जिसे आप सिंक में बहा देते हैं, वो चावल का पानी बचा सकता है आपके हजारों रुपये! जानिए कैसे

अक्सर लोग चावल पकने के बाद बचने वाले पानी को बेकार समझकर इसे फेंक देते है। लेकिन इसे सही तरीके से उपयोग किया जाए तो यही मांड घर के कई कामों में आसानी से इस्तेमाल हो सकता है। रोज की जरूरतों में छोटी-छोटी चीजों के लिए इसे दोबारा इस्तेमाल करना न सिर्फ आसान है, बल्कि इससे बेवजह चीजें फेंकने की आदत भी कम हो सकती है। इसलिए चावल का पानी बच जाए, तो उसे तुरंत सिंक में डालने के बजाय एक बार इन आसान इस्तेमालों के बारे में जरूर जान लें।

1. पौधों की देखभाल में काम आए

चावल पकाने के बाद बचा हुआ मांड पौधों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे पहले अच्छी तरह ठंडा कर लें और फिर पौधों की मिट्टी में थोड़ी मात्रा डालें। इससे पानी फेंकने की बजाय उसका दोबारा इस्तेमाल हो जाता है।

2. आटा गूंथने में करें इस्तेमाल

आटा गूंथते समय साधारण पानी की जगह थोड़ा चावल का मांड मिलाकर देख सकते हैं। इससे आटा नरम हो सकता है और रोटियां या पराठे भी मुलायम बन सकते हैं। इसके लिए अलग से कुछ खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती।

3. बालों में दे सकते हैं एक्स्ट्रा केयर

कई लोग बालों की देखभाल के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल करते हैं। इसे बालों और स्कैल्प पर लगाने से बाल थोड़े मुलायम और संभालने में आसान महसूस हो सकते हैं।

4. खाना बनाने में बढ़ाएं स्वाद

चावल के पानी को सिर्फ पीने या फेंकने तक सीमित रखने की जरूरत नहीं है। इसे सूप, ग्रेवी या स्टिर-फ्राई जैसी डिश में थोड़ी मात्रा में डाला जा सकता है। इसका स्टार्च खाने को हल्का सा गाढ़ापन देता है और टेस्ट को भी अच्छी तरह मिलाने में मदद कर सकता है।

5. बेकिंग में भी आ सकता है काम

ब्रेड, बन या दूसरे बेकिंग आइटम बनाते समय भी चावल के मांड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आटे में नमी बनी रह सकती है और तैयार चीज का टेक्सचर थोड़ा नरम आ सकता है।

6. घर पर बनाएं हल्का फेस पैक

चावल के पानी को स्किन की देखभाल में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसे कॉटन की मदद से चेहरे पर हल्के से लगाया जा सकता है या ओट्स जैसे सिंपल इंग्रीडिएंट्स के साथ मिलाकर स्किन पैक बनाया जा सकता है।

मांड का इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानियां

  • चावल के मांड को दोबारा इस्तेमाल करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
  • इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह ठंडा कर लें और लंबे समय तक रूम टेम्परेचर पर रखकर इस्तेमाल न करें।
  • पौधों में डालने के लिए सिर्फ सादा मांड लें, उसमें नमक, मसाला या तेल मिला हुआ नहीं होना चाहिए।
  • स्किन या बालों पर लगाने से पहले थोड़ी मात्रा में पैच टेस्ट कर लें, यदि आपकी स्किन सेंसेटिव है।
  • मांड का इस्तेमाल हमेशा ताजा और साफ तरीके से करें और यदि उसमें बदबू आने लगे या वह खराब दिखाई दे, तो उसे इस्तेमाल करने से बचें।
इन तरीकों का उपयोग करके आप चावल बनाने के बाद बचे हुए माड़ को घर में कई तरह से काम में ला सकते है और इसे खाना बनाने, पौधों की देखभाल या कुछ रोज के कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है। सही तरीके से दोबारा इस्तेमाल करने पर यह बचा हुआ पानी काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

एक तीर, दो निशाने! मानसून में ये 5 इंडोर पौधे दूर करेंगे मच्छर और बढ़ाएंगे घर की खूबसूरती

भारत में बारिश और उमस के मौसम में मच्छरों की समस्या काफी बढ़ जाती है, जिससे कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। इनसे बचाव के लिए लोग अक्सर केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन नेचुरल ऑप्शन भी कारगर हो सकते हैं। कुछ इंडोर पौधे मच्छरों को दूर रखने में मदद करते हैं। आइये जानते है उन पौधों के बारे में:

रोजमेरी – खुशबूदार और असरदार

This may contain: a potted plant sitting on top of a window sill next to a notepad

रोजमेरी एक खुशबूदार हर्ब है, जो अपनी हल्की लकड़ी जैसी सुगंध के लिए जानी जाती है। इसकी नेचुरल महक घर के वातावरण को ताजगी देती है और माना जाता है कि यह मच्छरों को दूर रखने में भी मदद कर सकती है। इसे घर के अंदर या बालकनी में आसानी से उगाया जा सकता है, जिससे हरियाली के साथ नेचुरल सेफ्टी भी मिलती है।

कैटनिप – प्राकृतिक गुणों से भरपूर

4,700+ Catnip Plant Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock

कैटनिप एक ऐसा पौधा है जिसमें नेपेटा लैक्टोन नामक नेचुरल कम्पोनेंट पाया जाता है। यह तत्व मच्छरों और कुछ अन्य कीड़ों को दूर रखने में इफेक्टिव माना जाता है। अगर इसे घर या बगीचे में लगाया जाए, तो यह मच्छरों को कम करने में सहायक हो सकता है। साथ ही इसकी देखभाल भी ज्यादा कठिन नहीं होती।

लैवेंडर – महकते बैंगनी फूलों

Everything You Need to Know About Growing Lavender in Pots

लैवेंडर अपने अट्रैक्टिव बैंगनी फूलों और मनमोहक खुशबू के कारण काफी पसंद किया जाता है। इसकी सुगंध लोगों को सुकून का एहसास कराती है, जबकि मच्छरों के लिए यह महक अनुकूल नहीं मानी जाती। यही वजह है कि इसे नेचुरल मच्छर-रोधी पौधों में शामिल किया जाता है। यह घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ वातावरण को भी महकाता है।

लेमन बाम – ताजगी भरी खुशबू

180 Potted Lemon Balm Stock Photos - Free & Royalty-Free Stock Photos from Dreamstime

लेमन बाम की पत्तियों में सिट्रोनेलाल नेचुरल कम्पोनेंट पाया जाता है, जिसे मच्छरों को दूर रखने में मददगार माना जाता है। इसकी हल्की नींबू जैसी ताजगी भरी खुशबू घर के माहौल को भी सुखद बनाती है। यही कारण है कि यह पौधा इंडोर गार्डनिंग के लिए एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है।

लेमनग्रास – होम डेकोर

Lemon Grass Plant Live – Fresh citrus fragrance herb ideal for kitchen gardens (1 Healthy Live Plant) : Amazon.in: Garden & Outdoors

लेमनग्रास अपनी लंबी, हरी पत्तियों और ताजगी भरी नींबू जैसी खुशबू के लिए पॉपुलर है। इसमें सिट्रोनेला नामक नेचुरल कम्पोनेंट होता है, जिसका उपयोग कई मच्छर भगाने वाले उत्पादों में भी किया जाता है। यह पौधा होम डेकोरेशन को अट्रैक्टिव बनाने के साथ-साथ मच्छरों को दूर रखता है।