Kanpur News: थार नहीं मिली तो विवाहिता का ‘काम तमाम’ करने की साजिश! पति समेत पांच पर मुकदमा

Kanpur Dowry Case: कानपुर के कल्याणपुर में रहने वाली विवाहिता की मां ने ससुरालियों पर थार गाड़ी और 100 वर्ग गज के प्लाट की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने, गला दबाकर हत्या की कोशिश करने और जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर कल्याणपुर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पेट में तीन फीट तक घुसी लाठी, चार घंटे तक चली सर्जरी, 10वीं के छात्र को मौत से बचा लाए डॉक्टर

यूपी के कानपुर में 10वीं के छात्र के पेट में तीन फीट तक लाठी घुस गई। लाठी पेट को चीरते हुए निकल गई थी, लेकिन डॉक्टरों की कड़ी मेहनत और कोशिश के चलते छात्र की सांसे थमने से पहले ही उसे निकाल लिया गया। छात्र अब पूरी तरह से स्वस्थ है।

कानपुर में पड़ोसी की गुंडई: अश्लील इशारों का विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

Kanpur Crime: कानपुर के पनकी में छत पर कपड़े सुखाने गई महिला से पड़ोसी द्वारा अश्लील इशारे और हरकत करने का मामला सामने आया है। महिला ने विरोध किया तो आरोप है कि पड़ोसी ने उसके घर में गंदे कपड़े फेंकना शुरू कर दिया। महिला ने घटना की जानकारी पति को दी। पति ने पड़ोसी की हरकत का विरोध किया तो आरोपित गाली-गलौज करने लगा और मारपीट पर आमादा हो गया। इससे परिवार में दहशत का माहौल बन गया। महिला ने पनकी थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला उत्पीड़न केस में थाने बुलाने पर युवक ने पिया टॉयलेट क्लीनर, दरोगा-सिपाही नपे

महिला उत्पीड़न केस में थाने बुलाने पर युवक ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया। दिन के बजाय युवक रात में दोस्त के साथ नशे में पहुंचा था। फर्श पर पड़ा देख पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। युवक का आईसीयू में इलाज चल रहा है।

क्षेत्रीय प्रभारी के स्वागत के दौरान आपस में भिड़े भाजपाई, तमाचे के साथ चले जूते चप्पल

यूपी के कानपुर में भाजपा नेता एक समारोह के दौरान आपस में ही भिड़ गए। पहले थप्पड़ और तमाचे चले फिर जूता और चप्पल भी चल गया। पार्टी ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए कमेटी बना दी है।

यूपी की नौकरशाही के लिए उपयुक्त नहीं हूं, आईएएस रिंकू सिंह ने अब मांगा कैडर ट्रांसफर

आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब उन्होंने यह कहते हुए अपना राज्य/कैडर ट्रांसफर मांगा है कि वह यूपी की नौकरशाही के लिए उपयुक्त नहीं हैं।उन्होंने इसे लेकर एक्स पर लंबा पोस्ट लिखा है।

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे नहीं ‘धंसाव एक्सप्रेसवे’, भगवतपुर में मिट्टी बही, दो नए स्थानों पर सड़क धंसी

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को लोग अब ‘धंसाव एक्सप्रेसवे’ बुलाने लगे हैं। बुधवार को एक्सप्रेसवे पर भगवतपुर पुल की मिट्टी बह गई और दो नए स्थानों पर सड़क धंस गई।

Kanpur News: पांच साल में पैसा डबल करने का सपना दिखाया, 52 लाख हड़पे, 25 हजार का इनामी कंपनी निदेशक गिरफ्तार

VACL India Real Estate Fraud: पांच साल में रकम दोगुनी… साथ में प्लॉट का सपना और निवेश पर मोटे मुनाफे का भरोसा। इसी लालच में फंसाकर कानपुर की वीएसीएल इंडिया रियल एस्टेट कंपनी ने 52 लाख रुपये निवेश करा लिए। जब रकम लौटाने का समय आया तो कंपनी के जिम्मेदार गायब हो गए और शाखा पर ताला लटक गया। करीब नौ महीने से दर्ज इस मामले में अब पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी कंपनी निदेशक बृजेन्द्र सिंह चौहान उर्फ विजेन्द्र सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को बर्रा के दामोदर नगर स्थित क्राउन होटल के पास से दबोचा गया। उसके खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर 19 मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है।

10 हजार कमाने वाले सिक्योरिटी गार्ड के नाम पर करोड़ों की फर्म, 3.14 करोड़ का मिला नोटिस

कानपुर में 10 हजार की नौकरी करने वाले सिक्योरिटी गार्ड को तीन करोड़ से अधिक का सीजीएसटी नोटिस मिला है। अब इस मामले में अब धोखाधड़ी की जांच पुलिस करेगी। एक साल से भटक रहे युवक के प्रार्थना पत्र पर पुलिस आयुक्त के आदेश पर नौबस्ता पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

चमत्कार या कुछ और…देवी मां के कहने पर खाली कर दिया मकान, 2 घंटे बाद ही ढहा

कानपुर में चार मंजिला जर्जर मकान का अगला हिस्सा बारिश के बाद भरभरा कर गिर पड़ा। गनीमत रही कि हादसे के कुछ घंटे पहले ही परिवार ने मकान खाली किया था। परिवार की एक वृद्धा का कहना है कि घर के नीचे बने मंदिर में पूजा के दौरान देवी मां उनसे मकान खाली करने को कहा था।