कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नई मुसीबत, चिरैया नाले की पुलिया का प्रोटेक्शन वर्क धंसा

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के ग्रीन फील्ड वाले हिस्से में परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक नई मुसीबत सामने आ रही है। सड़क धंसने और तारकोल उखड़ने से शुरू हुआ सिलसिला पुल के जोड़ में दरार और क्रैश बैरियर टूटने से होते हुए अब प्रोटेक्शन वर्क तक जा पहुंचा है।

VIDEO: 30 सेकंड में 16 थप्पड़ और 4 चप्पल…ग्राहक ने गैस एजेंसी के कर्मचारियों को पीटा

कानपुर में लीकेज सिलेंडर बदलने को लेकर गैस एजेंसी पर ग्राहक और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। ग्राहक ने परिजनों को बुलाकर कर्मचारियों से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें 30 सेकंड के भीतर चप्पल, थप्पड़ और लात से मारपीट होती दिख रही है।

मुमताज हत्याकांड: हत्यारोपी ने दातून बेचकर कमाए 17 हजार रुपये, गोवा में रुका; रशियन के साथ घूमा

कानपुर के मुमताज हत्याकांड का मुख्य आरोपी रानू खान पुलिस से बचने के लिए शातिराना तरीके अपनाता रहा। वारदात के बाद वह कई राज्यों में घूमता रहा और ट्रेन में दातून बेचकर करीब 17 हजार रुपये कमाए। गोवा पहुंचने के बाद एक विदेशी से दोस्ती कर उसके खर्चे पर होटल में रुका था।

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में नई खामी, पुल के ज्वाइंट में भी पड़ीं लंबी दरारें

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे आए दिन सवालों के घेरे में है। अब गंगा एक्सप्रेसवे के पास इस पुल के ज्वाइंट वाले हिस्से में लंबी दरारें आ गई हैं। पुल की सड़क के किनारे कंक्रीट वाले हिस्से से होकर यह दरार काफी लंबी और गहरी है।

UP Weather 18 August: वाराणसी-प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश की संभावना, 23 अगस्त तक बरसेंगे बदरा

UP Weather 18 August: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश की भी संभावना है। चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बहराइच समेत कई अन्य जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

अखिलेश की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी को सपाई ने दीं गालियां, गाड़ी से उतरने को भी ललकारा, वीडियो वायरल

कानपुर में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की सुरक्षा में लगे एक पुलिसकर्मी के साथ सपाइयों ने गाली गलौज की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

कानपुर मेट्रो का विस्तार तेज: नौबस्ता तक ऑरेंज लाइन तैयार, 84 किमी के सात नए कॉरिडोर की तैयारी

Kanpur Metro Expansion 2026: कानपुर में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। फिलहाल कॉरिडोर-1 की ऑरेंज लाइन पर आईआईटी कानपुर से कानपुर सेंट्रल तक करीब 16 किलोमीटर के रूट पर मेट्रो सेवा संचालित है। अब कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक ऑरेंज लाइन के विस्तार का काम अंतिम चरण में है। वहीं, कॉरिडोर-2 के तहत सीएसए विश्वविद्यालय से बर्रा-8 तक ब्लू लाइन का निर्माण भी जारी है। भविष्य में चकेरी, पनकी, ट्रांस गंगा सिटी और उन्नाव समेत कई प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के लिए करीब 84 किलोमीटर लंबे सात नए कॉरिडोर विकसित करने की योजना पर भी काम हो रहा है।

बरेली में कुत्तों ने बच्ची को मार डाला, कानपुर में सांड ने किसान की ली जान; यूपी में आवारा जानवरों का आतंक

यूपी में आवारा पशुओं का आतंक जानलेवा बनता जा रहा है। बरेली के लटूरी गांव में आवारा कुत्तों के झुंड ने घर के बाहर खेल रही छह वर्षीय इनायत पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं कानपुर में सांड़ के हमले में 69 वर्षीय किसान उमाशंकर साहू की जान चली गई।

7 लाख दिला दो, 40 हजार काट लो…दारोगा के सामने पीड़ित ने लगाई गुहार

कानपुर में जमीन के लेनदेन के विवाद को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठे हैं। एक पीड़ित ने चौकी के दारोगा पर दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराने के नाम पर 20 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है।

हल्की बारिश भी नहीं झेल पा रहा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, फिर धंसी सड़क, साइड लेन बनी तालाब

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे एक बार फिर धंस गई है। दो दिन की हल्की बारिश दो स्थानों पर सड़क धंस गई है। 59 किलोमीटर और जबकि 62 किलोमीटर पर हिस्से को उखाड़कर दोबारा बनाने का काम चल रहा है। वहीं, बारिश के कारण मरम्मत कार्य कई बार रोकना पड़ा।