Nepal Helicopter Crash: माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में लैंडिंग के दौरान आपस में टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी पर्यटक की मौत

Nepal Helicopter Crash: माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में लैंडिंग के दौरान आपस में टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी पर्यटक की मौत

nepal helicopter crash

Nepal Helicopter Crash: नेपाल के माउंट एवरेस्ट क्षेत्र से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। सोलुखुम्बु जिले के फेरिचे हेलीपैड पर सुबह करीब 8:11 बजे लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस भीषण हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति (पायलट) गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद से मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। ALSO READ: आग का गोला बना प्राइवेट जेट, रिहायशी इलाके में क्रैश होने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत

 

कैसे हुआ हादसा?

नेपाल पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब ‘फिशटेल एयर’ (Fishtail Air) और ‘एयर डायनेस्टी’ (Air Dynasty) के हेलीकॉप्टर फेरिचे हेलीपैड पर उतर रहे थे। इसी दौरान दोनों चौपर आपस में भिड़ गए।

हेलीकॉप्टरों के बीच हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ‘फिशटेल एयर’ के एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल हुए व्यक्ति को तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद ‘प्रभु हेलीकॉप्टर’ के जरिए लुकला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

हादसे से हड़कंप

मृतक विदेशी नागरिक की पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है, और स्थानीय प्रशासन तथा उड्डयन अधिकारी इस बात की पुष्टि करने में जुटे हैं कि दुर्घटना के वक्त दोनों हेलीकॉप्टरों में कुल कितने लोग सवार थे। एवरेस्ट क्षेत्र में हुए इस अचानक हादसे से पर्यटन और उड्डयन जगत में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Joshimath: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत!

उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर आ रही है। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। ये हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार छह लोगों की मौत हो गई है। इसमें पांच यात्री और एक पायलट शामिल हैं। बताया जा रहा कि खराब मौसम के चलते बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर का संपर्क अचानक टूट गया।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और सुरक्षा टीमों ने मौके पर तलाश अभियान शुरू कर दिया। फिलहाल हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है।

6 लोगों को हुई मौत

उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे में सभी छह लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। हादसे के समय हेलीकॉप्टर में पांच यात्री और एक पायलट सवार थे। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में किसी की जान नहीं बच सकी।

यात्रियों की हुई पहचान

चमोली जिला प्रशासन के अनुसार, हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से यात्रियों को लेकर लौट रहा था, तभी वह अचानक लापता हो गया। हादसे के समय हेलीकॉप्टर में पायलट कैप्टन हिमांशु सभरवाल समेत पांच यात्री सवार थे। यात्रियों की पहचान अरुण सालुंके, एचएस नागराजा, प्रताप बचिहल्ली निंगराजन, सुधीर के और शंकरगौड़ा वीबी के रूप में हुई है। प्रशासन ने सभी छह लोगों की जानकारी शेयर की है।

कैसे हुआ हादसा?

हेलीकॉप्टर के लापता होने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने उसकी तलाश शुरू कर दी। हेलीकॉप्टर को खोजने के लिए दूसरे हेलीकॉप्टर से टीम भेजी गई। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और उत्तराखंड पुलिस की टीमें उस जगह की ओर रवाना हो गई हैं, जहां हेलीकॉप्टर के गिरने की आशंका है। इससे पहले भी पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें तलाशी अभियान में जुट गई थीं। प्रशासन के मुताबिक, खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो सकता है। हेलीकॉप्टर का संपर्क टूटने के पीछे इलाके में खराब मौसम एक बड़ी वजह हो सकता है। अब बचाव दल मौके पर पहुंचकर स्थिति का पता लगाने में जुटे हैं।

केदारनाथ में अचानक बदला मौसम

इसी बीच केदारनाथ धाम में भी मौसम ने करवट ली है। गुरुवार (29 अक्टूबर) से लगातार हो रही बर्फबारी के कारण इस सीजन की पहली भारी बर्फबारी दर्ज की गई। इसके चलते आसपास की पहाड़ियां बर्फ से ढक गई हैं और पूरे इलाके में ठंड काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि, शुक्रवार को भी राज्य में बारिश का दौर जारी रह सकता है। कुमाऊं क्षेत्र में बारिश होने की संभावना अधिक है। उनके अनुसार, 31 अक्टूबर को पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 1 और 2 नवंबर को भी उत्तराखंड के उत्तरी पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है। खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।