पूरे यूपी में एक बार फिर मानूसन सक्रिय हो गया है। सोमवार को कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। मंगलवार को भी पूरब से पश्चिमी यूपी तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में भारी बारिश होगी।
Kanpur Police Negligence:कानपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिस आलू कारोबारी देवेश शुक्ला की तलाश में पुलिस की 11 टीमें लगातार दबिश दे रही थीं, उसी कारोबारी का 24 दिन पहले अज्ञात शव मानकर अंतिम संस्कार कराया जा चुका था। दो थानों के बीच समन्वय की कमी और रिकॉर्ड का मिलान न होने से यह गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने पुलिस व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
कानपुर पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसकी वजह से पांच बेगुनाह तीन साल तक हत्यारोपी का दाग लेकर जीते रहे। दरअसल, पुलिस ने हार्टअटैक के एक मामले को कत्ल बताकर इन पांचों को जेल भेज दिया था। लेकिन कोर्ट मेंसुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने साबित कर दिया कि हत्या नहीं हार्ट अटैक से मौत हुई थी।
IIT Kanpur Online Course:अगर आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML) और डेटा साइंस के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं या नौकरी के साथ अपनी तकनीकी क्षमता बढ़ाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर ने एडवांस्ड डेटा साइंस एंड मशीन लर्निंग फॉर बिजनेस एनालिटिक्स नाम से छह माह का ऑनलाइन सर्टिफिकेट कार्यक्रम शुरू किया है। यह कोर्स 3 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। इसका उद्देश्य कार्यरत पेशेवरों और स्नातक युवाओं को उद्योग की मौजूदा जरूरतों के अनुरूप आधुनिक तकनीकी कौशल प्रदान करना है, ताकि वे डेटा आधारित फैसले लेने और संस्थानों में नवाचार को बढ़ावा देने में सक्षम बन सकें।
कानपुर में दादी की उम्र वाली महिलाओं का एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जोरीवा से बच्चों और बच्चियों को मंगवाकर भीख मंगवाने का काम करता है। इसका खुलासा एक सर्वे में हुआ है। जिसके मुताबिक भिखारियों की फौज में सबसे ज्यादा लड़कियां और बच्चे हैं। इनमें 38% रीवा के हैं।
कानपुर में 16 साल पहले दर्ज हुए मारपीट के एक मुकदमे में कोर्ट ने 13 साल तक गवाह का इंतजार किया। जब कोई गवाह नहीं आया तो कोर्ट के चक्कर लगाकर परेशान हुए अभियुक्त ने खुद ही गुनाह कुबूल कर लिया। जज ने उसे छह महीने की प्रोबेशन पर रिहा कर दिया।
Kanpur Crime News: कानपुर में पुलिस विभाग से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने दारोगा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि दारोगा ने पहले शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और शिकायत के बाद कार्रवाई से बचने के लिए उससे शादी कर ली। महिला का आरोप है कि शादी के बाद दारोगा ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कई बार पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
Russia Ukraine War:घर से विदा होते समय कानपुर के 30 वर्षीय मर्चेंट नेवी के चीफ ऑफिसर सागर गुप्ता ने पत्नी और बच्चों से जल्द लौटने का वादा किया था। किसी ने नहीं सोचा था कि वह वादा हमेशा के लिए अधूरा रह जाएगा। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच काला सागर में हुए यूक्रेनी ड्रोन हमले ने कानपुर के एक खुशहाल परिवार की दुनिया उजाड़ दी। 18 जुलाई को कार्गो जहाज पर हुए हमले में सागर की मौत हो गई, लेकिन घटना के 13 दिन बाद भी उनका पार्थिव शरीर भारत नहीं पहुंच सका है। घर में बूढ़ी मां की आंखें बेटे के इंतजार में पथरा गई हैं, पत्नी हर आहट पर दरवाजे की ओर देखती हैं और सात महीने का मासूम कृष्णा अब भी अनजान है कि उसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ चुका है।
कानपुर में नहाते हुए चार सहेलियां गहरे पानी में उतर गईं। इस दौरान सेल्फी लेते हुए चारों गंगा में डूबने लगीं। दुकानदार और गोताखोर ने उन्हें डूबते देखा तो बचाने के लिए छलांग लगा दी। तीन लड़कियों को सही समय पर बचाया गया लेकिन एक अभी लापता है।
उरई में एक अधेड़ को अगवा कर हत्या के बाद आरोपी 20 घंटे शव लेकर घूमते रहे। इसके बाद शव को जंगल में फूंक दिया। आधी रात के वक्त हमीरपुर के जंगल में 40 लीटर डीजल डालकर शव जलाया गया था। दो 50-50 हजार के इनामी दंपति गिरफ्तार किए गए।

