मिनी बार बने बगीचे में गर्भवती युवती का शव दुपट्टे पर रखा मिला, लिपिस्टक से भरी थी मांग

कानपुर में एक गर्भवती युवती का शव दुपट्टे पर रखा मिला। लिपिस्टक से लड़की की मांग भरी थी। शव घाटमपुर के पतारा में बगीचे में पड़ा था। लड़की के घाऊखेड़ा के युवक से संबंध थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया।

UP Floods: गंगा बैराज से छोड़े गए पानी ने बढ़ाया जलस्तर, उन्नाव में बाढ़ का खतरा

UP Floods: गंगा बैराज से छोड़े गए पानी ने गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा दिया है। इसी कारण उन्नाव में बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है। कई इलाके पहले ही जलमग्न हो गए हैं। चेतावनी बिंदु से गंगा थोड़ी ही दूर है।

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर चटके क्रैश बैरियर अब टूटने लगे, मरम्मत की गई सड़क भी फिर उखड़ने लगी

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर चटके क्रैश बैरियर अब टूटने लगे हैं। यही नहीं कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन में किमी 59.2 पर हाल में मरम्मत की गई सड़क फिर उखड़ने लगी है। 

कानपुर से लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी 15 नई ई-बसें, 15 अगस्त से शुरू होगी सेवा

Kanpur E-Bus: स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर से लखनऊ और प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। 15 अगस्त से दोनों रूटों पर 15 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी है। इनमें आठ ई-बसें कानपुर-लखनऊ और सात बसें कानपुर-प्रयागराज रूट पर संचालित होंगी। नई बसों के चलने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को आधुनिक और आरामदायक परिवहन का विकल्प मिलेगा।

Kanpur News:4.92 करोड़ से बनेगा इंडोर मिनी स्टेडियम, खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई सुविधा

Kanpur Indoor Stadium:कानपुर के विद्यार्थियों और उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए अच्छी खबर है। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) चुन्नीगंज परिसर में 4.92 करोड़ रुपये की लागत से इंडोर मिनी स्टेडियम तैयार किया जा रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद विद्यार्थियों को स्कूल परिसर में ही बैडमिंटन, टेबल टेनिस समेत कई इंडोर खेलों के अभ्यास की सुविधा मिल सकेगी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के साथ निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

यूपी के आंदोलित Gen-Alpha को इंस्पेक्टर ने हड़काया, अभिजीत दीपके का मिला साथ

यूपी के हमीरपुर में अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर धावा बोलने वाले Gen-Alpha यानी छोटे बच्चों को पुलिसिया रौब का भी सामना करना पड़ा। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वही, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का भी बच्चों को साथ मिल गया है।

छोटे पैग के लिए दोस्त की हत्या, पुलिस को चकमा देने के लिए युवक ने बदला हुलिया; 6 साल बाद गिरफ्तार

कानपुर में एक शख्स ने छोटे पैग के लिए दोस्त की हत्या कर दी। फिर पुलिस को चकमा देने के लिए हुलिया बदल लिया। हालांकि छह साल बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शातिर लंबी दाढ़ी-मूंछ और बाल रखने के साथ नाम बदल गच्चा दे रहा था।

चमोली में बादल फटने से कानपुर में बाढ़ का खतरा, उफनाई गंगा ने बढ़ाई टेंशन

चमोली में फटे बादल से कानपुर में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हरिद्वार बैराज पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई, जिसके बाद से रिजर्व में रखा पानी लगातार बैराज से छोड़ा जा रहा है। हरिद्वार का पानी 15 अगस्त तक कानपुर पहुंच जाएगा।

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का बुरा हाल, फिर धंसी 10 मीटर सड़क; मरम्मत भी उखड़ी

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क एक बार फिर 10 मीटर धंस गई। इसके अलावा तीन दिन पहले मरम्मत हुई सड़क भी उखड़ गई हसनापुर के पास खराब हुई सड़क की आनन-फानन में मरम्मत शुरू कर दी गई।

12 अगस्त 2026 सूर्य ग्रहण का भारत पर प्रभाव और दान का महत्व

सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026

12 अगस्त 2026 को रात 9:04 बजे से 13 अगस्त की देर रात 1:28 बजे तक पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा, जिस का समापन लगभग 4 बजे तक रहेगा, यह ग्रहण भारत में नहीं दृश्य होगा

इसलिए भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा और कोई धार्मिक प्रभाव नहीं पड़ेगा,
यह एक खगोलीय घटना है, इसलिए इसका पूर्ण प्रभाव देश दुनिया ,प्राकृतिक, सरकारी और न्यायिक व्यवस्था पर पड़ेगा


सूर्य आत्मा, सत्ता, शासन का प्रतिनिधित्व करता है

1- इस लिये न्यायिक व्यवस्था से लेकर शासन सत्ता प्रभावित रहेगी, शीर्ष पर बैठे लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा,
2- वही जलतत्व राशि कर्क में यह ग्रहण लगेगा जो प्राकृतिक आपदाओं खासकर जल संबंधी समस्याएं, भूकंप की संभावनाओं को बढ़ाएगा
क्योंकि आजाद भारत की कुंडली देखी जाए तो वृष लग्न और कर्क राशि विद्यमान है
कर्क में ही ग्रहण होने के कारण इसका सीधा प्रभाव भारत की व्यवस्थाओं, प्रकृति और आर्थिक पक्ष पर पड़ेगा
हालांकि मुख्य रूप से यह ग्रहण यूरोप (स्पेन, आइसलैंड, पुर्तगाल) और ग्रीनलैंड में दिखाई देगा

साल का यह आखिरी सूर्य ग्रहण बुद्ध के नक्षत्र अश्लेषा में घटित होगा इसलिए भारतीय बाजार और अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा


अचानक से बड़े बदलाव की संभावना भी बनती दिख रही है

ग्रहण के सकारात्मक परिणाम मुंह को ग्रहण करने के लिए 13 तारीख सुबह स्नान ध्यान के बाद दान अवश्य करें गेहूं गुड मिश्रित अनाज , का दान करना श्रेष्ठ है
वही 13 तारीख सूर्य दर्शन कर सूर्य मित्रों का जाप करना भी श्रेष्ठ रहेगा