद जब वह अपने काम को देखें, तो उन्हें अपने फैसलों पर शर्मिंदगी महसूस न हो। उन्होंने कहा, “आज से 10 साल बाद, शायद जॉनर बदल जाए, जैसा कि मैंने कहा, लेकिन मेरी फ़िल्मोग्राफ़ी वैसी ही रहेगी।”

इंटरनेट का रिएक्शन

जैसे ही यह क्लिप वायरल हुई, इंटरनेट पर लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि तापसी ने कियारा आडवाणी की फिल्म ‘Toxic’ पर तंज कसा है। एक यूज़र ने कहा, “असल में तापसी पन्नू ने अपने करियर की शुरुआत में ही वे सभी फिल्में कर ली थीं। इसलिए अब उनके पास देने के लिए कुछ खास नहीं बचा है। अब रोना बंद करो @taapsee, कियारा आडवाणी का करियर बहुत शानदार है।”

एक और कमेंट में लिखा था, “कियारा ने तो कम से कम फिल्म में काम किया… आपकी तो OTT पर ‘हसीन दिलरुबा’ आई थी… जो दिखाना था, आपने दिखा दिया।” एक और कमेंट में कहा गया, “तो उनसे कहिए कि रिटायर हो जाएं और अगर वह ‘अपनी ज़िंदगी, अपने नियम’ वाली बात करती हैं, तो यही बात दूसरी अभिनेत्रियों पर भी लागू होती है।”

‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups’ को KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के तहत वेंकट के. नारायण और यश ने प्रोड्यूस किया है। कन्नड़ और अंग्रेज़ी में लिखी और शूट की गई इस फिल्म के हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम डब वर्जन भी रिलीज हुए हैं। गीतू मोहनदास की डायरेक्ट की गई इस फिल्म में नयनतारा, हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे शानदार कलाकार हैं। फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले। फिल्म ने अब तक उतनी कमाई नहीं की है जितनी उम्मीद की जा रही थी।

Yash: ‘फ्री में तो नहीं करूंगा…’, ‘टॉक्सिक’ गाने ‘तबाही’ की कंडोम एड से तुलना करने वाले ट्रोलर्स पर यश का पलटवार

Yash: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ इस साल की सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जाने वाली फ़िल्मों में से एक है। फ़िल्म की रिलीज़ पास आ रही है। मेकर्स ने हाल ही में कियारा आडवाणी वाला गाना ‘तबाही’ रिलीज़ किया। इस गाने की काफ़ी आलोचना हुई और लोगों ने इसकी तुलना ‘कॉन्डम ऐड’ से कर दी।

अब जब आलोचना बढ़ रही है, तो यश ने इस ट्रोलिंग पर मज़ेदार अंदाज़ में जवाब दिया है। ‘आप की अदालत’ शो में यश से गाने को लेकर हो रही आलोचना के बारे में पूछा गया। ‘कॉन्डम ऐड’ वाली तुलना पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “अगर कॉन्डम ऐड करना है, तो पैसे लेकर करूंगा। ऐसे मुफ़्त में नहीं करूंगा…” उनके इस जवाब पर दर्शकों ने ठहाके लगाए।

यश ने फिल्म ‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट पर अपनी राय रखी

यश ने फिल्म ‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स को लेकर हो रही आलोचनाओं का जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि उनकी फिल्म में कुछ भी अश्लील नहीं है। उन्होंने कहा, “अश्लीलता गलत है। मैंने तो किस भी नहीं किया है, अगर आपने देखा होगा तो। एक सीमा होती है और हम उसे समझते हैं। आपको सीन्स को कलात्मक रूप से फिल्माना होता है और जो सीन आकर्षक लगता है, वही बाद में सिनेमा का प्रभाव होता है। यही एक रचनाकार की आवाज़ होती है।”

एक्टर ने कहा कि “टॉक्सिक जनरेशन-जेड के लिए है। यह उन बातचीत के बारे में है जो आप लोग करते हैं, बड़ों के साथ आपकी जो समस्याएं हैं। उस पीढ़ी के बारे में आप लोग जो सवाल पूछते हो उसमें क्या गलतियां हैं, क्यों ऐसे तय नियम हैं, क्यों ऐसा ही करना चाहिए। आपके जो भी विचार हों, फिल्म का मुख्य विषय वही है।

फिल्म टॉक्सिक

टॉक्सिक इस साल 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। अंग्रेजी और कन्नड़ में एक साथ शूट की गई टॉक्सिक का हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में डब संस्करण भी होगा। गीतु मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने संयुक्त रूप से समर्थन दिया है।