लव मैरिज कर बेटी हिंदू बनी, मुस्लिम धर्म में वापसी करवाने को पड़ोसी का परिवार पर हमला

यूपी के कानपुर में एक लड़की लव मैरिज कर हिंदू बन गई। पड़ोसियों ने मुस्लिम धर्म में वापसी करवाने को उसके परिवार पर हमला कर दिया। 8 साल पहले हुई शादी के बाद से अब तक पड़ोसी परिवार पर कई बार हमला कर चुका है।

लड़कों की तफरीबाजी उपद्रव में बदली, 40 सेकेंड में युवक पर 21 बार लात-घूंसे और 3 बार कुर्सी मारी

कानपुर के रेस्टोरेंट में 6 दबंगों ने एक युवक पर पहले लात-घूंसे चलाये फिर लोहे की रॉड मारी। कुर्सी से उसपर हमला किया गया। उसे घेरकर पीटा गया। इसकी वीडियो भी वायरल हो रही है।

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे 24 घंटे में ही फिर धंसा, 5 मीटर लंबा और डेढ़ मीटर गहरा गड्ढा

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे 24 घंटे में ही फिर धंस गया। एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इस बार 5 मीटर लंबा और डेढ़ मीटर  गड्ढा गहरा हो गया है।एक्सप्रेसवे के कई जगह धंसने से लगातार सवाल उठ रहे हैं।

15 घंटे, एक कारोबारी और अनगिनत सवाल: आखिर हुआ क्या? हत्या, हादसा या साजिश? हर सुराग की परतें खंगाल रही पुलिस

Devesh Shukla Death Mystery: कानपुर चकरपुर मंडी से लापता हुए आलू कारोबारी देवेश शुक्ला की मौत अब कानपुर पुलिस के लिए सबसे जटिल मामलों में शामिल हो गई है। दो जुलाई को मंडी से निकलने के बाद तीन जुलाई को पनकी में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलने तक के करीब 15 घंटे अब भी रहस्य बने हुए हैं। यही वह समय है, जिसे जोड़ने में पुलिस की पांच टीमें लगातार जुटी हैं। सवाल कई हैं—देवेश इस दौरान कहां रहे, किन लोगों के संपर्क में आए, उनके माथे पर गंभीर चोट कैसे लगी और आखिर उनकी मौत हादसे का नतीजा थी या किसी साजिश का हिस्सा?

13 दिन में सवालों के घेरे में आया कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे, सड़क धंसने के बाद सख्त हुआ NHAI; IIT खड़गपुर करेगी तकनीकी जांच

Kanpur Lucknow Expressway Toll Suspended: उद्घाटन के महज 13 दिनों के भीतर 63 किलोमीटर लंबे कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कई गंभीर तकनीकी खामियां सामने आने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण ने एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली को अगले आदेश तक रोक दिया है। साथ ही ठेकेदार, स्वतंत्र इंजीनियर, संबंधित अधिकारियों और परियोजना से जुड़े अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यूपी में आर्मी जवानों के लिए बने स्पेशल स्वदेशी बूट, दुश्मनों को धोखा देने को जंगलों में पहनेंगे

यूपी में आर्मी जवानों के लिए स्पेशल स्वदेशी बूट बनाए गए हैं। कानपुर ओईएफ ने जवानों के लिए ऑलिव ग्रीन बूट तैयार किए हैं। दुश्मनों को धोखा देने को जंगलों में पहनें जाएंगे।

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर मरम्मत सुखाने को लगे पंखे, अखिलेश ने VIDEO शेयर कर किया तंज

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर मरम्मत सुखाने को पंखे लगे। अखिलेश ने वीडियो शेयर कर तंज किया। अखिलेश यादव ने पोस्ट में लिखा कि एक्सप्रेस स्पीड से मरम्मत को सुखाने के लिए पंखे का इस्तेमाल किया जा रहा है ये भी हास्यास्पद है।

पत्नी और नाबालिग प्रेमी के दो दोस्तों को पति की हत्या में उम्रकैद, बॉयफ्रेंड का केस जारी

कानपुर में कोर्ट ने पत्नी और नाबालिग प्रेमी के दो दोस्तों को पति की हत्या में उम्रकैद की सजा सुनाई है। वहीं, महिला के नाबालिग बॉयफ्रेंड का केस जारी है। उसका केस नाबालिग कोर्ट में विचारधीन है।

आईएएस रिंकू सिंह ने की लाइव सुनवाई, बोले-न्यायालय को मजाक बनाकर रखा दिया

आईएएस रिंकू सिंह ने लाइव सुनवाई की। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि न्यायालय को मजाक बनाकर रखा दिया है। सुनवाई में अनुपस्थिति पर तहसीलदार पर अवमानना की कार्रवाई की गई। एसडीएम को छह अगस्त को व्यक्तिगत पेशी के लिए निर्देशित किया।

रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए यूपी के सागर, शव से लिपट मां बोलीं- शक्ल तो दिखाओ, तड़प उठी पत्नी-बच्ची

रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए सागर का शव कानपुर पहुंच गया है। शव देखते ही परिजन शव से लिपटकर रोने लगे। पत्नी और मां ने रोते हुए कहा कि उन्हें सागर की शक्ल दिखाई जाए। वहीं, रोते हुए बच्ची ने कहा मुझे पापा से बात करा दो।