Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        Noel Tata Retirement: टाटा ग्रुप में बड़ा
        Suzlon Energy Q2 Results: ₹36 का है
        Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए
        वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन
        वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते
        आर्मेनिया की संसद में सांसदों के बीच
        रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र विदर्भ और कर्नाटक
        Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500
        • Latest News
          Noel Tata Retirement: टाटा ग्रुप में बड़ा
          Suzlon Energy Q2 Results: ₹36 का है
          Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए
          वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन
          वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते
          आर्मेनिया की संसद में सांसदों के बीच
          रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र विदर्भ और कर्नाटक
          Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500
        Share Market

        IHCL Q2 Results: टाटा की कंपनी को ₹380 करोड़ का मुनाफा, शेयरों पर रहेगी नजर

        Posted on October 21, 2026October 21, 2026 by admin

        IHCL Q2 Results: ताज होटल ब्रांड चलाने वाली टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) का नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 19.5% बढ़कर ₹380 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹318 करोड़ का मुनाफा कमाया था। वहीं, रेवेन्यू 21.7% बढ़कर ₹2,484 करोड़ पहुंच गया, जो एक साल पहले ₹2,041 करोड़ था।

        कंपनी का EBITDA भी 23.9% बढ़कर ₹706 करोड़ हो गया। हालांकि, EBITDA मार्जिन पिछले साल के 27.9% से घटकर 19.95% रह गया।

        FY27 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया

        IHCL ने वित्त वर्ष 2027 के लिए कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान 12-14% से बढ़ाकर 15-17% कर दिया है। होटल कारोबार में 17-19% ग्रोथ की उम्मीद है। कंपनी के मुताबिक, घरेलू होटलों के बेहतर प्रदर्शन, मैनेजमेंट फीस में बढ़ोतरी, नए होटलों और हाल में खरीदे गए कारोबारों से ग्रोथ को सहारा मिला।

        घरेलू होटलों में प्रति उपलब्ध कमरे से होने वाली कमाई यानी RevPAR 25% बढ़ी। मैनेजमेंट फीस की आय में भी 25% इजाफा हुआ। वहीं, सेलेक्ट-सर्विस होटल कारोबार का रेवेन्यू 25% बढ़ा। CEO पुनीत छटवाल ने इसे कंपनी के लगातार 18वें रिकॉर्ड तिमाही प्रदर्शन का हिस्सा बताया।

        स्टैंडअलोन प्रॉफिट 36% बढ़ा

        स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 26% बढ़कर ₹1,336 करोड़ हो गया। ऑपरेटिंग EBITDA 40% बढ़कर ₹520 करोड़ और EBITDA मार्जिन 38.9% पहुंच गया। स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 36% बढ़कर ₹393 करोड़ रहा। 30 सितंबर 2026 तक कंपनी के पास ₹4,369 करोड़ का ग्रॉस कैश था।

        होटल पोर्टफोलियो का विस्तार और मर्जर

        वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में IHCL ने 47 नए होटल सौदे किए। इससे कुल पोर्टफोलियो 670 होटलों तक पहुंच गया। इनमें 280 होटल पाइपलाइन में हैं। कंपनी ने इस दौरान 20 होटल खोले और चालू होटलों की संख्या 390 हो गई। Ginger ने अपना 100वां होटल भी शुरू किया।

        IHCL ने Oriental Hotels के साथ प्रस्तावित मर्जर की योजना स्टॉक एक्सचेंजों में दाखिल की है। इसके लिए 1 अप्रैल 2027 की प्रस्तावित तारीख रखी गई है। कंपनी को उम्मीद है कि इससे ग्रुप का स्ट्रक्चर आसान होगा और भविष्य में ग्रोथ के नए मौके मिलेंगे।

        इंडियन होटल्स का शेयर बुधवार को 0.92% की गिरावट के साथ 753 रुपये पर बंद हुआ। इसका मार्केट कैप 1.07 लाख करोड़ रुपये रहा।

        Eternal Q2 Results: जोमैटो की पैरेंट कंपनी का मुनाफा 92% बढ़ा, रेवेन्यू ₹24138 करोड़ तक पहुंचा

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 1, 12, 2026, EBITDA, eternal, hotels, IHCL EBITDA, IHCL FY27 Guidance, IHCL Net Profit, IHCL Oriental Hotels Merger, IHCL Q2 Results, IHCL Revenue Growth, IHCL Share Price, IHCL के नतीजे, Indian Hotels Company, results, Taj Hotels, tata group stocks, आधार, इंडियन होटल्स, उम्मीद, कमाई, ग्रो, ग्रोथ, टाटा ग्रुप, टाटा ग्रुप के शेयर, ताज होटल, निवेश, निवेशक, नेट प्रॉफिट, बाजार, मनीकंट्रोल, मर्जर, रेवेन्यू, वित, शेयर, शेयर बाजार, होटल सेक्टर
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • 44 वर्षीय एंडरसन ने लिए 50 विकेट, फिर भी कांउटी टीम ने निकाला, ब्रॉड हुए खफा
        • मुंबई इंडियन्स ने लसिथ मलिंग और अन्य कोचिंग स्टाफ से किया किनारा
        • Noel Tata Retirement: टाटा ग्रुप में बड़ा फेरबदल! 11 नवंबर को रिटायर होंगे नोएल टाटा, अब इन्हें मिली ‘ट्रेंट’ की कमान
        • Suzlon Energy Q2 Results: ₹36 का है शेयर…बाजार बंद होने के बाद आए कंपनी के तिमाही नतीजे, मुनाफा पहुंचा ₹390 करोड़ के पार
        • योगी कब आएंगे, ब्लास्ट करना है; पुलिस कमिश्नर को मैसेज भेजने का आरोपी दिमागी मरीज निकला
        • Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी
        • वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन
        • वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती
        • आर्मेनिया की संसद में सांसदों के बीच लात-घूंसे चले:महिलाओं पर विवादित बयान से भड़के नेता, कार्यवाही रोकनी पड़ी
        • रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र विदर्भ और कर्नाटक को मिली पारी से जीत
        • Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में
        • उज्जैन गैंग रेप में अब आरोपी की पत्नी ने किया बचाव, कहा- मेरे पति को हनीट्रैप में फंसा रहे, पीड़िता ने लगाए नए आरोप
        • अदाणी-टाटा ग्रुप में ऐतिहासिक डील! 4 शहरों में खुलेंगे 8 नए लग्जरी होटल, जानें ₹20,000 करोड़ का पूरा प्लान
        • दिल्ली बम ब्लास्ट की प्रैंक कॉल करके फंसे दो भाई, यूपी एटीएस ने कानपुर से दोनों को उठाया
        • सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi India IPO IT market Petrol Today US will आधार ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        6:27 pm, Oct 29, 2026
        temperature icon 23°C
        light rain
        75 %
        1015 mb
        12 mph
        Wind Gust: 26 mph
        Clouds: 100%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:15 am
        Sunset: 5:28 pm
        Hourly Forecast
        8:30 pm
        temperature icon
        23°/23°°C 0.2 mm 20% 12 mph 74% 1015 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        23°/23°°C 0.2 mm 20% 8 mph 76% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 10 mph 78% 1015 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 10 mph 79% 1015 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 10 mph 77% 1018 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 12 mph 73% 1017 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 9 mph 83% 1015 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 8 mph 88% 1016 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        Noel Tata Retirement: टाटा ग्रुप में बड़ा
        Suzlon Energy Q2 Results: ₹36 का है
        Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए
        वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन
        वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते
        आर्मेनिया की संसद में सांसदों के बीच
        रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र विदर्भ और कर्नाटक
        Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार