IIT के रिटायर्ड अफसर को ED का डर दिखा 5 दिन तक कमरे में रखा कैद, 16.55 लाख वसूले

कानपुर में साइबर ठगों ने आईआईटी कानपुर के रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट पांच दिन तक डिजिटल अरेस्ट रहे। जालसाजों ने खुद को ईडी अधिकारी बताकर मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी फिर फर्जी सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई भी दिखाई। इसके बाद उनसे 16.55 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।  

बेतवा एक्सप्रेस में यात्री के पास से मिले 63 लाख कैश, सतना से कानपुर ले जाया जा रहा था रुपया, RPF ने पकड़ा

झांसी में बेतवा एक्सप्रेस के बी-3 कोच में चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने एक यात्री के पास से 63 लाख रुपये नकद बरामद किए। यात्री इतनी बड़ी रकम सतना से कानपुर ले जा रहा था। उधर, कैश मिलने की सूचना पर आयकर विभाग मामले की जांच में जुट गई।

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर मरम्मत वाली सड़क भी उखड़ने लगी, हल्की बारिश में ही हालत खराब

लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे पर जिन सड़कों को मरम्मत किया गया था वह भी दोबारा उखड़ने लगी हैं। एक्सप्रेसवे पर यह हालत हल्की बारिश के बाद ही है। इस बार कम बारिश हुई है फिर भी सड़क की हालत खराब है।

कर्मचारी के निजी विवाद को सेवा कदाचार नहीं माना जा सकता, हाईकोर्ट ने खारिज की विशेष अपील

हाईकोर्ट ने कहा कि कर्मचारी के निजी विवाद को सेवा कदाचार नहीं माना जा सकता। कर्मचारी की बर्खास्तगी के मामले में आरबीआई की विशेष अपील खारिज कर दी और एकल पीठ के आदेश को बरकरार रखा।

खुलते ही बदनामी का हाईवे बन गया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, अब एक्सपेंशन ज्वाइंट में खतरनाक क्रैक

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे खुलते ही बदनामी का हाईवे बन गया है। अब एक्सपेंशन ज्वाइंट में खतरनाक क्रैक सामने आया है। इस एक्सप्रेसवे पर सफर लगातार जोखिम भरा होता जा रहा है। 

गंगा उफान पर, बैराज से छोड़ा गया 2.61 लाख क्यूसेक पानी, चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ा जलस्तर

Ganga Water Level Rising: पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही लगातार बारिश और ऊपरी बैराजों से छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है।कानपुर बैराज से गंगा में 2,61,933 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे कानपुर और उन्नाव के शुक्लागंज क्षेत्र में गंगा किनारे बसे इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ राहत और बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं।

शोर मत मचाना… बैठकर पति की मौत देखो; मुमताज मर्डर केस में पत्नी ने बताई आंखों देखी

कानपुर के साढ़ा क्षेत्र के देवसढ़ गांव में मुमताज हत्याकांड का 36 घंटे बाद भी खुलासा नहीं हुआ। घायल पत्नी शाहजहां ने गांव के सुहेल उर्फ रानू पर साथी संग हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने 250 कैमरे खंगालकर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

हार्टअटैक से पहले बायोसेंसर करेगा अलर्ट, ऐसे करेगा काम, आईआईटी के रिसर्च को पेटेंट भी मिला

हार्ट अटैक की बढ़ती संख्या लेकर लोगों में पसरी बेचैनी को दूर करने के लिए कानपुर आईआईटी ने बड़ी सफलता हासिल की है। यहां के एक छात्र ने बायो सेंसर विकसित किया है। यह सेंसर पहले ही हार्ट अटैक का अलर्ट देगा।

1 घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, ड्रेनेज सिस्टम की खुली पोल

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण में हुई लापरवाही आए दिन सामने आ रही है। सड़क धंसने के अलावा ड्रेनेज सिस्टम की भी पोल खुल रही है। रविवार को करीब एक घंटे की झमाझम बारिश में ही पानी-पानी हो गया। सड़क किनारे कई स्थानों पर लबालब पानी भर गया।

जानबूझकर नहीं बढ़ाई जा रही मेरी सुरक्षा, IAS रिंकू सिंह ने फिर लिखी पीड़ा, बोले लिखकर दें तो मैं कोर्ट जाऊं

आईएएस रिंकू सिंह राही एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। रिंकू सिंह ने राही ने एक बार फिर सोशल मीडिया एक्स पर सुरक्षा नहीं बढ़ाए जाने को लेकर सिस्टम पर सवाल उठाया है।