Q2 Results: सरकारी कंपनी का मुनाफा डबल, डिविडेंड का भी ऐलान; रॉकेट बना स्टॉक

Q2 Results: सरकारी कंपनी NLC India के सितंबर तिमाही के नतीजे शानदार रहे हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट दोगुने से ज्यादा यानी करीब 107% बढ़कर ₹1,381 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹665 करोड़ का मुनाफा हुआ था।

नतीजों के बाद बुधवार, 4 नवंबर को NLC India के शेयरों में करीब 9% की तेजी आई।

रेवेन्यू उछाल, ऑपरेटिंग प्रदर्शन कमजोर

NLC India का रेवेन्यू 13.3% बढ़कर ₹4,732 करोड़ रहा। पिछले साल इसी अवधि में रेवेन्यू ₹4,178 करोड़ था।

हालांकि, ऑपरेटिंग प्रदर्शन में कमजोरी दिखी। कंपनी का EBITDA 2.3% घटकर ₹1,368 करोड़ रह गया। पिछले साल यह ₹1,400 करोड़ था। EBITDA मार्जिन भी घटकर 28.9% रह गया। पिछले साल सितंबर तिमाही में यह 33.5% था।

घाटमपुर में 660 MW की नई यूनिट को मंजूरी

कंपनी के बोर्ड ने घाटमपुर थर्मल पावर स्टेशन में 660 MW की एक और यूनिट लगाने को मंजूरी दी है। यह यूनिट NUPPL के विस्तार प्रोजेक्ट का हिस्सा होगी।

घाटमपुर थर्मल पावर स्टेशन 1,886 एकड़ में फैला है। यहां फिलहाल 1,980 MW की कुल क्षमता वाली तीन यूनिट चल रही हैं। इसके अलावा, कंपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग चरणों में ₹2,500 करोड़ तक के बॉन्ड जारी करके पैसा जुटाएगी।

₹1.50 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड

NLC India ने वित्त वर्ष 2027 के लिए 15% अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी शेयरधारकों को ₹10 की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹1.50 का डिविडेंड देगी। डिविडेंड के लिए 12 नवंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है।

NLC India का शेयर रिजल्ट के बाद 8.97% की बढ़त के साथ ₹250.98 पर बंद हुआ। हालांकि, स्टॉक पिछले 6 महीने में 21.67% नीचे आया है।

NLC India का बिजनेस क्या है

NLC India देश की प्रमुख सरकारी ऊर्जा कंपनियों में शामिल है। कंपनी का कारोबार लिग्नाइट और कोयले की खनन से लेकर बिजली उत्पादन तक फैला है।

इसके साथ ही, कंपनी सोलर और विंड एनर्जी में भी अपनी क्षमता बढ़ा रही है। रिन्यूएबल एनर्जी कारोबार की लिस्टिंग और नई पावर यूनिट लगाने की योजना कंपनी के विस्तार की रणनीति का हिस्सा है।

HUDCO Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹911 करोड़ मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

HUDCO Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹911 करोड़ मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान

HUDCO Q2 Results: सरकारी कंपनी HUDCO ने सितंबर तिमाही में शानदार नतीजे दिए हैं। कंपनी का मुनाफा और रेवेन्यू दोनों बढ़े हैं। नतीजों के बाद बुधवार, 4 नवंबर को HUDCO के शेयर में 6% तक की तेजी आई।

सितंबर तिमाही में HUDCO का नेट प्रॉफिट 28.3% बढ़कर ₹911 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में ₹710 करोड़ का मुनाफा हुआ था। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू भी 25.5% की बढ़कर ₹4,040 करोड़ पर पहुंच गया।

एसेट क्वालिटी में सुधार

HUDCO के खराब लोन से जुड़े आंकड़ों में सुधार हुआ है। सितंबर तिमाही में ग्रॉस क्रेडिट इम्पेयर्ड एसेट्स रेशियो 0.71% रहा। जून तिमाही में यह 0.96% था। वहीं, नेट क्रेडिट इम्पेयर्ड एसेट्स रेशियो 0.05% से घटकर 0.04% पर आ गया।

कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्जिन भी बढ़ा है। सितंबर तिमाही में यह 22.62% रहा। पिछले साल इसी तिमाही में मार्जिन 21.63% था।

पहली छमाही में ₹35,371 करोड़ का डिस्बर्समेंट

HUDCO ने अक्टूबर में जारी बिजनेस अपडेट में बताया था कि कंपनी ने ₹1.04 लाख करोड़ के लोन मंजूर किए हैं।

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी ने ₹35,371 करोड़ के लोन बांटे। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा ₹25,838 करोड़ था।

₹1.35 प्रति शेयर डिविडेंड देगी HUDCO

HUDCO के बोर्ड ने चालू वित्त वर्ष के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है। कंपनी शेयरधारकों को ₹1.35 प्रति शेयर का डिविडेंड देगी।

HUDCO के एक शेयर की फेस वैल्यू ₹10 है। डिविडेंड के लिए 11 नवंबर को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। कंपनी 30 दिनों के भीतर डिविडेंड का भुगतान करेगी।

नतीजों के बाद शेयर में तेजी

HUDCO के नतीजे आने के बाद शेयर में तेजी देखने को मिली। यह 6.21% की बढ़त के साथ ₹153.60 पर बंद हुआ।

हालांकि, इस साल अब तक HUDCO का शेयर करीब 33% गिर चुका है। हालांकि, बीते 5 साल में इसने 254% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

US Stock Futures: ट्रंप की हार से खुश अमेरिकी बाजार? शुरुआती गिरावट के बाद तगड़ा उछाल; GIFT Nifty भी 190 अंक चढ़ा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।