आईएएस रिंकू सिंह राही एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। रिंकू सिंह ने राही ने एक बार फिर सोशल मीडिया एक्स पर सुरक्षा नहीं बढ़ाए जाने को लेकर सिस्टम पर सवाल उठाया है।
Kanpur Crime News: कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र में किसानों के खेतों में लगे ट्यूबवेल, विद्युत मोटर और ट्रांसफार्मर को निशाना बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। गिरोह के सदस्य दिन में गांवों और हाईवे किनारे खेतों की रेकी करते थे। रात होते ही लोडर लेकर चिह्नित खेतों में पहुंचते और विद्युत मोटर के हेड व ट्रांसफार्मर के कीमती पार्ट्स खोलकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने गौरी अंडरपास के पास से गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल लोडर, मोटर हेड, ट्रांसफार्मर से निकाला गया कॉपर वायर समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।
ऑपरेशन से जन्मे 90 प्रतिशत बच्चों को तुरंत मां का दूध नहीं मिलता है। बाल रोग अकादमी के सर्वे में यह बात सामने आई है। कई बच्चों को पहला दूध जन्म के दो-तीन दिन बाद मिल रहा है, जबकि विशेषज्ञों के मुताबिक ऑपरेशन के बाद भी स्तनपान कराने में देरी नहीं करनी चाहिए।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शनिवार को एक बार फिर धंस गई। अब एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता जांचने के लिए चार कंपनियों को थर्ड पार्टी सर्वे का काम सौंपा गया है। इन कंपनियों ने 61 छेद कर 122 सैंपल लिए। इन सभी सैंपलों की लैबोरेट्री में अलग-अलग जांच होगी।
यूपी के कानपुर में एक प्रेमी को शादीशुदा प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया। घर में घुसते ही मोहल्ले के लोगों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और उसके ससुराल वालों को बुला लिया। ससुराल वालों ने दोनों को रंगे हाथों पड़कर लाठियां बरसाईं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Kanpur Ganga Water Level: कानपुर में गंगा के जलस्तर में तेजी से हो रही बढ़ोतरी ने कानपुर और आसपास के तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। सुबह बाढ़ नियंत्रण कक्ष की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, कानपुर गंगा बैराज के अपस्ट्रीम में जलस्तर 113.410 मीटर पहुंच गया, जो इस मानसून सीजन का अब तक का सर्वाधिक स्तर है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने अटल घाट को आम लोगों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है। घाट के मुख्य प्रवेश द्वार पर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात किया गया है।
Food Adulteration: खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान के लिए हर बार प्रयोगशाला जांच कराना जरूरी नहीं है। कुछ खाद्य पदार्थों की प्राथमिक जांच घर पर ही आसान तरीकों से की जा सकती है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ मोबाइल प्रयोगशाला का लाइव डेमो आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों ने लोगों को दूध, घी, मसाले, शहद, चायपत्ती और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की प्रारंभिक पहचान के तरीके बताए। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने खाद्य पदार्थों की शुद्धता और मिलावट के खिलाफ जागरूकता को जरूरी बताया। अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ता खुद भी कुछ आसान घरेलू परीक्षणों के जरिए संदिग्ध खाद्य पदार्थों की प्राथमिक जांच कर सकते हैं।
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पहली ही बारिश में लगातार धंस रहा है। शुक्रवार को दो नई जगहों पर 30 और 10 मीटर सड़क बैठ गई। एनएचएआई और पीएनसी ने ट्रैफिक डायवर्ट कर मरम्मत शुरू कर दी। इससे पहले गुरुवार को भी दो स्थानों पर सड़क धंसने की घटना सामने आई थी।
कानपुर पुलिस ने हुलिया बदल 40 साल से फरार अपराधी को वोटर आईडी से गिरफ्तार कर लिया। तीन किशोरियों को भगा ले जाने पर 32 की उम्र में सजा हुई थी। 72 की उम्र में आरोपी पकड़ा गया। मामले में हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करने से ठीक एक दिन पहले गिरफ्तारी हुई।
कानपुर के उर्सला में ईएमओ महिला बंदी का 35 दिन गुपचुप इलाज करते रहे। उन्होंने जिला अस्पताल प्रबंधन को सूचना तक नहीं दी। अब ईएमओ से स्पष्टीकरण मांगा गया। पेट में तेज दर्द से परेशान महिला का विशेषज्ञ के बजाय ईएमओ ने इलाज किया।

