घोड़े के काटने से अधेड़ की मौत! 18 दिन अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़े, घर लाते ही तोड़ा दम

घोड़े के काटने से अधेड़ की मौत हो गई। 18 दिन से अधेड़ का अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके पास इलाज के पैसे नहीं थे। इस कारण परिवार छुट्टी करवाकर उन्हें घर ले आया। घर लाते ही एक घंटे के अंदर अधेड़ ने दम तोड़ दिया।