Lohia Corp IPO: जानिए दूसरे दिन इश्यू को कितना रिस्पॉन्स, कितना चल रहा जीएमपी

लोहिया कॉर्प के आईपीओ का आज दूसरा दिन है। अब तक इश्यू में निवेशकों ने ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई है। 24 जुलाई को दोपहर से पहले तक यह इश्यू करीब 45 फीसदी सब्सक्राइब हुआ था। यह जानकारी एनएसई के डेटा पर आधारित है। कंपनी इश्यू से 1,101.28 करोड़ रुपये जुटाने वाली है।

Lohia Corp आईपीओ में ऑफर फॉर सेल के जरिए 1,43,52,274 शेयर बेचेगी। रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में यह इश्यू 84 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है। क्वालिफायड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 43 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) की कैटेगरी में 19 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है।

लोहिया कॉर्प ने आईपीओ में प्रति शेयर 405-425 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। इनवेस्टर गेन और आईपीओ वॉच के मुताबिक, लोहिया कॉर्प के शेयर पर ग्रे मार्केट प्रीमियम 15 रुपये चल रहा है। इसका मतलब है कि प्राइस बैंड के ऊपरी लेवल पर शेयर की लिस्टिंग 3.5 फीसदी प्रीमियम के साथ हो सकती है।

इस इश्यू में कम से कम शेयरों के लॉट के लिए अप्लाई करना होगा। एक लॉट 35 शेयरों का है। इसका मतलब है कि प्राइस बैंड के ऊपरी लेवल पर निवेशक के कम से कम 14,875 रुपये का निवेश करना होगा। एक इनवेस्टर मैक्सिमम शेयरों के 13 लॉट के लिए निवेश कर सकता है। FY26 में कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा। कंपनी की कुल इनकम 25.3 फीसदी बढ़कर 1,737.87 करोड़ रुपये रही।

आईपीओ में बोली लगाने वाले निवेशकों को शेयर का एलॉटमेंट 28 जुलाई को हो जाने की संभावना है। कंपनी के शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर 30 जुलाई को लिस्ट हो सकते हैं। शेयर बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे। यह कंपनी टेक्निकल टेक्सटाइल्स इंडस्ट्री के लिए मशीनरी बनाती है। यह कानपुर की कंपनी है। इस साल 31 मार्च को कंपनी का कुल एसेट्स 1,304.66 करोड़ रुपये का था।

यह आईपीओ ऐसे वक्त आया है, जब शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। इस हफ्ते बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लगातार पांचवें दिन गिरकर बंद हुए। निफ्टी 0.43 फीसदी यानी 102 अंक गिरकर 23,767 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 0.43 फीसदी यानी 331 अंक की कमजोरी के साथ 76,059 पर बंद हुआ। इसकी वजह क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल है।

Lohia Corp IPO: ₹404-₹425 प्रति शेयर रहेगा प्राइस बैंड, 23 जुलाई से खुलेगा ₹1100 करोड़ का इश्यू

कानपुर की कंपनी लोहिया कॉर्प ने अपने IPO के लिए प्राइस बैंड तय कर दिया है। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 23 जुलाई को खुलेगा। प्राइस बैंड ₹404-₹425 प्रति इक्विटी शेयर रहेगा। निवेशक कम से कम 35 शेयरों और उसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर, लोहिया कॉर्प का लक्ष्य अपने पब्लिक इश्यू के जरिए ₹1,102.08 करोड़ जुटाने का है। यह IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इसमें लोहिया परिवार की ओर से 2.59 करोड़ इक्विटी शेयरों को ​बिक्री के लिए रखा जाएगा। कोई नया शेयर जारी नहीं होगा। नतीजतन, IPO से हासिल होने वाली पूरी रकम शेयर बेचने वालों को मिलेगी।

लोहिया कॉर्प टेक्निकल टेक्सटाइल्स के लिए मशीनरी और उपकरण बनाती है। इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में टेप एक्सट्रूजन लाइंस, सर्कुलर लूम्स, कोटिंग और लैमिनेशन लाइंस, प्रिंटिंग और कनवर्जन मशीन, मल्टीफिलामेंट यार्न मशीन, ट्विस्टर वाइंडर, मोनोफिलामेंट एक्सट्रूजन लाइंस, रीसाइक्लिंग मशीन और स्पेयर पार्ट्स शामिल हैं। पॉलीप्रोपाइलीन (PP) और हाई-डेंसिटी पॉलीइथाइलीन (HDPE) से बुने हुए फैब्रिक और बोरे (राफिया) बनाने वाली मशीनरी के मामले में कंपनी की अच्छी मौजूदगी है। लोहिया कॉर्प के प्रमोटर राज कुमार लोहिया, गौरव लोहिया, अमित कुमार लोहिया हैं।

30 जुलाई को हो सकती है लिस्टिंग

IPO में एंकर इनवेस्टर 22 जुलाई को बोली लगा सकेंगे। इश्यू की क्लोजिंग 27 जुलाई को होगी। इसके बाद अलॉटमेंट 28 जुलाई को फाइनल हो सकता है। कंपनी की लिस्टिंग NSE और BSE पर 30 जुलाई को होगी। लिस्टिंग के बाद लोहिया कॉर्प का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹4,490.13 करोड़ होने की उम्मीद है। कंपनी ने अगस्त 2025 में अपने IPO के ड्राफ्ट पेपर फिर से फाइल किए थे और दिसंबर 2025 में SEBI से मंजूरी मिली थी। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) में OFS का साइज 4.22 करोड़ इक्विटी शेयरों का था। यह अब घटकर 2.59 करोड़ इक्विटी शेयर रह गया है।

Xtranet Technologies IPO: ₹170 करोड़ का पब्लिक इश्यू 23 जुलाई से, ग्रे मार्केट में अभी से 20% उछला शेयर

IPO में रिजर्व हिस्सा

इस IPO में 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए, 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए और बाकी 10% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा गया है। लोहिया कॉर्प के लिस्टेड कॉम्पिटीटर्स में राजू इंजीनियर्स, लक्ष्मी मशीन वर्क्स (LMW) और ममता मशीनरी जैसे नाम शामिल हैं। इश्यू के लिए इक्विरस कैपिटल और मोतीलाल ओसवाल इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं। रजिस्ट्रार MUFG Intime India Pvt.Ltd है।

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए लोहिया कॉर्प का शुद्ध मुनाफा 64.2% बढ़कर ₹193.5 करोड़ हो गया। यह एक साल पहले ₹117.8 करोड़ था। इस दौरान रेवेन्यू 24.7% बढ़कर ₹1,717 करोड़ हो गया, जो वित्त वर्ष 2025 में ₹1,376.9 करोड़ था।