विनीत मिनोचा मर्डर: जेल में करवटें बदलकर कट रहीं सुब्रत की रातें, पत्नी की रिहाई पर हुआ खुश

करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के आरोप में जेल में बंद बेटे सुब्रत की हालत तनाव के चलते खराब बताई जा रही है। शुरुआती दिनों में उसने खाना नहीं खाया और गुमसुम रहा। अब वह भोजन करने लगा है और बंदियों से बातचीत भी कर रहा है। सुब्रत मुलाहिजा बैरक में है।